Blog

  • शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्रचित बनाये रखने में लाभकारी है नियमित योग – इल्मा अफ़रोज़

    शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्रचित बनाये रखने में लाभकारी है नियमित योग – इल्मा अफ़रोज़

    बद्दीसचिन बैंसल: गांधी जयन्ती के अवसर पर एसपी कार्यालय बद्दी में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज़ उपस्थित रहीं। सर्व प्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। योग शिविर में बद्दी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इलमा अफ़रोज़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार हमें सत्य, प्रेम, करुणा और सौहार्द के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। गांधी जी के विचारों में जीवन बदलने की अद्भुत शक्ति है, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं।

    आयुर्वेदाचार्य डॉ मुकेश एवं डॉ किशोर ठाकुर ने जवानों को शारीरिक शुक्ष्म व्यायाम और आसनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि हमें शरीर के महत्वपूर्ण जोड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सूक्ष्म क्रियाएं बहुत लाभ पहुंचाती हैं तथा आसन करने से शरीर तन्दरुस्त, बलवान और मन की एकाग्रता बढ़ती है। अंत में मानसिक तनाव से बचने व   स्ट्रेस, अनिद्रा जैसी बीमारियों से बचाव के लिए भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, कपाल भाती क्रिया, भ्रामरी  और उद्गीत प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास के उपरांत सभी जवानों के चेहरे पर अलग तरह की चमक नजर आ रही थी।

    डॉ किशोर ठाकुर ने कहा कि पुलिस की व्यस्ततम जीवनशैली के लिए हर रोज योग करना न केवल अनिवार्य है अपितु यह हमारे कार्य कुशलता में भी सुधार एवं निखार लाता है। इसलिये सभी को हर दिन थोड़ा समय अपने लिए निकालने का संकल्प लेना चाहिए।

  • Jalandhar News: Law Gate के पास पुलिस की बड़ी छापेमारी, स्टोर से 25 डिब्बे गऊ मांस बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Law Gate के पास पुलिस की बड़ी छापेमारी, स्टोर से 25 डिब्बे गऊ मांस बरामद, देखें वीडियो

    Highlights:
    1. पुलिस ने 25 डिब्बे गऊ मांस बरामद किए और स्टोर को सील कर दिया।
    2. गऊ मांस बेचने की सूचना के बाद गो रक्षा दल द्वारा स्टिंग ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
    3. पुलिस ने स्टोर के सैंपल्स लैब टेस्ट के लिए भेजे हैं और स्टोर की अन्य शाखाओं में भी गऊ मांस बेचने की संभावना की जांच कर रही है।
    पंजाब, (जालंधर) 2 अक्टूबर, 2024: जालंधर के लॉ गेट के पास स्थित सोशल ट्रेंड्ज नामक डिपार्टमेंटल स्टोर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 डिब्बे गऊ मांस बरामद किए। यह कार्रवाई तब की गई जब गो रक्षा दल को स्टोर में गऊ मांस बेचे जाने की सूचना मिली। इस सूचना की पुष्टि करने के लिए गो रक्षा दल के सदस्यों ने स्टिंग ऑपरेशन किया और एक डिब्बा खरीदा, जिसमें गऊ माता की तस्वीर के साथ बीफ बेचा जा रहा था। गो रक्षा दल ने तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित Law Gate के नजदीक Social Trends Store पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्टोर से 25 डिब्बे गऊ मांस जब्त किए और स्टोर को तत्काल सील कर दिया। गो रक्षा दल के सदस्यों का कहना है कि इस क्षेत्र में और भी कई स्टोर हैं, जहां इसी प्रकार से गऊ मांस बेचा जा रहा है। इस क्षेत्र में कई राज्यों से आए छात्र पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहते हैं, और यह स्टोर उन छात्रों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्टोर के मैनेजर के बयान दर्ज किए और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर सैंपल्स को लैब में भेजा जा रहा है ताकि मांस की गुणवत्ता की जांच हो सके। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस स्टोर के अन्य शहरों में और कहां-कहां ब्रांच हैं, जहां पर गऊ मांस बेचा जा रहा हो सकता है। फिलहाल स्टोर मालिक का कोई बयान सामने नहीं आया है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले ने शहर में एक बड़ा सामाजिक मुद्दा खड़ा कर दिया है और लोग इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Major Police Raid on Social Trends Store near Law Gate, Watch Video

  • Punjab News: 2 करोड़ी गांव को लेकर मसीह भाईचारे ने कर दिया अनोखा ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 करोड़ी गांव को लेकर मसीह भाईचारे ने कर दिया अनोखा ऐलान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः 2 करोड़ी गांव हरदोरवाल को लेकर मसीह भाईचारे ने अनोखा कर दिया है। दरअसल, मसीह भाईचारे ने कहा कि गांव में बीसी कोटे में भी सरपंची चुनाव होने चाहिए। गौर हो कि इस गांव में सरपंची हासिल करने के लिए 2 करोड़ की बोली लगाई गई थी। जिसको लेकर हरदोरवाल गांव चर्चा में आ गया। अब मसीह समुदाय ने एकजुट होकर नया ऐलान कर दिया है।

    गांव के गिरजा घर में राजन गिल की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। जिसमें मसीह समुदाय के लोगों ने 8 अक्टूबर तक सरपंची चाहने वाले नेताओं को अल्टीमेटम दिया है कि जब तक उन्हें गांव के कब्रिस्तान और जल निकासी के लिए एक एकड़ जमीन नहीं दी जाती, उतनी देर तक मसीह समुदाय के लोग किसी भी उम्मीदवार को अपने मोहल्ले में प्रवेश नहीं करने देंगे।

    इस मौके पर राजन मसीह गिल, तालाब मसीह क्रशैद, मसीह मुख्तार, मसीह रॉबिन, मसीह महाजन, मसीह संदीप, मसीह अमर, मसीह अनवर, मसीह पवन, मसीह योद्धा, मसीह सहित एकत्रित महिलाओं ने कहा कि 20 साल से गांव में कोई भी सरपंची का चुनाव नहीं हुआ है, इसलिए गांव में गांव में वोट पड़नी चाहिए। उन्होंने मांग की कि गांव में बीसी कोटे में सरपंची का चुनाव होना चाहिए। उन्होंने गांव के पानी की निकासी कराने की भी मांग की गई।

  • Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू की कोठी के बाहर आंगनबाड़ियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू की कोठी के बाहर आंगनबाड़ियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन द्वारा केंद्रिय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2 अक्टूबर 1975 को केंद्र सरकार द्वारा कुपोषण को मिटाने और देश के भविष्य को मजबूत करने के लिए आंगनवाड़ी योजना शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अब 50 साल हो गए हैं लेकिन इस योजना के तहत काम करने वाली महिलाओं का लगातार शोषण किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें केवल 4500 रुपये भत्ता दिया जाता है और यह योजना महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत आती है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा केवल इस योजना के तहत काम करने वाली महिलाओं का ही शोषण किया जा रहा है, इसलिए वे आज रवनीत सिंह बिट्टू के घर के बाहर धरना दिया जा रहा हैं और मांग की जा रही है कि जो उनके साथ शोषण किया जा रहा है उसे बंद किया जाए।

    इस दौरान उन्होंने मांग की है कि उनका वेतन में बढ़ौतरी की जाए। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं 50 साल से इस योजना में सेवा दे रही हैं, लेकिन न तो केंद्र और न ही पंजाब सरकार ने इस पर ध्यान दिया। उन्होंने कहाकि आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है और जो खाना सरकारी संस्थानों से आता था उसे निजी एजेंसियों को दे दिया गया।

    उन्होंने कहा कि न तो केंद्र और न ही सरकार उनकी बात सुन रही है, जिसे लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आगंनवाड़ी यूनियन ने केंद्र से साथ-साथ पंजाब सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से दी जा रही घटिया खाने-पीने की सामग्री के कारण लोग उनके पास विरोध करने के लिए आ रहे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

  • आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में वेटों से कम नहीं,इसका उदाहरण मानसी राणा आपके सामने है:रछपाल सिंह राणा

    आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में वेटों से कम नहीं,इसका उदाहरण मानसी राणा आपके सामने है:रछपाल सिंह राणा

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा की पंचायत अरलू के समाजसेवी रछपाल सिंह राणा ने चार स्कूलों के 75 छात्रों को तीन लाख  रुपये की नगद छात्रवृत्ति व मेधावी प्रमाण पत्र वितरित किए । इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, अरलू,चराडा,  राजकीय उच्च विद्यालय जसाणा के 75 बच्चों को जो की पढ़ाई में अव्वल रहे उन्हें पुरस्कार व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, समाजसेवी निर्मल राणा, पंचायत प्रधान महेंद्र राणा, पूर्व प्रधान सरोज राणा, अभय राणा, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सोंखला, रामरतन शर्मा, राजेंद्र जमवाल, राजपाल कुटलैहडिया सहित हटली स्कूल के प्रधानाचार्य, अरलू स्कूल के प्रधानाचार्य, सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित अन्य बुद्धि जिवी वर्ग सहित बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ग्लोबल राविट कम्युनिकेशन दिल्ली के प्रबंधक निदेशक रछपाल सिंह राणा,उसकी धर्मपत्नी बिमल राणा,माता रेशमा देवी,मदर इनला रोशनी देवी, निर्मल सिंह राणा सहित समाजसेवी संस्था द्वारा अपने स्वर्गीय पिता बाबू राम राणा की याद में क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम में आज कई होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों को पहचान दिलाना था, जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जैसे कि सर्वश्रेष्ठ छात्र, खेलकूद में उत्कृष्टता, सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान, और सामाजिक सेवा में भागीदारी।
    राणा ने अपने भाषण में बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढे। उन्होंने कहा कि यह मंच सपनों को साकार करने का मंच है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने की और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बहुत सराहनीय प्रयास किया गया है और यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों से  मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी है और मोबाइल का उपयोग करना है तो पढ़ाई के संबंधित ही विषयों की जानकारी ले।
    इस कार्यक्रम में जसाणा स्कूल के 15, हटली के 23, अरलू के 24 और चराडा के 21 छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश थ्रो बॉल की कप्तान,व स्काउट एवं गाइड में महामहिम राज्यपाल पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित मानसी राणा जो कि स्काउट एवं गाइड के अलावा शिक्षा तथा समाजसेवा के साथ थ्रो बाल जूनियर टीम में हिमाचल की टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की सहभागिता कर चुकी को भी स्मृति चिन्ह तथा मेधावी छात्रवृत्ति सहित नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने किया ड्राइविंग प्रशिक्षण ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण

    पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने किया ड्राइविंग प्रशिक्षण ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बुधवार को हरोली उपमंडल में निर्माणाधीन ड्राइविंग प्रशिक्षण ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का दौरा किया। यह परियोजना सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग कौशल को बढ़ावा देने के लिए 10.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है।

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत प्रतीक्षा क्षेत्र, प्रशासनिक क्षेत्र, सिम्युलेटर कक्ष, कार्यशाला, प्राथमिक उपचार कक्ष सहित अनेक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसमें कंट्रोल रूम, कैफेटेरिया, अतिथि कक्ष, लिफ्ट और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी शामिल होंगी।

    निरीक्षण के दौरान, डॉ. जैन ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही युवाओं को आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

    इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

  • भारत स्वच्छ अभियान को सार्थक बनाने का श्रेय प्रधान मंत्री को:दविंदर भुट्टो

    भारत स्वच्छ अभियान को सार्थक बनाने का श्रेय प्रधान मंत्री को:दविंदर भुट्टो

    कुटलैहड़ भाजपा ने महात्मा गांधी की जयंती पर बंगाणा बस स्टैंड, शमशान घाट और बाजार में की सफाई

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर कुटलैहड़ के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में बंगाणा बाजार वस स्टेंड और शमशान घाट पर सफाई अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश दिया।

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर पूरे भारत वर्ष में सफाई अभियान रखा गया था। सफाई अभियान के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक बनाते हुए पौधा रोपण भी करना तय किया है और हर मंडल स्तर पर जहां खादी ग्रामोद्योग दुकानें हैं वहां पर जाकर कुछ न कुछ जरूर खरीदने के आदेश दिए है।

    आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों की पालना करते हुए कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के सफाई अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश दिया हैं। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया है।

    दविंदर भुट्टो ने कहा कि आज भारत देश भारत स्वच्छ अभियान को सार्थक बनाकर महात्मा गांधी के सपने को साकार कर रहा है और इसका सारा श्रेय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिन्होंने भारत स्वच्छ अभियान को लगातार सफलता की ओर बढ़ाकर देश की जनता को इसके साफ जोड़कर इस अभियान को सफल बनाया है।

    भुट्टो ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर समय भारत देश की जनता के प्रति कुछ अलग सोच रखकर आगे बढ़ते हैं ताकि देश की जनता को हर प्रकार का लाभ मिल सके।

    इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, सुशील रिंकू,सतीश धीमान, सूरम सिंह, अम्बे एचपी सैंटर  के प्रबंधक विनोद कुमार सेंटी, अरुण मनकोटिया , ठाकुर किशोरी संजीव कुमार मिंटू, तिलक राज बांटा, शीशन ठाकुर, बिक्की ठाकुर, अजय शर्मा, राजेंद्र कुमार नीटू के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • पड़ोसी पर महिला ने लगाया छेड़-छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

    पड़ोसी पर महिला ने लगाया छेड़-छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व में एक महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है।

    पुलिस के अनुसार थाना अम्ब के अधीन पड़ते एक गांव की महिला ने शिकायत दी है कि उसका पड़ोसी रजाक मोहम्मद पुत्र कपूरदीन निवासी गुजरेहड़ा डा0 नैहरियां नैरंगा कई दिनों से इस पर गलत नजर रखता है व 29 सितंबर 24 को रजाक मोहम्मद ने रास्ते में  इसके साथ अश्लील हरकतें की व अश्लील शव्द कहे और यहां-वहां मेरी इज्जत उछालता रहता है।

    जब मैंने विरोध किया और गाली-गलौच करने लग पड़ा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा  74, 79, 352 भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • मक्की के रेट को लेकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

    मक्की के रेट को लेकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: टकारला दाना मंडी में मक्की के रेट को लेकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सन्नी कुमार(32) निवासी चौकी मन्यार ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह दाना मंडी टकारला में काम करता है ,रोहित कुमार पुत्र राम पाल निवासी गांव दिलवां व राज कुमार पुत्र दीना नाथ निवासी भैरा इसके पास मक्की बेचने आए ।

    जब इसने कहा कि मक्की का दाम क्वालिटी चैक करके ही मिलेगा तो दोनों ने इसके साथ गाली-गलौच व मारपीट करनी शुरू कर दी I पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) , 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • मुबारिकपुर में पिकअप ने टैंपो ट्रैवलर को मारी टक्कर

    मुबारिकपुर में पिकअप ने टैंपो ट्रैवलर को मारी टक्कर

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना अम्व के अंतर्गत आते मुबारिक पुर चौंक में पिकअप ट्राला और टैंपो ट्रैवलर में टक्कर हो गई जिस पर पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी गांव वग्गा वरोटा नैहरियां ने अपनी शिकायत में बताया कि होशियारपुर रोड़ की तरफ से एक पिकअप ट्राला संख्या ( एचपी 36 इ 8912 ) जिसमें सब्जी लोड़ थी बडी तेज रफ्तार से आई और गलत दिशा में चौंक को क्रास करते हुए टैंपो ट्रैवलर संख्या (एचपी 01 ए 6406) के आगे बोनट व इंजन को रगड़ते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लक्की पुत्र राकेश कुमार गांव दरंग डा0 दरंग तह0 ज्वालामुखी जिला कांगडा के विरुद्ध धारा 281 भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।