Blog
-

Elante Mall में गोली चलने से मचा हड़कंप, व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़ः एलांते मॉल की पार्किंग में गोली चलने की घटना सामने आई है, जहां देर रात गोली चलने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि एलांते के गेट नंबर 3 की एंट्री के पास पार्किंग में गोली कार के दरवाजे से पार होकर दूसरी कार में जा लगी। मोहाली सेक्टर-71 निवासी चरणजीत सिंह मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ नई कार खरीदने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल के पीछे स्थित नेक्सा शोरूम गए थे। उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर कार शोरूम के ड्राइवर साहिल को पार्किंग में खड़ी करने के लिए दी। करीब एक घंटे बाद चरणजीत सिंह ने ग्राउंड फ्लोर पर अपनी कार मांगी। साहिल कार लेने गया।
इस दौरान कार में गेयर बॉक्स के पास एक पिस्टल मिली। साहिल पिस्टल हाथ में उठाकर देखने लगा, इस दौरान गोली चल गई। इंडस्टि्रयल एरिया थाना पुलिस ने नेक्सा में काम करने वाले ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। गोली फॉर्च्यूनर के दरवाजे से पार होकर पास खड़ी वॉल्वो कार के दरवाजे पर जा लगी। साहिल इससे अनजान था कि पिस्टल लोडेड है। गोली की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और अफरातफरी मच गई।
गोली नेक्सा के शोरूम की पार्किंग में चली। गोली चलने के बाद साहिल ने घबराकर कार स्टार्ट की और उसे ग्राउंड फ्लोर पर लाकर मालिक को सौंप दी। साहिल ने खुद ही शोरूम मालिक को पूरी घटना की जानकारी दी। मालिक ने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। साहिल ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि गलती से गोली चल गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट डिवीजन दिलबाग सिंह, डीएसपी क्राइम धीरज कुमार, इंडस्ट्रियल एरिया थाने के एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर और सेक्टर-26 के एसएचओ दविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम ने मौके से गोली का खोल बरामद किया। पुलिस ने जब चरणजीत सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिस्टल उसकी है और उसके पास ऑल इंडिया लाइसेंस है। पुलिस ने लाइसेंस की जांच की तो वह वैध पाया गया। इस घटना के बाद एलांते मॉल के अधिकारियों ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मॉल के अधिकारियों को हाल ही में नेक्सा शोरूम में वैलेट ड्राइवर से जुड़ी घटना की जानकारी है, जहां उसने पार्किंग में गलती से पिस्तौल चला दी। हालांकि मॉल प्रबंधन ने कहा कि यह घटना नेक्सा के लिए आवंटित पार्किंग में हुई, लेकिन मॉल का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम इस मामले को गंभीरता से लेते हैं और घटना की जांच में अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
-

Australia के Steve Smith ने किया सन्यास का ऐलान, भारत से मिली हार के बाद लिया फैसला
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने दुबई में भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद यह फैसला लिया। मैच के बाद स्मिथ ने अपने साथियों को बताया कि वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्मिथ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू करने के बाद, स्मिथ ने 170 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप विजेता टीमों के सदस्य रहे। 2015 में वह वनडे टीम के कप्तान बने और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान घायल पैट कमिंस की अनुपस्थिति में अपने अंतिम मैच में अंतरिम कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया।
-

मशहूर एक्ट्रेस व DGP की बेटी इस मामले में गिरफ्तार
मुबंईः कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रान्या राव गोल्ड को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रान्या राव को बेंगलुरु इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। बता दें कि 33 वर्षीय रान्या राव कर्नाटक के सीनियर आईपीएस अधिकारी के. रामचंद्र राव की बेटी हैं। वे कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या 15 दिनों में चार बार दुबई आने-जाने की वजह से पुलिस की रडार पर आ गईं।
कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनैशल हवाई अड्डे पर 14.8 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि Directorate of Revenue Intelligence(डीआरआई) ने यह गिरफ़्तारी की है। रान्या राव को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रान्या राव को फिल्म ‘माणिक्य’ (2014) में कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई अन्य साउथ फिल्मों में भी भूमिका निभाई है।
कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या वह अकेली इस काम में थीं या दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा करने के बाद उनके रडार पर आई। इतनी बार दुबई जाने को लेकर निशाने पर आईं रान्या सोमवार को लौटीं और उनपर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि रान्या राव दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं। उनकी लगातार इंटरनैशनल ट्रैवल के कारण उन पर निगरानी रखी जा रही थी।
वहीं इस मामले पर कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अपनी बेटी की गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने बताया कि रन्या ने चार महीने पहले जतीन हुक्करि से शादी की थी, जो शहर में हाई-एंड पब और माइक्रोब्रूअरी डिज़ाइन करने वाले आर्किटेक्ट हैं। शादी के बाद से रन्या अपने माता-पिता से मिलने नहीं आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें या उनके परिवार को रन्या और उसके पति के बिजनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें शर्मिंदा किया है और अगर कोई कानून का उल्लंघन हुआ है, तो कानूनी कार्रवाई होगी।
-

Tata Sumo ने Divider पर सो रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत
लखनऊः डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को टाटा सूमो ने कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। टायर फटने पर एसयूवी टाटा सूमो बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। हादसे के वक्त स्पीड 100 से अधिक थी। हादसा मंगलवार देर रात 1 बजे हसनगंज इलाके के नदवा रोड पर हुआ।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त कार की स्पीड बहुत अधिक थी। ऐसे में टायर फटने से गाड़ी बेकाबू होकर गई और सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई।
हसनगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह ने कहा कि गाड़ी शेख उल्लाह अली के नाम पर है। वह अमीनाबाद का रहने वाला है। CCTV और गाड़ी के नंबर (UP 32 EL 4582) से ड्राइवर की पहचान की जा रही है। हादसे के वक्त आरोपी नशे में था या नहीं। इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मरने वालों में एक की उम्र 20 और दूसरे की 40 साल है।
-

सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
सीकरः राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरसावा गांव के पास मंगलवार रात करीब 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में सेना से रिटायर रामनिवास (47) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक, रतनगढ़ तहसील के दीपसर गांव के रहने वाले रामनिवास अपने ननिहाल हरसावा गांव आए हुए थे। वह हाईवे स्थित एक होटल से अपने ननिहाल की तरफ जा रहा थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद होटल पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रामनिवास ने 10 साल तक भारतीय सेना में सेवा की थी। उनके पिता हनुमानराम भी सेना में थे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद रामनिवास खेती-बाड़ी कर रहे थे। उनके दो बेटे हैं – 22 वर्ष और 8 वर्ष के। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
-

Jalandhar News: किशनपुरा इलाके में चला तस्कर के घर पर बुलडोजर, देखें Live
जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज पुलिस ने किशनपुरा इलाके के अधीन आते धानकियां मोहल्ले में तस्कर के घर पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एडीसीपी तेजबीर सिंह की अगुवाई में की गई। जहां पुलिस ने तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को धवस्त कर दिया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने बुलडोजर चलाकर पूरे घर को गिरा दिया है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर कई नशा तस्करों के घरों को धवस्त किया जा चुका है। इसी के चलते रविवार को देहात पुलिस ने भी 2 नशा तस्करों के घरों को धवस्त किया था। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी तेजबीर सिंह ने कहा कि तस्कर धर्मेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के 7 मुकद्दमें दर्ज है। इस मामले में आरोपी भगोड़ा करार है। जिसके चलते आज उनकी टीम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ उनकी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।
तस्कर धर्मेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के 7 मुकद्दमें दर्ज है। इस मामले में आरोपी भगोड़ा करार है। जिसके चलते आज उनकी टीम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे आप पार्टी के नेता पवन टीनू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 10 से 15 सालों में नशा पंजाब में काफी बढ़ गया है। इसी को लेकर पंजाब के सीएम मान ने युद्ध नशा विरुद्ध के मुहिम शुरू की है। इस मुहिम की लोग भी तारीफ कर रहे है। दरअसल, पंजाब के लोग भी चाहते है पंजाब नशा मुक्त हो।
उन्होंने कहा कि ड्रग्स की काफी समस्या है। जिसके चलते नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। तस्कर छोटे नशों से शुरू होकर बड़े तस्कर बन जाते है और फिर लूटपाट करना शुरू कर देते। वहीं बड़े गैंगस्टरों के साथ तालमेल बनाकर तस्कर बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देते है। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब में कैंसर की बीमारी की तरह पनप रहा है, जिसे जड़ से खत्म किया जा रहा है।
-

Toll plaza पर कार को लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो
पंचकूलाः शिमला हाईवे पर टोल प्लाजा चंडी मंदिर के पास एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते गाड़ी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक जब चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी में धुआं निकलने लगा। जब वह बाहर निकलता तो आग भड़क गई और पूरी गाड़ी को अपनी चपेटा में ले लिया।
Toll plaza पर कार को लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो#tollplaza #caraccident #fire #Twitter #driver #safe pic.twitter.com/SLzIsUEr3W
— Encounter India (@Encounter_India) March 5, 2025कार चालक ने बताया कि वह पंचकूला से कालका की तरफ जा रहा थी तभी टोल प्लाजा के पास गाड़ी में आग लग गई। देखते-देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। मौका रहते उसने गाड़ी से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
-

Birthday Party में फायरिंग, केक काटने के बाद किया हंगामा, देखें वीडियो
जबलपुरः हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। समागमों में इस तरह की फायरिंग सुख के माहौल को कब गम में बदल दे, पता ही नहीं लगता है। कई बार इस तरह की फायरिंग से लोगों की जान चली जाती है। इस घटनाओं को देखकर भी लोग इससे सीख नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित एक मैगी प्वाइंट से सामने आया है जहां, बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा और हर्ष फायरिंग हुई। इस घटना का एक वीडियो भी है जो काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, खमरिया थाना क्षेत्र के गधेरी गांव के पास स्थित एक मैगी प्वाइंट पर ककरतला गांव निवासी राम रूद्र यादव ने 3 मार्च को अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान उनके कई दोस्त डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित मैगी प्वाइंट पर जुटे। पहले केक काटा गया और फिर हर्ष फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच में पुलिस ने पुष्टि की है कि फायरिंग राम रूद्र यादव की बर्थडे पार्टी के दौरान ही हुई थी। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिस हथियार से फायरिंग की गई, वह लाइसेंसी बताया जा रहा है। खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो के अनुसार, वीडियो की जांच के बाद पाया गया कि हर्ष फायरिंग राम रूद्र यादव और उनके साथियों द्वारा की गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, राम रूद्र यादव के खिलाफ पहले से ही 10 आपराधिक पर केस दर्ज कर दिया है।Birthday Party में फायरिंग, केक काटने के बाद किया हंगामा#BirthdayParty #FiringIncident #ViralVideo #LenovoTechWorld #SteveSmith pic.twitter.com/ulAxvV3pU2
— Encounter India (@Encounter_India) March 5, 2025 -

Govindghat में पहाड़ी टूटने से Hemkund Sahib को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो
हिमस्खलन का बड़ा खतरा
चमोली: चमोली जिले में आज सुबह गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी टूटने के कारण हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला प्रमुख पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने 8 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। चमोली जिले में मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड पड़ी। मौसम ने दोपहर 11 बजे कुछ सामान्य होते हुए धूप निकाली, लेकिन शाम होते ही फिर से मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ ठंड बढ़ने लगी। ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री रहा, जबकि औली में अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस दो डिग्री रहा। तापमान में आई इस गिरावट के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे और बाहर निकलने से बचते रहे। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार, चमोली जिले में हिमस्खलन का खतरा अभी भी बरकरार है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी प्रकार के हादसे से बचा जा सके। मौसम विभाग ने 8 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं, जिससे अधिक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। सभी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
