Blog

  • पंजाब: विदेश से 3 लड़कियों का रेस्क्यू कर पहुंचाया घर, देखें वीडियो

    मोगा : पैसे की लालसा और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में लोग रोजगार करने के लिए धड़ाधड़ जा रहे है और कई बार ऐसा भी होता है कि वह लोग वहां जाकर किसी गलत अंसर के चक्कर में फंस जाते है। विदेश से अपने देश में वापिस घर आने के लिए सरकार और समाज सेवियों के आगे गुहार लगाते है। ताकि उनको नर्क की जिंदगी से निकाल कर घर वापिस लाया जाए। ऐसा ही एक मामला आया है, मोगा जिले के एक गांव का जहां कि 3 लड़कियां रोजगार करने और पैसा कमाने के लिए बैहरीन गई थी। जिनमें एक लड़की को एक साल दूसरी को 8 महीने ओर तीसरी को करीब 5 महीने ही हुए थे। बैहरीन गई हुई लड़कियों को वहां पर मेड की नौकरी देने के लिए बुलाया गया। वहीं तीनों लड़कियां अलग-अलग शेख के यहां काम करती थी और इकट्ठी रहती थी। वही लड़कियों से जहां पर काम करवाया जाता था वहां पर उनको न तो पूरी बनती सैलरी समय पर दी जाती थी और ना ही उन्हें अच्छा खाना पीना दिया जाता था।

    लड़कियों के साथ कुत्तों से भी बदतर सलूक किया जाता था और न ही उनको पैसा दिया जाता था। लड़कियों को बंधुआ मजदूर बना कर रखा हुआ था। यहां तक की लड़कियों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे ताकि लड़कियां भाग न जाए। लड़कियों ने यह सारी दास्तान अपने परिवार वालों को बताई, तो परिवार वालों ने गांव के समाज सेवी बसंत सिंह से सारी बात की ओर लड़कियों को वापिस भारत लाने की अपील की। वही लड़कियों की दर्द भरी कहानी सुन कर समाज सेवी ने वहा की संस्थाओं के साथ संपर्क किया और फिर वहां पर पहुंच कर सरकार के साथ संपर्क किया और लड़कियों को वापिस भारत लाया गया। वही भारत पहुंचने पर गांव वासियों ने समाज सेवी बसंत का भव्य स्वागत किया गया। वही लड़कियों के परिवार वालों ने भी बसंत सिंह का धन्यवाद किया। लड़कियों ने भी आम लोगों से अपील की भले ही थोड़ा पैसा कमाओ लेकिन अपने घर जैसी मौज नही है।

  • परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग लगने से कई मजूदर फंसे, देखें वीडियो

    बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर कारखाने में 15 से 20 मजूदर फंसे हुए हैं। आग के बाद के वीडियो सामने भी आए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना के दौरान एक महिला छत पर फंसी हुई नजर आई। वहीं आग की सूचना मिलने पर पंजाब औऱ हिमाचल की 12 के करीब दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची है। 

    जानकारी के अनुसार, सूबे के इंडस्ट्रियल नगरी बद्दी के झाड़माजरी की यह घटना है। यहां पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर फंसे हुए है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल विभाग बद्दी और नालागढ़ की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरफ की 50  सदस्यों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

    कुछ मजदूर जान बचाने के लिए छत से कूद गए। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। साथ ही लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया जा रहा है। फैक्ट्री में आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है।सोलन के DC मनमोहन शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना है। नालागढ़ से NDRF की टीम को बुलाया गया है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।

  • जालंधरः भारत बंद की कॉल को लेकर किसान जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  देश में 16 फरवरी को बंद की कॉल को लेकर किसान जत्थेबंदियों का बयान सामने आया है। इस दौरान बीकेयू राजेवाल के किसान नेता मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र के खिलाफ 16 फरवरी को दी गई बंद की कॉल को कामयाब बनाने के लिए आज किसान जत्थेबंदियों द्वारा मीटिंग रखी गई थी। जिसके लिए 16 फरवरी को बंद की कॉल की रणनीति तैयार की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देश की जिला पदरी मीटिंग चल रही है।

    इस दौरान सभी लोगों से मीटिंग के बाद फैसला किया गया है कि वह प्रत्येक वर्ग के लोगों से मिलकर इस मसले को लेकर बात करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जालंधर में 22 जत्थेबंदिया शामिल हुई। वहीं उन्होंने लोगों को हो रही परेशानी को लेकर कहा कि हम भी आम लोग ही है। उन्होंने कहा कि अगर वह आज सरकार की इस नीति के खिलाफ नहीं खड़े हुए तो आने वाले समय में उनकी पीढ़ी को काफी नुकसान होगा। वहीं लोगों को उन्होंने अपील की है कि वह एक दिन अपने रोजमर्रा की चीजों को इकट्ठी कर लें और उनका इस मामले में साथ दें। 

    वहीं जत्थेदार कश्मीर सिंह ने बताया कि आज मीटिंग में 16 को भारत बंद की कॉल को लेकर कुछ फैसले किए गए है। जिसमें गांव और शहरों को पूर्ण तौर पर बंद किया जाएगा। वहीं ट्रैफिक की आवाजाही बंद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि जैसे आम जनता ने काले कानून में उनका साथ दिया ऐसे ही वह 16 फरवरी को उनका साथ दें। वहीं उन्होंने सरकार के साथ मीटिंग को लेकर कहा कि अब तक कोई नतीजा नहीं निकला जिसके चलते यह फैसला किया गया है। जोकि यह सरकार को एक मैसेज देने के लिए की गई है। इस दौरान उन्होंने कई यूनियन से भी इस दिन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

  • पंजाबः कल नहीं चलेगी सरकारी बसें, जानें मामला

    मोहालीः कच्चे पीआरटीसी बस चालकों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाउ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में कच्चे कर्मियों ने कल हड़ताल का ऐलान किया है। इसी के चलते उन्होंने पीआरटीसी का चंडीगढ़ डिपो बंद कर दिया गया है। ऐसे में सुबह से बसें भी बंद हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि वह 15 दिन पहले मैनेजमेंट को नोटिस देकर अपनी मांगें बता चुके है, लेकिन अभी तक कमेटी की ओर से हमसे कोई चर्चा नहीं की गई है। कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि चंडीगढ़ डिपो के जनरल मैनेजर द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

    जिसके चलते पीआरटीसी, पनबस के कर्मचारी नेता सहजपाल सिंह द्वारा ऐलान किया गया है कि अगर मैनेजमेंट द्वारा हमारी मांगें नहीं मानीं तो हम कल पटियाला के साथ-साथ पंजाब के अन्य डिपो में भी बसों का चक्का जाम करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि किलोमीटर वाली बसों के ड्राईवरों द्वारा कंडक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जबकि जनरल मैनेजर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने यह भी ऐलान किया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो कल जनरल मैनेजर के आवास का घेराव किया जाएगा। बता दें कि पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसों में 52 से ज्यादा सवारियां न बैठाने के फैसले से लोग पहले से ही परेशान हैं। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ’ਚ ਮੀਟਰ ਰੀਡਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦਾ ਕੇਸ ਦਰਜ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਸਬ-ਡਵੀਜ਼ਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਮੀਟਰ ਰੀਡਰ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਿਰੁੱਧ ਬਿਜਲੀ ਖਪਤਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਡਰਾ ਧਮਕਾ ਕੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦਾ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਰਾਜ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀ ਵਿਰੁੱਧ ਇਹ ਕੇਸ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੀਰਤੀ ਨਗਰ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੋਧੀ ਐਕਸ਼ਨ ਲਾਈਨ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਆਨਲਾਈਨ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਅਧਾਰ ’ਤੇ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਉਕਤ ਮੀਟਰ ਰੀਡਰ ਉਸਦੇ ਘਰ ’ਚ ਲੱਗੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਵਿੱਚ ਖਰਾਬੀ ਹੋਣ ਦਾ ਡਰਾਵਾ ਦੇ ਕੇ ਉਸ ਤੋਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਸ ਤੋਂ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਭਰਜਾਈ ਤੋਂ ਕ੍ਰਮਵਾਰ 2,000 ਅਤੇ 5,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਸਬੰਧਤ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਵੀ ਵਿਸਥਾਰ ਸਹਿਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ। ਪਰ ਉਸ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦੇ ਨਿਵਾਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਦੀ ਭਤੀਜੀ ਵੱਲੋਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਕਰੇ ਉਕਤ ਮੀਟਰ ਰੀਟਰ ਦੀ ਗੱਲਬਾਤ ਦੀ ਰਿਕਾਰਡਿੰਗ ਵੀ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ, ਜੋ ਸਬੂਤ ਵਜੋਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵੀ.ਬੀ ਰੇਂਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਸਹੀ- ਵ- ਦਰੁਸਤ ਪਾਇਆ । ਇਸ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਉਕਤ ਮੁਲਜ਼ਮ ਖਿਲਾਫ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਥਾਣਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰੇਂਜ ਵਿਖੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਰੋਕੂ ਕਾਨੂੰਨ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • पंजाबः झुग्गियों में आग लगने से मचा हड़कंप

    लुधियानाः जस्सियां रोड से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां झुग्गियों को भीषण आग लग गई। इस हादसे को लेकर झुग्गियों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 से 5 झुग्गियां जल कर राख हो गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।

  • पंजाबः अनोखा वाहन चोर गैंग हुआ सक्रिय, पुलिस भी हुई परेशान, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं चोरी की वारदातों के दौरान अब जिले में एक एक अनोखा वाहन चोर गैंग सक्रिय हो गया है। हैरानी की बात यह है कि उक्त वाहन चोर गैंग वाहनों को चोरी करने के बाद अगले दिन उक्त वाहन को दूसरी जगह रख देते है और दूसरी जगह से वाहन चोी करने बाद अगले दिन पहली जगह पर रख देते है। वहीं इस गिरोह के वाहन चोरी के अनोखे तरीके से पुलिस भी परेशान हो गई है। ऐसे में लगातार पुलिस को वाहन चोरी की शिकायते मिल रही है।

    वहीं अब इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। हालांकि इस मामलों को लेकर अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इस्लाम गंज के सुदर्शन कुमार ने कहा कि वह बीते दिन बैंक में पैसे जमा करवाने गए हुए थे। ऐसे में जब वह वह बैंक से बाहर आए तो उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी। उन्होंने बैंक के मैनेजर से बातचीत की। जिसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो हैरानीजनक खुलासा हुआ।

    दरअसल, सीसीटीवी में एक संतरी रंग की टोपी पहने युवक एक्टिवा पर आया और उसने अपनी एक्टिवा बैंक के बाहर पार्क की। कुछ समय इधर-उधर घुमता रहा। जिसके बाद चोर ने पीड़ित की एक्टिवा का ताला मास्टर चाबी से खोला और अपनी एक्टिवा वहां पर छोड़कर पीड़ित की लेकर फरार हो गया। वहीं जब चोर की एक्टिवा को चैक किया तो उसकी डिग्गी खुली हुई थी। जिसमें में एक्सिस बैंक की कापी बरामद हुई। इस दौरान जब उक्त कापी के जरिए उससे संपर्क किया तो पता चला है कि उनकी एक्टिवा डीएमसी नजदीक एक होटल के बाहर से चोरी हुई है।

    ऐसे में उक्त चोर DMC के बाहर भी एक पहले से चोरी की हुई एक्टिवा छोड़ कर गया है। सुदर्शन मुताबिक बैंक के बाहर मिली एक्टिवा के मालिक को सूचित कर दिया है। DMC से चुराई गई एक्टिवा थाना डिवीजन नंबर 3 के सुपुर्द कर दी है। फिलहाल उनकी चोरी हुई एक्टिवा का अभी कुछ पता नहीं चला। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अमृतपाल सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को काबू करने के लिए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से लड़की की मौ+त, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: फिल्लौर से तलवन रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां दो बाइकों की टक्कर में लड़की की मौत हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो अलग-अलग बाइक पर सवार युवक जा रहे है, वहीं सामने से ट्रक आता देख आगे वाला बाइक सवार युवक बाइक धीरे कर देता है। जिसके चलते दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठी लड़की ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में लड़की की मौत हो गई।

    वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नीरज कुमार और एएसआई सुभाष चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है। मृतिका की पहचान 16 वर्षीय मनदीप कौर पुत्री मेजर सिंह निवासी गांवी माऊसाहिब के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका लुधियाना में काम करती थी, जो शुक्रवार को अपने जानकार दीपक पुत्र तेजू रिषी निवासी गांव माऊसाहिब के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिल्लौर से गांव जा रही थी, तभी अचानक उनकी बाइक की टक्कर अन्य बाइक से हो गई। जिसके चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी मनदीप कौर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आई। वहीं ड्यूटी ऑफिसर सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੇ ਸਾਬਕਾ MLA ਨੇ ਗੁਰਮਤਿ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘੁੰਮਣ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿਥੇ ਓਹਨਾ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਐਮਐਲਏ ਅਤੇ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸਵਰਗਵਾਸੀ ਜਥੇਦਾਰ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਰੱਖੇ ਗਏ ਸਮਾਗਮ ਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਜਥੇਦਾਰ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਯਾਦਗਾਰੀ ਗੁਰਮਿਤ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਐਸੀਆਂ ਗੁਰਮਿਤ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਖੁਲਣੀਆ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਆਪਣੀ ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਕਿਤਾਬਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜ ਸਕੀਏ ਅਤੇ ਕਿਤਾਬਾਂ ਜਰੀਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦੇ ਮਾਨਮੱਤੇ ਇਤਿਹਾਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾ ਸਕੀਏ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਆਪਣੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਅਤੇ ਸਿਧੇ ਰਾਹੇ ਪਾਉਣ ਦੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਬੇਅਦਬੀਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਵੀ ਸਾਧੇ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਇੰਸ ਗੁਨਾਹ ਦੀ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਉਪਰਾਲੇ ਜਾਰੀ ਹਨ ਅਤੇ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਵੀ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

  • पंजाब : नगर निगम के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : नगर निगम के कर्मचारियों और निगम से सेवा मुक्त हो चुके कर्मचारियों द्वारा आज नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी पीएफ और सीपीएफ मांग कर रहे है। जानकारी देते हुए सेवक राम फोजी ने कहा के उनको न तो GPF or CPF फंड उनकी तनख्वाह के हिसाब जो बनता है वह अभी तक नही दिया गया। वही कई ऐसे भी कर्मचारी है जो 40-40 साल नौकरी कर के सेवा मुक्त हो चुके है। लेकिन उनको उनका बनता GPF or C P f नही मिला। जबकि सरकार द्वारा यह पैसा नगर निगम को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा के कमिश्नर नगर निगम की ओर से 8 मेंबरो की जांच कमेटी का गठन किया गया था।

    जब उनसे रिपोर्ट की मांग की तो उनमें से 2 मैंबर छुट्टी लेकर चलें गए, जिस से यह जाहिर होता है के इसमें कोई बड़ा घपला है। जिसकी हमें अभी तक कोई भी जानकारी नही दी जा रही। अगर हमें हमारा हक नही मिला तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया की इस मामले में 8 मेंबरी कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी इसकी जांच कर रही है। जल्दी ही सारा मामला हल कर लिया जाएगा और अगर कोई दोषी पाया गया तो उस पर बनती करवाई की जाएगी।