Blog
-
खेलो इंडिया में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने जीता सिल्वर
बद्दी पहुंचने पर किया भव्य स्वागतबददी/सचिन बैंसल: बद्दी की प्रेरणा मेहता ने एक बार फिर हिमाचल का नाम ऊंचा किया है। प्रेरणा मेहता ने खेलो इंडिया मे राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में प्ररेणा वर्ल्ड चैंपियन दिल्ली से शिक्षा से 6-2 से पराजित हुई। प्रेरणा के रजत पदक जीतने पर उसके पैतृक गांव बद्दी में खुशी का माहौल बना हुआ है। बद्दी आने पर प्रेरणा का भव्य स्वागत किया गया। तमिलनाडू के चन्नेई के राजनाथनम स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत प्रतियोगिता आयोजित कुश्ती में अंडर 17 आयु वर्ग के 65 किलो ग्राम में बद्दी की प्रेरणा ने रजत पदक जीता है। प्रेरणा ने पिछले वर्ष इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता था। प्रेरणा ने हरियाणा की कनू को पराजित करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इसके अलावा कवार्टर फाइनल में हरियाणा की स्वाति बरवालओर तमिलनाडू के पहलवान को पराजित किया। इससे पूर्व प्रेरणा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में अपने वर्ग में दो गोल्ड व पांच ब्रांच मेडल जीत चुकी है। प्रेरणा में जून में होने वाले एशियन गेम्स के लिए ट्रालय में हिस्सा लेगी।प्रेरणा के कोच व पिता महेंद्र मेहता ने बताया कि प्रेरणा के बद्दी पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। प्रेरणा ने वर्ल्ड चैंपियन के आगे भी घबराई नहीं और उसका पूरे दमखम के साथ मुकाबला किया। प्रेरणा के मेडल जीतने पर बद्दी से बेअंत ठाकुर, हरनेक ठाकुर, कृष्ण कौशल, मान सिंह मेहता, दीपू पंडित, रणेश राणा, सचिन बैंसल, रमन कौशल व खुशी ठाकुर ने उसका स्वागत कया। -
झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में लगी आग, करोड़ो का नुकसान
कंपनी की छत से कूद कर कामगारों ने बचाई जान
बददी/सचिन बैंसल:औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के हिल टाप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा कंपनी में अचानक आग लगने से 30 लोग घायल हो गए है। जिसमे 5 लोगो को पीजीआई रेफर किया है और बाकी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। कंपनी में उस दौरान 50 से अधिक लोग काम कर रहे थे। कंपनी चार मंजिल थी। जैसे ही कामगारो को आग लगने की भनक लगी तो कामगार छत से कूद कर जान बचाई। प्रशासन ने दावा किया है कि जब कंपनी में आग लगी तो उस दौरान पचास लोग कंपनी के अंदर थे। जिसमें 30 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। और 20 लोग लापता है। प्रशासन का यह भी अनुमान है कि कुछ लोग कंपनी से कूदने के बाद घर भाग गए। पर कुछ लोग कंपनी के अंदर भी हो सकते है। फोरेसिंग टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद एनडीआरएफ की टीम अंदर जाएंगी और मिसिंग कामगारों का पता लगाएगी। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा दोपहर 12 बजे के बाद हुआ। कंपनी में ज्यादातर ठेकेदार के कामगार थे। जैसे ही सबसे नीचले दल में आग लगी। तो लोगों ने खिड़़कियों से कूद कर जान बचाई। 30 कामगारो में से 3 को पीजीआई ,छह को काठा अस्पताल, 21 को झाड़माजरी स्थित ब्रुकिलन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 20 कामगार लापता है। इसमें उन्हें शक है कि कुछ कामगार वहां से निकल कर घर भाग गए है। ज्यादार लोगों की गिरने से फ्रेक्चर हो गए है। आग बुझाने के लिए चंडी मंदिर स्थित आर्मी, कालका, परवाणू, पिंजौर, नालागढ़, बद्दी, बिरला, वर्धमान व टीवीएस कंपनी से फायर टेंडर बुलाया गया। डीसी ने बताया कि जल्द ही मिसिंग लोगों की सूची तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी।
घायलों के नाम
अनिता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल, राज कुमार, सलेस्टिना, पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, चरण सिंह, पिंकी, सतिंद्रा, खुशबू, कंचन, तारावती, सावित्री, राम मुर्ति, कांती, आरती, गीता, प्रेम कुमारी, मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, ममता, हरिश चंद्र शामिल है।
-

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 92 वाहनों के चालान कटे
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने जिले के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को यातायात के नियम तोड़ने वाले 92 वाहनों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से 12 चालकों ने मौके पर भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 5,400 रूपए प्राप्त हुए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थालों पर धुम्रपान करने 3 लोगों का भी पुलिस ने चालान किया है। -

मणिमहेश कालोनी में शादी में गए परिवार के घर चोरी
ऊना/सुशील पंडित:ऊना से सटे कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी के घर को चोर साफ कर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश चन्द पुत्र रुलिया राम का परिवार 30 जनवरी को लुधियाना में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। 1 फरवरी की शाम जब परिवार वापस आया तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सोने व चांदी के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 1,95,000 रूपये थी अलमारी से गायब थे। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

कटोहड़ खुर्दः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू
ऊना/सुशील पंडित:अम्ब पुलिस ने कुटोहड़ खुर्द गांव से एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्चियों समेत काबू किया है। शुक्रवार को गश्त पर गई एक पुलिस टीम के पास गुप्त सूचना आई थी कि कटोहड़ खुर्द गांव के शराब ठेके के पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा का नंबर दे रहा है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करके उसकी तालाशी ली तो उससे दड़ा सट्टा पर्चियां व 720 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी रणजीत गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता, निवासी प्रताप नगर, तहसील अम्ब के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -

कलाकारों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
ऊना/सुशील पंडित:सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक दल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने झूडोवाल व खानपुर तथा आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने ज्वाल व धर्मशाला महंतां खास में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। फोक मीडिया दलों के कलाकारों ने राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना बारे जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए 680 करोड़ रूपये से इस योजना के प्रथम चरण के तहत ई-टैक्सी योजना का शुभारम्भ किया है, ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिड़ी का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के बाद परिवार नियोजना अपनाने पर प्रोत्साहन राशि 35 हज़ार रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये तथा दो बेटियों के बाद 25 हज़ार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये किया है। इस अवसर समस्त पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें। -
वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में मॉक ड्रिल आयोजित
ऊना/सुशील पंडित:एसडीआरएफ एवं 14 वीं बटालियन एनडीआरएफ के सहयोग से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हरोली उपमंडल तहत बाथड़ी स्थित वर्धमान इस्पात उद्योग परिसर में आपदा प्रबंधन के विषय में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में आगजनी के साथ-साथ अन्य औद्योगिक आपदाओं की स्थिति को दर्शाते हुए राहत व बचाव कार्यों बारे व्यवहारिक अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल दोपहर 12 बजे चेतावनी सायरन के साथ आरंभ हुई जिसके तुरंत बाद वर्धमान इस्पात उद्योग प्रबंधन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दूरभाष नंबर 1077 पर सूचित किया गया तथा डीडीएमए ऊना द्वारा अति शीघ्र संबंधित विभागों को सूचना दी गई। इसके पश्चात वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के परिसर में राहत व बचाव कार्यों को व्यावहारिक रूप में अमलीजामा पहनाए गया। मॉक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया मुकम्मल होने के पश्चात सभी प्रतिभागी विभाग एक स्थल पर एकत्रित हुए तथा मॉक ड्रिल प्रक्रिया में की गई कार्रवाई का विस्तृत विश्लेषण किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सीइओ महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य औद्योगिक आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में जिले की आपातकालीन प्रतिक्रिया और मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा करना तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय को बढ़ाना, उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को उजागर करना था। इस अवसर पर मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान, हिप्र एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर एसके ठाकुर,अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नेगी, डीडीएमए से धीरज कुमार, वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के प्रबंधको व श्रमिकों के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, अग्निशमन तथा हिमाचल होम गार्ड्स की 12 वीं बटालियन ऊना सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। -
जतिन लाल ने उपायुक्त ऊना का संभाला कार्यभार
ऊना/सुशील पंडित:वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को उपायुक्त ऊना का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले जतिन लाल कौशल विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक के पद कार्यरत थे।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों को पारदर्शी तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना इंस्डट्री के लिए जाना जाता है तो उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। इसके साथ-साथ जिला में बुनियादी ढांचे को भी विकसित किया जाए ताकि जिला की परियाजनाओं को समयावधि में पूर्ण किया जा सके और युवाओ को रोजगार के अवसर मिल सके।जतिन लाल ने कहा कि उनका मुख्य फोकस युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों, विभिन्न प्रतियोगिताओं व जिला की संस्कृति को बढ़ावा देना रहेगा ताकि युवा अपने आपको खेलों के माध्यम से फिट रख सके। इसके अलावा उनका लक्ष्य जिला के बच्चों को जेईई व यूपीएस प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है ताकि उन्हें एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल सके तथा जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि जिला के बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक व पर्याप्त संतुलित आहार, लिंगानुपात में सुधार व महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला ऊना के उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना और मंदिर न्यास को धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना भी मुख्य लक्ष्य रहेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला ऊना की जनता के लिए हमेशा जनसेवक के रूप में कार्य करूंगा तथा सातों दिन चौबीसों घंटे जिला के जनता की सेवा के लिए तत्पर रहुंगा। -
जालंधरः अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने 4 पेटी शराब सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत उर्फ वडाली निवासी गांव मालड़ी थाना नकोदर और सुखदीप सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जनक राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदीप और लवप्रीत अवैध शराब की सप्लाई लेकर अपने गांव की तरफ आ रहे है, जिसके बाद एएसआई जनक राज गांव जमीतगढ़ के पास नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चार पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
पंजाबः सेंट्रल जेल में बंद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त!, देखें वीडियो
बठिंडाः बठिंडा की सेंट्रल जेल में बंद एक युवक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति को अदालत ने 29 जनवरी को मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बठिंडा जेल भेज दिया था।
हवालाती की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ हैरी वासी नहियावाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक के खिलाफ कैंट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले दिनों मामला दर्ज किया था।
कल वीरवार से हवालाती को टांगों में दर्द होने व चलने में दिक्कत होने के कारण जेल से अस्पताल ले जाया गया।
इसी दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बठिंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 176 के तहत कार्रवाई की है।