मोहाली: पंजाब सरकार एक्शन मोड मेें आ गई है। वहीं मान सरकार ने तहसीलदारों और उप-तहसीलों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर 58 तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। इसी के साथ ही 177 नायब तहसीलदारों का भी तबादला किया गया है।
लुधियानाः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला जगराओ से सामने आया है, जहां इलाके में एक दुकानदार पर बाइक सवार युवकों ने दिन-दिहाड़े गोलियां चला दी। गनीमत यह रही कि घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा हैकि बाइक पर सवार दो हथियारबंद व्यक्तियों ने लखेवाले ज्वैलर की दुकान पर घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए दुकान के कर्मी बी पाल सिंह ने बताया कि घटना के दौरान वह बाहर खड़ा था। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के स्पलेंडर बाइक पर मुंह ढक कर आए नौजवानों ने 2 फायर किए और फरार हो गए। मौके पर पुलिस को एक खोल भी बरामद हुआ है। वहीं अमनप्रीत कौर ने बताया कि वह दुकान पर सामान खरीद रही थी। इस दौरान पहली गोली चलने का उन्हें पता नहीं चला, लेकिन जब उसके बाद दूसरी गोली चली तो वह दुकान की दूसरी मंजिल पर भाग गए। घटना के दौरान दुकान में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। जिसके बाद दुकान में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया।
बटालाः लुटेरों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, मृतक अपने साथी के साथ शुगर मिल में काम करके वापस अपने घर आ रहा था कि कुछ लुटेरे उनके पीछे लग गए और उन पर फायरिंग कर दी जिससे एक की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक राम जीवन शुक्ला जोकि राणा शुगर मिल बटर जिला अमृतसर में कार्यरत था, अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। जब वह शाम करीब 6/7 बजे गांव बोलेवाल के पास पहुंचा तो 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने दोनों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान राम जीवन शुक्ला को गोली लग गई जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उसे मेहता चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही एसएचओ घुमाण पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और राम जीवन शुक्ला के साथी दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल के बयान पर घुमाण थाने में 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों की तलाश शुरू कर दी है।
अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 23 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने जंडियाला के देवी दासपुरा गांव से 23 किलो हेरोइन बरामद की है। यह खेप तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लक्की के नेटवर्क से जुड़ी है।
डीआईजी सतिंदर सिंह ने कहा कि अमेरिका में बैठे ड्रग स्मगलर जसमीत सिंह उर्फ लकी के साथी साहिलप्रीत सिंह उर्फ करण के घर से हेरोइन की खेप बरामद कर नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने बताया कि साहिलप्रीत सिंह उर्फ करण देवी दासपुरा का निवासी है। अमेरिका में बैठा ड्रग स्मगलर लकी सीमा पार से मंगवाई गई हेरोइन की खेपों को हैंडल करता है।
इस मामले में जसमीत सिंह की खेपों के लिए साहिल स्टोर हाउस का काम करता है और आगे दूसरे स्मगलरों को सप्लाई करता है। अभी भी साहिल को हेरोइन की बड़ी खेप अपने घर में कहीं छिपा रखी थी। सूचना मिलने पर बिना देरी किए सीआईए स्टाफ ने साहिल के घर पर छापा मारा, लेकिन साहिल घर पर नहीं मिला। हालांकि, पुलिस टीम ने साहिल के घर की गहराई से तलाशी लेते हुए, घर में बने कबूतरों के खोखे से 23 किलो हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर अब इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले साल वादा किया था कि आने वाले समय में पंजाब सरकार पंजाब के लोगों को घर-घर आटा पहुंचाएगी, लेकिन अब तक वह योजना लागू नहीं हो सकी है। दूसरी ओर, अमृतसर के वार्ड नंबर 56 में आम आदमी पार्टी के पार्षद विक्की दत्ता इस योजना को लागू करवाने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने नई पहल की है। सरकारी गेहूं लेने वाले लोगों को पहले जहां गेहूं की पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उस चीज से छुटकारा पाने के लिए वार्ड नंबर 56 के पार्षद विक्की दत्ता ने लोगों के घरों में जाकर पर्ची काटी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी घर-घर आटा पहुंचाने की योजना शुरू करने जा रहे हैं और इसी के चलते हमने घर-घर जाकर पर्चियां काटना शुरू कर दिया है। इससे जब आटा योजना शुरू होगी तो हमें लोगों तक आटा पहुंचाने में आसानी होगी। इस दौरान डिपो होल्डर अजय कुमार ने भी कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि कई बार सर्वर व्यस्त होने के कारण पर्चियां काटने वालों की लंबी लाइनें लग जाती थीं, लेकिन अब स्थानीय पार्षद द्वारा एक अनूठी पहल की गई है, जिसमें वे स्वयं क्षेत्र में घूमकर लोगों की पर्चियां कटवा रहे हैं।
उधर, वार्डवासियों ने कहा कि क्षेत्र के पार्षद विक्की दत्ता का यह बहुत अच्छा प्रयास है, जो घर-घर जाकर पर्चियां कटवा रहे हैं। इससे क्षेत्र के निवासियों को भी काफी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को भी अपने स्तर पर ऐसी पहल करनी चाहिए।
मोहालीः पंजाब में तहसीलदारों द्वारा शुक्रवार तक हड़ताल का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी ओर मान सरकार द्वारा लोगों को आ रही परेशानी के चलते बीते दिन 14 तहसीलदारों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं अब एक ओर तहसीलदार के खिलाफ मान सरकार ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। जारी आदेशों के अनुसार तरन तारन में तहसीलदार लछमन सिंह को निलंबित कर दिया है।
कोटाः किशोर सागर तालाब में महिला का शव मिला है जिसे नगर निगम की गोताखोर टीम ने बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। अभी महिला की पहचान नहीं हुई है। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
जानकारी देते हुए निगम गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है। पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली थी जिस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो, तालाब में पानी की सतह पर एक महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। शव को बाहर निकाला। महिला की उम्र लगभग 40 साल के करीब लग रही है। शव को नयापुरा पुलिस को सौंप दिया।
नयापुरा थाना डीओ ने बताया कि तालाब में अज्ञात महिला का शव मिला है जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों का पता लगने पर ही मौत के कारण सामने आएंगे।
अमृतसरः जिले की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में विवाद होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड और छात्र में विवाद हो गया। जिसके बाद मौके पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने यूनिवर्सिटी के दोनों गेटों पर धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र जसकरण सिंह व यूनियन नेता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की ओर जा रहे एक छात्र की सिक्योरिटी गार्ड के साथ बहस हो गई। इस दौरान दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई और सिक्योरिटी गार्ड द्वारा छात्र की दास्तार उतार दी गई।
घटना के बाद में सभी सिक्योरिटी गार्ड एकत्रित हो गए और दूसरी ओर सभी छात्र भी इकट्ठा हो गए। छात्र की पगड़ी उतरने के विरोध में छात्र यूनियन के आवाहन पर आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्रों ने मांग की है कि उक्त सिक्योरिटी गार्ड को बर्खास्त किया जाए, अन्यथा जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
नीमचः जिले में मनासा-कचोली मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान भाट खेड़ी के रहने वाले रघुनंदन के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई जिसके बाद कार पलट गई थी। इस दौरान रघुनंदन की मौत हो गई। कार सवार उसके दोनों दोस्तों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, इसके बाद स्थानीय लोगों ने पलटी हुई कार को सीधा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालंधर, ENS: महागनर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर कचहरी में खड़े वाहनों को निशाने बनाने लग गए है। वहीं कचहरी में काम के सिलसिले आए व्यक्ति की 4 मार्च को दिन दहाड़े चोरों ने बाइक चुरा ली। घटना की शिकायत आज पीड़ित ने थाना बारादरी पुलिस को दे दी है।
पीड़ित सोमनाथ ने बताया कि वह 4 मार्च को कचहरी में काम को लेकर आया था। इस दौरान उसने सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक नंबर पीबी 08 सीटी 7906 पार्किंग में खड़ी की थी। सोमनाथ ने कहाकि जब काम खत्म करने के बाद वह वापिस आया तो देखा घटना स्थल से बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए बाइक वापिस दिलाने की अपील की है।