Blog

  • पंजाबः अस्पताल के खिलाफ अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम की कार्रवाई, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर कौंसिल द्वारा चलाई गई। दरअसल, नगर कौंसिल द्वारा रोजाना दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इसी बीच आज नगर कौंसल के कर्मचारी डेरा बाबा नानक रोड पर एक निजी अस्पताल द्वारा किए गए लगभग 60 से 65 फुट के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहुंचे। जहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। निगम कर्मियों का आरोप है कि निजी अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी ऑपरेटर के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए नगर कौंसिल के अधिकारी अशोक कुमार ने कहना है कि अस्पताल के कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के आदेशों के अनुसार शहर से सभी प्रकार के अवैध कब्जे पूरी तरह से हटाए जा रहे हैं ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि इन अवैध कब्जों की वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। आज जब नगर परिषद ने डेरा बाबा नानक रोड पर एक निजी अस्पताल द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को छुड़ाने की कोशिश की तो लोक परिषद के कर्मचारियों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि बाद में अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद अस्पताल प्रबंधन को 3 दिनों का समय दिया गया है। अगर वह 3 दिन में अवैध कब्जे को नहीं हटाते तो भारी फोर्स के साथ अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की जाएगी। 

  • 26 खिलाड़ियों को अर्जुन और 5 कोच को मिला द्रोणाचार्य पुुरस्कार

    नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 9 जनवरी यानी आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए। कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला है जबकि 5 कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड दिया गया है। साथ ही 3 को लाइफ टाइम सम्मान से नवाजा गया। यूपी के अमरोहा के रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वर्ल्डकप में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। सबसे पहले द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए गए। इसके बाद लाइफ टाइम और आखिरी में अर्जुन पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

    शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड

    बता दें कि मोहम्मद शमी ने बीते साल भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्वकप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया को भले ही फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन शमी ने टूर्नामेंट में शुरुआती चार मैच न खेलने के बावजूद 24 विकेट झटके थे, वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे।

    सात्विक-चिराग को मिला खेल रत्न

    बता दें कि बैंडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को संयुक्त रूप से मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। 

    इनको मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

    गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) को कोचिंग के सबसे बड़े अवॉर्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया। 

    लाइफ टाइम अवॉर्ड नवाजे गए ये कोच

    इसके अलावा तीन कोचों को लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया गया। इसमें कबड्डी कोच भास्करन ई, गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल, टेबल टेनिस, कोच जयन्त कुमार पुसीलाल का नाम शामिल है।

    इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड 

    ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल ( घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी ( लॉन बॉल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी), ईशा सिंह (निशानेबाजी), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजय कुमार रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

  • पंजाब : रंजिश के चलते हमलावरों ने दुकानदार पर किया हमला, दुकान में की तोड़फोड़

    अमृतसर : रूरल एरिया में आपसी रंजिश के चलते हमलावरों ने दुकानदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीडित लखबीर सिंह ने बताया कि वो एक शादी में अपने परिवार को छोड़ कर आए थे। आकर वो अपनी दुकान पर बैठा था। जहां 15 के करीब नौजवान आए और उस पर हमला कर दिया।

    आरोपी गुरदेव सिंह ने उसकी पूरी दुकान में तोड़फोड़ की। लखबीर सिंह ने कहा कि आरोपी आप राजनीतिक पार्टी से संबधित है इसीलिए उन्हें किसी का खौफ नहीं है। वहीं इस मामले में गुरदेव सिंह ने भी आरोप लगाया की लखबीर सिंह ने पैलेस में शादी के दौरान पहले झगड़ा किया। इसके बाद वो चुपचाप घर आ गए और थाना लपोके में मामला दर्ज करा दिया। 

    वहीं लखबीर सिंह की ओर से मामला थाना बचीविंड में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों की शिकायत उनके पास आई है और वो मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • पंजाबः पासपोर्ट दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः महानगर में पिछले कई महीनों से पासपोर्ट दफ्तरों के बाहर और ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने को लेकर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर कोई पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है तो पूरी प्रक्रिया को लेकर 2 महीने लग जाते हैं। इसी के विरोध में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आए किसान संगठनों ने अमृतसर पासपोर्ट कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि उन्होंने यहां पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें पासपोर्ट नहीं मिल रहा है।

    कुछ किसान नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर इस कार्यालय में किसी को रिश्वत दें तो पासपोर्ट तो जल्दी बन जाता है। लेकिन अगर हम पासपोर्ट ऑफिस की गाइडलाइन के मुताबिक पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं तो 2-2 महीने बाद भी पासपोर्ट नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट दफ्तरों के बाहर कुछ एजेंट घूम रहे हैं जो पासपोर्ट बनवाने के लिए 20 से 30 हजार रुपये की भी मांग करते हैं। जिसके चलते आज वह पासपोर्ट ऑफिस के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

    वहीं जब इस बारे में पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि पासपोर्ट ऑफिस में लोगों से दो तरह से डील होती है, एक तरह से लोग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आते हैं और दूसरे तरीके से लोग सीधे पासपोर्ट ऑफिस आते हैं। ऐसे में दोनों में से किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए, इस बात को लेकर कभी-कभी झड़प भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि आज विरोध कर रहे सभी लोगों की समस्याओं को सुना गया है और उनका समाधान किया गया है।

    जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि धरना दे रहे कई प्रदर्शनकारियों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं और उनमें से कुछ से पुलिस ने पूछताछ की है और उन्हें पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। इस संबंध में उनकी समस्याओं का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा और जो लोग वर्तमान में धरना दे रहे थे उनकी सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।

  • पंजाब : दो वाहनों की टक्कर, शराब पीकर गाड़ी चलाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में आए दिन सड़क हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर गाड़ी चलाने से होती हैं। इस मामले में भारत का आंकड़ा सबसे अधिक माना जाता है।  नशे में धुत चालक अपने होश खो बैठते है और हादसे हो जाते है।  वहीं कई बार इन्हें टोकने पर लड़ाई-झगड़े की नौबत जाती है।

    ऐसे में शहर में अगर प्रशासन की ओर से जल्द ठोस कदम उठाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा ही मामला हॉल बाजार के पास चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी ने इनोवा को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे की इनोवा के ड्राइवर ने वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ मार्ग पर युवकों ने शराब पी रखी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

  • जालंधरः फिल्मी स्टाइल में लुटेरो ने Gun Point पर दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: देहात में लूट की वारदात का एक और मामला सामने आया है। जहां अलसुबह 2.30 बजे के पास आदमपुर के पास लूट की वारदाता का मामला सामने आया है। दरअसल, हिमाचल के युवकों का पीछा करते हुए होशियारपुर जालंधर मुख्य मार्ग पर उदेसियां के पास लुटरों ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित और लुटेरों की गाड़ियां पलट गई। इस बीच दोनों गाड़ियों के पलटने के बाद लुटेरों ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी और हिमाचली युवकों से नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए हिमाचल निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह अमृतसर से माथा टेककर वापिस आ रहे थे। इस दौरान वह किशनगढ़ के पास आकर कार सवार लुटेरों ने जालंधर का रास्ता पूछा। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रास्ता बताया तो उक्त लुटेरों ने उनसे सामान लूटने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान युवकों ने गाड़ी भगा ली थी। वहीं लुटेरे भी उनके पीछे लग गए और उदेसियां के पास आकर लुटेरों ने कार को टक्कर मार दी। जिससे दोनो कारें खेतों में जा गिरी। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • ਜਲੰਧਰ : ਪਲੈਟੀਨਮ ਜੁਬਲੀ ਸਾਲ ‘ਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋਇਆ ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ, ਮਨਾਏ ਜਾਣਗੇ 70 ਈਵੈਂਟ

    ਜਲੰਧਰ : ਸਾਲ 2024 ਵਿਚ ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਸਥਾਪਨਾ ਦੇ 70 ਸਾਲ ਪੂਰੇ ਹੋਣ ਤੇ ਸਾਲ ਭਰ ਵਿੱਚ 70 ਈਵੈਂਟ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 1954 ਵਿੱਚ ਸਥਾਪਿਤ ਹੋਏ ਇਸ ਕਾਲਜ ਦੀ ਪਲੈਟੀਨਮ ਜੁਬਲੀ ਮੌਕੇ ਸਾਲ ਵਿੱਚ 70 ਈਵੈਂਟ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਕਾਨਫਰੈਸ, ਐਨ.ਬੀ.ਏ ਐਕਰੀਡੀਟੇਸ਼ਨ, ਪਲੈਟੀਨਮ ਜੁਬਲੀ ਫੰਕਸ਼ਨ, 70 ਹਵਨ ਕੁੰਡੀ ਯੱਜ, ਸਟੂਡੈਂਟ ਰੈਲੀ, ਬੱਲਡ ਡੋਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ, ਆਈ ਡੋਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ, ਵਿਸ਼ਾਲ ਅਲੂਮਨੀ ਮੀਟ, ਅਚੀਵਮੈਂਟ ਗੈਲਰੀ, ਪਲੈਟੀਨਮ ਜੁਬਲੀ ਸੈਮੀਨਾਰ, ਕਰੈਕਟਰ ਸ਼ਾਲਾ, ਮੇਕਰਜ਼ ਜ਼ੋਨ, ਇੰਡਸਟਰੀ ਕਾਰਨਰ, ਅਡਵਾਂਨਸਡ ਸੀ.ਐਨ.ਸੀ ਲੈਬ, ਮਿਊਜੀਅਮ, ਅਲੂਮਨੀ ਹੋਮ, ਸਟੂਡੈਂਟ ਲਰਨਿੰਗ ਸੈਂਟਰ ਵਰਗੇ ਕਈ ਈਵੈਂਟ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ।

    ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇੱਛਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਪੁਰਾਨੇ ਬਹੁਤਕਨੀਕੀ ਕਾਲਜ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਇਸ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਦੀ ਸ਼ੁਰੁਆਤ ਮਾਨਯੋਗ ਗਵਰਨਰ ਬੱਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪ੍ਰੋਹਿਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਦੀ ਸਮਾਪਤੀ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਡੀ.ਏ.ਵੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਾਨਯੋਗ ਸ਼੍ਰੀ ਪੂਨਮ ਸੂਰੀ ਜੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਛੇਤੀ ਹੀ ਗਵਰਨਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਮਿਲਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪਿਛਲੀ ਮਿਲਣੀ ਦੌਰਾਨ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਪਲੈਟੀਨਮ ਜੁਬਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਮੌਕੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ 70 ਸਫ਼ਲ ਉਦਮੀਆਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਲੂਮਨੀ ਮੈਬਰਜ਼ ਨੂੰ ਵੀ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ 16 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਕਾਲਜ ਵਿੱਖੇ ਅਲੂਮਨੀ ਮੀਟ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः पानी पीने के बहाने लुटेरों ने किया हमला, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    नंगल, संदीपः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला नयां नंगल पुलिस चौकी के अधिन पड़ती कालोनी से सामने आया है। जहां लुटेरों ने प्रवासी पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और नगदी छीनकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान महेश के रूप में हुई है। हादसे के सूचना मिलते ही पार्षद दीपक नंदा ने घायल को उपचार के लिए सिवल अस्पताल भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित सिर में 20 से अधिक टांके लगे है।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंसपेक्टर सरताज सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित महेश ने बताया कि बाइक पर कपड़े रखकर बेचता है। पीड़ित के अनुसार 2 युवक उसके पास पानी पीने के बहाने रूके थे। जैसे ही वह युवकों को पानी देने लगा तो वह उसके साथ कमरे में आ गए और हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया। पीडि़त महेश ने कहा कि दोनों हमलावरों ने लूट की नीयत से उस पर हमला किया और करीब 20 हजार रूपए की नगदी छीनकर फरार हो गए। इसी घटना के दौरान एक महिला वहां आ पंहुची, जिसे हमलावार धमकी देकर चले गए। 

    वहीं सिवल अस्पताल में ही उपस्थित पार्षद दीपक नंदा ने कहा कि उसे किसी ने फोन पर इस वारदात की जानकारी दी थी। घटना के बाद मौके पर पंहुच कर उन्होंने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया। पार्षद ने प्रशासन से सुरक्षा कर्मियों को बढ़ाने की मांग की है। उधर, सिवल अस्पताल डयूटी पर तैनात डा.सुरेंद्र कौर ने कहा कि घायल युवक महेश के सिर में काफी चोट लगी है जिस कारण उसके सिर में 20 से भी अधिक टांके लगे है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः कोहरे के कारण हुए हादसे में 12 वीं कक्षा के छात्र की मौ’त

    अमृतसर: पंजाब में कोहरे और ठंड का कहर लगातार जारी है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक आज घने कोहरे के कारण सरकारी स्कूल खासा के 12वीं कक्षा का छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान महावीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महावीर घर से स्कूल जा रहा था, इस दौरान रास्ते में ट्रक वाले ने उसके वाहन को साइड मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में उसकी मौत हो गई। 

  • सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौ’त

    नई दिल्ली : यूपी में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 सगे भाइयों की मौत हो गई और एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के 2 भाई एक साथ गुजर जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा सोमवार देर शाम को हुआ, जब क्षेत्र के कंजास गांव निवासी 65 वर्षीय रामसमुझ मौर्य और उनके भाई तुंग नाथ मौर्य (60) मुकदमे की पैरवी में अपने वकील के साथ जिला मुख्यालय गौरीगंज गए हुए थे। देर शाम को दोनों अपने वकील सुलतानपुर जिले के इसौली, कारीभीत निवासी पंकज कुमार के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे।

    ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पुलिस ने बताया कि मुसाफिरखाना के नागेसरगंज अंडरपास के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक मुसाफिरखाना से गौरीगंज की तरफ जा रहा था। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामसमुझ व तुंगनाथ को मृत घोषित कर दिया। 

    गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता पंकज को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मुसाफिरखाना के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।