Blog

  • Punjab News: Riffle, Pistol और ड्रग मनी के साथ 2 तस्कर  गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Riffle, Pistol और ड्रग मनी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर : कमिशनरेट पुलिस ने अवैध हाथियों और ड्रग मनी के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमोलक सिंह और उसके बेटे महावीर सिंह के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी अमोलक सिंह के ऊपर पंजाब के विभिन्न जिलों मे ड्रग तस्करी के मामले दर्ज है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। अमोलक सिंह 2019 में जेल से बाहर आया था, जिसके बाद वह कई सालों तक भगौड़ा रहा।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक पिस्टल, 15 राउंड की दो मैगजीन, पांच राउंड, 306 बोर की राइफल और एक लाख की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस इस ड्रग कार्टेल मे संलिप्त लोगो की छानबीन कर रही है।

  • Punjab बना Digital Mining Management लागू करने वाला पहला राज्य: मंत्री गोयल

    Punjab बना Digital Mining Management लागू करने वाला पहला राज्य: मंत्री गोयल

    चंडीगढ़ (ens): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल की उपस्थिति में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आई आई टी) रोपड़ के साथ खनन और भू-विज्ञान के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित करने हेतु एक समझौता पत्र (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

    यह उत्कृष्टता केंद्र पंजाब में खनन गतिविधियों के वैज्ञानिक मूल्यांकन और निगरानी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। SONAR और LiDAR जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करके, यह केंद्र छोटे खनिजों की सही मात्रा निर्धारित करने और खनन से पहले एवं बाद में सर्वेक्षण करने में सहायता करेगा। इसके अलावा, यह विभाग को मानसून से पहले और बाद के सर्वेक्षण करने में मदद करेगा, जिससे नदियों के तल और खनन स्थलों का व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि पंजाब डिजिटल माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। रोपड़ में स्थापित होने वाले इस केंद्र से खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक और पारदर्शी मूल्यांकन को सुनिश्चित कर सरकारी राजस्व बढ़ाने में सहायता मिलेगी। ये तकनीकी विधियां अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और राजस्व हानि को रोकने में मदद करेंगी तथा पंजाब के खनन क्षेत्र को अधिक संरचित और टिकाऊ बनाने में योगदान देंगी।

    निगरानी के अलावा यह केंद्र जिला सर्वेक्षण रिपोर्टों और खदान योजनाओं को तैयार करने में भी अपनी विशेषज्ञता का विस्तार करेगा, जिससे विभाग को खनन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी। अवैध खनन को रोकने के लिए सैटेलाइट सर्वेक्षण, ड्रोन सर्वेक्षण और ग्राउंड सर्वेक्षण किए जाएंगे।

    इस मौके पर भू-विज्ञान सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, ड्रेनेज कम माइनिंग के मुख्य अभियंता डॉ. हरिंदर पाल सिंह बेदी, सभी जिला खनन अधिकारी, आई आई टी रोपड़ के डीन सारंग गुंफेकर और प्रोफेसर डॉ. रीत कमल तिवारी उपस्थित थे।

  • Punjab News: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले की हुई धुनाई

    Punjab News: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले की हुई धुनाई

    लुधियाना: शहर के एक इलाके से हैवानियत की घटना सामने आई है। जहा पड़ोसी द्वारा 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। यह घटना थाना मोती नगर के अधीन पड़ती फौजी कॉलोनी में घटी है।

    जानकारी के अनुसार बच्ची के मां-बाप काम पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने शराब के नशे में धुत होकर बच्ची के कमरे में घुस गया और उससे जबरदस्ती करने लगा। लेकिन बच्ची के चिलाने पर दूसरे पडोसी इकट्ठा हो गए। जिसे देख उक्त युवक भागने लगा, तो लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस ने मौके पर पहुँच कर युवक को पकड़ लिया।

  • Punjab News: चोर ने पुलिस मुलाजिम का मोटरसाइकिल उड़ाया, देखे CCTV

    Punjab News: चोर ने पुलिस मुलाजिम का मोटरसाइकिल उड़ाया, देखे CCTV

    फगवाड़ा: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सामने आया है जिसमे एक चोर रात के 3 बजे मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह मोटरसाइकिल पंजाब पुलिस में कार्यरत एक कर्मचारी की है। चोरो को अगर पुलिस का खौफ नहीं, तो आम आदमी कहां सुरक्षित रह सकता है।

    पंजाब पुलिस में क्लर्क सज्जन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हर रोज की तरह घर के गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करता है। जब वह सुबह था तो उसने देखा कि मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। घटना की शिकायत थाना सिटी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस चोर की तलाश मे छानबीन कर रही है।

  • टीवीएस मोटर कंपनी भाटिया ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

    टीवीएस मोटर कंपनी भाटिया ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

    एसडीएम राजकुमार ने की शिरकत

    बद्दी/सचिन बैंसल: टीवीएस मोटर कंपनी भाटियां उपमंडल नालागढ़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एस.डी.एम नालागढ़ राजकुमार उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षत कंपनी के महाप्रबंधक वाईएस गुलेरिया ने की। इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ राजकुमार ने कंपनी के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ दिलाई और सर्तकता से काम करने का आहवान किया। उन्होने बताया कि नेशनल सेफ्टी डे हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थलों, उद्योगों और समाज में सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है।  यह दिन भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा शुरू किया गया था, ताकि लोगों को सुरक्षा नियमों के पालन और दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके।

    इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के माध्यम से कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति सजग किया जाता है, जिससे कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत किया जा सके। टी.वी.एस कंपनी के वाई एस गुलेरिया ने नेशनल सेफ्टी डे से जुड़े सवालों के उत्तर दिए ।  गुलेरिया ने कहा कि नेशनल सेफ्टी डे का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों, उद्योगों, और समाज में सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है।  यह लोगों को सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रेरित करने का एक अवसर है। इस दिन विभिन्न कार्यस्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में सुरक्षा से संबंधित कार्यशालाएं, जागरूकता अभियानों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।  ये कार्यक्रम सुरक्षा नियमों के पालन और दुर्घटनाओं को रोकने पर केंद्रित होते हैं और टीवीएस कंपनी हर समय जागरुकता के लिए काम करती है।

  • संसद में Smoke Grenade और आंसू गैस के गोले चले, देखें वीडियो

    संसद में Smoke Grenade और आंसू गैस के गोले चले, देखें वीडियो

    बेलग्रेड: सर्बिया के संसद भवन मे आज जमकर हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक विपक्ष ने संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। जिससे कई सांसदों को सांस लेने में परेशानी होने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे बाहर निकाला। यह सारी घटना संसद के लाइव प्रसारण मे कैद हो गई। लाइव टीवी पर संसद के अंदर काला और गुलाबी धुआं उठता देखा गया। स्पीकर एना ब्रनाबिक ने कहा कि दो सांसद घायल हुए है। एसएनएस पार्टी की जैस्मिना ओब्राडोविक को स्ट्रोक आया है और उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने सत्र में कहा, “संसद काम करना और सर्बिया की रक्षा करना जारी रखेगी।” संसद मे विश्वविद्यालयों के लिए निधि बढ़ाने वाला कानून पारित होना था। जो दिसंबर से संकायों को अवरुद्ध करने वाले छात्रों की मुख्य मांगों में से एक है। संसद को प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी ध्यान देना था। लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा एजेंडे में रखे गए अन्य मदों ने विपक्ष को नाराज कर दिया। संसद सत्र में, सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (एसएनएस) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा एजेंडे को मंजूरी दिए जाने के बाद, कुछ विपक्षी राजनेता अपनी सीटों से संसदीय अध्यक्ष की ओर भागे और सुरक्षा गार्डों के साथ हाथापाई की।
  • भारतीय जनता पार्टी हरोली मंडल ख़ास की कार्यकारिणी को घोषित

    भारतीय जनता पार्टी हरोली मंडल ख़ास की कार्यकारिणी को घोषित

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा मंडल खास की अध्यक्ष मति अनीता जसवाल ने जारी प्रेस व्यक्तव्य में कहा है की हरोली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व प्रदेश भाजपा नेत्रितव से चर्चा करने करने के उपरांत मंडल की कार्यकारिणी को घोषित किया है।

    उपाध्यक्ष के दायित्व के लिए काँगड के धर्मपाल चौधरी , हरोली से सतीश ठाकुर , बढेड़ा से शाम लाल , भदसाली हार से पुष्प देवी को सौपा गया है। महामंत्री के दायित्व के लिए भैणी खड्ड से अश्वनी सोंखला व हरोली के गोल्डी कोंडल को यह दायित्व दिया गया है, कोषाध्यक्ष का दायित्व भदौडी के इकवाल सिंह  को दिया गया है , सचिव का दायित्व ईसपुर से रानी देवी , भदसाली से सुदेश कुमारी , पंडोगा से मुकेश राणा, समनाल से संतोख सिंह व धर्मपुर से अनीता चौधरी को सौपा गया है, कार्यलय सचिव का दायित्व सलोह से रणबीर सिंह को दिया गया है , मिडिया प्रभारी का दायित्व घालुवाल से राहुल गौतम को बनाया गया है , इसी तरह से खड्ड के मोहित अग्निहोत्री को प्रवक्ता के रूप में चुना गया है , आई०टी० संयोजक के रूप में बढ़ेडा के हर्ष बदान  व आई०टी० सह संयोजक का दायित्व पंजावर के राज कुमार  को दिया गया है , सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व पंजवार के सुखदेव मनकोटिया उर्फ़ रूबी मनकोटिया व सोशल मीडिया सह संयोजक का दायित्व सेंसोवल के शिव कुमार को दिया गया है ,

    मंडल कार्यकरिणी के सदस्यों में हरोली से अश्वनी कुमार, पंजूआना से पंकज मान, रोड़ा के हरीश चौधरी,सेंसोवल के नरदेव सिंह, बढेड़ा के तिरलोक सैनी , बढेड़ा से लाल सिंह , कागड़ से रजनी बाला , ईसपुर से मीना धीमान , बढेड़ा से रमा शर्मा , पंडोगा से सन्देश कुमारी ,ईसपुर से सपना रानी , पंडोगा से रक्षा देवी , पंडोगा से रानी देवी , सलोह से श्रुति राणा , घालुवाल से मीनाक्षी शर्मा , पंजावर से हरमिंदर सिंह , पंजावर से रमेश चंद , खड्ड से नरेश सोंखला व रविन्द्र कुमार , ईसपुर से बक्शो देवी , पंजावर से कृपाल सिंह , पंडोगा से सागर सिंह व अशोक कुमार , खड्ड से करनैल सिंह , पंजावर से रोशन लाल व पंडोगा से अशोक कुमार को बनाया गया है .  स्थाई आमंत्रित सदस्यों में पालकवाह से प्रो राम कुमार , पंजावर से जगजीत सिंह मनकोटिया , पंडोगा से गुलविंदर सिंह गोल्डी , नागनोली ओंकार सिंह कसाना व सलोह से परमजीत सिंह जसवाल को बनाया गया है। हरोली भाजपा मंडल खास की अध्यक्ष मती अनीता जसवाल ने कहा की यह नियुक्तिया तत्काल प्रभाव से लागू है।

  • Punjab News: Shaan Hotel में युवकों ने की तोड़फोड़, 2 कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: Shaan Hotel में युवकों ने की तोड़फोड़, 2 कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

    जीरकपुरः लोहगढ़ एरिया में सिग्मा सिटी चौक के नजदीक शान नामक होटल में तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कमरा लेने आए आधा दर्जन युवकों द्वारा होटल में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान होटल के बाहर शीशों पर भी पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि सभी हमलवार नशे की हालत में थे। इस दौरान उन्होंने एक राहगीर के साथ मारपीट भी की। होटल संचालक ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। वहीं शिकायत पर पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलवारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में होटल के रिसेप्शन बॉय अमित ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह जब रिसेप्शन पर बैठा हुआ था तो पांच युवक पहली मंजिल पर स्थित रिसेप्शन पर आए और रूम मांगने लगे तो मैंने एक रूम का किराया 800 रूपये बताया। जिसके बाद वह आगे से बोलने लगे कि हम केवल 300 रूपये देंगे। इस बात को लेकर सभी युवक उस पर हंगामा करने लगे और देखते ही देखते उन्होंने उस पर हमला कर दिया। एक युवक जिसने हैलमेट डाला हुआ था उसके पेट में कई वार किए। जिसके बाद अन्य युवकों ने उस पर थप्पड़ मारे व रिसेप्शन पर पड़ा सामान तोडना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह जब उसने शोर मचाया तो साथ वाले कमरे से उसका साथी बाहर आ गया। लेकिन हमलावारों ने उस पर भी हमला कर दिया और गालियां व धमकिया देते हुए नीचे चले गए। जिसके बाद हमलवारों ने नीचे जाकर पथराव शुरू कर दिया और होटल के शीशे तोड़ दिए। जिस समय नशेड़ी युवकों द्वारा होटल पर पथराव किया जा रहा था तो उन्होंने एक राहगीर के साथ भी मारपीट की। राहगीर शिवा निवासी सिग्मा सिटी एक्सटेंशन लोहगढ़ ने बताया की वह अपने भाई को डियूटी जाने के लिए बस स्टैंड छोड़ कर वापिस आ रहा था तो लोहगढ़ में जिम का पता करने के लिए रुका और अपना मोटरसाइकल होटल शान के नीचे खड़ा कर दिया। जब वह थोड़ी देर बाद वापिस आया तो कुछ युवक जो नशे की हालत में थे वह होटल की बिल्डिंग पर पथराव कर रहे थे। राहगीर शिवा ने हेलमेट डालें एक हमलावर से कहा कि मुझे अपना मोटर साइकल उठाना है तुम लड़ते रहो मुझे कोई फर्क नही इतने में हेलमेट डालें युवक ने उसपर डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद अन्य युवक भी उसपर टूट पड़े। उसकी बाजु व मुंह पर काफी चोटे आई। जब उसने शोर मचाना और वहां लोग इकठा होने लगे तो सभी हमलवार अपनी अपनी मोटरसाइकल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। सारा मामला सीसीटीवी में कैद है। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी में हमलावर दिखाई दे रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
  • पटवारी कानूनगो के स्टेट कैडर के निर्णय पर पुनर्विचार करे सरकार – वीरेंद्र कंवर

    पटवारी कानूनगो के स्टेट कैडर के निर्णय पर पुनर्विचार करे सरकार – वीरेंद्र कंवर

    जनहित में नए पद किये जायें सृजित और खाली पड़े पदों को भरे सरकार- कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: स्टेट कैडर बनाये जाने से खफा प्रदेश के पटवारी हड़ताल पर हैं, इस मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार पर निशाना साधे हुए है। पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने भी इस निर्णय पर सरकार को पुनर्विचार करने की नसीहत दी है।

    एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा है कि सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज तक पटवारियों का सर्कल या ज़िला कैडर ही रहा है और अब सरकार को ऐसा क्या अविश्वास हो गया कि इसमें बदलाव की आवश्यकता आ पड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले ही एक-एक पटवारी के पास 4-4 सर्कल का कार्यभार है, और इस समय विभाग में बहुत से पद रिक्त पड़े हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार को पहले रिक्त पदों को डिवीज़न के आधार पर रेशनलाइज करके नए पद सृजित करके रिक्त पदों को भरने की चिंता करने चाहिए।

  • Purple Frog Club में पुलिस की Raid, 2 गिरफ्तार, चिलम समेत हुक्के बरामद

    Purple Frog Club में पुलिस की Raid, 2 गिरफ्तार, चिलम समेत हुक्के बरामद

    पंचकूलाः सेक्टर-9 स्थित पर्पल फ्रॉग क्लब में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने क्लब से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्लब में अवैध हुक्का पिलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब से चिलम समेत 7 हुक्के व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार निवासी चंडीगढ़ और मुकेश कुमार निवासी जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे क्लब संचालक पारस के कहने पर हुक्का परोसते हैं।

    पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 7 हुक्के, 7 चिलम, 7 पाइप व 5 पैकेट फ्लेवर तंबाकू बरामद किए गए हैं। इस बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-5 में केस दर्ज किया है। पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर 9 स्थित पर्पल फ्रॉग में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। जहां क्लब का स्टाफ फ्लेवर हुक्का परोस रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है।