Blog

  • पंजाबः पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटाने को लेकर भाजपा पूर्व प्रधान ने सरकार पर कसा तंज, देखें वीडियो

    पंजाबः पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटाने को लेकर भाजपा पूर्व प्रधान ने सरकार पर कसा तंज, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए मंत्रियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे है। जिससे रसूखदारो द्वारा जिन सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है उन्हें हटाया जा सके और इन जमीनों को सही तरह से इस्तेमाल में लाया जा सके। लेकिन बीते दिनों विधानसभा हल्का भोआ की पंचायत गोल में करीब 92 एकड़ जमीन की हुई हेराफेरी को लेकर विरोधी दल लगातार राज्य सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। 

    जहां एक तरफ कांग्रेस की तरफ से राज्य की आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब भाजपा के सीनियर नेता भी इस राजनीतिक लड़ाई में उतरते हुए दिख रहे हैं। इसी के चलते आज पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जो सरकारी जमीन खाली करवाई जा रही थी उसके पीछे सरकार की मंशा क्या है। अब वह जाहिर होती दिखाई दे रही है उन्होंने कहा कि उन जमीनों पर जहां रसूखदार ने कब्जा कर रखा था। 
    वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक-एक, 2-2 मरले जमीनों में अपने आशियाने बनाए हुए थे। जिन्हें राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों एवं मंत्रियों द्वारा सरकारी जमीन का हवाला देते हुए तोड़ दिया गया, लेकिन आज जो विधानसभा हल्का भोआ के गांव गोल की पंचायती जमीन को लेकर जो बंदरबांट की गई है। उससे राज्य सरकार सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि इस सारे मसले में एडीसी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। 
    जबकि इस सारी प्रक्रिया का स्क्रिप्ट राइटर कोई और है और कलम चलाने वाला कोई ओर। इसलिए हम चाहते हैं कि इस सारे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए और जो भी लोग इसमें शामिल है। जिनके नाम अभी तक इस केस में शामिल नहीं हुए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबः Dee Pee Residency में पुलिस की रेड, 7 लाख रुपए सहित 21 काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः Dee Pee Residency में पुलिस की रेड, 7 लाख रुपए सहित 21 काबू, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पठानकोट पुलिस पूरी तरह मुश्तैद नज़र आ रही है। इसी के चलते पठानकोट पुलिस द्वारा पठानकोट के सभी होटलों को हदायत जारी की गई थी कि अगर उनके पास कोई भी कमरा लेने के लिए आता है तो उसकी जानकारी नज़दीकी पुलिस थाने में जरूर दी जाए ताकि उस व्यक्ति की जानकारी हासिल की जा सके, लेकिन पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित होटल के प्रबंधन द्वारा पुलिस की इन हिदायतों की पालना नहीं की गई। इस संबंध के चलते जब पुलिस द्वारा होटल Dee Pee Residency में छापेमारी की गई तो होटल के अलग-अलग कमरों में 20 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी लोगों को हिरासत में लिया।

    जिन वाहनों पर ये लोग होटल में पहुचे थे उन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस तरह पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित कुल 21 लोगो पर मामला दर्ज किया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पुलिस द्वारा हर तरफ पैनी नज़र रखी जा रही है और सुरक्षा के मध्य नज़र सभी होटल मालिको को उनके होटल में रुकने वाले लोगो के आई-कार्ड लेने को कहा गया था। लेकिन इसके बावजूद पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित होटल डीपी रेजीडेंसी द्वारा इस तरफ ध्यान नही दिया गया। जिसके चलते पुलिस द्वारा जब इस होटल में रेड की गई तो वहां जुआ खेलते लोग पाए गए। जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। 

  • जालंधरः ऋषि पाल सिंह ने संभाला निगम कमिश्नर का पदभार

    जालंधरः ऋषि पाल सिंह ने संभाला निगम कमिश्नर का पदभार

    जालंधर, ENS: नगर निगम के नए कमिश्नर के रूप में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने आज पदभार ग्रहण किया है। बता देंकि हाल ही मेें सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। इस दौरान जालंधर नगर निगम के अभिजीत कपिलश का भी तबादला किया गया था। जिसके बाद उनकी जगह पर आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह को जालंधर में ट्रांसफर किया गया था। इससे पहले आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे और वह तरनतारन के डीसी भी रह चुके हैं।

    पद ग्रहण करने के बाद ऋषि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य स्मार्ट सिटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट और जमीनी स्तर पर सुविधाओं में सुधार सहित सरकारी कार्यक्रमों को सही ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार पर केंद्रित होगा। नए निगम कमिशनर कमिश्नर ने कहा कि बकाया की वसूली भी सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं के बारे में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

  • पंजाब में महिलाओं के लिए खुला ‘पहला’ शराब का ठेका, विपक्ष ने साधा निशाना

    पंजाब में महिलाओं के लिए खुला ‘पहला’ शराब का ठेका, विपक्ष ने साधा निशाना

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के दावे किए जा रहे है। वहीं इस दावों को लेकर विपक्ष नेता और कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने घेराव किया है। इस दौरान उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए सरकार पर निशाने साधते हुए कहा है कि पंजाब को 3 महीने में नशा मुक्त करने वाले अब औरतों को भी शराब पर लगाने की तैयारियां कर रहे है। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, पंजाब में पहला महिला शराब का ठेका खुला हुआ है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ‘लिकर स्टूडियो’ नाम की इस शराब की दुकान के बारे में दावा किया गया है।

    इसे लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोलने को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि 3 महीने में पंजाब को नशामुक्त करने वाले अब महिलाओं को भी शराब का आदी बनाने की तैयारी कर चुके हैं। नशे ने पंजाब की कई पीढ़ियों को निगल लिया है। राजा वाडिंग ने पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोलकर अब क्या करना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास विमान फ्रेंडली के नाम से शराब का ठेका खुला था। जिससे राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई और ट्विटर गेम शुरू हो गई। जिसके बाद ठेकेदारों ने बोर्ड पर से विमेन फ्रेंडली लिखा हुआ उतार दिया है।

  • जिला सहकारी विकास संघ के तत्वावधान में प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    जिला सहकारी विकास संघ के तत्वावधान में प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड) के तत्वावधान में विकास खण्ड हरोली में गांव सिंगा स्थित सामुदायिक भवन में नौ कृषि सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों व पदाधिकारियों का सहकारी प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीटन, सिंगा, बाथड़ी, बाथू, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुला, दुलैहड़ अधर्मिया, भडियारा व दुलैहड़ सहकारी सभाओं ने भाग लिया। 
    इस प्रशिक्षण शिविर में एकीकृत सहकारी परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत व सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी रविन्द्र जसवाल व ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
    इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने सहकारी सभाओ से आए प्रतिनिधियों व सहकारिता विभाग के अधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के बेहतर व सफल संचालन के लिये उसकी प्रबंधकीय व्यवस्था को अपने कार्यो के प्रति शिक्षित व प्रशिक्षित होना अति आवश्यक है। 
    सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी रविन्द्र जसवाल ने इस प्रशिक्षण शिविर में सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को  सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए उनके उत्तरदायित्वों का निर्वाह करने बारे क्रमबद्ध ढ़ग सें प्रशिक्षित किया। । उन्होंने सभा में पावति व प्राप्त पत्रों की फाईल लगाए। सभा के सदस्य रजिस्टर को अपडेट रखें व नोमीनेशन को भी भरें। सभा की वार्षिक आडिट रिपोर्ट से पूर्व सभा की प्रबंधक कमेटी सारे लेखों को तैयार करवाए । सभा जो सदस्यों को ऋण देती है उसके परनोट को पूर्ण करने के साथ हस्ताक्षर के साथ अगूंठा भी लगवाए व आधार कार्ड भी लें। सभा की प्रबंधक कमेटी को सभा के कारोबार पर पूरी निगरानी रखनी चाहिए व सभा सचिव से हर जानकारी प्राप्त करें।  उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों कें अंतर्गत सभा की प्रस्तावित विधियों व उपविधियों में संशोधनों को अपनाने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सभा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता से सभा सदस्यों का विश्वास अर्जित करने से सभा के विस्तार से जनसेवा को अधिक से अधिक करने पर बल दिया।  
    एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत सहकारी सभाओ के भवन, फर्नीचर व कम्प्यूटरीकरण आदि की जरूरतों के लिए वित्तीय पोषण से सभाओ के विकास करने का उद्देश्य हैं। इस वित्तीय पोषण मे सभाआओं को अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने सभाओ से इस परियोजना से लाभ उठाने का आग्रह किया और इस बारे सभा की जरुरत अनुसार केस तैयार करने के लिए आमंत्रित किया। 
    उन्होंने भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के माध्यम से ” सहकार से समृद्धि” योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की चर्चा की। जिससे सभा अपना पट्रोल पम्प, घरेलू गैस एजेंसी, लोक मित्र केंद्र आदि अनेक कार्यो का संचालन करके रोजगार पैदा करनें व आय बढ़ाने के लिए अधिकृत की गई हैं। 
    प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी फीड बैक में ऊनकोफैड द्वारा सहकारी सभाओ में सहकारी शिक्षा व प्रशिक्षण के माध्यम सें जागरूकता लाने के प्रयासों के लिए साधुवाद व आभार प्रगट किया ।
  • पंजाबः ट्रेवल एजेंट के खिलाफ ADC की बड़ी कार्रवाई, DC Consultants फर्म का लाइसेंस किया रद्द

    पंजाबः ट्रेवल एजेंट के खिलाफ ADC की बड़ी कार्रवाई, DC Consultants फर्म का लाइसेंस किया रद्द

    मोहालीः फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है। इसी के तहत अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट साहिबजादा अजीत सिंह नागर ने नियमों का उल्लंघन करने पर पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6 (1) (ई) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीसी ओवरसीज कंसल्टेंस फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि डीसी ओवरसीज कंसल्टेंस फर्म एससीओ नंबर: 36, दूसरी मंजिल, सेक्टर-71, जिला एसएएस नगर के मालिक धीरज प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश, निवासी मकान नंबर: 187, मॉडल टाउन अंबाला शहर, अंबाला (हरियाणा) हाल निवासी मकान नंबर 3025 प्रथम तल सेक्टर-71, एसएएस नगर को 09 अगस्त 2023 तक की वैधता के साथ परामर्श कार्य के लिए लाइसेंस जारी किया गया था।

    इस फर्म द्वारा पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6 (1) (ई) के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण इस फर्म का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अधिनियम के अनुसार किसी भी प्रकार की शिकायत आदि के लिए उक्त लाइसेंसधारी/फर्म का मालिक हर प्रकार से जिम्मेदार होगा तथा उसकी भरपाई के लिए भी जिम्मेदार होगा।

  • पंजाबः स्कूल ड्राइवरों ने Protest कर दी ये चेतावनी, देखें वीडियो 

    पंजाबः स्कूल ड्राइवरों ने Protest कर दी ये चेतावनी, देखें वीडियो 

    मोगाः शहर में आज अलग-अलग स्कूलों के वैन ड्राइवरों की तरफ से मोगा के नेचर पार्क में प्रोटेस्ट किया गया जिसमें उनकी मांगे थी कि पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप में अच्छे भाव में ली जाए और नई गाड़ियां उनको दी जाए। दूसरी ओर उनका कहना है किकुछ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी की तरफ से ड्राइवरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इसे लेकर वह महीना वार मीटिंग करते हैं, जिसे लेकर वैन ड्राइवरों के मन में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार को गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इन मसलों का हल किया जाए।

    अगर अगले महीने की मीटिंग तक हमारी मांगो का हल नहीं किया जाता तो हम मोगा के डीसी को अपनी गाड़ियों की चाबीयां देकर हम प्रोटेस्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि मोगा के विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और बाघा पुराना विधायक अमृतपाल सुखानंद को भी मांग पत्र दे चुके हैं। पंजाब सरकार भगवंत मान को मिलने के लिए बार-बार विनती कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई हल नहीं निकला हम पंजाब सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

  • दिल दहलाने वाला वीडियो, कार को टक्कर मारकर डिवाइडर पर चढ़ा 16 टायरा ट्रक, देखें CCTV 

    दिल दहलाने वाला वीडियो, कार को टक्कर मारकर डिवाइडर पर चढ़ा 16 टायरा ट्रक, देखें CCTV 

    बरेलीः यूपी के बरेली में फिर हादसा हो गया। बड़ा बाईपास पर घोषित ब्लैक स्पॉट पर अनियंत्रित ट्रक ने कार और बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि कार की रफ्तार कम थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी की फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीसलपुर में कार्यरत बिजली विभाग के जेई जितेंद्र कुमार वीरवार शाम करीब छह बजे कार से शहर की ओर आ रहे थे। वह बड़ा बाईपास पर बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित नवदिया झादा चौराहा पार कर रहे थे।

    इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से तेज रफ्तार में आए 16 टायरा ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक वहां बने डिवाडर पर चढ़ गया। हादसे के दौरान पास ही बाइक लेकर खड़े एक महिला-पुरुष भी ट्रक की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि उन लोगों को ज्यादा चोट नहीं लगी लेकिन उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वे लोग अपनी बाइक छोड़कर वहां से चले गए। पुलिस ने बाइक को थाने में खड़ा कराया है। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे के बाद नवदिया झादा के पास हाईवे पर जाम लग गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। बता दें कि 26 जुलाई को भी इसी स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार, दो बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और चार घायल हुए थे। बड़ा बाईपास स्थित नवदिया झादा चौराहा वर्ष 2018 से ब्लैक स्पॉट घोषित हैं। यहां पर कई हादसे होने के बाद इसे ब्लैकस्पॉट घोषित किया गया था। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की टीम ने यहां फ्लाईओवर के निर्माण की जरूरत बताई गई थी। मगर यहां पर संकेतक, डिवाइडर और सफेद पट्टी बनाकर काम चला दिया गया। इस वजह से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।

  • भाजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    भाजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    संभलः उत्तर प्रदेश के संभल के एक बीजेपी नेता अनुज चौधरी की मुरादाबाद में उनके आवास के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें 34 वर्षीय अनुज चौधरी अपने अपार्टमेंट के बाहर एक अन्य व्यक्ति के साथ टहलते हुए नजर आ रहे हैं। तभी पीछे की तरफ से आए बाइक पर सवार 3 लोगों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गए और जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं।

    पुलिस ने कहा कि बीजेपी नेता को मुरादाबाद के ब्राइटस्टार अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहने वाले अनुज चौधरी ने संभल के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इस घटना के पीछे बीजेपी नेता के परिवार ने राजनीतिक रंजिश और उनके प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है। 

    पुलिस के मुताबिक, परिवार ने हत्या में शामिल दो लोगों के नाम बताए हैं- अमित चौधरी और अनिकेत। बीजेपी नेता की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। मुरादाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा, “दो पक्षों के बीच आपसी दुश्मनी थी। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

  • AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित, संजय सिंह का भी सस्पेंशन बढ़ा

    AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित, संजय सिंह का भी सस्पेंशन बढ़ा

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। राघव चड्ढा को विशेषाधिकार समिति का फैसला आने तक राज्यसभा से निलंबित किया है। इसके अलावा, आप के दूसरे सांसद संजय सिंह की मुश्किलें भी कम नहीं हुई हैं। उनका सस्पेंशन भी बढ़ा दिया गया है। आप के दोनों नेताओं को विशेषाधिकार समिति का फैसला आने तक राज्यसभा से निलंबित किया गया है। बताया जा रहा हैकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा फर्जी सिग्नेचर मामले में राज्यसभा से निलंबित किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार AAP सांसद संजय सिंह भी प्रिविलेज कमेटी की जांच तक राज्यसभा से सस्पेंड किए गए है।

    दरअसल, पांच सांसदों का दावा है कि दिल्ली सेवा विधेयक को उनकी सहमति के बिना सेलेक्ट कमेटी को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख किया गया था। यह प्रस्ताव AAP सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था। विरोध दर्ज कराने वाले तीन भाजपा सांसद हैं, एक बीजद से हैं और अन्नाद्रमुक सांसद भी शामिल हैं। इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच की मांग की थी। इस विवाद के सामने आते ही राज्यसभा के उपसभापति ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी। बता दें कि इन पांचों सांसदों में सस्मित पात्रा (BJD), नरहरि अमीन (BJP), सुधांशु त्रिवेदी (BJP), नागालैंड से सांसद फांगनोन कोन्याक (BJP) और लोकसभा के पूर्व उपसभापति थंबीदुरई शामिल हैं। थंबीदुरई अन्नाद्रमुक सांसद हैं।