Blog

  • Jalandhar News: नशा तस्करों को AAP प्रधान Aman Arora ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशा तस्करों को AAP प्रधान Aman Arora ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशामुक्त करने के लिए चलाई गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, डीसी हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने नशे को लेकर मीटिंग की। डीसी दफ्तर में अमन अरोड़ा ने कहा कि इस मुहिम के तहत नशे को पंजाब में जड़ से खत्म करने का ऐलान किया है। इस दौरान पिछले 5 दिनों में कई तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, कई तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और कई तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    इस मामले को लेकर मीटिंग में जालंधर को नशा मुक्त का प्रण लिया गया। इस दौरान तस्करों को चेतावनी दी कि या तो वह नशा छोड़ दें या फिर पंजाब को छोड़ दें। वहीं इस मुहिम के तहत कई नशेड़ियों को नशा छुड़ाने के लिए उन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया जा रहा है और वहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। इस मुहिम में एनजीओ को भी साथ देने की अमन अरोड़ा ने अपील की। इस मीटिंग में कई सुझाव उन्हें मिले, जिसके चलते आने वाले दिनों में जालंधर में नशे को जड़ के खत्म किए जाने का असर देखने को मिलेगा। वहीं तस्करी के पैसों से इमारत बनाने वालों को अमन अरोड़ा ने चेतावनी दी है कि अब आने वाले दिनों में उनकी इमारतों पर कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं तस्करों के घरों को गिराने के मामले में अमन अरोड़ा ने कहाकि यह सारा प्रोसेस लीगल तरीके से किया जा रहा है। गिराई जा रही इमारतों में एक भी इमारत ऐसी नहीं है जो बिना कानून के दायरे में की गई हो। जिन लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे किए है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पंजाब में महिलाओं के खाते में पैसे डालने को लेकर अमन अरोड़ा ने कहाकि दिल्ली में पहले भाजपा 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए डाल दें, वह अपना करें और हमें अपना काम करने दें।

  • Punjab News: रेलवे पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरुहरसहाय रेलवे पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद हुआ। राहगीर ने व्यक्ति के शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। राजिंदर ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 30 के आसपास लगती है। हालांकि व्यक्ति ने अनुसार हार्ट अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई है।

    घटना की सूचना जीआरपी पुलिस ने फिरोजपुर अस्तपाल में भेज दिया। व्यक्ति के अनुसार मृतक मजदूर है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखा गया। मृतक की पहचान के बाद परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 2 किन्नरों के गुटों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किन्नरों के गुटों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियाना: दशमेश नगर में 2 किन्नरों के गुटों में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां दोनों किन्नरों के गुटों में एक-दूसरे पर हाथापाई के आरोप लगाए। जिसके बाद दोनों गुट पुलिस अधिकारी के पास इंसाफ का गुहार लगाने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए एक गुट ने कहा कि उसके साथियों को दूसरे गुट द्वारा बेरहमी से पीटा गया। थाना 3 के बाहर पहुंची हीना महंत ने कहाकि वह उसके चेले अपने इलाके में बधाई लेने के लिए जाते है। 2018 में उनके गुरु का निधन हो गया था, उसके बाद गुरु के लिखित इलाकों के अनुसार दूसरे गुट के महंत उनके इलाके में जाकर बधाई मांगते है, जिसको लेकर यह विवाद हुआ है।

    हीना का आरोप है कि दूसरे गुट द्वारा उन पर कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है, जिसकी वह कई बार पुलिस को शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं अब फिर से दूसरे गुट के महंत द्वारा उनके चेलों पर हमला किया गया। इस मामले को लेकर कई थानों में शिकायतें दर्ज है। हीना ने रवीना महंत पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए है। 2 दिन पहले दशमेश नगर में उसके चेले बधाई लेने गए तो रवीना के साथियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें गंभी रूप से घायल कर दिया गया।

    इस मामले में एक महंत 3 दिन तक बेहोश रहा। आरोप है कि रवीना महंत उन्हें जान से मारने की सरेआम धमकी दे रहा है। इस मामले को लेकर आज वह सीपी दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई है। जहां पुलिस कमिश्नर द्वारा इंसाफ देने के आश्वासन दिया गया। हालांकि इस मामले में अभी गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई। वहीं शीतल महंत ने कहा कि वह किसी के घर में बधाई लेने गए हुए थे। जब उसके चेले गाड़ी में बधाई लेने गए तो कुछ गाड़ी में सवार लोगों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

  • Share Market की अस्थिरता का असर, निवेशकों ने Mutual Funds से भी भरोसा तोड़ा

    Share Market की अस्थिरता का असर, निवेशकों ने Mutual Funds से भी भरोसा तोड़ा

    निवेशकों ने तोड़ा म्यूचुअल फंड के SIP अकाउंट बंद करवाने का रिकॉर्ड

    बिजनेसः शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर SIP पर भी पड़ना शुरू हो गया है। शेयर बाजार की उथल-पुथल के कारण निवेशकों ने बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड के एसआईपी अकाउंट बंद कर दिए हैं। दिसंबर 2024 में 45 लाख SIP अकाउंट बंद हुए, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले, मई 2024 में 44 लाख SIP अकाउंट बंद हुए थे। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में SIP बंद होने के बावजूद म्यूचुअल फंड में निवेश प्रभावित नहीं हुआ। दिसंबर 2024 में SIP के जरिए निवेशकों ने रिकॉर्ड 26,459 करोड़ रुपए की राशि म्यूचुअल फंड योजनाओं में डाली है। SIP अकाउंट बंद होने की बढ़ती संख्या के चलते नए सक्रिय SIP खातों की शुद्ध वृद्धि प्रभावित हुई है। दिसंबर में सिर्फ 9 लाख नए SIP अकाउंट जुड़े, जो 7 महीनों में सबसे कम रहा। आपको बता दें, विश्व स्तर पर शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। MSCI ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स पिछले एक साल में 30% बढ़ा है। हालांकि, भारतीय बाजार में हालात थोड़े अलग हैं। निफ्टी 50 इंडेक्स दिसंबर में लगातार तीसरे महीने गिरावट के साथ बंद हुआ और सितंबर में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से अब तक 10% से अधिक टूट चुका है। SIP अकाउंट बंद होने की एक वजह इसका बढ़ता आधार भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि SIP डेटा खुदरा निवेशकों के रुझान का प्रमुख संकेतक है, क्योंकि इसमें ज्यादातर व्यक्तिगत निवेशक शामिल होते हैं।
  • Punjab News: नाके पर हुआ भारी हंगामा, चालान बुक फाड़ने की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: नाके पर हुआ भारी हंगामा, चालान बुक फाड़ने की कोशिश, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यस्था को नियंत्रण करने और सड़क हादसों पर लगाम पाने के लिए जगह-जगह पर नाकेबंदी की जा रही है। इस दौरान नियमों की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लांरेस रोड पर नोवेल्टी चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस ने एक्टिवा सवार को रोका तो घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। पुलिस कर्मी ने आरोप लगाए है कि व्यक्ति ने उनकी चालाक बुक फाड़ने की कोशिश की, वहीं उसका पैन तोड़ दिया।

    पुलिस कर्मी ने कहा कि व्यक्ति द्वारा मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पुलिस कर्मी उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करता हुआ कह रहा है कि एक्टिवा सवार को नाके पर रोका गया तो वह विधायक के साथ उनकी फोन पर बात करवाने लग गया। जिसके बाद जब वह विधायक के साथ बात कर रहा था तो नौजवान ने उनकी चालाक बुक बिखेर दी और उसे फाड़ने की कोशिश की। मौके पर नौजवान के पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। इस दौरान नौजवान ने उसके साथ हाथापाई भी की।

    वहीं अन्य पुलिस कर्मी ने कहा कि नौजवान को उसे थाना कर्मी ने रोका, जिसके बाद जब उस कर्मी ने बात नहीं सुनी तो वह उसके पास आ गया। पुलिस कर्मी ने कहा कि इसके बाद वह विधायक से फोन पर बात करवाने लग गया, जब वह बात कर रहे तो चालान बुक नौजवान ने बिखेर दी और ड्यूटी अफसर के साथ हाथापाई करने लगा गया। वहीं नौजवान का कहना है कि पुलिस कर्मी ने उसका पर्स छीनना शुरू कर दिया था। जिसके बाद जब अन्य पुलिस कर्मी ने पूछा कि पर्स से ड्यूटी कर्मी ने क्या करना था। नौजवान ने कहाकि वह पर्स से पैसे निकाल रहा था और उसने पर्स लेने की कोशिश की। इस दौरान चालान बुक नीचे गिर गई। जिसके बाद नौजवान हाथ जोड़कर माफी करने लग गया।

  • स्कूल में होली खेलकर घर जा रहे छात्र की मौत, दोस्त की तलाश जारी

    स्कूल में होली खेलकर घर जा रहे छात्र की मौत, दोस्त की तलाश जारी

    जबलपुरः शहर के गोपालबाग तालाब के इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जब 2 बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे। जब घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की तो बच्चों के कपड़े और चप्पलें गोपालबाग तालाब के पास मिले। वहीं, उनके परीक्षा के पेपर भी पास में पड़े हुए थे जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

    पुलिस ने तुरंत प्रभाव से तलाश अभियान चलाया। कई घंटों की तलाश के बाद कोतवाली थाना पुलिस को सुबह एक छात्र का शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र का नाम वैभव (14) है। वह 8वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक बुधवार को आठवीं कक्षा का संस्कृत का पेपर था। स्कूल में परीक्षा खत्म होने के बाद वैभव-पवन ने अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेली थी, जिसके चलते उनके कपड़े खराब हो गए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों बच्चों के साथ उनके तीन अन्य साथी गोपाल बाग तालाब के पास पहुंचे। पहले तो उन्होंने अपने गंदे कपड़े साफ किए, और इसके बाद नहाने के लिए तालाब में उतर गए। अचानक ही वैभव और पवन गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। सब कुछ देखकर उनके साथी बिना किसी से कुछ कहे वहां से भाग खड़े हुए।

  • भारत में Passport बनाने के लिए नियमों में हुआ बदलाव, नहीं तो हो जाओगे रिजेक्ट

    भारत में Passport बनाने के लिए नियमों में हुआ बदलाव, नहीं तो हो जाओगे रिजेक्ट

    नई दिल्लीः पासपोर्ट एक अहम दस्तावेज होता है, जो विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह पहचान के साथ-साथ नागरिकता साबित करने वाला अहम दस्तावेज है। बिना पासपोर्ट के विदेश (कुछ देशों को छोड़कर) जाना संभव नहीं हो सकता है। विदेशों में पासपोर्ट के जरिए ही आपकी नागरिकता साबित होती है। वहीं पासपोर्ट की प्रक्रिया में एक बदलाव किया गया है। जिन लोगों के पासपोर्ट बन चुके हैं, उन पर पर बदले हुए नियम लागू नहीं होते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया है, जिससे जन्म प्रमाण पत्र 1 अक्टूबर, 2023 को या उसके बाद पैदा हुए लोगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मतलब ये है कि डेट ऑफ बर्थ को वेरीफाई करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट ही देना होगा।

    पासपोर्ट बनाने का नया नियम

    भारत में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में केंद्र सरकार ने एक अहम बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि, अब से 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे लोगों पासपोर्ट बनाने के लिए अपना बर्थ सर्टिफिकेट देखना जरूरी होगी। बता दें, पासपोर्ट के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होते हैं, जिसमें रेजिडेंस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,आधार कार्ड जरूरी है, लेकिन अब संशोधित हुए नियमों के अनुसार बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी है।

    डेट ऑफ बर्थ कंफर्म करने के लिए नहीं चलेगा कोई और डॉक्यूमेंट

    जिन लोगों का जन्म 1 अक्टूबर 2023 के बाद हुआ है, उन्हें अब से डेट ऑफ बर्थ को कंफर्म करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना होगा, लेकिन 1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे लोग अब भी अपनी डेट ऑफ बर्थ वेरीफाई के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे ऑप्शनल डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    नया नियम लाने की वजह

    पासपोर्ट के बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स होता है, ऐसे में कोई व्यक्ति इस डॉक्यूमेंट का गलत तरीके से इस्तेमाल न करें, इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की प्रक्रिया में नियम का संशोधन किया है। ऐसे में बर्थ सर्टिफिकेट दिखाने के कारण लोगों की असली डेट ऑफ बर्थ के बारे में पता चलेगा। साथ ही जो लोग झूठे पासपोर्ट बनाने का दावा करते हैं, उनकी ओर से किए गए फर्जीवाड़े के केस में कमी आएगी।

    रेजिडेंटल इंफॉर्मेशन में भी हुआ बदलाव

    पासपोर्ट बनाने वाले लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अब पासपोर्ट के लास्ट पेज पर रेजिडेंटल एड्रेस प्रिंट नहीं किया जाए। इसके बजाय, आव्रजन अधिकारी डॉक्यूमेंट में एम्बेडेड बारकोड को स्कैन करके इस जानकारी तक पहुंच सकेंगे।

    कलर कोडिंग और माता- पिता के नाम में बदलाव

    सरकार ने पासपोर्ट के लिए कलर-कोडिंग स्कीम भी शुरू की है। संशोधित नियमों के तहत, सरकारी अधिकारियों को सफेद पासपोर्ट, राजनयिकों को लाल रंग का पासपोर्ट और आम नागरिकों को नीला पासपोर्ट मिलता रहेगा। इसी के साथ पासपोर्ट के आखिरी पेज से माता-पिता का नाम नहीं लिखा जाएगा।
  • Jalandhar News: पंप के बाहर टैंकर से गैस हुई लीक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंप के बाहर टैंकर से गैस हुई लीक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड के पास टैंकर से गैस लीक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के बाहर टैंकर से गैस लीक हुई है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि 2 गाड़ियों की टक्कर होने के बाद टैंकर से गैस लीक हो गई।वहीं अधिकारियों ने लोगों को बताया कि यह मॉक ड्रील है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि मेन रोड़ पर बड़ी घटना से बचने के लिए यह मॉक ड्रील की गई।

    जिसमें मौके पर स्थिति को काबू करने के लिए कर्मियों को बताया गया। दरअसल, पंप के बाहर एक टैंकर से गैस लीक के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। दरअसल, मौके पर स्थिति पर काबू पाने पहुंचे कर्मियों गैस से दम घुटने के कारण सड़क पर गिरते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसको लेकर लोगों को लगा कि सच में गैस लीक हो रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा गैस लीक के दौरान मौके पर ही दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई हुई थी। जिसके बाद दमकल विभाग द्वारा गैस पर नियंत्रण पाया गया।
  • Punjab News: 100 रुपए को लेकर व्यक्ति का कत्ल, 10 पर मामला दर्ज

    Punjab News: 100 रुपए को लेकर व्यक्ति का कत्ल, 10 पर मामला दर्ज

    फिरोजपुरः फाजिल्का के अधीन आते गांव सुखेरा बोदला में 100 रुपये को लेकर व्यक्ति के कत्ल की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 100 रुपए की उधारी वसूलने आए लोगों ने व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शिकायत पर पुलिस ने सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला रानी और रामो निवासी सुखेरा बोदला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    सुखेरा बोदला निवासी कर्ण सिंह (बब्बू) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था। तभी सुखचैन सिंह और साजन सिंह निवासी सुखेरा बोदला जबरन उसके कमरे में घुस आए। साजन सिंह ने कहा कि इसे पकड़ो इसे उधार के पैसे न लौटाने का मजा चखाते हैं। इसके बाद सुखचैन सिंह ने उस पर डंडे से वार किया, जो उसकी दाईं आंख के पास लगा। साजन सिंह ने उसका गला दबाने की कोशिश की और उसे घसीटकर बाहर ले गए। बब्बू के अनुसार उसके चाचा जोगिंदर सिंह और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जिसके बाद सब अपने-अपने घर चले गए।

    कुछ देर बाद जब जोगिंदर सिंह बाजार में सामान लेने गया तो वहां पहले से मौजूद सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला और रामे ने उन्हें घेर लिया। साजन सिंह ने लोहे की रॉड से जोगिंदर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सुखचैन सिंह और अन्य ने उन पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गांव के ही शिंदरपाल सिंह ने घायल जोगिंदर सिंह को सिविल अस्पताल जलालाबाद पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बठिंडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

  • Kennedy University द्वारा सहकारिता में Phd की उपाधि से सिद्धार्थ शंकर शर्मा सम्मानित

    Kennedy University द्वारा सहकारिता में Phd की उपाधि से सिद्धार्थ शंकर शर्मा सम्मानित

    जालंधर (ENS) : प्रसिद्ध नीति सलाहकार और व्यवसायिक नेता सिद्धार्थ  शंकर शर्मा  को  केनेडी विश्वविद्यालय से सहकारिता में डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है। 24 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में सहकारी नीतियों को आकार देने, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और भारत व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    उनके डॉक्टरेट शोध “सतत विकास के लिए सहकारी संस्थाएँ” में सहकारी संस्थानों की समावेशी आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का विश्लेषण किया गया है। उनका अध्ययन दर्शाता है कि सहकारी संस्थाएँ कैसे स्थायित्व, वित्तीय समावेशन और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सहायक हो सकती हैं।

    वर्तमान में, सिद्धार्थ शर्मा हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले वह पंजाब सरकार के लिए भी इसी भूमिका में योगदान दे चुके हैं। सिंगापुर, चीन, मलेशिया, हांगकांग, थाईलैंड और यूएई जैसे देशों में उनके व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव ने उनकी वैश्विक सहकारी संरचना की समझ को और मजबूत किया है। यह शैक्षणिक उपलब्धि उनके शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ती है और उनके सहकारी आंदोलनों और सतत आर्थिक मॉडल को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाती है।