Blog

  • Jalandhar News: काम पर वापिस लौटे तहसीलदार व अधिकारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: काम पर वापिस लौटे तहसीलदार व अधिकारी, देखें वीडियो

    यूनियन की चल रही मीटिंग, 5 बजे के बाद लेंगे फैसला

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में तहसीलदारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार तक कामकाज बंद करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर सीएम भगवंत मान ने सभी जिलों के एसडीएम और कानूनगो को लोगों की राजिस्ट्रियां करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसी के साथ उन्होंने हड़ताल पर गए सभी राजस्व अधिकारियों को शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के आदेश जारी किए है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि आज शाम 5 बजे तक वे हड़ताल खत्म नहीं करते तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं सीएम मान के आदेश के बाद मोगा में तहसील दफ्तर में अधिकारी लौट आए और उन्होंने राजिस्ट्री करने का काम शुरू कर दिया। हालांकि तहसीलदारों का कहना हैकि यूनियन की मीटिंग चल रही है, ऐसे में शाम 5 बजे के बाद अगली रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। जिसके चलते वह अभी काम पर लौट आए है। ऐसे में देखा जा सकता है कि सीएम मान के एक्शन के बाद दफ्तरों में अधिकारी हरकत में आ गए और धीरे-धीरे वह काम पर लौटना शुरू हो गए। इससे पहले मोगा में अधिकारियों दफ्तरों में लौट आए और उन्होंने कामकाज शुरू कर दिया।  
  • रायपुर पशु अस्पताल में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 40 पशुओं का किया निरीक्षण

    रायपुर पशु अस्पताल में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 40 पशुओं का किया निरीक्षण

    बांझपन से जूझ रहे पशुओं का किया इलाज,अच्छी नस्ल के पशु रखने ओर समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने पर दिया बल

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के रायपुर स्थित पशु अस्पताल में मंगलवार को एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पशुपालकों के 40 से अधिक बांझपन से ग्रसित पशुओं का इलाज किया गया। शिविर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं की जांच कर उचित परामर्श और उपचार दिया। ज्ञात रहे पशु पालन विभाग मंडल बंगाणा द्वारा पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक परियोजना डॉ दिनेश परमार के नेतृत्व में उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश जंगा द्वारा पशु चिकित्सालय रायपुर मैदान में पशुधन विकास बोर्ड के सौजन्य से पशु बांझपन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इलाके के बांझपन से ग्रसित 40 पशुओं का पशु विशेषज्ञ डॉ निशांत रनौत द्वारा निरीक्षण व इलाज किया गया।इस शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी लठियांनी डॉ अभिनव राणा ने पशु पालकों को बछड़ी पालन व पशुओं के बेहतर रख रखाव के टिप्स दिए तथा डॉ दीपिका ने 1962 कॉल हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी।

    डॉ राजेश जंगा ने पशु पालकों को पशुओं के लिए संतुलित आहार बनाने, वैक्सीनेशन के फायदे और नियमित कृमिनाशक के महत्व पर जानकारी दी। डॉ दिनेश परमार ने पशु पालन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। प्रधान ग्राम पंचायत रायपुर मैदान रीता शर्मा ने ग्राम पंचायत की ओर से पशु पालन विभाग का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कैंप आयोजित करने का अनुरोध किया इस शिविर में पशु चिकित्सालय रायपुर मैदान के 50 पशु पालकों ने भाग लिया। उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य और नस्ल सुधार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा स्वस्थ और अच्छी नस्ल के पशु न केवल किसानों की आय में वृद्धि करते हैं, बल्कि दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं।

    डॉ जंगा ने बताया कि ऐसे शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की जाती है और उन्हें आवश्यक दवाइयां साथ दी जाती हैं। और साथ ही, पशुपालकों को संतुलित आहार, स्वच्छता, और पशु रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।बही डॉक्टरों ने विशेष रूप से बांझपन से ग्रसित गायों और भैंसों की जांच की और उचित उपचार प्रदान किया। बही पशुपालकों ने इस शिविर की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया। उन्होंने मांग की कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएं ताकि उनके पशुओं को समय पर सही उपचार मिल सके। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें और पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर पशु पालन सहायक श्री सुदेश मोदगिल , पशु औषधियोजक सपना कुमारी, राजिंद्र कुमार, विकास के अलावा अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

  • Punjab News: CM Mann के Action के बाद लौटे तहसीलदार, शुरु हुआ काम, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann के Action के बाद लौटे तहसीलदार, शुरु हुआ काम, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब भर में तहसीलदारों ने शुक्रवार तक हड़ताल का ऐलान किया हुआ था। वहीं आज सीएम मान ने सभी तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के आदेश जारी किए थे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि आज शाम पांच बजे तक वे हड़ताल खत्म नहीं करते तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं सीएम मान के आदेश के बाद मोगा में तहसील दफ्तर में अधिकारी लौट आए और उन्होंने राजिस्ट्री करने का काम शुरू कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए लखविंदर सिंह ने कहा कि वह एक दिन के लिए किसी काम पर गए हुए थे, जिसके बाद वह आज काम पर लौट आए है। वहीं स्ट्राइक को लेकर उन्होंने कहा कि काम बंद करने को लेकर कुछ नहीं कहा था। दूसरी ओर सीएम मान के एक्शन को लेकर कहा कि उनके आदेशों की पालना करना जरूरी है। इसके चलते आज काम किया जा रहा है।

    हालांकि सुबह दफ्तरों में कामकाज बंद किए जाने को लेकर वह बात को टालमटोल करते हुए नजर आए और मीटिंग की बात कही गई। जबकि स्ट्राइक को लेकर उन्होंने साफ मना कर दिया कि उनके दफ्तर में कोई अधिकारी स्ट्राइक पर नहीं गया। हालांकि एनकाउंटर न्यूज ने सुबह दफ्तरों में कामकाज बंद हुआ दिखाया था। ऐसे में देखा जा सकता है कि सीएम मान के एक्शन के बाद दफ्तरों में अधिकारी हरकत में आ गए और धीरे-धीरे वह काम पर लौटना शुरू हो गए।

  • Jalandhar के पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, SIT करेंगी मामले की जांच

    Jalandhar के पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, SIT करेंगी मामले की जांच

    कपूरथलाः गांव ताजपुर में स्थित ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पास्टर बलजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला ने उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले को लेकर रविवार को पास्टर बलजिंदर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बे-बुनियाद बताया था। वहीं यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर पास्टर बजिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कपूरथला पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच करेंगी। जानकारी के अनुसार टीम का नेतृत्व फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर करेंगी, जिसमें डीएसपी (एसडी) दीप करण सिंह और कपूरथला (सिटी) एसएचओ बिक्रमजीत सिंह शामिल हैं।

    कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तूरा ने कहा कि एसआईटी को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा गया है। गौर हो कि शिकायतकर्त्ता ने दावा किया था कि वह पादरी के चर्च में स्वयंसेवक थी और उसने उसे अनुचित तरीके से छुआ था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे 4 साल में कई बार फोन पर अनुचित टेक्स्ट मैसेज भी भेजे – 2020 से शुरू होकर – जब वह 17 साल की थी। महिला ने आरोप लगाया कि पादरी ने किसी से शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। उधर पादरी का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। पादरी ने दावा किया कि महिला को दौरे पड़ते थे और वह “बुरी आत्माओं” के प्रभाव में थी।

     

  • LIC को बड़ा झटकाः 1.45 लाख करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

    LIC को बड़ा झटकाः 1.45 लाख करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

    नई दिल्ली: देश के करोड़ों लोगों का जीवन ‘सुरक्षित’ करने वाली LIC को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शेयर बाजार में आई गिरावट के चलते इस समय LIC को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मार्किट की गिरावट ने LIC का पोर्टफोलियो बुरी तरह प्रभावित किया है। इस साल के पहले 2 महीनों में ही LIC को 1.45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। मात्र दो महीनों में हुए इस नुकसान से एलआईसी का पोटफोलिया जो दिसंबर 2024 में 14.9 लाख करोड़ रुपए था वो फरवरी महीने के आखिरी दिन घटकर 13.4 लाख करोड़ रुपए रह गया। शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो ये हाल के दिनों में एलआईसी को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।

    ACE इक्विटी के डाटा के अनुसार आईटीसी ने LIC को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है. जिसमें LIC की दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। 2 महीनों में आईटीसी के शेयरों में 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से एलआईसी पोर्टफोलिया को लगभग 17,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। टेक दिग्गज टीसीएस और इंफोसिस, जिनमें एलआईसी की हिस्सेदारी क्रमशः 4.75 फीसदी और 10.58 फीसरी है, में भी गिरावट आई है, जिससे पोर्टफोलियो से क्रमशः 10,509 करोड़ रुपए और 7,640 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

    बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक की बात करें तो SBI (9.13 फीसदी हिस्सेदारी) और ICICI बैंक (7.14 फीसदी हिस्सेदारी) में LIC की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। जिनकी वजह से पोर्टफोलियो को क्रमश: 8,568 करोड़ रुपए और 3,179 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज़्यादा प्रभावित शेयरों में से एक रही, जिसमें 30.5 फीसदी की गिरावट आई और एलआईसी को इस स्टॉक से 3,546 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अन्य प्रमुख नुकसान में एलएंडटी, एचसीएल टेक और एमएंडएम, जियो फाइनेंशियल, अडानी पोर्ट्स और जेएसडब्ल्यू एनर्जी शामिल हैं। इनमें से ज़्यादातर शेयरों में इस साल दोहरे अंकों में नुकसान हुआ है।

    LIC ने 310 से ज़्यादा कंपनियों में फैले हुए हैं, जिनमें एलआईसी की कम से भी कम एक फीसदी की हिस्सेदारी है। इस साल कम से कम 35 ऐसे शेयर हैं, जिनमें LIC को कम से कम 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वैल्यू के हिसाब से LIC की सबसे बड़ी होल्डिंग्स हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज (1,03,727 करोड़ रुपए), आईटीसी (75,780 करोड़ रुपए), इंफोसिस (67,055 करोड़ रुपए), एचडीएफसी बैंक (62,814 करोड़ रुपए), टीसीएस (59,857 करोड़ रुपए), एसबीआई (55,597 करोड़ रुपए) और एलएंडटी (54,215 करोड़ रुपए) का निवेश है। वहीं दूसरी ओर एलआईसी के पोर्टफोलियो में कुछ स्टॉक ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने एलआईसी को फायदा पहुंचाया है। जिनमें बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और एसबीआई कार्ड्स शामिल हैं।

  • Punjab News: सिख बिजली कर्मी की पिटाई का मामला, श्री अकाल तख्त साहिब को दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख बिजली कर्मी की पिटाई का मामला, श्री अकाल तख्त साहिब को दी शिकायत, देखें वीडियो

    विधायक के रिश्तेदार पर लगे आरोप

    अमृतसरः जिला तरनतारन के अधीन आने वाले कस्बा फतिहाबाद में पिछले दिनों बिजली विभाग के सिख अधिकारी के साथ पिटाई का मामला सामने आया था, जिसमें पीड़ित ने उसके साथ पिटाई किए जाने पगड़ी उतारे जाने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पीड़ित सिख बिजली विभाग के कर्मी ने आज श्री अकाल तख्त साहिब पर आकर अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में शिकायत दी है और उनसे इंसाफ की गुहार लगाई है। बिजली विभाग के सिख अधिकारी ने बताया कि वह अपने स्टाफ सदस्यों के साथ गांव वेईपुई में बिजली के बिल वसूलने के लिए डिफाल्टर लोगों के घरों में पहुंचे थे। इस दौरान उपभोक्ताओं के साथ थोड़ी उसकी बहस हो गई। पीड़ित का आरोप है कि हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के रिश्तेदारों द्वारा उनके साथ बुरी तरह पिटाई की गई और उनकी दास्तार तक उतार दी गई। जिसके चलते वह अब इंसाफ की गुहार लगाते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे हैं और श्री अकाल तख्त साहिब के ज्योतिर्धर के नाम एक मांग पत्र भी दिया गया।
  • किसानों के ऐलान के बाद पुलिस ने कसी कमर, भारी सुरक्षा बल तैनात, सीमाएं सील

    किसानों के ऐलान के बाद पुलिस ने कसी कमर, भारी सुरक्षा बल तैनात, सीमाएं सील

    चंडीगढ़ः पंजाब के किसानों ने 5 मार्च को चंडीगढ़ जाने को लेकर ऐलान किया था। जहां किसान पक्का मोर्चा लगाने के लिए कूच करने की तैयारी में है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कमर कस ली है। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी भी फिल्ड पर उतर गए हैं। मांगों को लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की आग अब चंडीगढ़ तक पहुंच रही है।

    किसानों ने एलान किया है कि वह पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। पांच मार्च बुधवार को किसानों ने चंडीगढ़ में पक्के मोर्चा का एलान किया है। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक दिन पहले सोमवार को किसान नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में मुख्यमंत्री मान ने किसानों को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा व धरना लगाने की मंजूरी नहीं नहीं दी थी। बावजूद इसके किसान चंडीगढ़ कूच के लिए अड़े हुए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ चंडीगढ़ आएंगे।

    इधर, पंजाब के किसानों को चंडीगढ़ में आने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने भी कमर कस ली। चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से शहर की पंजाब के साथ लगने वाली सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, किसानों को रोकने के लिए पूरे शहर में 2500 जवानों को तैनात किया जाएगा। पूरे शहर में 12 स्पेशल नाकों पर करीब 1200 जवानों के अलावा एसएचओ व डीएसपी को तैनात किए गए हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं कि अगर किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर सड़कों पर जाम लगाया तो बल प्रयोग किया जाए।

    पुलिस को लाठीचार्ज के आदेश जारी किए गए हैं। किसान छह फसलों पर प्रदेश सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, कर्ज माफी को लेकर नई योजना लाने, गन्ना किसानों को ब्याज समेत बकाया राशि देने, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, सरहिंद फीडर नहर पर लगी मोटरों के बिल माफ करने और सरकार और किसानों के बीच समन्वय के लिए सब-कमेटी बनाने समेत कुल 18 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

     

  • Punjab News: Petrol Pump के पास बाइक और जुगाड़ू रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump के पास बाइक और जुगाड़ू रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले के बॉर्डर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां मोटरसाइकिल और जुगाड़ू रेहड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक चालक ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है।

    वह अपने गांव दुल्ले वाले से फिरोज़पुर शहर मजदूरी करने आ रहा था, जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा, तभी तेज रफ्तार जुगाड़ू रेहड़ी चालक ने लापरवाही के चलते उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

  • नगर निगम ऊना को सजाने-संवारने में आगे आएं निजी समूह, आयुक्त ने की अपील

    ऊना/सुशील पंडित : नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने नगर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए निजी समूहों और औद्योगिक इकाइयों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत चौक-चौराहों, खंभों की सुंदर लाइटिंग और साज-सज्जा में  उद्योग, संगठन व निजी समूह अपना योगदान दें, ताकि ऊना नगर निगम क्षेत्र की सुंदरता एक मिसाल बन सके।
    निगम क्षेत्र में सौंदर्यीकरण की योजना श्री गुर्जर ने कहा कि नगर निगम ऊना सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा उसे आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पोल्स पर तिरंगा लाइटिंग और अन्य सजावटी उपायों को अपनाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए जनसहयोग की आवश्यकता है। विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों से इस प्रयास में योगदान देने की अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों के सुधार, जल निकासी इत्यादि के कई महत्वपूर्ण कार्य जोरों से किए जा रहे हैं। शहर में पार्कों और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम अब चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों को और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
    सहयोग के लिए यहां करें संपर्क जो भी उद्योग, संगठन या निजी समूह इस पहल में भाग लेना चाहते हैं, वे नगर निगम आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक पक्ष अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय दूरभाष नंबर 01975-225188 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का Action, इस इलाके में घर पर चला Bulldozer, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का Action, इस इलाके में घर पर चला Bulldozer, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते यूपी की तर्ज पर पंजाब में नशे से बनाई गई तस्करों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज तलवंडी गांव में पुलिस ने बुलडोजर चलाया। बता दें कि यह वहीं गांव है जो नशे के नाम से काफी मशहूर है। गांव वासियों द्वारा कई बार नशे को लेकर मुद्दा उठाया जा चुका है। वहीं आज पुलिस ने इस गांव में नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई की है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि बताया कि रेलवे की ओर से एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें 32 लोगों की एक लिस्ट जारी की गई थी। जारी पत्र में पुलिस से रेलवे विभाग ने मदद मांगी थी और कहा था कि कुछ लोगों ने सरकारी प्रॉपर्टी पर कब्जा करके घर बनाए है। जिसके चलते आज रेलवे विभाग के आदित्य की अगुवाई में उक्त घरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया जा रहा है।

    तेजा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के मामले भी दर्ज है। जिसके चलते आज रानी नामक और छिंदर पाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों में से किसी के 3 और किसी के 2 मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक वह उन घरों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया जाएगा। लेकिन पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अभी तक दोनों मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।