Blog

  • Jalandhar News: बारिश से इकहरी पुली सहित सड़कों पर भरा पानी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश से इकहरी पुली सहित सड़कों पर भरा पानी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में अल सुबह से हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत की सांस मिली है, वहीं सुबह सड़कों पर भरे पानी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भरे पानी की कुछ वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इकहरी पुली सहित कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा पंजाब में बारिश को लेकर फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते राज्य भर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जबकि रूपनगर का तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

    वहीं पंजाब के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, रूनगर और एसएएस नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीती शाम तक एसबीएस नगर में 12, रोपड़ में 9, मोगा में 3.5 और अमृतसर में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

     

  • Jalandhar News: Net Plus Company के कर्मी का लुटेरों ने काटा हाथ, हालत गंभीर

    Jalandhar News: Net Plus Company के कर्मी का लुटेरों ने काटा हाथ, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि आए दिन तेजधार हथियारों से हमला कर रहे है। वहीं देर रात बेखौफ लुटेरों ने मकसूदा चौक के पास बाइक सवार Net Plus Company के कर्मी को घेर लिया। इस दौरान लुटेरों ने Net Plus Company के कर्मी से फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित ने फोन नहीं छोड़ा।

    जिससे गुस्साए लुटेरों ने पीड़ित पर तेजधार हथियार से हमला कर कर्मी का हाथ काट दिया। घायल युवक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन घटना के बाद सन्नी बेहोश हो गया। घटना स्थल से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस घायल सन्नी को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आई। जहां डॉक्टरों द्वारा सन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने बताया कि सन्नी की हालत अभी गंभीर है, जिसके चलते वह बयान नहीं दे पा रहा है। लेकिन पुलिस ने पीड़ित के परिवार के बयान दर्ज कर लिए है।

  • Punjab: गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab: गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने कपड़ा व्यपारी से लूट और बेकरी पर गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तरा कर लिया है। पुलिस द्वारा बीती रात मुकाबले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान जगमीत सिंह उर्फ मीता और विकास कुमार से हुई है। पुलिस ओर बदमाशों मे हुए मुकाबले में दोनो आरोपी जख्मी हो गए जिनमें से एक को मोगा के सरकारी हस्पताल और एक को फरीदकोट रेफर किया गया है। जिसको लेकर आज मोगा के एस.एस. पी. अंकुर गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

    वही यह आरोपी जन्माष्टमी वाले दिन रात को मोगा के कपड़ा व्यापारी से लूट करने आए थे लेकिन सफल नहीं हो सके ओर दुसरी ओर इन्हीं आरोपियों द्वारा कल लुधियाना में एक बेकरी पर गोली चलाई थी। इन दोनों के कब्जे से दो पिस्टल देसी, 32 बोर 3 रौंद ओर एक खोल ओर दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।

  • सवारियों से भरी AC BUS में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    सवारियों से भरी AC BUS में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आज दिल्ली के जगतपुरी इलाके में सुबह के वक्त सवारी से भरी एक डीटीसी बस में आग लग गई। अहम बात तो ये है आग लगने की भनक बस ड्राइवर को भी नहीं लगी, उसे एक बाइक सवार ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस को रोक कर लोगों को उतारा गया। फिर देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में आग लगने से सवारियों में हड़कंप मच गया।

    जगतपुरी इलाके में सुबह के वक्त सवारी से भरी एक इलेक्ट्रिक डीटीसी बस ने आग पकड़ लिया। आग लगने की भनक ड्राइवर को भी नहीं लग पाई वह फर्राटे से बस सड़कों पर दौड़ता रहा। इसकी जानकारी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने दी, तब जाकर ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद उसने बस एक किनारे रोका और सभी सवारियों को उतारा। इसके थोड़ी देर बाद ही बस धूं-धूं कर जलने लगी। इस घटना से जगतपुरी, प्रीत विहार, पटपड़गंज इलाके में कई किलोमीटर का जाम लग गया।

    आग लगने के कुछ ही देर बाद इसकी जानकारी दमकर विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी दे दें कि इस रविवार को भी जखीरा फ्लाईओवर के पास एक कलस्टर बस में अचानक आग लग गई थी, जिसके बाद सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया था।

  • भूकंप के झटकों से हिल्ली धरती, Richter Scale पर तीव्रता 5.7

    भूकंप के झटकों से हिल्ली धरती, Richter Scale पर तीव्रता 5.7

    नई दिल्लीः अफगानिस्तान में आए भूकंप के तेज झटकों का असर दिल्ली एनसीआर में भी देखा गया । रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। यह 255 किमी. तक धरती की गहराई में दर्ज किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह भुकंप अफगानिस्तान के समय के हिसाब से भूकंप 11 बजकर 26 मिनट पर आया, जिसका असर दिल्ली तक देखा गया। ये भूकंप का काबुल से कुछ ही दूरी पर आया था। दिल्ली,नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में इन झटकों को महसुस किया गया।

  • Punjab News: पानी में फंसी बच्चों से भरी Green Land School की BUS, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी में फंसी बच्चों से भरी Green Land School की BUS, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर सहित लुधियाना में आज सुबह से बारिश हो रही है। जिसके चलते सड़कें पानी से भरी हुई है। वहीं आज सुबह 32 सेक्टर के पास वर्धमान के पास बच्चों से भरी Green Land School की बस पानी में फंस गई। जिसके बाद काफी समय तक ड्राइवर द्वारा बस को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब बस पानी से बाहर ना आई तो ड्राइवर ने बच्चों को बाहर निकालकर सेफ साइड पर खड़ा कर दिया।

    जिसके बाद चालक ने मामले की सूचना स्कूल प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर स्कूल प्रशासन द्वारा दूसरी बस मौके पर भेजी गई। बस चालक ने रस्सी से बांधकर पानी में फंसी बस को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सड़कों पर पानी भरा होने के चलते बस चालक ने शार्टकर्ट रास्ता अपनाया था। जिसके चलते गड्ढे में पानी ज्यादा भरा होने के कारण बस फंस गई।

    वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर से कहा कि उसे पता है कि यह कच्चा रास्ता है, लेकिन फिर भी वह शार्टकर्ट रास्ता अपनाते हुए 17 से 18 बच्चों को लेकर इस कच्चे रास्ते की ओर चला गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि बस चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि स्कूल प्रशासन ड्राइवर की इस लापरवाही को लेकर क्या एक्शन लेता है। वहीं मामले की सूचना जब बच्चों के परिजनों को मिली तो वह खुद मौके पर पहुंचकर बस से बच्चों को निकाल कर घर ले गए। दूसरी ओर स्कूल में मौजूद टीचर का कहना है कि यह बस स्कूल की नहीं है। यह बस बच्चों के मां-बाप द्वारा निजी तौर पर रखी गई है।

  • Punjab News: Emergency Film को लेकर सिख समुदाय में रोष, प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Emergency Film को लेकर सिख समुदाय में रोष, प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सासंद कंगना राणौत की इमरजेंसी फिल्म 6 सितंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले पंजाब में माहौल गरमा गया है। फिल्म को लेकर बीते दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। इसको लेकर उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। एसजीपीसी की तरफ से इमरजेंसी फिल्म के निर्माताओं पर कथित तौर पर सिख समुदाय के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा गया है।

    वहीं आज लुधियाना में सिख समुदाय के लोगों ने फिल्म को लेकर प्रशासन को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इमरजेंसी फिल्म लुधियाना के सिनेमाघर में लगी तो पंजाब का माहौल खराब हो सकता है। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। वहीं सिख समुदाय ने लोगों से इमरजेंसी फिल्म को ना देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को हिंदू सिख भाईचारा में विवाद हो सकते है। बता दें कि 14 अगस्त को पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था। इसके बाद से ही फिल्म का विरोध किया जा रहा है। कंगना रनौत की ओर से लिखित, निर्देशित और निर्मित इस फिल्म को 6 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

    हाईकोर्ट में दायर की याचिका में सिखों की तरफ से कहा गया है कि फिल्म के ट्रेलर में गलत ऐतहासिक तथ्यों को दर्शाया गया है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि फिल्म सिख समुदाय के प्रति नफरत को बढ़ावा देगी। फिल्म के जरिए पंजाब से सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने का प्रयास किया गया है। वहीं ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि सिख समुदाय के लोगों ने धार्मिक भेदभाव की वजह से एक बस को रोककर उसमें सवार हिंदू समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की।

    याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिना किसी ऐतिहासिक आधार पर सिख समुदाय और उनके धार्मिक संस्थानों को बदनाम करने की नौटंकी रची गई है। सिखों के चरित्र को जानबूझकर गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। याचिकाकर्त्ता की तरफ से केंद्र और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को सार्वजनिक डोमेन में रिलीज के लिए जारी किए गए प्रमाणपत्र को रद्द करने की मांग भी गई है। इसके साथ पंजाब के डीजीपी को कंगना रनौत और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।

  • 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    नई दिल्लीः दुनियाभर में भूकंप के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रह है।अमेरिकी महाद्वीप और यूरोप के दो देशों में भूकंप के झटके लगने की खबर सामने आई है। रिक्टर पैमाने पर यूनान में आए भूकंप की तीव्रता 5.2 और अलसल्वाडोर में 6.1 दर्ज की गई है। हालाँकि इस दौरान किसी भी प्राकर के जान-माली नुकसान की खबर सामने नहीं आई। साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि ला लिबर्टाड के पश्चिमी क्षेत्र के तट से 60 किलोमीटर दूर आए भूकंप ने अल साल्वाडोर के अधिकतर हिस्से को हिलाकर रख दिया।

    भुकंप के झटके लगने से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि अभी तक इसमें किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अल साल्वाडोर में आए भूकंप से लोग डरकर बाहर भागने को मजबूर हो गए। कुछ घरों-इमारतों की दीवारों में भूकंप की वजह से मामूली दरारें आने की खबर मिली है।यह झटके प्रभावित क्षेत्र के साथ आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया।

  • Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    लुधियानाः खन्ना के गांव सलौदी के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां दोस्त को छोड़कर जा रहे युवक की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय जसकरण सिंह निवासी गोह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जसकरण सिंह 12वीं पास करने के बाद माता पिता का सहारा बनने के लिए गाड़ी चलाने लगा था।

    वह कार में सलौदी गांव अपने दोस्त को घर छोड़ने के बाद अपने गांव गोह जा रहा था। सलौदी गांव में सिंह शहीदों के स्थान के पास गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जब तक जसकरण सिंह को कार से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

     

  • Punjab News: रेलवे लाइन ब्रिज से युवक ने नहर में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे लाइन ब्रिज से युवक ने नहर में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के दोराहा में रेलवे लाइन ब्रिज से युवक ने नहर में छलांग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है। युवक पहले पुल के ऊपर टहलता रहा और फिर उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास मौजूद गोताखोरों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया। जिसके चलते उन्होंने तुरंत नहर में कूदकर युवक की जान बचाते हुए उसे बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जिसके बाद जीआरपी की टीम युवक को अपने साथ दोराहा चौकी ले गई। वहां उसने पुलिस को कोई अता पता नहीं बताया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई हिम्मत सिंह ने कहा कि यह युवक मानसिक तौर पर बीमार लगता है। साथ ही लग रहा है कि उसने कोई नशा किया हो। नशे में वह पुल के ऊपर चढ़ गया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना दोराहा स्टेशन मास्टर ने दी थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। उस समय तक युवक नहर में कूद गया था। उसे गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया था। फिलहाल युवक ने अपना नाम या एड्रेस भी नहीं बताया है। कोशिश की जा रही है कि उसका पता लगाकर परिजनों को सूचित किया जाए।