Blog

  • पंजाब: 32 DSP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले, देख लिस्ट

    पंजाब: 32 DSP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले, देख लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब ने ADGP, AIG और SP रैंक के अधिकारियों का तबादला करने के बाद अब सब डिवजनों से भी पुलिस अधिकारी बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब सरकार ने तबादलों की झड़ी लगाते हुए राज्य में 32 DSP रैंक के अधिकारियों को तबादला आदेश थमाए हैं।

  • फार्मा यूनिट में आग लगने से 3 की मौ+त, देखें वीडियो

    वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार को एक दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव की वजह से विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन श्रमिको की मौत हो गई। जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वडोदरा जिले के पडरा तालुका के एकलबारा गांव में स्थित फैक्ट्री में तकरीबन दो बजे गैस पाइप से रिसाव की वजह से विस्फोट हो गया।

  • कुटलैहड़ में राजनीतिक प्रभाव के चलते अपात्र लोगों को बांटी जा रही आपदा राशि : वीरेंद्र कंवर

    राजनीतिक संरक्षण में हो रहा केंद्रीय सहायता आबंटन में दुरुपयोग : कंवर

    ऊना/सुशील पंडित :प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज पत्रकारों को दिए एक बयान में कुटलैहड़ में केंद्रीय आपदा राहत के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग 17 हजार करोड़ की राहत राशि प्रदेश के लिए जारी की थी जिसका कुटलैहड़ में दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को वास्तव में आपदा से नुकसान हुआ था, जो बेघर हुए या जिनके डंगे ढह गए उन्हें केवल कुछ हजार देकर निराश किया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के चहेतों व अपात्र लोगों को अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत ढंग से लाखों की राहत राशि दी जा रही है।
    उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका जवाब कांग्रेस के नुमाइंदों को आने वाले चुनावों में देना होगा। कंवर ने कहा कि इस समय कुटलैहड़ का विकास ठप्प पड़ा है और माफियाओं द्वारा कुटलैहड़ के भविष्य को गर्त में धकेला जा रहा है।
    वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार से राहत राशि के आबंटन में हो रही धांधली की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि राजनीतिक प्रभाव हो रही इस धांधली को रोक नहीं गया तो भाजपा ब्लॉक मुख्यालय पर काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
  • पंजाब: 26 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले हो रहे है। इसी के तहत आज 26 IPS और PPS अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। देखें लिस्ट

  • स्पेशल ओलंपिक भारत ने आश्रय स्कूल में करवाई विशेष बच्चों की क्विज ज्ञान प्रतियोगिता 

    ऊना/ सुशील पंडित :स्पेशल ओलंपिक भारत जिला ऊना के द्वारा बौद्धिक अक्षम बच्चों के लिए क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आज आश्रय स्कूल देहलाँ में किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता श्रीमती संजू बंगा एजीएम एसबीआई ऊना ने की और आयोजन में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया और कहा उन्होंने कहा कि विजेता दिव्यांग खिलाडि़यों के अभिभावकों को चाहिए कि इन्हें मिलने वाली इनामी राशि का प्रयोग इन बच्चों के उत्थान व रोजगार के लिए ही करें। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर निर्मला कपिला और श्रीमती सुरिंदर शर्मा भी उपस्थित थे।इस प्रतियोगिता में जिला ऊना के तीन स्कूलों के विशेष बच्चो ने भाग लिया जिसमें आश्रय स्कूल देहलाँ,प्रेम आश्रम ऊना और एनसीएससीडीए ऊना, उपस्थित थे। क्विज प्रतियोगिता में आश्रय स्कूल के परमेश सिंह,हरप्रीत सिंह,अनमोल सैनी और आदित्य चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।दूसरा स्थान विशाखा शर्मा और सिमरन ने हासिल किया और तीसरा स्थान प्रेम आश्रम ऊना के नमनप्रीत और बेबी ने हासिल किया।

    ओलंपिक भारत के जिला अध्यक्ष श्री विजय मलांगड़ ने  कहा कि इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान,नवीनतम घटनाएं, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की घटनाओं के बारे में प्रश्न पूछे गए यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 2:00 बजे तक चली और विजेता बच्चो को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों को आने और जाने के लिए गाड़ियों का बंदोबस्त भी किया गया। इन दिव्यांगों को सरकारी स्तर पर नौकरी इत्यादि का प्रावधान करवाने का प्रयास स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मलिका नड्डा के माध्यम से किए जा रहे हैं।

    स्पेशल ओलम्पिक भारत के महासचिव पंकज सहोड़ ने कहा की दिव्यांगों में भी बहुत खूबियां व क्षमताएं होती हैं।आवश्यकता इस बात की है कि अभिभावक व समाज उनकी इन खूबियों को पहचानें उनकी क्षमताओं को अनदेखा न करे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि ये दिव्यांग उपेक्षित न रहें। इन्हें लिख सकने,पढ़ सकने व अपनी आजीविका कमाने के लिए सक्षम बनाने के लिए समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर एजीएम संजू बंगा,स्पेशल ओलंपिक भारत जिला ऊना के जिला अध्यक्ष विजय मलांगड़,महासचिव एब पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़,मोहित कुमार,सुरेश एरी,नेहा कालिया,मोनिका शर्मा,बेबी बाला,कविता जैन,शमी जैन, प्रिंसीपल आश्रय स्कूल कुलदीप शर्मा, प्रिंसीपल सिस्टर संजना प्रेम आश्रम ऊना,एनएससीएस ऊना रंजन,नरेश शर्मा,क्विज मास्टर शैलजा, केपी सूद,बिशन स्वरूप,अश्वनी कालिया,दीक्षा,परदीप,राज रानी, आशी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
  • अच्छी खबर: अब वेरका का पनीर खरीदने पर मुफ्त मिलेगा यह सामान!

    लुधियानाः पंजाब में मिल्कफेड ने वेरका के दुग्ध उत्पादों के लिए नई मंडीकरण स्कीमों का एलान किया है। अब वेरका का 200 ग्राम पनीर का पैकेट खरीदने पर ग्राहक को 125 ग्राम दही मुफ्त मिलेगा। वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के जनरल मैनेजर डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ ने बताया कि वेरका के साथ जुड़े उपभोक्ताओं के दूध उत्पादों पर खर्चे को मुख्य रखते हुए वेरका ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट का मुख्य मकसद दूध उत्पादकों की खुशहाली के साथ-साथ ग्राहक को वाजिब मूल्य पर दूध और दूध के उत्पाद उपलब्ध करवाना है। 

    उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना इस समय दही, लस्सी, मक्खन, खीर के अलावा 2.50 लाख लीटर प्रतिदिन पैकेट दूध का अपने संबंधित इलाकों में विपरण कर रहा है। जीएम डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि वेरका दूध विक्रेताओं को उत्साहित करने के उद्देश्य से दूध की बिक्री पर भी एक स्कीम शुरू करेगा। इसके तहत पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत की बिक्री पर 10-15 प्रतिशत व 15-20 प्रतिशत और इससे ज्यादा दूध की बिक्री पर विक्रेताओं को इंसेंटिव दिया जाएगा। वेरका के दूध की शाम की बिक्री पर ट्रे के पीछे पांच रुपये का इंसेंटिव भी दिया जाएगा। यह फैसला दुकानों पर शाम को दूध की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह स्कीम दो फरवरी से 31 मार्च तक लागू रहेगी।

  • जालंधरः JDA की नई CA अमरप्रीत कौर संधू IAS ने संभाला पदभार

    जालंधर, ENS: जेडीए की नई सीए अमरप्रीत कौर संधू ने आज अपना पदभार संभाल लिया है।‌ इस दौरान सीए संधू के स्वागत में एसीए दरबारा सिंह, ईओ मैडम अल्का सहित स्टाक ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।‌ इससे पहले सीए संधू गलाडा तथा एडीसी मानसा के पद पर बेहतरीन सेवाएं दे चुकी हैं। एनकांउटर न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान का अमरप्रीत कौर संधू ने कहा कि जालंधर में काम करने का उन्हें पहली बार मौका मिला है तथा लुधियाना गलाडा में किए काम का तजुर्बा यहां जालंधर में काफी सहायक होगा। शुरुवात में फिलहाल रुके हुए काम को निपटाना प्राथमिकता होगी। 

    बता दें कि जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का दायरा नगर निगम जालंधर से भी ज्यादा बड़ा है तथा इस दायरे में अनगिनत है। अवैध कालोनियां तथा निर्माण कार्य होते हैं मगर इन अवैध निर्माण तथा कॉलोनी के खिलाफ निर्धारित समय में कार्रवाई करने के लिए जेडीए के पास फील्ड स्टाफ तथा एटीपी के पद ज्यादातर खाली है जिसकी वजह से समय रहते इन अवैध कॉलोनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो पाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

    इसके अलावा जेडीए द्वारा जिन अवैध कॉलोनीयो के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए जो रिपोर्ट्स पुलिस को भेजी गई थी 2 साल बीत जाने के बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। जिसकी वजह से इन अवैध कॉलोनीयो  के प्लाटों की रजिस्ट्री भी चोर दरवाजे से दर्ज करवाई जा रही है। जो कि जेडीए की अमरप्रीत कौर संधू द्वारा बंद करवाना एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ा है। एनकांउटर न्यूज से बातचीत के दौरान का संधू ने कहा कि वह पारदर्शक पारदर्शिता के साथ काम करना पसंद करती हैं तथा जो भी स्टाफ ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेगा उसकी सराहना की जाएगी।

  • ज्ञानवापी परिसर को लेकर कोर्ट का आया बयान हिंदू पक्ष को मिला ये अधिकार, देखें वीडियो

    वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कोर्ट में व्यासजी तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को दे दिया है। हिंदू पक्ष की ओर से व्यासजी तहखाने में नियमित पूजा के अधिकार की मांग की गई थी। इस संबंध में कोर्ट ने सुनवाई पहले ही पूरी कर ली थी। बुधवार को वाराणसी जिला कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इसमें कहा गया कि हिंदू पक्ष व्यास जी तहखाने में नियमित पूजा कर सकते हैं। कोर्ट का फैसला आते ही हिंदू पक्ष ने कहा कि काशी अब बम बम बोल रहा है। वहीं, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि यह हमारी सबसे बड़ी जीत है। मुस्लिम पक्ष के दावे को कोर्ट ने नकार दिया है। कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी को 7 दिनों के भीतर पूजा की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। वर्ष 1992 तक व्यास जी तहखाने में पूजा नियमित तौर पर होती थी। 6 दिसंबर 1992 को हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद व्यास जी तहखाने में नियमित पूजा को बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद यहां पर सालाना माता श्रृंगार गौरी की पूजा हो रही थी।

    वाराणसी परिसर स्थित व्यस्त जी तहखाने में दोबारा पूजा की अनुमति देने संबंधी अर्जी पर मंगलवार को जिला जज में सुनवाई पूरी हो गई थी। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था। बुधवार को इस संबंध में कोर्ट ने अपना आदेश सुनाया। वादी शैलेश व्यास के अनुसार, उनके नाना सोमनाथ व्यास का परिवार 1993 तक तहखाने में नियमित पूजा- पाठ करता था। वर्ष 1993 से तहखाने में पूजा- पाठ बंद हो गई। वर्तमान में यह तहखाना अंजुमन इंतजार मसाजिद के पास है। तहखाना को डीएम की निगरानी में सौंपने के साथ वहां दोबारा पूजा शुरू करने की अनुमति मांगी गई थी। अदालत के 17 जनवरी के आदेश पर डीएम ने 24 जनवरी को तहखाना अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था।

    मंगलवार को सुनवाई के दौरान वादी ने इस मामले में नियमित पूजा पाठ की मांग की। इस पर अंजुमन इंतेजामिया के वकील ने आपत्ति जताते हुए दलील खारिज करने की मांग की। 17 जनवरी के आदेश में कोर्ट ने केवल रिसीवर नियुक्त करने का जिक्र किया है। उसमें पूजा के अधिकार का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए नियमित वाद को निस्तारित करते हुए खारिज करने की मांग की गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलित सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद नदी के सामने से व्यासजी तहखाने में जाने का रास्ता बनाया जाएगा। इस संबंध में कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। 
    कोर्ट ने सात दिनों के भीतर वाराणसी डीएम को पूजा के लिए व्यवस्था का निर्देश दिया है। हिंदू पक्ष के वकील ने साफ किया कि हिंदू पक्ष को अपने भगवान की पूजा का अधिकार मिला है। वहां भगवान शिव की पूजा अब संभव होगी। कोर्ट का फैसला आने के बाद मुस्लिम पक्ष ने इस पर नाराजगी जताई है। मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि फैसले के बाद हाईकोर्ट में इस आदेश के खिलाफ अपील की जाएगी। मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले को नकार दिया है। इससे पहले मुस्लिम पक्ष ने एएसआई के सर्वे को भी नकार दिया था। ज्ञानवापी परिसर में स्थित माता श्रृंगार गौरी भी पूजा का अधिकार मांगा जा रहा है। वहीं, हिंदू पक्ष वाराणसी कोर्ट के फैसले को सबसे बड़ी जीत बता रहा है।

  • मनीष कपूर ने संभाला राज्य ड्रग कंट्रोलर का कार्यभार

    ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं मनीष कपूर 


    एक माह से खाली था राज्य ड्रग कंट्रोलर का महत्वपूर्ण पद

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल राज्य दवा नियंत्रक का एक महीने से रिक्त पड़ा पद बुधवार को राज्य के सहायक दवा निंयत्राक का कार्यभार संभाल रहे मनीष कपूर को मिले अतिरिक्त कार्यभार के साथ पूर्ण हो गया । जिससे प्रदेश के दवा उद्योगपतियों में जल्द कार्य निपटने की उम्मीद जगी है । गौरतलब है कि 30 दिसंबर को राज्य दवा निंयत्रक नवनीत मरवाह की सेवानिवृति के पश्चात यह पद खाली पड़ा था जिसकी वजह से प्रदेश के दवा उद्यमी बहुत ज्यादा परेशान थे खासकर जिनकी दवाईयां विदेशों में निर्यात होती थी वह पूरी तरह से बंद हो चुकी थी । निर्यात न होने से उनका आर्थिक तौर पर नुक्सान भी हो रहा था। इसकी वजह से सरकार का भी करोडों रूपये का राजस्व का नुकसान हो रहा था। विभिन्न उद्योग संगठनों ने यह मुददा जोरशोर से उठाया था।

    बुधवार को जैसे ही मनीष कपूर ने अतिरिक्त कार्यभार मिलने के बाद राज्य ड्रग कंट्रोलर का कार्यभार संभाला उद्योगपतियों व उद्योग संगठनों का बधाई संदेश देने के लिए सरकारी कार्यालय में तांता लग गया । हिमाचल ड्रग मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता, महामंत्री मुनीष ठाकुर, उपाध्यक्ष सतीश सिंघल, राजेश बंसल, फेडरेशन ऑफ इंडियान इंडस्ट्री के प्रदेश अध्यक्ष चिंरजीव ठाकुर, अखिलेश यादव, युवराज सिंह, प्रांत महामन्त्राी अनिल मलिक, देवेन्द्र राणा, लघु उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राणा, चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, राजीव कंसल, वित सचिव सतपाल जस्सल ने राज्य दवा निंयत्रक से मिलकर उन्हें नए दायित्व की बधाई दी तथा लंबित पड़ी फाईलों को अतिशीघ्र निपटाने का आग्रह किया ।बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पहली प्राथमिकता को बताते हुए राज्य ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने कहा कि हिमाचल में बन रही दवाओं की गुणवत्ता और समयबद्व अवधि में सभी मामलों का निपटारा करने की प्राथमिकता रहेगी ।उन्होने कहा कि विभाग में और ज्यादा तेज गति से कार्य होंगे और कोई भी काम लंबित नहीं रखा जाएगा। सरकार के दिशा निर्देश अनुसार दवा उद्योग जगत को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • गीत संगीत से बताई सरकारी योजनाएं 

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को गा्रम पंचायत घालूवाल, भड़ोलियां कलां, कुठेड़ा खैरला व डूहल वटवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पूर्वी कलामंच के कलाजत्थे ने घालूवाल व भड़ोलियां कलां जबकि आरके कलामंच द्वारा कुठेड़ा खैरला व डूहल वटवाला में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों बारे जागरुक किया। 

    सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा संचालित इस विशेष प्रचार मुहिम के दौरान सुखाश्रय योजना, स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सरकार की उपलब्धियों व नीतियों के दृष्टिगत प्रकाशित प्रचार सामग्री भी लोगों को वितरित की जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।