Blog

  • Punjab News: 2 दिन पहले पंच बनी महिला की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दिन पहले पंच बनी महिला की हुई मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 दिन पहले गांव की पंच बनी महिला की आज अल सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की अल सुबह हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। इस संबंध में मृतक सुरजीत कौर पत्नी शमशेर सिंह की बेटी प्रदीप कौर ने बताया कि वह कल ही अपने मायके से वोट देकर अपनी ससुराल गई थी।


    आज उसके मायके से फोन आया कि उसकी मां दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। गांव के सुहिंदर सिंह और गुरिंदरबीर सिंह पिंटू ने कहा कि पिछले सोमवार को सुरजीत कौर को पंच चुना गया था और आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरिंदरबीर सिंह पिंटू ने कहा कि गांव में लगातार मौतें हो रही है और पिछले 2 महीने में गांव समराय 2 में 7 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए आज गांव के गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया है।

  • Punjab News : भारतीय किसान यूनियन ने Toll Plaza को अनिश्चित काल के लिए किया Free, देखें वीडियो

    Punjab News : भारतीय किसान यूनियन ने Toll Plaza को अनिश्चित काल के लिए किया Free, देखें वीडियो

    अमृतसर : आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से पूरे पंजाब में टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया। वहीं अमृतसर में निजरपुरा के टोल प्लाजा को भी फ्री कर दिया गया है। इस मौके पर किसानों ने वहां विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा बंद करने का कारण यह है कि एक किसान जो कि करीब छह महीने से एक फसल को पाल रहा है, वह स्प्रे कर रहा है, मजदूर को मजदूरी दे रहा है और वह 20 से 25000 हजार रुपये खर्च कर रहा है।

    एक एकड़ में अपनी फसल उगाई और आज फसल के दाने काले हो गए है, धान गिर रहा है। उसे सरकार मंडियों में नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसान कहां जाएगा वादे तो बहुत हुए, एक-एक दाना अनाज खरीदेंगे, हर फसल पर एमएसपी देंगे, लेकिन आज पंजाब के किसान हों या दूसरे राज्यों के किसान, जो तंग आकर जान देने को तैयार हैं। उनके वादे हवा हो गए। किसान नेताओं ने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो, या पंजाब सरकार, दोनों सरकारें किसानों को मारने के लिए तैयार है।

  • Punjab News: हमलावारों ने आंखों में मिर्ची डालकर किया तेजधार हथियारों से हमला

    Punjab News: हमलावारों ने आंखों में मिर्ची डालकर किया तेजधार हथियारों से हमला

    लुधियानाः खन्ना के गांव घुड़ानी में आज सुबह युवक की आंखों पर मिर्ची डालकर उस पर 2 युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान मनवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सुबह वेरका दूध डेयरी पर आया था।

    इस दौरान वक्त मौके पर पहुंचे हमलावरों ने पहले आंखों में मिर्च डाली फिर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल मनवीर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक नशा करते हैं और बेचते हैं। पीड़ित का कहना है कि कई बार उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं हटे। आरोप है कि एक बार उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई।

    जिसके बाद कई बार उनके साथ उसका झगड़ा हुआ। कभी पंचायत तो कभी थाने में राजीनामा हो जाता था। आज सुबह वह डेयरी पर गया था तो वहां पहले आंखों में मिर्च डाली गई और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पायल थाना के एसएचओ संदीप कुमार ने कहा कि निजी रंजिश के चलते हमला किया गया है। इसमें नशे वाली कोई बात नहीं है। हमलावरों की पहचान हो गई है। घायल मनवीर सिंह के बयान दर्ज करके एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  • Punjab News: Cycle पर जा रहे व्यक्ति से नगदी छीनकर Snatcher फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Cycle पर जा रहे व्यक्ति से नगदी छीनकर Snatcher फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड पर घर जा रहे मजदूर के साथ लूट की वारदात होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार टिब्बा रोड़ पर साइकिल पर जा रहे मजदूर को बाइक सवार स्नेचरों ने रोककर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद स्नेचर मजदूर से नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्नेचर किस तरह से मजदूर को रोककर पहले उसके साथ मारपीट करते है। जिसके बाद वह मजदूर से फोन और नगदी छीनकर फरार हो जाते है। घटना के बाद मजदूर द्वारा शोर मचाने पर इलाका निवासी बाहर आ जाते है। लेकिन लोगों के बाहर आने से पहले ही स्नेचर घटना स्थल से फरार हो गए। लोगों द्वारा पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, पीड़ित ने कहा कि आए दिन मजदूरों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

  • Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे बलविंदर भूंदड़, प्रेम चंदू माजरा सहित अन्य नेता, देखें वीडियो

    Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे बलविंदर भूंदड़, प्रेम चंदू माजरा सहित अन्य नेता, देखें वीडियो

    बठिंडाः तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बीते दिन पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज शिरोमणि अकाली दल का एक प्रतिनिधिमंडल आज कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ के नेतृत्व में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह से उनके आवास पर मिला। काफी देर तक चली मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा रद्द कर दिया गया है।

    वहीं इस मामले के बाद अब तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात करने राजनीतिक दल के नेता व कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ पहुंचे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल सरदूलगढ़, आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत बनावली, अकाली दल पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रेम सिंह चंदू माजरा, परविंदर सिंह ढींडसा और बुड्ढा दल नेता भी पहुंचे।

     
  • बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी सरफराज और फहीम का हुआ एनकाउंटर

    बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी सरफराज और फहीम का हुआ एनकाउंटर

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सरफराज और फहीम का हुआ एनकाउंटर कर दिया गया है। पुलिस एनकाउंटर में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

    बता दें कि रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी और पथराव तथा गोलीबारी में करीब 6 लोग घायल हो गए थे।

    इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

     

  • 3 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    3 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बहादुरगढ़ : एक कैमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।  आग इतनी भयानक थी कि देखते-देखते साथ लगती 2 अन्य फैक्ट्रियों में भी आग फैल गई। केमिकल फैक्ट्री के अलावा एक गत्ता फैक्ट्री और एक जूता फैक्ट्री में भी भीषण आग लग गई। मामला बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी सेक्टर 16 में स्थित प्लॉट नंबर 152 का है। इस फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार का केमिकल बनाया जाता है। दोपहर के समय करीब 12 बजे इस फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। केमिकल अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण देखते-देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि साथ लगती दो फैक्ट्री में भी आग फैल गई।

    घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन केमिकल अत्यंत चलनशील होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस आग के कारण फैक्ट्री के बाहर खड़े कई दो पहिया वाहन भी जलकर राख हो गए। फैक्ट्री के बाहर बिजली की तारों और खम्बों को भी आग की वजह से भारी नुकसान हुआ है।

    फुटवियर एसोसिएशन बहादुरगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने बताया कि आग पहले केमिकल फैक्ट्री से शुरू हुई थी और बाद में अन्य दो फैक्ट्रियों में भी फैल गई। अब भी आग अपना विकराल रूप धारण किया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल कोई पता नही चल सका है। बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक, झज्जर और दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू पाया।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में एक बार फिर खून के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 80 वर्षीय अमरजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना खलचियां के अधीन आते रैय्या के गांव वडाला खुर्द में कलयुगी बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया।


    बताया जा रहा है कि मां अमरजीत कौर पत्नी सुरता सिंह अपनी बेटी के साथ बेटे से मिलने आई थी। रात में वह अपने बेटे के साथ सोई हुई थी। जब रात के समय मां को बेटे ने संपत्ति उसके नाम करने को कहा, तो मां ने इनकार कर दिया। जिसके बाद बेटे शिंदे सिंह ने मां की हत्या करके घर में अपनी मां को दबाने की कोशिश की गई।

    घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। वहीं हत्या में मामले में दोषी को काबू कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि संपत्ति को लेकर आरोपी ने मां का कत्ल किया है।

  • प्रशासन का बड़ा ऐलानः Railway टिकट आरक्षण नियमों में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    प्रशासन का बड़ा ऐलानः Railway टिकट आरक्षण नियमों में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    नई दिल्लीः रेलवे नियमों को लेकर प्रशासन द्वारा बड़ा बदलाव किया गया है। आप यदि ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिये बेहद जरुरी है। दरअसल, जारी आदेशों के मुताबिक अब यात्रा से 120 दिन पहले नहीं बल्कि सिर्फ 60 दिन पहले ही एडवांस रिजर्वेशन किया जा सकेगा। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के मुताबिक नया नियम 1 नवंबर से लागू हो जाएगा।

    बता दें कि बड़े शहरों में नौकरी या पढ़ाई करने के लिए घर से दूर रहने वालों को भी घर लौटने का मन करता है, और ऐसे वक्त में भारतीय रेल उनका सबसे बड़ा सहारा होता है। हमारे मुल्क में हज़ारों-लाखों लोग अपने-अपने घरों से दूर रहते हैं और छुट्टियों में घर लौटने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराना चाहते हैं, जिसके लिए रेलवे ने 90 दिन एडवान्स में टिकट बुक कराने की सुविधा दी हुई थी। अब टिकट बुकिंग की समय सीमा को घटा दिया है।

    रेलवे के मुताबिक, बदले हुए इस नियम का प्रभाव 31 अक्टूबर, 2024 तक बुक की जा चुकी टिकटों पर नहीं पड़ेगा, हालांकि, 60 दिन की ARP से परे की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति दी जाएगी। भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ दिन के समय की एक्सप्रेस ट्रेनों – जैसे ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि – के मामले में नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा वर्तमान में ही लागू है। इसके अलावा, विदेशी पर्यटकों के लिए रखी गई 365 दिन की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

     

  • Punjab News : फायरिंग के दौरान घायल हुए युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : फायरिंग के दौरान घायल हुए युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

    मोगा : कस्बा बाघा पुराना के कोटला मेहर सिंह वाला गांव में पंचायत के चुनाव के दिन एक युवक को गोली लगी थी।  जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह के तौर पर हुई है। वोटिंग के दिन बूथ कैप्चरिंग को लेकर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी, जो गुरचरण के पेट में लग गई थी।

    जानकारी के मुताबिक गुरचरण अपनी बहन के घर चुनावों को लेकर कोटला मेहर सिंह गांव आया हुआ था। चुनाव के दौरान लोगों ने बूथ कैप्चरिंग करने के लिए गोली चलाई, जो गुरचरण के पेट में लग गई थी। जिसे गंभीर हालत में मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    गुरचरण की हालत को देखते हुए उसके परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों पर मामला दर्ज कर किया था।