Blog

  • Punjab: नहर से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, देखें वीडियो

    Punjab: नहर से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, देखें वीडियो

    मौगाः शहर के जीरा रोड पर स्थित नहर से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की गई है जिसकी उम्र लगभग 40-45 साल के आसपास बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति के शव को 72 घंटों के लिए मोगा के सिविल हॉस्पिटल के मुर्दा घर में रखा गया है।


    मिली जानकारी के पुलिस को नहर से लाश मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लोगों ने शव को नहर से बाहर निकालकर रखा हुआ था। समाज सेवा समिति ने शव को मोगा के सिविल हॉस्पिटल के मुर्दा घर में रखा गया है। मृतक के शरीर परनीले रंग का अंडरवियर, सफेद लाइन वाला एक कुर्ता पजामा और दाएं हाथ के पिछली साइड पर एकउमकार का टैटू बना हुआ है।

  • जम्मू-कश्मीर रैली के दौरान Rahul Gandhi ने भाजपा पर साधे निशाने

    जम्मू-कश्मीर रैली के दौरान Rahul Gandhi ने भाजपा पर साधे निशाने

    नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का दर्जा छीनकर लोगों के अधिकारों को छीना गया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस करना होगा क्योंकि न केवल आपका राज्य छीना गया है, बल्कि आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ आपसे छीना जा रहा है।

    राहुल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, देश को संविधान दिया। आज जम्मू-कश्मीर में एक राजा हैं, उनका नाम है एलजी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच में है। एक तरफ- नफरत, हिंसा, डर, दूसरी तरफ- मोहब्बत और सम्मान।

  • Jalandhar: डरा-धमकाकर पिता करता रहा बेटी से दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

    Jalandhar: डरा-धमकाकर पिता करता रहा बेटी से दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

    जालंधरः बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने 2 साल बाद रेपिस्ट पिता को उम्र कैद और 70 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी पिता डरा-धमकाकर बेटी से दुष्कर्म करता था। जब मां को बेटी के प्रेग्नेंट की खबर मिली तो महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद थाना बस्ती बावा खेल में 30 अगस्त 2022 को पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जुर्माना न देने पर आरोपी को एक साल और कैद काटनी होगी। डीएनए रिपोर्ट से बेटी से दुष्कर्म का मामला साफ हो गया है।

    ट्रायल के दौरान बेटी ने कहा था कि डरा-धमकाकर रात में पिता उससे गलत काम करता था। मां ने भी गंवाही दी थी। महिला ने कहा था कि वह पति व अपनी 14 साल की बेटी संग किराए के घर में रहती है। बेटी 8वीं में पढ़ती है 4 दिन पहले बेटी ने कहा कि पेट में दर्द है। बेटी का पेट बड़ा हो रहा था तो समझा कि गैस से उसकी यह हालत हुई है। जब बेटी की हालत में कोई सुधान न हुआ तो बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पिता रात के समय उसके साथ गलत काम करते थे। जब डाक्टर के पास से चेकअप करवाया तो पता लगा कि वह प्रेग्नेंट है।

    मां ने बताया कि जब वह थाने के लिए निकली तो रास्ते में पति ने उसे और बेटी के थाने जाने से रोका। खींचतान में बेटी बेहोश हो गई थी और बच्चा हो गया। वह बेटी और बच्ची को सिविल अस्पताल में लेकर आई तो पता चला कि बच्चा मृत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरोपी पिता को पकड़ लिया है।

  • झगड़ा सुलझाने गए युवक को चाकू से गोदा, दर्दनाक मौत

    झगड़ा सुलझाने गए युवक को चाकू से गोदा, दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे के गुलटेकडी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें झगड़ा सुलझाने गए युवक पर 2 लोगों ने तेज़धार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।

    पुणे के गुलटेकडी इलाके में रहने वाले तीन दोस्तों में से एक का जन्मदिन था। जन्मदिन वाले दिन सुनील सरोदे के भाई के साथ रोहन कांबले, शिवशरण कांबले की बहसबाजी हुई थी। इस वजह से रोहन कांबले और शिवशरण कांबले दोनों भाई नाराज थे। इसी घटना के गुस्से के चलते दोनों कांबले भाई मंगलवार की रात तीसरे दोस्त सुनील सरोदे के घर गए और उसके भाई गणेश को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सुनील सरोदे झगड़ा सुझलाने की कोशिश करने लगा तभी दोनों आरोपीयों ने चाकू निकालकर सुनील की गर्दन पर वार कर दिया, जिसकी वजह से सुनील सरोदे की मौत हो गई।

  • Highway पर आया अचानक अजगर, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Highway पर आया अचानक अजगर, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः यमुनानगर हाईवे पर देर रात अचानक एक अजगर आ गया। जिसकों देखने के लिए हाईवे पर लोगों की भीड़ उमर पड़ी। अजगर की सूचना मिलते मौके पर हेड कांस्टेबल प्रवीण और लवकेश कुमारी ने तुरंत ट्रैफिक को दूर करवाया और वाइल्डलाइफ के अधिकारियों को सूचित किया।

    पंचकूला वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर सुरजीत यादव ने बताया कि रात 9 बजे झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास अजगर के हाईवे क्रॉस करने की जानकारी मिली थी, जब तक टीम पहुंची तो अजगर सड़क क्रॉस करके झूरी वाला के साथ जंगलों में चला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर दो पुलिस मुलाजिम थे, जिन्होंने अपनी सूझबूझ के साथ ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया। अगर दोनों मुलाजिम ऐसा ना करते तो कोई दुर्घटना भी घट सकती थी।

  • Punjab: बिजली के खंभे को लेकर दो पक्षों में विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: बिजली के खंभे को लेकर दो पक्षों में विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बटालाः पहाड़ी गेट इलाके में बिजली के खंभा को शिफ्ट करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए है। जहां पहले खंभा लगा हुआ है वह सब्जी की दुकान के पास लगा हुआ है। दुकान मालिक का कहना है कि अगर इस खंभे को हटाया जाता है तो पास में एक ट्रांसफार्मर जो दुकान के ऊपर गिर सकता है। जिससे उसका नुक्सान हो सकता है। हमारी किसी के साथ कोई लड़ाई नहीं हुई वह बहस हुई थी।

    वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि खंभा बीच सड़क लगा हुआ था। जिसे वहां से हटाकर साइड पर किया जा रहा था। जिसका दुकानदार की ओर से विरोध किया जा रहा है। हमारी तरफ से खंभे को शिफ्ट करने में किसी भी तरह की कोई भी रुकावट नहीं डाली जा रही है। दूसरा पक्ष ही ही सरकारी काम में बाधा डाल रहा है।

  • इस कांग्रेस नेता ने Kangana Ranaut पर की विवादित टिप्पणी

    इस कांग्रेस नेता ने Kangana Ranaut पर की विवादित टिप्पणी

    हिमाचलः मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रही हैं। अब हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जगत नेगी ने कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी कर दी है।

    कांग्रेस नेता जगत नेगी ने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कहा कि कंगना रनौत हिमाचल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा तब किया था जब सब कुछ शांत हो गया था क्योंकि बारिश के बीच उनको नहीं आना था। अगर वो आतीं तो उनका मेकअप धुल जाता फिर लोग उन्हें पहचान नहीं पाते कि वे कंगना है या उनकी मां।

  • Punjab: कांग्रेसी नेता के घर पर ED की रेड, देखें वीडियो

    Punjab: कांग्रेसी नेता के घर पर ED की रेड, देखें वीडियो

    खन्ना – गांव इकोलाही में कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह के घर ईडी की रेड हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह जांच पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले को लेकर है।

    बताया जा रहा है कि जालंधर से ईडी की टीम सुबह 4 बजे यहां आई। इकोलाही में राजदीप के घर जांच की जा रही है। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में उसकी आढ़त की दुकान पर जांच की जा रही है।

  • Atlas Cycles के पूर्व चेयरमैन ने की आत्महत्या, Suicide नोट में लगाए उत्पीड़न का आरोप

    Atlas Cycles के पूर्व चेयरमैन ने की आत्महत्या, Suicide नोट में लगाए उत्पीड़न का आरोप

    नई दिल्लीः Atlas Cycles कंपनी के पूर्व चेयरमैन सलिल कपूर ने दिल्ली स्थित अपने घर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह 70 साल के थे। दोपहर करीब 2.30 बजे दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। शुरुआती जांच से पता चला कि कपूर ने कथित तौर पर अपने घर के मंदिर में बैठकर रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में 5 नामों का जिक्र किया गया है, जो कथित तौर पर शारीरिक, मानसिक और टेलीफोनिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं।

  • Rahul Gandhi से मिलने पहुंचे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया

    Rahul Gandhi से मिलने पहुंचे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया

    नई दिल्लीः विनेश फोगाट के द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच आज पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। पेरिस ओलंपिक से वापस भारत लौटने के बाद उन्हें हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र हुड्डा भी मिलने पहुंचे थे। तभी से उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि जब इसके बारे में विनेश फोगाट से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में आराम से बैठकर सोचेंगी। घर के लोग जो कहेंगे, वही करूंगी।

    कांग्रेस पार्टी ने की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवार तय कर दिए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में 41 सीटों में से 32 सीटों पर चर्चा हुई। हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा- वीरवार को तय हो जाएगा कि दोनों चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं। वहीं, सूची भी वीरवार को जारी कर दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल,अजय माकन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।