Blog

  • Students को राहतः स्टडी परमिट रिजेक्शन के बाद भी मिलेगा वीजा !

    Students को राहतः स्टडी परमिट रिजेक्शन के बाद भी मिलेगा वीजा !

    नई दिल्ली: कनाडा में पिछले कुछ महीनों में वीजा नियमों को काफी कड़ा किया गया है, जिसकी वजह से बहुत से छात्रों के स्टडी परमिट रिजेक्ट हो जा रहे हैं। कई बार स्टडी परमिट इसिलए भी रिजेक्ट कर दिया जाता है, क्योंकि या तो छात्र कोई डॉक्यूमेंट जमा नहीं करते हैं या फिर वे कनाडा में पढ़ने की शर्तों का पालन नहीं करते हैं। हालांकि, अगर आपका भी स्टडी परमिट रिजेक्ट हो गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

    की गई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत

    दरअसल, कनाडा में एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है, जो भारतीयों समेत उन छात्रों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होने वाला है, जिन्हें वीजा रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। एक अक्टूबर से कनाडा की फेडरेल कोर्ट ‘स्टडी परमिट पायलट प्रोजेक्ट’ की शुरुआत कर रही है। CIC न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है जिनका स्टडी परमिट रिजेक्ट हो गया है और वे कोर्ट से इसकी दोबारा समीक्षा करवाना चाहते हैं।

    स्टडी परमिट रिजेक्ट होने पर ‘लीव एंड ज्यूडिशल रिव्यू’ के लिए कर सकते अप्लाई 

    अगर किसी छात्र का स्टडी परमिट रिजेक्ट हुआ है तो वे ‘स्टडी परमिट पायलट प्रोजेक्ट’ के जरिए ‘लीव एंड ज्यूडिशल रिव्यू’ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वर्तमान में ‘लीव एंड ज्यूडिशल रिव्यू’ के पूरे प्रोसेस में 14-18 महीने लग जाते हैं, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया 5 महीने से भी कम समय में पूरी हो सकती है। ‘लीव एंड ज्यूडिशल रिव्यू’ का मतलब है कि छात्र कनाडा की फेडरल कोर्ट से अपने आवेदन पर दोबारा विचार करने की अनुमति मांग रहा है।

    ‘लीव’ और ‘ज्यूडिशल रिव्यू’ दोनों एक साथ देखे जाएंगे

    आमतौर पर पहले जज ये तय करते हैं कि छात्र (आवेदक) को ‘लीव’ यानी इजाजत दी जाए या नहीं। अगर अनुमति मिल जाती है, तो जज आपके केस की समीक्षा करते हैं और फैसला सुनाते हैं। लेकिन इस नए प्रोजेक्ट के तहत, ‘लीव’ और ‘ज्यूडिशल रिव्यू’ दोनों एक साथ ही देखे जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है। हालांकि ‘लीव एंड ज्यूडिशल रिव्यू’ के लिए आवेदन करने का शुल्क 50 डॉलर है।

    नए प्रोजेक्ट के तहत कौन एलिजिबिल है?

    ‘लीव एंड ज्यूडिशल रिव्यू’ प्रोजेक्ट के तहत वे ही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने स्टडी परमिट के लिए आवदेन दिया था और अब उन्हें ‘इमिग्रेशन, रेफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा’ (IRCC) से रिजेक्शन लेटर मिला है। इसके अलावा कुछ अन्य शर्तें भी हैं, जो निम्नलिखित हैं:
    • आवेदक और IRCC, दोनों को इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए सहमत होना होगा।
    • दोनों पार्टियों को केस से जुड़े तथ्यों पर सहमत होना होगा जो आवेदक द्वारा IRCC को सौंपे गए दस्तावेजों में दर्शाए गए हों।
    • केस सीधा और सरल होना चाहिए, बिना किसी भी तरह की जटिलता के जैसे कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई मुद्दा या गलत जानकारी देना।
    • आवेदक को आवेदन करने के लिए समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध नहीं करना चाहिए।
    • इस नए प्रोजेक्ट में किसी भी तरह के एफिडेविट यानी हलफनामे की जरूरत नहीं है।
    अगर कोई छात्र कनाडा से अप्लाई कर रहा है, तो रिजेक्शन लेटर मिलने के 15 दिनों के अंदर उसे इस नए प्रोजेक्ट के तहत अपना एप्लिकेशन देना होगा। अगर कोई छात्र कनाडा के बाहर से अप्लाई कर रहा है, तो उसके पास 60 दिनों का समय होगा।
  • मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

    मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

    ऊना/ सुशील पंडित: बीती 14 अगस्त को आईएसवीटी ऊना में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव शर्मा पुत्र भागीरथ शर्मा निवासी लगाण तहसील वड़सर जिला हमीरपुर ने बताया कि बीती 14 अगस्त को आईएसवीटी ऊना में

    इसके साथ अमन पुत्र केवल कृष्ण निवासी मलांगड़ तहसील वंगाणा ने दस-बारह लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी जिसमें इसे चोटें आईं थी।जिस पर पुलिस द्वारा चिकित्सा परीक्षण क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया गया था।जिसकी रिपोर्ट 1 अक्टूबर को आई जिसमें चोटों को गंभीर समस्या बताया गया।जिस पर पुलिस ने अमन के विरुद्ध  धारा 115(2), 117(2) BNS के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • मंदिर का गल्ला तोड़ा,सीसीटीवी में कैद 

    मंदिर का गल्ला तोड़ा,सीसीटीवी में कैद 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पंडोगा में वावा भरथरी मंदिर में गल्ला तोड़ कर चोरी करने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस को दी शिकायत में महेश डोगरा पुत्र राम पाल निवासी पंडोगा ने आरोप लगाया कि करनैल सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी ईसपुर ने बाबा भरथरी मंदिर के ग़ल्ले का ताला तोड़ कर चोरी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने US 331(3),305(a)BNS में मामला दर्ज़ कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • दिल दहलाने वाली घटना ! मां का कत्ल करके कलयुगी बेटे ने निकाला दिल, दिमाग, लिवर, किडनी, नमक-मिर्च लगाकर खा गया

    दिल दहलाने वाली घटना ! मां का कत्ल करके कलयुगी बेटे ने निकाला दिल, दिमाग, लिवर, किडनी, नमक-मिर्च लगाकर खा गया

    कोलापुरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने मां की हत्या करके उसका दिल, दिमाग, लिवर और किडनी निकाल ली। घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर के माकडवाला वसाहत इलाके की है। जहां 35 वर्षीय व्यक्ति ने 63 वर्षीय मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। हर मां की तरह वो बुजुर्ग महिला भी उसे शराब पीने से मना कर रही थी। ये बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने तेजधार हथियार से अपनी मां के टुकड़े-टुकड़े करने शुरू कर दिए। उसके शरीर के अंदरूनी अंग खींच कर बाहर निकालने लगा।

    उसने पहले दिमाग निकाला, फिर चाकू से दिल निकाल लिया। इसके बाद एक-एक कर उसका लिवर, किडनी और आंत बाहर रख दिया। इसके बाद उसने जो किया, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। उसने अपनी मां के दिल, दिमाग, लिवर, किडनी को तवे पर गरम करके नमक-मिर्च के साथ खाना शुरू कर दिया। ये विभत्स दृश्य देख पड़ोसियों का दिल दहल उठा। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस पहुंची तो खून सने उसके मुंह देखकर दंग रह गई।

    पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने लाई। वहां उसने अपने गुनाह कबूल कर लिया। उस दरिंदे का नाम सुनील कुचकोरवी है। उसने अपनी मां यल्लामा रामा कुचकोरवी की निर्ममता पूर्वक हत्या की थी। साल 2021 में स्थानीय अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई, जिसके खिलाफ उसे बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। करीब तीन साल की सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोल्हापुर की अदालत के फैसले को बरकार रखा है। हाई कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस’ माना है।

    इस जघन्य हत्याकांड की जांच करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर एसएस मोरे ने कहा था, “मैंने मुंबई और महाराष्ट्र के नक्सली इलाकों में अपने करियर में कई हत्याएं और शव देखे हैं। लेकिन ये मामला अब तक का सबसे क्रूर था। हमने मृतक महिला के शव और उसके अंगों के सैंपल डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजे थे। सभी मृतक से मेल खाते थे। हमारे पास 12 गवाह थे। इसके साथ ही क्राइम सीन और महिला के शरीर की स्थिति आरोपी की क्रूरता को साबित करने के लिए पर्याप्त थी।”

    जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि वो दोषी सुनील कुचकोरवी की मौत की सजा की पुष्टि कर रही है। कोर्ट का मानना है कि अपराधी के सुधरने की कोई संभावना नहीं है। यह नरभक्षण का मामला है। हाई कोर्ट ने कहा, “यह मामला दुर्लभतम श्रेणी में आता है। दोषी ने न केवल अपनी मां की हत्या की, बल्कि उसने उसके शरीर के अंगों जैसे कि दिल, दिमाग, किडनी और लिवर निकाल लिए और उन्हें तवे पर पकाकर खाने का किया था।”

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि अपराधी सुनील कुचकोरवी के सुधार की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि उसमें नरभक्षण की प्रवृत्ति है। यदि उसे आजीवन कारावास दिया जाता है, तो वो जेल में भी इस तरह का अपराध कर सकता है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सुनील ने 28 अगस्त, 2017 को कोल्हापुर शहर में अपने आवास पर अपनी 63 वर्षीय मां की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद में उसने अपनी मां के शव को हथियार से काटा और उसके कई अंगों को तवे पर तलकर खा लिया।

    अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि मृतक ने आरोपी को शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। उसको साल 2021 में कोल्हापुर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इस समय वो यरवदा जेल (पुणे) में बंद है। उसके अपराध को “दुर्लभतम” श्रेणी में मानते हुए सेशन कोर्ट ने कहा था कि इस जघन्य हत्या ने समाज की चेतना को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में 12 लोगों की गवाही हुई, जिसमें आरोपी के रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल थे।

  • ड्रग्स की बड़ी खेप बरामदः 500 किलो कोकीन सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ड्रग्स की बड़ी खेप बरामदः 500 किलो कोकीन सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने स्पेशल सेल ने इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा करते हुए 500 किलो से ज्यादा की कोकीन बरामद की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। इसी के साथ इस रैकेट में संलग्न 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोकीन की इस बड़ी खेप की कीमत करीब 2 हजार करोड़ से ज़्यादा की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स तस्करी का ये इंटरनेशनल सिंडिकेट है।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साउथ दिल्ली में इस रेड को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि कोकीन की इस बड़ी खेप के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का हाथ है। दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।दिल्ली पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिसमें और कई खुलासे होने के आसार हैं। दिल्ली पुलिस आने वाले समय में और ऐसी कार्रवाई कर सकती है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था। अपनी इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने 228 किलो गांजा जब्त किया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.14 करोड़ रुपये कीमत है। पुलिस ने इस कार्टेल के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक मुख्य सप्लायर है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर से गांजा लाकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन कवच शुरू किया है, जिसका उद्देश्य दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई के खिलाफ लड़ना है।

  • Jalandhar News: सरेआम ढन्न मोहल्ले में स्नेचर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Jalandhar News: सरेआम ढन्न मोहल्ले में स्नेचर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वालों को भले ही पुलिस काबू कर रही है, लेकिन उसके बावजूद लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा। बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला ढन्न मोहल्ले से सामने आया है।

    जहां गली में एक एक्टिवा व्यक्ति एक्टिवा पर बैठकर मोबाइल देख रहा होता है। इस दौरान बाइक सवार लुटेरा आता है और उसका फोन खींचकर फरार हो जाता। इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि फोन स्नेचर के हाथ नहीं आता, बल्कि वह उसके हाथ से छूटकर नीचे जमीन पर गिर जाता है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि एक्टिवा पर सवार व्यक्ति मोबाइल देखने में व्यस्त होता है। इस दौरान गली में बाइक सवार युवक आता है और होशियारी दिखाते हुए वह व्यक्ति से फोन छीनकर जैसे ही फरार होने लगता है फोन हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद मोबाइल मालिक अपना फोन जमीन से दोबारा उठा लेता है।

  • Punjab News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

    Punjab News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

    लुधियानाः टिब्बा रोड स्थित स्वतंत्र नगर आज दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब घरमें खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान परिजनों ने तुरंत सिलेंडर को घर से बाहर किया और इलाका निवासियों की मदद से पानी डालकर आग बुझा ली। गनीमत यह रही घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    मिली जानकारी के अनुसार घर में परिजनों द्वारा आज पूर्वजों का श्राद्ध किया जा रहा था। इस दौरान जैसे ही महिला ने खाना बनाने के लिए चूल्हा चलाया तो सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने पर परिजनों द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के घरों के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

    देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने पहले किसी तरह से घर के अंदर परिवार वालों को सुरक्षित बाहर निकाला फिर आग पर काबू पाया। लोगों ने इकट्टे होकर पानी की बाल्टी व पाइप से आग पर किसी तरह करके काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग गैस पाइप लीक होने की वजह से लगी।

     

  • Punjab News: थाने से महज 150 मीटर दूरी पर Sonika Jewelery Shop में Gun Point पर हुई लूट, देखें CCTV

    Punjab News: थाने से महज 150 मीटर दूरी पर Sonika Jewelery Shop में Gun Point पर हुई लूट, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना सलेम टाबरी चौकी से महज 150 मीटर दूरी पर लुटेरों द्वारा सुनार की दुकान पर घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, दिन दहाड़े काराबारा रोड पर सोनिका ज्वेलरी की दुकान पर पिस्तौल के बल 3 लुटेरे और दुकानदार से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगेे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 3 लुटेरे पिस्तौल के बल पर दुकान में घुसते है और व्यक्ति से नगदी व गहने लेकर फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय ज्वैलर मालिक राहुल वर्मा दुकान से बाहर गए थे और उनके मामा सुरेश कुमार मौजूद थे। इस दौरान दुकान में आए बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 2 हजार रुपए, 100-150 के करीब चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। वहीं मामले संबंदी थाना सलेम टाबरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    Sonika Jewelery Shop में Gun Point पर हुई लूट, देखें CCTV

  • Punjab News: Furniture House की Workshop में लगी आग, मचा हड़कंप

    Punjab News: Furniture House की Workshop में लगी आग, मचा हड़कंप

    गुरदासपुरः दीनानगर स्थित शिवम कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक फर्नीचर हाउस की वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार कॉलोनी स्थित एक वर्कशॉप के अंदर अचानक आग लगने लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। बताया जा रहा है कि लड़की का सामान होने के चलते आग की लपटें बढ़ती जा रही है। इस घटना में वर्कशॉप के अंदर पड़ा लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

     

  • बम से उड़ाया Railway Track, कई ट्रेनों का आवागमन ठप, देखें वीडियो

    बम से उड़ाया Railway Track, कई ट्रेनों का आवागमन ठप, देखें वीडियो

    साहिबगंजः झारखंड के साहिबगंज में बड़ा हादसा देखने को मिला है। जहां साहिबगंज में बदमाशों ने रेलवे ट्रैक को बम विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया है। यह घटना लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुट्टू गांव के पास लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमसीआर रेल लाइन पर किसी ने विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर दिया।

    विस्फोट इतना खतरनाक था कि धमाके के बाद पटरी पर करीब तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया। वहीं रेलवे ट्रैक से करीब 39 मीटर दूर तर पटरी के अवशेष मिले हैं। यह घटना रांगा घुट्टू गांव के पास पोल संख्या 40/1 के पास घटी है। ट्रैक को बम से उड़ाने के बाद घटना की अगले सुबह उस रूट पर मालगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया।

    घटना की सुचना मिलते ही बरहड़वा एसडीपीओ के अलावा फरक्का एनटीपीसी के वरीय अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस हादसे के पीछे नक्सली हैं या किसी ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है। इसकी जांच की जा रही है। घटना स्थल पर एफएलएल की टीम बुलाई गई है। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

    पुलिस को आशंका है कि बड़े मनसूबे से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के संर्दभ में नाइट गार्ड गोविंद साव ने बाताया कि मंगलवार की रात करीब 11.59 बजे काफी जोरदार आवाज हुई। हालांकि उनको लगा कि किसी ट्रक आदि का टायर ब्लास्ट किया होगा।

    इस घटना के बाद कोयला ढोने वाली कई मालगाड़ियां फंस गईं हैं, उनका परिचालन ठप हो गया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले के छानबीन में जुटे हुए है। प्रशासन को प्रारंभिक जांच में पता चला कि अराजक तत्वों ने एमजीआर ट्रैक को बम से उड़ा दिया है। ट्रैक का करीब 470 सेमी हिस्सा टूटकर घटनास्थल से करीब 39 मीटर दूर जाकर गिरा है। इससे साफ है कि बम शक्तिशाली था। सूचना के बाद सुबह से ही इस ट्रैक पर कोयला ढुलाई को बंद कर दिया गया है।