Blog

  • पंजाबः लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस में हलचल हुई तेज, सोनियां गांधी से मिले कई नेता

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में आप पार्टी और भाजपा ने 13 सीटों के लिए पहली सूचि जारी कर दी है। वहीं अकाली दल और कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले है। दूसरी ओर आज कांग्रेस सांसदों ने आज दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में अमृतसर से गुरजीत औजला, जसबीर डिम्पा, मोहम्मद सद्दीक, मनीष तिवारी और डॉ. अमर सिंह मौजूद रहे।

    बता दें कि बीते दिन पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के जन्मदिन पर आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और अन्य नेताओं ने चन्नी का केक काटकर उन्हें बधाई दी। लेकिन इस दौरान उन्होंने साडा चन्नी विच जालंधर के नारे लगाए। पूर्व सीएम की इस वीडियो के बाद कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी भड़क उठे और उन्होंने विधानसभा चुनावों में दो जगह से चन्नी को मिली हार को लेकर निशाने साधे। जिसके बाद कांग्रेस में जालंधर की सीट को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में सभी नेता उम्मीदवारी को लेकर दिल्ली में डेरा लगाने में जुड़ गए है। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में बच्चों ने मचाया उत्पाद, प्रिंसीपल ने लिया एक्शन

    लुधियानाः जिले के सरकारी स्कूल की एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो 2 माह पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने सरकारी स्कूल की पोल खोल दी है। दरअसल, वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों की हरकत ने हर किसी को शर्मसार कर दिया है। वीडियो के अनुसार विद्यार्थी स्कूल के बैंच-बोर्ड की तोड़फोड़ कर रहे है। इस वीडियो के बाद प्रिंसीपल ने एक्शन ले लिया है।

    दरअसल, स्कूल प्रिंसिपल ने पत्र लिखकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जारी पत्र में विद्यार्थियों के नाम देकर इनके खिलाफ बनती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ हीं स्कूल में किए गए नुक्सान की भरपाई की भी मांग की है। बता दें कि सीएम भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के तमाम प्रयास कर रही है। इसे लेकर कई तरह की योजनाओं पर काम किए जा रहे है। लेकिन इस वीडियो ने हर किसी को शर्मसार कर दिया है।

  • मौसम का बदला मिजाज, बारिश के आसार

    नई दिल्ली : बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    दिल्ली में तेज हवाओं ने एक बार फिर मौसम का रुख बदल दिया है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज यानी 3 अप्रैल को सुबह के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश के भी आसार जताए है।

    दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

  • राम मंदिर ट्रस्ट की बढ़ी चिंता: रामभक्तों से की यह खास अपील

    अयोध्या-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में राम भक्तों का जन सैलाब लगातार उमड़ रहा है। यह संख्या तब कई गुना अधिक होती है जब कोई विशेष पर्व या त्यौहार हो। ऐसे में नए मंदिर में भगवान रामलला के जन्मोत्सव को मनाए जाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि 50 लाख से ज्यादा रामभक्त रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर राम नगरी पहुंचेंगे जिस के चलते राम मंदिर ट्रस्ट की एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। हालांकि यह चिंता रामभक्तों के रुकने की नहीं बलकि उनके भोजन की व्यवस्था को लेकर है।

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव संपत राय ने राम भक्तों से अपील की है कि राम भक्त आएं रामलला के दर्शन करें, लेकिन इस गर्मी में वह अपने साथ सतुआ जरूर रखें, ताकि उनका भोजन का भी प्रबंध रहेगा और इससे उनका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, क्योंकि चैत्र की नवमी यानी कि भगवान राम का जन्म ठीक दोपहर 12:00 हुआ है. ठीक दोपहर 12:00 बजे चिल्लाती गर्मी रहेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। लगभग 50 लाख राम भक्तों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसी स्थिति में हम जनता जनार्दन से अपील कर रहे हैं कि जो भी राम भक्त जन्मोत्सव में आ रहे हैं, उनके रुकने की व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट कर रहा है। साथ ही अपील करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम भक्त जितने आ रहे हैं, वह अपने-अपने घरों से सत्तू लेकर आएं। गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करने से लोग बीमार भी नहीं होंगे।

  • आप नेता संदीप पाठक के जालंधर दौरे से पहले सुनील जाखड़ का आया बयान

    जालंधर, ENS: आप पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक पंजाब दौरे पर है। बीते दिन उन्होंने लुधियाना के नेताओं के साथ बैठक की। वहीं आज वह जालंधर दौरे पर है, जहां  मनीला रिसोर्ट में आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वह गुप्त मीटिंग कर रहे है। इस दौरान वहां पर आप पार्टी ने मीडिया से भी दूूरी बनाई हुई है। वहीं संदीप पाठक के जालंधर दौरे से पहले भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

    उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि आप पार्टी के संदीप पाठक ने वर्करों के साथ ठीक उसी तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जैसे कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने उस समय की थी, जब कांग्रेस से कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उन्होंने कहा कि यह अंहकार दोनों पार्टियों के लिए विनाश का कारण साबित हो सकता है। इस दौरान अन्य लाइन में सुनील जाखड़ ने लिखा,  ‘जो भाजपा में जाना चाहते है, उन्हें टाटा बाय बाय….’।

  • पंजाबः नहीं थम रहा स्टेज शो में हुए मॉडल का विवाद, अब महिला आयोग ने लिया एक्शन

    लुधियानाः समराला के रिसोर्ट में मॉडल सिमरन संधू के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन पुलिस कर्मी जगरूप सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने जगरूप सहित 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506,509 के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर अब पंजाब महिला आयोग ने सुओ मोटो नोटिस जारी किया है। खन्ना की एसएसपी को 1 सप्ताह का समय दिया है कि वह इस मामले में डीएसपी लेवल पर जांच करवाकर रिपोर्ट सौंपे।

    उधर, डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने कहा कि अभी महिला आयोग का नोटिस उन्हें मिला नहीं है। नोटिस मिलने पर तुरंत रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। दरअसल, सिमरन ने इस मामले में कहा था कि मामला समराला के गिल रिजोर्ट का है। वह 25 हजार की बुकिंग पर प्रोग्राम करने गई थी। यहां मंच के नीचे खड़े एक युवक ने शराब पीकर गलत इशारे किए। फिर उसे स्टेज से नीचे आकर नाचने के लिए कहा। उसने जब मना किया तो उन युवकों ने उसे स्टेज से भागने का इशारा किया। सिमरन ने कहा कि जब उसने युवक का विरोध किया तो उसने उससे गाली गलौज की। इस पर उसने भी युवक को गालियां दी हैं। इससे गुस्साए युवक ने उस पर शराब से भरा कांच का गिलास मारा। इस कारण उसने में युवकों को जमकर गालियां दीं।

  • पंजाबः मेेले के दौरान झूला टूटने से मचा हड़कंप

    पटियाला : जिले में मेले के दौरान चलता झूला टूटने से हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड में लगे मेले में झूला टूटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    जानकारी के अनुसार पटियाला के आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड में मेले के दौरान मनोरंजन के लिए झूला लगाया गया था। जब लोग झूले लेने के लगे तो अचानक झूला टूट गया। उसमें सवार लोगों में 2 महिलाए घायल हो गई। उनकी उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचनी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल के परिजन कुंदन गोगिया ने बताया कि घटना करीब नौ बजे की है। गनीमत झूला ज्यादा ऊंचा नहीं था जिससे अन्य लोग बच गए। गोगिया ने बताया कि इस हादसे में उनकी बेटी और बहू घायल हो गई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

    बता दें कि इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर जिले के दुलचिके गांव में एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां मेले में झूला झूलते समय 3 बच्चों के गले में टूटी रस्सी फंस गई। इससे तीनों बच्चे नीचे गिर गए थे। झूला हादसा यहीं नहीं रुका, झूले की चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महज तीन सेकेंड में 50 फीट की ऊंचाई से झूला गिर गया थी। उस दौरान उस झूले में 30 लोग सवार थे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ

    ਮਮਦੋਟ :  ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਮਮਦੋਟ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਦੋਨਾਂ ਤੈਲੂ ਮੱਲ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ  ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰੋਂ ਦੇ ਗੇਟ  ਨੰਬਰ 195/1 ਦੇ ਪਾਰ ਖੇਤੀ ਕਰਨ ਗਏ ਕਿਸਾਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਰਿਆਈ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੱਭਣ ਦੀਆਂ ਕਾਫੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਸਫਲਤਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਸਕੀ।

    ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਹੋਰ ਤਿੰਨ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਤਾਰੋ ਪਾਰ ਖੇਤੀ ਕਰਨ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਦੌਰਾਨ ਦਰਿਆ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਰੱਸੇ ਦਾ ਸਹਾਰਾ ਲਿਆ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਰੱਸਾ ਅਚਾਨਕ ਟੁੱਟਣ ਕਾਰਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਡੁੱਬ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਸਾਥੀ ਉਸ ਨੂੰ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਵਜੇ ਦੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਿਆ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਸਾਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਮੁਮਦੋਟ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਓਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • लोकसभा चुनावों के दौरान इस बड़ी बीमारी से ग्रस्त है पूर्व CM मोदी 

    बीजेपी की बढ़ सकती है मुश्किलें

    बिहारः पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में मदद के नाम पर कुछ नहीं कर पाएंगे। वे पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”  ऐसे में भाजपा की लोकसभा चुनावों के दौरान बिहार में मुश्किलें बढ़ सकती है।

  • पंजाबः करोड़ों के अमरूद बाग घोटाले में नया मोड़, CM-चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र कही ये बड़ी बात 

    मोहालीः पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय में मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्ववायर हुई जमीनों में फर्जी तरीके से अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए लोगों ने हासिल किए थे। इस मामले में दो आईएएस अधिकारियों की पत्नियों, प्रॉपर्टी डीलर, कई सरकारी अधिकारी आरोपी हैं। वहीं, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले काे प्रमुखता से उठाने वालों पर अब केस दर्ज करवाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब अगेंस्ट करप्शन संस्था के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने इस मामले में सीएम भगवंत मान, चीफ सेक्रेटरी पंजाब और विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को पत्र लिखा है।

    साथ ही इस मामले में दखल देने की अपील की है। सतनाम दाऊं ने बताया कि उनकी टीम द्वारा काफी मेहनत कर इस संबंधी सबूत जुटाए थे। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से इस बारे में केस दर्ज किया गया था। वहीं, अब इस घोटाले में कार्रवाई चल रही है। कई आरोपी कोर्ट के आदेश पर करोड़ों रुपए पंजाब सरकार के खाते में भी जमा करवा चुके हैं। जबकि, कुछ लोगों की तरफ से पैसे जमा करवाया जा रहा है। इस घोटाले में कई बड़े अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी गलत मुआवजा हासिल किया था। ऐसे में इस केस को कमजोर करने व उनको चुप करवाने की कोशिश की जा रही है।

    इस मामले की विजिलेंस ब्यूरो के अलावा ईडी द्वारा भी जांच की जा रही है। छह दिन पहले ईडी की तरफ से राज्य के दो IAS अधिकारियों समेत 22 जगह पर दबिश दी थी। इस दौरान ईडी की तरफ से 3.89 करोड़ कैश, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं, इस मामले की पड़ताल चल रही है। इस मामले में अधिकतर आरोपी अभी तक जमानत पर चल रहे हैं। जबकि ईडी की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं किया गया।