Blog

  • 8 दिनों के लिए बंद रहेगा शंभू बैरियर से गेट नम्बर 3 सड़क मार्ग

    8 दिनों के लिए बंद रहेगा शंभू बैरियर से गेट नम्बर 3 सड़क मार्ग

    ऊनासुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शंभू बैरियर से बाहरी गेट (गेट नंबर 3) तक सड़क मार्ग 5 सितम्बर से 12 सितम्बर तक यातायात की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश शंभू बैरियर पर गेट की छत पर स्लैब निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम लोगों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं कि ताकि लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पडे़।

  • महाविद्यालय ऊना में नए विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में नए विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: महाविद्यालय ऊना के एम् बी ए और एम् सी ए विभाग द्वारा नए विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रोफेसर जय देव, डीन अकादमिक, हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी, हमीरपुर ने मुख्यातिथि व् अखिल शर्मा, प्रबंधक, डी आई सी (ऊना) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

    विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए सुरेश शर्मा, प्रेजिडेंट, मार्क जोन इंडस्ट्रियल एरिया, बाथरी, सुखविंदर सिंह, वाईस प्रेजिडेंट, मार्क जोन इंडस्ट्रियल एरिया, बाथरी, रोहित सोनी, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, सी एस इंफोटेक, नरेश कुमार, व्रिसा बायो इंडस्ट्रीज  व् औद्योगिक जगत के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    अखिल शर्मा ने जहा विद्यार्थियों को औद्योगिक जगत की सच्चाइयों से अवगत करवाया, वही प्रोफेसर जय देव ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रह कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।  महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और आश्वस्त किया की महाविद्यालय विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

    इस अवसर पर एम् बी ए विभाग के समन्यवक डॉक्टर संजय वर्मा और एम् सी ए विभाग के समन्यवक पुनीत प्रेम कँवर ने भी सभी नए आये विद्यार्थियों को आश्वस्थ किया और विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पौधरोपण का भी आयोजन किया गया।  इस अवसर पर बी बी ए विभाग के समन्वयक डॉक्टर राज कुमार, बी सी ए विभाग के समन्वयक डॉक्टर सुरेश कुमार, प्रोफ़. शशी कँवर, अन्य प्राध्यापक व एम् बी ए और एम् सी ए विभाग के प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

  • Jalandhar: Chocolate दिलाने के बहाने व्यक्ति ने नाबालिग से किया कुकर्म, गिरफ्तार

    Jalandhar: Chocolate दिलाने के बहाने व्यक्ति ने नाबालिग से किया कुकर्म, गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना सदर के अंतर्गत आते गांव फतेहपुर में 13 साल के नाबालिग के साथ व्यक्ति ने कुकर्म किया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने आरोपी फतेहपुर के रहने वाले तीर्थ राम को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस द्वारा कि गई जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग को अपने बुलेट बाइक पर बैठा कर चाॅकलेट दिलाने के बहाने से साथ ले गया और खाली प्लाट में जाकर गलत हरकत को अंजाम दिया। नाबालिग ने सारी बात घर जा कर पारिवारिक सदस्यों को बताई। जिसके बाद परिवार ने बात पुलिस को बताई और पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को बुलेट बाइक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।

  • महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य संकाय द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान

    महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य संकाय द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के  वाणिज्य संकाय द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान  के अंतर्गत बी.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो ने गमलों में पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्या  डॉ. मीता शर्मा ने मुख्यातिथि के  रूप में शिरकत कीं।

    प्राचार्या डॉ. शर्मा ने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए  विद्यार्थियों की सरहाना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आने वाले समय में भी इस प्रकार के कार्य करते रहना चाहिए। आज हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लें और धरती को हरा-भरा और सुरक्षित बनाएं। एक छोटे से प्रयास से हम बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं।

    इस अवसर पर संकाय के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्राचार्या को भी कॉलेज प्रांगण  में पौधे रोपित करने के लिए पौधे भेंट किये।

    इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की प्रवक्ता डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. गगनदीप, डॉ. अल्का रानी व परवीन सैनी उपस्थित रहे।

  • Jalandhar: दड़े सट्टे का कारोबार करने वाले 2 गिरफ्तार

    Jalandhar: दड़े सट्टे का कारोबार करने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना 3 की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने वाले 1 व्यक्ति कोे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपन दुआ के रुप में हुई है। जिस के पास से 7200 रुपए नकदी औऱ कंप्यूटर बरामद किया है।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई हीरा सिंह पुलिस पार्टी के साथ गशत के दौरान भगत सिंह चौक के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रस्ता मोहल्ला में दड़ा सट्टा का कारोबार करता है, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 7200 रुपए नकदी, कंप्यूटर, एक लैपटॉप, 2 प्रिंटर बरामद किए है।

    इसी तरह थाना आठ की पुलिस ने गाजीपुर रोड के पास दुकान में लोगों को दड़ा सट्टा की आड़ में लूटने वाले एक व्यक्ति कोे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुनाल निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 28,400 रुपए नकदी बरामद की है।

    थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई बलजीत सिंह ने गुप्त सुचना के आधार पर कुनाल को गिरफ्तार कर उसके पास 28,400 रुपए नकदी बरामद की है।

  • उपायुक्त ने ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का किया शुभारंभ

    उपायुक्त ने ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का किया शुभारंभ

    ‘प्लास्टिक मुक्त ऊना’ बनाने को प्रशासन की नवीन पहल

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का शुभारंभ किया। बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए चार स्तरीय निस्तारण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पंचायत में घरों से कचरा एकत्रित कर उसे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सेग्रीगेशन यूनिट में लाया जाएगा और उसका उचित निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद, कई पंचायतों के कचरे को क्लस्टर स्तर पर बने माइक्रो सेग्रीगेशन यूनिट में भेजा जाएगा। फिर इसे ब्लॉक स्तरीय यूनिट में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां से इसे औद्योगिक इकाइयों के उपयोग के लिए भेजा जाएगा।

    उपायुक्त ने सभी विकास खंड अधिकारियों को मुहिम के सफल क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मुहिम जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने में प्रभावी होगी। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता बदलाव लाने और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    स्वच्छता ही सेवा अभियान में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान
    उपायुक्त ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले में की जाने वाली गतिविधियों का ब्यौरा भी लिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत ऊना जिले में 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वच्छता, जनसहभागिता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    स्वच्छता को व्यवहार बनाएं
    उपायुक्त ने जिले में स्वच्छता अभियान को मिशन मोड पर चलाने का आह्वान किया और स्वच्छता को रोजमर्रा के व्यवहार में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए एडीसी ऊना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    स्वच्छता ही सेवा  अभियान में होगी ये गतिविधियां
    अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई और प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें नदियों, नालों, खड्डों और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई के साथ-साथ कचरा प्रभावित हॉटस्पॉट्स की पहचान और सफाई के बाद सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

    स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियों के तहत स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी संस्थानों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे। वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। छात्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता कार्यशालाएं और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के समापन पर 2 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित कर सभी हितधारकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

    मिलकर अभियान को बनाएंगे सफल
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अभियान को पूरी तत्परता से क्रियान्वित करने को लेकर उपायुक्त को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं तथा बेहतर काम करते हुए एक मिसाल कायम कर सकें।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के अलावा, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा, सभी विकास खंड अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • ईंट भट्‌ठे की दीवार गिरने से 3 मासूमों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    ईंट भट्‌ठे की दीवार गिरने से 3 मासूमों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला – ईंट भट्‌ठे पर दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। मृतकों की पहचान रफिया (6), मोहम्मद साद (5), जिशान (2) के रूप में हुई है। घायल बच्चे का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा रायपुर रानी क्षेत्र के जासपुर गांव में हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव कब्जे में ले लिए। पुलिस बच्चों के परिजनों और ईंट भट्‌ठे के मालिक से पूछताछ कर रही है।

     पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के पटवारी नगला गांव के रहने वाला परिवार 15 साल से कमला ईंट भट्‌ठे पर काम कर रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर का परिवार ईंट बनाने का काम कर रहा था। पास में ही उनके बच्चे खेल रहे थे। अचानक दीवार गिर गई और 4 बच्चे नीचे दब गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत चारों बच्चों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    घटना के बाद पुलिस चौकी मौली ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉ. गौरव प्रजापति ने बताया कि तीन बच्चों को लाया गया। जांच करने पर पता चला कि 2 बच्चे पहले ही मर चुके थे और एक की मौत प्राथमिक उपचार के दौरान हो गई। वही इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं पुलिस जांच में जुट गई हैं।

  • Phagwara के युवक की विदेश में सड़क हादसे में हुई मौत, देखें वीडियो

    Phagwara के युवक की विदेश में सड़क हादसे में हुई मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रजन कुमार (26) पुत्र वरिंदर कुमार निवासी प्रीत नगर के तौर पर हुई है। रजत कुमार परिवार का इकलौता बेटा था और वह करीब 5 साल पहले कनाडा गया था।

    ये हादसा कनाडा के ब्रैम्पटन में हुआ था। रजत की मौत के बाद से मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन सुबह करीब 10 बजे काम पर जाने के लिए अपने घर से निकला तो रास्ते में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

    परिवार ने कहा- उन्हें कनाडा से किसी जानकार ने इस सारे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। जिसके बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के वक्त रजत अपनी कार में सवार था। परिजनों ने बताया कि रजत के शव को भारत लाकर उसका फगवाड़ा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Jalandhar: घर में बने चर्च को लेकर परिवार में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Jalandhar: घर में बने चर्च को लेकर परिवार में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    बहू और बेटे ने परिवार पर लगाए आरोप 

    जालंधर,ENS – घर में चर्च चलाने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। बहू ससुराल परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुसर और देवरानी ने उनके साथ मारपीट की है। जानकारी के अनुसार सैम मसीह और उनकी पत्नी अपने घर में एक चर्च चलाते है। जिसमें वह लोगों के लिए प्रार्थना करते है। सैम मसीह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की है और वह उन्हें घर से बाहर निकालना चाहते है।

    बातचीत के दौरान सैम मसीह ने बताया कि वह अपने घर में एक चर्च चलाते थे जिसमें वह और उनकी धर्म पत्नी लोगों के लिए प्रार्थना करते थे, लेकिन जब सैम मसीह अपने घर में नहीं होते थे तो उनके ससुर उनके लिए प्रार्थना करते थे।पिछले दिनों झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और उनकी बाहरी लोगों से भी पिटाई करवाई।

    सैम मसीह की पत्नी मन्नू ने कहा कि हम पर कई लाख का कर्ज है, जिसके कारण हम दूसरा घर नहीं ले सकते। कल जब परिवार वालों ने ऐसा किया तो भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हम अपने दो बच्चों को लेकर कहां जाएं। इसी मामले को लेकर वह थाना -2 में आए। जब वह शिकायत लिखवाने लगे तो, शिकायत दर्ज नही की।

  • Punjab: Kangana Ranaut की बयानबाजी पर भाजपा के पूर्व मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    Punjab: Kangana Ranaut की बयानबाजी पर भाजपा के पूर्व मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    बटालाः भाजपा के पूर्व मंत्री त्रिक्षण सूद मैंबरशिप अभियान की शुरुआत करवाने बटाला पहंचे। जहां उन्होंने कहा कि बीजेपी हर बूथ पर 200 लोगों की मेंबरशिप करेगी। यह मेंबरशिप मोबाइल के जरिए की जाएगी। वहीं उन्होंने बीजेपी सांसद Kangana Ranaut की ओर से की जा रही बयानों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी एक अच्छी सोच वाली पार्टी है। कंगना रनौत ने जो भी बयान दिया है उस पर उनकी पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। कंगना को इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए। ताकि हमारी पार्टी की छवि खराब न हो सके। कंगना की बयानबाजी से पार्टी की स्दस्या पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।