Blog

  • पंजाबः संतोख सिंह कत्ल केस का मुख्य शूटर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार

    पंजाबः संतोख सिंह कत्ल केस का मुख्य शूटर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार

    मोगाः मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने मोगा पुलिस के साथ साझे तौर पर कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवाळिया को गिरफ़्तार किया है, जोकि संतोख सिंह कत्ल कांड में मुख्य शूटर था। यह जानकारी आज डी.जी.पी. गौरव यादव ने देते हुए बताया कि मुलजि़म गोपी डल्लेवालिया, जोकि जालंधर के गाँव डल्लेवाल का रहने वाला है, गोरू बच्चा गिरोह का मैंबर है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से एक पिस्तौल और पाँच कारतूस भी बरामद किए हैं।  
    यह कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा तीन शूटरों, जिनकी पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के रूप में की गई थी, को गिरफ़्तार करने से 15 दिनों के बाद अमल में लाई गई। पुलिस ने उनके कब्ज़े से अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन .32 कैलीबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस और एक हुंडयी वर्ना कार बरामद की थी। बताने योग्य है कि चार हमलावरों ने मोगा में 16 जुलाई, 2023 को संतोख सिंह के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया था।  
     डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्र मिलने के उपरांत ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन ए.जी.टी.एफ. की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर गोपी डल्लेवालिया को जालंधर के महतपुर क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति चार आपराधिक मामलों में दोषी है और उसको 2016 के गुराया कत्ल कांड में भगौड़ा करार दिया गया था।  
     अधिक विवरण साझे करते हुए ए.आई.जी.ए. जी.टी.एफ. सन्दीप गोयल ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाईंड हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।  
     इस सम्बन्धी केस एफ.आई.आर. नं. 155 तारीख़ 16/07/2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में पहले ही दर्ज है।

  • पंजाबः सरकारी हस्पताल में Xray मशीन का प्रिंटर खराब, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी हस्पताल में Xray मशीन का प्रिंटर खराब, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

    मोगाः एक और पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी सेवाए देने के लिए बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे है। लेकिन जमीनी हकीकत की कुछ ओर ही बयां कर रही है। शायद इसके बारे में उच्च अधिकारियों को नहीं पता लेकिन मीडिया कर्मी अस्पतालों की कमियों के बारे में बता रहे है। वहीं मोगा के सरकारी अस्पताल की बात की जाए तो यहां पर रोजाना अस्पताल में करीब 700 से 800 मरीज अपना चेकअप करवाने आते है। वहीं बहुत से मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो कि मरीजों के लिए भारी समस्या है। क्योंकि अस्पताल में एक्सरे मशीन तो लगी हुई है लेकिन एक्सरे का प्रिंट निकलने के लिए मशीन कई दिनों से खराब चल रही है। 


    वहीं इस मामले को लेकर मरीजों का कहना है कि कई बार उन्हें रात के समय प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है लेकिन वहां एक्सरे वाले कमरे बंद होते है और बहुत सी परेशानी होती है। वहीं जब इस समस्या के बारे में एसएमओ डाक्टर सुखप्रीत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में है और इस मशीन के कुछ पार्ट्स नहीं मिल रहे है। अभी और कम्पनियों को आर्डर भेजे गए है, जल्दी ही इस मशीन को ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मरीजों की समस्या का हल निकाला जा रहा है।

  • सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने कुटलैहड के मतोह में 33 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने कुटलैहड के मतोह में 33 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    ऊना/सुशील पंडित: प्रयास संस्था के द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय साँसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के गाँव मतोह ग्राम पंचायत सिहाना मे डॉ अंजू के नेतृत्व में स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया | 
    इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 33 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं 20 लोगों के रक्त की भी जांच भी नि:शुल्क की गई । मरीजों को दवाईयों का वितरण भी किया गया | केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से साँसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा यह स्वास्थ्य जांच सुविधा कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र की जनता को उपलब्ध करवाई जा रही है |यह शिविर गांव पंच कुसुम लता और महिला मण्डल से शकुन्तला देवी के सहयोग करवाया गया।
  • ਜਲੰਧਰ: ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਗੋਲਕ ‘ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਲੇ ਚੋਰ ਫਰਾਰ, ਘਟਨਾ CCTV ’ਚ ਕੈਦ 

    ਜਲੰਧਰ: ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਗੋਲਕ ‘ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਲੇ ਚੋਰ ਫਰਾਰ, ਘਟਨਾ CCTV ’ਚ ਕੈਦ 

    ਨਕੋਦਰ: ਦੋਨਾਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਲੋਟਾ ਖੋਹਾਂ ਅਤੇ ਚੋਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਨਕੋਦਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਖ਼ਾਮ (ਕੱਚੀ ਸਰਾਂ) ਨੇੜੇ ਗਿੱਲ ਖਾਨਪੁਰ ਢੱਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ  ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋ ਕੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲਕ ’ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਚੋਰੀਂ ਕਰਨ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਾਪਰੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਉਥੇ ਲੱਗੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਵਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਹੋਣ ਲਈ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਇੱਕ ਖਿੜਕੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ ਪਹਿਲਾਂ ਗੋਲਕ ਵਿੱਚੋਂ ਪੈਸੇ ਕੱਢੇ ਅਤੇ ਫਿਰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਅੱਗਿਓਂ ਸ਼ਸਤਰ ਚੁੱਕ ਲਏ। ਜੋ ਕਿਰਪਾਨ ਉਹਨਾਂ ਚੁੱਕੀ ਸੀ ਉਹ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ, ਸਰਪੰਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇਹ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਜਿਸ ਦਾ ਸਾਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਅਸੀ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਤੁਰੰਤ ਥਾਣਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐੱਸ ਐਂਚ ਓ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੋਮ ਨਾਥ पंजाब में महिलाओं के लिए खुला ‘पहला’ शराब का ठेकाਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਲੈਂਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में सीएम मान ने लिए अहम फैसले, सड़क सुरक्षा बल को मिली हरी झंडी

    पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में सीएम मान ने लिए अहम फैसले, सड़क सुरक्षा बल को मिली हरी झंडी

    चंडीगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की बहुमूल्य जान बचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रालय ने राज्य में ‘सड़क सुरक्षा बल’ के गठन को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में निर्णय आज दोपहर पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने यह व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट ने इस बल को शुरू करने की सहमति दे दी है और यह बल 5500 किलोमीटर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों की सुरक्षा करेगा। मंत्रालय का मानना ​​है कि पिछले कुछ दशकों में पंजाब में सड़क बुनियादी ढांचे में वृद्धि हुई है और यातायात में भी काफी वृद्धि हुई है। राज्य में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को मिलाकर 72078 किमी लंबा सड़क नेटवर्क है, जिसमें से 4025 किमी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग हैं, जो कुल सड़क नेटवर्क का 5.64 प्रतिशत है।

    इन मार्गों पर 144 गश्ती वाहन तैनात किए जाएंगे, जो नशे में गाड़ी चलाने और ओवरस्पीडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष उपकरणों से लैस होंगे। प्रत्येक वाहन 30 किमी के दायरे में गश्त करेगा। इन वाहनों की खरीद और इन पर लगने वाले आधुनिक उपकरणों की खरीद पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। सड़क सुरक्षा बल में 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 1200-1500 पुलिसकर्मी नए भर्ती किए गए पुलिस कर्मियों में से तैनात किए जाएंगे।कैबिनेट ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सम्मान में प्रत्येक जिले के प्रमुख पार्कों में शहीद स्मारकों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस स्मारक पर स्वतंत्रता आंदोलन या किसी भी युद्ध में शहादत देने वाले संबंधित जिले के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे ताकि हमारे युवा उनके महान योगदान के बारे में जान सकें। यह स्मारक हमारी भावी पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

    नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एनआरआई की सुविधा के लिए एक बड़े प्रयास में, कैबिनेट ने अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल के आगमन हॉल (पहुंच हॉल) में एक सुविधा केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा और टर्मिनल पर आने वाले सभी एनआरआई और अन्य यात्रियों को सहायता प्रदान करेगा। इस विशेष केंद्र में यात्रियों एवं उनके परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा। यात्रियों/रिश्तेदारों को उड़ानें, टैक्सी सेवाएं, खोए हुए सामान सहायता सुविधाओं सहित अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। यह केंद्र यात्रियों की इच्छा के अनुरूप उचित मूल्य पर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने का काम करेगा। इसके अलावा, इस केंद्र में यात्रियों को पंजाब भवन या आसपास के स्थानों तक ले जाने में मदद करने के लिए वाहन भी होंगे। कैबिनेट ने राज्य में शासन को और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को भी मंजूरी दे दी। इस निर्णय का उद्देश्य पंजाब को शासन में एआई के उपयोग में अग्रणी राज्य बनाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। एआई सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को कम करने, कर चोरी को रोकने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, लोगों की समस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से और अधिक हल करने में सहायक हो सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਭਿਆਨਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਭਿਆਨਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ‘ਚ ਪਿਆ ਪਾੜ੍ਹ 

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪਹਾੜਾਂ ਵਿੱਚ  ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੇ ਕਾਰਣ ਅਤੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਕਾਫੀ ਵੱਧ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਖਤਰੇ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵਾਧੂ ਪਾਣੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਅਤੇ ਨਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛੱਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਪਿੰਡ ਮੇਂਹਦਲੀ ਕਲਾਂ ਪਾਸ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾੜ੍ਹ ਪੈ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਚਾਰ ਪੰਜ ਸੌ ਏਕੜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਫਸਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। 


    ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵੀ ਮੌਕੇ ਪਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਹਲਾਤਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਹਰ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਢੁਕਵੇਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਦਾ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਦਿੱਤਾ। ਲੇਕਿਨ ਕਿਤੇ ਨਾਂ ਕਿਤੇ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਨਾਖੁਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਉਹੀ ਸਥਾਨ ਹੈ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਕੰਢੇ ਜਿੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਕਾਰਨ ਇਸੇ ਜਗਾਹ ਤੋਂ ਪਾੜ੍ਹ ਪਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਮਨਰੇਗਾ ਕਾਮਿਆਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜੋ ਨਾ ਕਾਫ਼ੀ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਬੋਰੀਆਂ ਲਾ ਕੇ ਕੱਚੇ ਕੰਮ ਨਾ ਕਰਕੇ ਪੱਥਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਨ੍ਹ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਡੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਮੀਨਾਂ ਅਤੇ ਘਰ ਬਰਬਾਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬੱਚ ਸਕਣ।

  • जालंधरः 7 मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

    जालंधरः 7 मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे चोरीशुदा 7 मोटरसाइकिल बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी दाऊद उर्फ राहुल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया निजी बैंक के मैनेजर रणजीत सिंह ने उनकी टीम को शिकायत दी थी कि उसका मोटरसाइकिल चोरी हुआ है।
    जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी दाऊद को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपित के कब्जे 6 और चोरी किए हुए मोटरसाइकिल बरामद हुए। पुलिस आरोपी के अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके इससे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है।

  • पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर और डिप्टी मेयर सहित 49 पार्षद BJP में शामिल

    पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर और डिप्टी मेयर सहित 49 पार्षद BJP में शामिल

    चंडीगढ़ः नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा प्रधान ने अबोहर के 49 के 49 पार्षदों ने भाजपा में शामिल करवाएं। इसमें मेयर और डिप्टी मेयर भी शामिल हैं। पंजाब के इतिहास में यह पहला मौका है जब विपक्ष की किसी पार्टी ने किसी नगर निगम या नगर काउंसिल पर अपना कब्जा जमाया हो। आम तौर पर सत्ता पक्ष ही नगर निगम या नगर काउंसिल पर अपना कब्जा जमाती रही है। अबोहर नगर निगम पर कब्जा जमाकर सुनील जाखड़ ने न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जो उन्हें बाहरी मानकर साथ नहीं चल रहे तो अपनी ताकत का एहसास करवा दिया है। 

    अहम बात यह है कि जाखड़ ने यह बड़ा उलटफेर एक माह के भीतर ही किया है। जाखड़ ने 11 जुलाई को पंजाब भाजपा की कमान संभाली थी और एक माह पूरा होते-होते उन्होंने पंजाब में भाजपा की अगुवाई वाली एक नगर निगम को खड़ा कर दिया। प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद से ही यह तय हो गया था कि जाखड़ कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसका एक कारण 43 विधायकों के समर्थन के बावजूद कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। 

    इसी बात से आहत होकर जाखड़ ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन बाद में वह भाजपा में चले गए थे। अहम बात यह है कि अबोहर के 49 में से 49 पार्षदों को भाजपा ज्वाइन करवाकर जाखड़ ने न सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस को अपनी ताकत का एहसास करवाया बल्कि भाजपा के नेताओं जोकि उनके लीडरशिप के नीचे चलने को तैयार नहीं दिखाई दे रहे को अपने नेतृत्व क्षमता का एहसास करवा दिया। 

  • पंजाबः पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटाने को लेकर भाजपा पूर्व प्रधान ने सरकार पर कसा तंज, देखें वीडियो

    पंजाबः पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटाने को लेकर भाजपा पूर्व प्रधान ने सरकार पर कसा तंज, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए मंत्रियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे है। जिससे रसूखदारो द्वारा जिन सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है उन्हें हटाया जा सके और इन जमीनों को सही तरह से इस्तेमाल में लाया जा सके। लेकिन बीते दिनों विधानसभा हल्का भोआ की पंचायत गोल में करीब 92 एकड़ जमीन की हुई हेराफेरी को लेकर विरोधी दल लगातार राज्य सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। 

    जहां एक तरफ कांग्रेस की तरफ से राज्य की आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब भाजपा के सीनियर नेता भी इस राजनीतिक लड़ाई में उतरते हुए दिख रहे हैं। इसी के चलते आज पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जो सरकारी जमीन खाली करवाई जा रही थी उसके पीछे सरकार की मंशा क्या है। अब वह जाहिर होती दिखाई दे रही है उन्होंने कहा कि उन जमीनों पर जहां रसूखदार ने कब्जा कर रखा था। 
    वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक-एक, 2-2 मरले जमीनों में अपने आशियाने बनाए हुए थे। जिन्हें राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों एवं मंत्रियों द्वारा सरकारी जमीन का हवाला देते हुए तोड़ दिया गया, लेकिन आज जो विधानसभा हल्का भोआ के गांव गोल की पंचायती जमीन को लेकर जो बंदरबांट की गई है। उससे राज्य सरकार सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि इस सारे मसले में एडीसी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। 
    जबकि इस सारी प्रक्रिया का स्क्रिप्ट राइटर कोई और है और कलम चलाने वाला कोई ओर। इसलिए हम चाहते हैं कि इस सारे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए और जो भी लोग इसमें शामिल है। जिनके नाम अभी तक इस केस में शामिल नहीं हुए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबः Dee Pee Residency में पुलिस की रेड, 7 लाख रुपए सहित 21 काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः Dee Pee Residency में पुलिस की रेड, 7 लाख रुपए सहित 21 काबू, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पठानकोट पुलिस पूरी तरह मुश्तैद नज़र आ रही है। इसी के चलते पठानकोट पुलिस द्वारा पठानकोट के सभी होटलों को हदायत जारी की गई थी कि अगर उनके पास कोई भी कमरा लेने के लिए आता है तो उसकी जानकारी नज़दीकी पुलिस थाने में जरूर दी जाए ताकि उस व्यक्ति की जानकारी हासिल की जा सके, लेकिन पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित होटल के प्रबंधन द्वारा पुलिस की इन हिदायतों की पालना नहीं की गई। इस संबंध के चलते जब पुलिस द्वारा होटल Dee Pee Residency में छापेमारी की गई तो होटल के अलग-अलग कमरों में 20 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी लोगों को हिरासत में लिया।

    जिन वाहनों पर ये लोग होटल में पहुचे थे उन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस तरह पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित कुल 21 लोगो पर मामला दर्ज किया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पुलिस द्वारा हर तरफ पैनी नज़र रखी जा रही है और सुरक्षा के मध्य नज़र सभी होटल मालिको को उनके होटल में रुकने वाले लोगो के आई-कार्ड लेने को कहा गया था। लेकिन इसके बावजूद पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित होटल डीपी रेजीडेंसी द्वारा इस तरफ ध्यान नही दिया गया। जिसके चलते पुलिस द्वारा जब इस होटल में रेड की गई तो वहां जुआ खेलते लोग पाए गए। जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।