Blog

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव बिशनपुर जट्टा में देर रात एक व्यक्ति की संदिघ्ध परिस्थितियों में हत्या किये जाने की खबर है। मिली जानकारी अनुसार बिशनपुर जट्टा के नजदीक लक्खन रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना कंट्रोलरूम पर मिली थी। जिसके बाद मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंच कर देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।

    जिसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान ओंकार सिंह उर्फ़ काकी (50 वर्ष) पुत्र ताराचंद वासी बिशनपुर जट्टा के रूप में हुई है। मृतक का बाइक भी मौके ही खड़ा था। कंट्रोल रूम पर सड़क किनारे पड़े एक शव की सूचना मिलने के बाद एसएसपी वत्सला गुप्ता, फोरेंसिक टीम तथा संबंधित थाना पुलिस सहित मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने टीम को आसपास के सीसीटीवी की जांच करते हुए मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

    वहीँ मृतक के परिवार के बयान कलम बंद किये जा रहे हैं। पुलिस टीम ने जाँच शुरू करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक पर कुछ वर्ष पहले एक पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जिसको देखते हुए के कई तरह के एंगल के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर दो लोगो के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: SDM दफ्तर में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: SDM दफ्तर में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड जलकर राख, देखें वीडियो

    होशियारपुर: तहसील के एसडीएम कार्यालय में आज सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना के कारण कार्यालय में रखा हुआ पुराना रिकॉर्ड पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के बारे में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पवन सैनी ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। उनकी पूरी टीम ने बड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। जिससे अन्य दस्तावेज़ों और इमारत को बचाया जा सका।

    आग इतनी भीषण थी कि पुराना रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने सुनिश्चित किया कि आग इमारत के अन्य हिस्सों तक न फैले और इसे पूरी तरह से नियंत्रित किया। एसडीएम कार्यालय के अधिकारी सरबजीत सिद्धू ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए बताया कि जब वह सुबह कार्यालय पहुंचे, तो एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि रिकॉर्ड वाले कमरे में आग लग गई है। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन पुराना रिकॉर्ड बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड कई वर्षों से कार्यालय में रखा हुआ था और इसमें काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ थे।

    सिद्धू ने आगे कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उचित सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे। अभी तक आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। एसडीएम कार्यालय ने इस घटना की विस्तृत जांच कराने की घोषणा की है ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    इस आग के कारण सरकारी दस्तावेज़ों का काफी बड़ा नुकसान हुआ है। जो पुराना रिकॉर्ड जलकर राख हो गया, उसमें भूमि संबंधी कागजात, राजस्व दस्तावेज़, और कई महत्वपूर्ण फाइलें शामिल थीं। इस नुकसान के बाद अब प्रशासन को नई योजनाओं के साथ पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल स्वरूप में रखने के कदमों पर विचार करना पड़ सकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना ने सरकारी कार्यालयों में आग से सुरक्षा के उपायों को लेकर चिंता बढ़ा दी है और प्रशासन को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • Punjab News: वित्त मंत्री Harpal Cheema ने सासंद Kangana Ranaut पर साधे निशाने

    Punjab News: वित्त मंत्री Harpal Cheema ने सासंद Kangana Ranaut पर साधे निशाने

    चंडीगढ़ः हिमाचल सासंद कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने विवादास्पद बयान दिया था। कंगना के बयान को लेकर भाजपा ने किनारा कर लिया, जिसके बाद से अब विपक्ष हमलावर है। मंडी सांसद के बयान को लेकर अब पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हमला बोला है।

    पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं, इसीलिए आए दिन सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए वह किसी न किसी वर्ग के खिलाफ कुछ भी बोल देती हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को कुछ भी बोलने से पहले सोचना समझना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि कंगना रनौत के बयानों को लेकर लोकसभा के स्पीकर को भी नोटिस लेना चाहिए और मंडी सांसद का मानसिक इलाज करवाना चाहिए। वहीं, कंगना की फिल्म इमरजेंसी को पंजाब में ना चलने देने संबंधी किए गए सवाल का जवाब देते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि इस संबंधी कैबिनेट की बैठक में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

  • Mukesh Ambani ने की JioBrain और Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा

    Mukesh Ambani ने की JioBrain और Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा

    जियो यूजर्स को मिलेगा 100 जीबी तक डाटा

    नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के 47वीं एनुअल जेनरल की आज मीटिंग हुई है। जिसकी शुरुआत इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के संबोधन के साथ हुई। RILAGM का आयोजन हर साल अगस्त के आखिरी सप्ताह में होता है। अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने तीसरी पारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को बधाई दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अंबानी ने कहा कि इसकी मदद से इंसानों की कई जटिल समस्याएं दूर हो रही हैं। भविष्य में एआई के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। रिलायंस के सभी बिजनेस में एआई का इस्तेमाल होगा। रिलायंस का लक्ष्य भारत को डीप एआई टेक देश बनाने का है। मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह ऑफर इस साल दिवाली से शुरू होगा। इस ऑफर में जियो यूजर्स को 100 जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा ताकि वे अपने फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स, सभी दूसरे डिजिटल कंटेंट और डेटा को सिक्यो​र तरीके से स्टोर और एक्सेस कर सकें।

    रिलायंस ने एक साल में 2,555 पेटेंट किए फाइल

    रिलायंस ने एक साल में 2,555 पेटेंट फाइल लिए हैं जिनमें 6G, 5G और नैनो टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 2026 तक जियो पूरे देश को डिजिटल लाइफ लेगा। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा डाटा मार्केट है। जियो के डाटा की कीमत दुनिया के तमाम देशों के मुकाबले 1 चौथाई सस्ता है। जियो के ग्राहकों की संख्या 49 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। जियो के यूजर्स हर महीने 30GB डाटा खर्च कर रहे हैं। जियो अपनी सर्विसेज में सिर्फ अपनी ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। डीप टेक इनोवेटर। जियो की 5जी सर्विस को पूरी तरह से भारत में डेवलप किया गया है। जियो भारत का सबसे बड़ा पेटेंट होल्टर है जिसके पास 350 से अधिक 5G और 6G पेटेंट हैं।

    जियो ब्रेन- रियल टाइम डाटा एनालिस्ट

    जियो ने जियो ब्रेन की घोषणा की है जिसका इस्तेमाल तमाम तरह की सर्विसेज में होगा। जियो ब्रेन रियल टाइम में डाटा देने में सक्षम होगा। जियो ब्रेन की सर्विस अन्य कंपनियों को भी दी जाएगी। जियो ब्रेन की सर्विसेज पेड होंगी, हालांकि कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जियो का लक्ष्य सभी के लिए एआई उपलब्ध कराना है। हेल्थकेयर से लेकर एजुकेशन और खेती तक में एआई का इस्तेमाल होगा। जियो के एआई डाटा का डाटा सेंटर भारत में ही होगा।

    जियो टीवी ओएस से लेकर जियो एआई

    जियो टीवी ओएस- एचडी, 4के, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें सभी तरह के एप्स का सपोर्ट होगा जिन्हें आप टीवी पर इस्तेमाल करते हैं। हेल्लो जियो असिस्टेंट का सपोर्ट अब जियो टीवी रिमोट के साथ मिलेगा। यह काफी हद तक गूगल असिस्टेंट जैसा होगा। हेल्लो जियो की मदद से आप अपने सेटटॉप बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं। जियो होम एप की मदद से आप पूरे घर की लाइट, कैमरा, एसी, टीवी, स्पीकर आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आप वाई-फाई को भी मैनेज कर सकते हैं। यह मैलवेयर के बारे में भी अलर्ट करेगा।

    जियो टीवी प्लस

    जियो टीवी प्लस पर 600 से अधिक लाइव टीवी का सपोर्ट मिलेगा। जियो टीवी प्लस पर लाइव शो को भी पॉज किया जा सकेगा और बाद में उसी जगह से फिर से देखा जा सकेगा यानी आप लाइव मैच को भी पॉज कर सकते हैं।

    JioAI

    जियो फोन कॉल एआई की मदद से किसी भी कॉल को रिकॉर्ड और अनुवाद किया जा सकेगा। यह कॉल को समराइज भी कर सकेगा। इसके लिए किसी एप की जरूरत नहीं होगी। यह ग्रुप और पर्सनल दोनों कॉल पर काम करेगा। यह कॉल रिकॉर्डिंग जियो क्लाउड पर स्टोर होगा।
  • Punjab News: Police कर्मचारी पर Car सवार 3 युवकों ने की हाथापाई

    Punjab News: Police कर्मचारी पर Car सवार 3 युवकों ने की हाथापाई

    खरड़: जन्माष्टमी पर ड्यूटी खत्म करके आ रहे एक पुलिस कर्मचारी के साथ कार सवार तीन युवकों ने मारपीट की। युवकों ने उसके दोस्त पर भी हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन पुलिस चौकी सन्नीं एनक्लेव में तैनात पुलिस कर्मचारी हरमिलाप सिंह ने बताया कि वह जन्माष्टमी के त्योहार के कारण ड्यूटी पर था। ड्यूटी पूरी करके वह सन्नी एनक्लेव में अपने दोस्त के रेस्टोरेंट में खाना खाने के दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था। उस दिन बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हुआ था।

    इसी दौरान उनके पास एक कार बड़ी तेज रफ्तार से निकली। उसे उन्होंने धीरे चलने का इशारा किया। इस पर कार सवार तीन युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मोड़ कर कार सवारों को रोका। कारसवार युवकों ने उतरते ही उसके साथ गली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई भी शुरू कर दी। जब मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह उसे छुड़ाने लगा तो हमलावरों ने उसके सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया और उसकी वर्दी भी खून से खराब हो गई। इसी दौरान उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दो युवक कार समेत मौके से फरार हो गए।

    हरमिलाप सिंह न बताया कि उसने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस चौकी सन्नीं एनक्लेव को दी और काबू किए गए युवक को पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव के ड्यूटी अफसर के हवाले कर दिया। इसके बाद वह खुद के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह जब उन युवकों के संंबंध में चौकी से जानकारी मांगी तो पता लगा कि काबू किए गए युवक को रात को ही छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई करके घायल करने वाले को छोड़ देना पुलिस कर्मचारियों के हौसले को पस्त करने वाली बात है।

    वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाएंगे और मांग करेंगे कि हमलावर युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। इस सबंध में, जब पुलिस चौकी सन्नीं एनक्लेव के इंचार्ज एसआई चरण सिंह रामेवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि रात में बारिश के कारण भरे पानी की छींटे पड़ जाने के कारण कुछ गलत फहमी हो गई थी। जिस कारण यह सब कुछ हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया गया है।

     

  • Punjab News: निहंग सिंह के साथ युवकों ने की मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिंह के साथ युवकों ने की मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निहंग सिंह और राजनीतिक नेता में मारपीट हुई। मिली जानकारी के अनुसार 5 से 7 युवकों ने निहंग सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान निहंग सिंह ने गुरुद्वारा साहिब अर्जुन देव में घुसकर जान बचाई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह युवकों द्वारा निहंग सिंह पर हमला किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित दविंदर सिंह की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पुलिस ने प्रिंस कुमार भल्ला, पकंज भल्ला, सुनीता भल्ला और राजन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव आलमगीर गुरुद्वारा कलियानसर साहिब में रोजाना की तरह 25 अगस्त को माथा टेकने के लिए जा रहा था। इस दौरान शिमलापुरी में 13 से 14 नौजवानों ने मेरी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी रोक ली। जिनमें पंकज, प्रिंस, सुनीता और राजन शर्मा और नाजा ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब उसने गाड़ी ने निकलकर भागने की कोशिश की तो हमलावारों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान हमलावारों ने उसकी पगड़ी उतारकर बेरहमी से मारपीट की।
  • Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना लोहिया के अधीन आते इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कशमीर कौर पत्नी बलविंदर सिंह और जगजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह ने बताया कि 3 अगस्त की रात को हमलावारों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाया गया। पीड़ित जगजीत ने कहा कि हमलावारों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला करके घर से नगदी, सोने के गहने, ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और जरूरी कागज ले गए।

    कशमीर कौर ने बताया कि इस घटना में उसके पति को गंभीर चोटे आई है, जिसके चलते उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता ने थाना लोहिया के एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि थाने का एसएचओ उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है और वह थाने के चक्कर काट-काटकर परेशान हो गए है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उल्टा थाने में उन पर मामला दर्ज करने की धमकियां दी जा रही है। आरोप है कि थाने के ASI अवतार सिंह खैहरा ने हमलावारों के साथ मिलकर उन पर हमला करवाया है। पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वह इस बात का सबूत भी पेश कर सकते है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर हमला होने से एक दिन पहले ASI अवतार खैहरा हमलावारों को लेकर उनकी गाड़ी नंबर पीबी 08 डीवाई 6611 में सवार होकर आए।

    इस दौरान आकर बहस करते हुए हमला करने की धमकियां देने लगा। जिसके सबूत के तौर पर उनके मोबाइल में वीडियो और फोटो मौजूद है। आरोप है कि उक्त गाड़ी भी हमले के दौरान इस्तेमाल की गई है। आरोप है कि ASI को बचाने के खातिर ना तो पुलिस सामान बरामद कर रही है और ना ही कोई सख्त कार्रवाई कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी के गुहार लगाई है कि एफआईआर 0055 के तहत ASI के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि जमीनी विवाद का केस कोर्ट में चल रहा है। लेकिन थाना प्रभारी कोर्ट के केस को नहीं मान रहा। पीड़ित जगजीत सिंह ने कहा कि सन् 1974 से उसका जमीन पर कब्जा है और इस जमीन पर उसने अपना घर बनाया हुआ है। आरोप है कि एसएसओ बख्शीश सिंह कोर्ट केस को नहीं मान रहा। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने एसएचओ कहा कि हाईकोर्ट में इस केस को लेकर याचिका दायर की गई है, लेकिन उन्हें एसएसओ कह रहा है कि वह इस अपील को नहीं मानता। वहीं जगजीत सिंह ने उच्च अधिकारियों से अपनी जमीन का हक उसे दिलवाने की अपील की है और केस में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
  • Punjab: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा

    Punjab: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा

    बठिंडाः बरनाला बाईपास रोड़ पर फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर सड़क पार कर रहे युवक को कार द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आई है। इस हादसे में युवक गंभीर ज़ख्मी हो गया जिसे समाजसेवी संस्था ने असप्ताल पहुंचाया।

    इस घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था के वालंटियरों ने एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंच घायल नौजवान को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान विजय सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी एमईएस कलोनी के तौर पर हुई।

  • Jalandhar News: Jagdambe Medical Store पर युवक ने किया हंगामा, हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Jagdambe Medical Store पर युवक ने किया हंगामा, हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड़ पर स्थित घास मंडी में मेडिकल की दुकान पर हंगामा होने की घटना सामने आई है। जहां युवक पहले दोपहर को जगदंबे मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाई लेने के आया था, लेकिन दवाई ना मिलने से युवक वापिस लौट गया। जिसके बाद दोबारा शाम को युवक दवाई लेने के लिए आया और हंगामा करने लगा।

    वहीं दुकान मालिक अमित ने कहाकि युवक ने उससे नशे की दवाई मांगी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस दौरान युवक धमकी देने लगा और कुछ देर बाद 2 अन्य युवकों को दुकान पर लेकर आ गया। इस दौरान युवक ने दुकान का सामान बिखेरना शुरू कर दिया। दुकान मालिक ने कहाकि युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक मिस्त्री का काम करता है।

    दुकानदार ने कहाकि डॉक्टर की परमिशन के बिना वह उक्त दवाई किसी को नहीं देते। दुकानदार ने कहा कि मौके से दो युवक भागने में फरार हो गए। जिसके बाद उक्त युवक को लोगों ने काबू कर लिया। जिसके बाद जमकर युवक की छित्तर परेड करके छोड़ दिया। दुकानदारा ने ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • बच्चे का किडनैपर निकला पुलिस का हेड Constable, वजह जान उड़ जाएंगे होश

    बच्चे का किडनैपर निकला पुलिस का हेड Constable, वजह जान उड़ जाएंगे होश

    राजस्थान: जयपुर में 14 महीने पहले एक बच्चे के अपहरण मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया है। पुलिस ने किडनैपर के चंगुल से बच्चे को ठीक-ठाक छुड़वा लिया है। इस मामले में अब हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में किडनैपर कोई ओर नहीं, बल्कि बच्चे की मां के मामा का ही लड़का निकला, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल है।

    आरोपी बच्चे का अपहरण कर वृंदावन की गलियों में दाढ़ी-मूंछें बढ़ाकर साधु का भेष रह रहा था और बच्चे को कुटिया में रख परिक्रमा करता था। जयपुर पुलिस के जवान भी साधु का भेष धारण कर भजन गाते हुए मथुरा-वृंदावन में आरोपी की कुटिया तक पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी ने अपने चार पांच साथियों के साथ बच्चे को उसके घर से किडनैप कर ले गया था। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लाइन अलीगढ उत्तरप्रदेश में तलाश की गई लेकिन आरोपी तनुज चाहर अपनी ड्यूटी से भी गैर-हाजिर चल रहा था, जिसको सस्पेंड कर दिया गया। जब पुलिस द्वारा छापेमारी में पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी तो उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया। इसके बाद जयपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपनी दाढ़ी बढ़ाकर साधु का चोला ओढ़कर वृंदावन के परिक्रमा मार्ग और यमुना के खादर क्षेत्र में कहीं कुटिया बनाकर रहता है।

    जानकारी मिलने के बाद पुलिस साधु का भेष बनाकर भजन गाते हुए आरोपी तक पहुंची लेकिन किडनैपर को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह बच्चे के साथ वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने किडनैपर का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी तनुज चाहर बच्चे कान्हा और उसकी मां को अपने पास रखना चाहता था। इसको लेकर आरोपी ने बच्चे की मां पर काफी दबाव बनाया लेकिन नहीं मानी तो महिला के नाबालिग पुत्र को अपहरण कर ले गया। अपहरण के बाद आरोपी अपनी बात मनवाने के लिए बार-बार कॉल कर धमकी भी देता था।