Blog

  • 36 सोना तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार

    लखनऊ- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी ने अनुसार कस्टम की टीम ने सोना तस्करी के शक 36 संदिग्धों को कस्टडी में लिया था। कस्टम की कस्टडी से सभी के सभी 36 संदिग्ध चकमा देकर फरार हो गए।

    डीआरआई से मिले इनपुट के अनुसार यात्रियों के पास भारी मात्रा में सिगरेट और कैश के साथ पेट में सोना छुपाए जाने की सूचना थी। ऐसी जानकारी थी कि सभी 36 लोगों ने पेट में लगभग 2 किलो सोना छुपाया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर शारजाह से आई फ्लाइट में सवार 36 यात्रियों को रोका गया था और दो दिन तक कस्टम की टीम सभी 36 लोगों से पूछताछ करती रही।

  • कपूरथलाः स्कूल के सामने सड़क हादसे में पलटी कार, 3 घायल 

    कपूरथलाः नडाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साहिबजादा जोरावर पब्लिक स्कूल के सामने सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के सामने कार पलटने से 3 लोग घायल हो गए। घायलो में एक महिला शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद के घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाब: लड़की की मौ’त के बाद एक्शन में आया सेहत विभाग, बेकरियों के भरे सेंपल, देखें वीडियो

    लुधियाना : पटियाला में केक खाने से बच्ची की मौत की घटना के बाद लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है।  जिसके बाद प्रदेश के सेहत विभाग ने पूरे राज्य में आदेश जारी किए हैं कि समस्त बेकरी कारोबार करने वालों की चेकिंग की जाए। लुधियाना की तो 2 दिन में अधिकारियों ने 7 बेकरियों पर दबिश देकर चेकिंग की। 

    दो बेकरियों में गंदगी पाए जाने पर उनके चालान भी काटे गए।  लैब से सैंपलों की जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को लुधियाना में भी डीएचओ डॉ. दमनप्रीत कौर की अगुवाई में फूड टीम द्वारा शहरी इलाकों से केक के 3 सैंपल लिए हैं। डीएचओ ने कहा कि दो दिन में टीम ने सात बेकरियों की चेकिंग की है।

    अभी तक कुल 6 सैंपल भरे गए हैं। बैकरी संचालकों से अपील है कि खान-पान का सामान तैयार करते समय सफाई रखें। राज्य भर में केक के सैंपल भरे गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि खाद्य कारोबार करने वालों को लगातार जागरूक किया जाएगा और साफ-सुथरा खाना बनाकर लोगों को दिया जाए।

  • सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौ’त

    नई दिल्ली-अमेरिका के पोर्टलैंड में भारतीय मूल की रहने वाली एक NRI महिला और उसकी बेटी की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार महिला के जन्मदिन के मौके पर पूजा के लिए एक मंदिर जा रहा था। मृतक की पहचान कामथम गीतांजलि (32) और हनिका (5) के तौर पर हुई।

    कामथम गीतांजलि मूल रूप से भारत में आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कोनाकांची की रहने वाली थीं। रिश्तेदारों ने बताया कि गितांजली की 5 वर्षीय बेटी हनिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। गितांजली को काफी चोट आई थी और उसे अस्पताल तक एयरलिफ्ट किया गया था लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हादसे में उसका पति नरेश और बेटा ब्रमन भी घायल हो गए थे और अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। गितांजली और उसका पति दोनों पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पिछले 10 सालों से अमेरिका में रह रहे हैं। पुलिस ने कहा कि गीतांजलि साउथ मेरिडियन रोड पर दक्षिण की ओर गाड़ी चला रही थी और स्टॉप साइन पर वो अपनी कार नहीं रोक पाईं। इस वजह से उसकी कार, फोर्ड हाईवे 211 पर पश्चिम की ओर आ रही अन्य कार से टकरा गई।

  • जालंधरः पंजाब नेशनल बैंक से महिला के पर्स से 30 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई है। लेकिन उसके बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीते दिन इंडस्ट्री एरिया में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में शातिर नौसरबाजों ने लाइन में खड़े व्यक्ति को जाल में फंसाकर बाहर बुलाया और उससे 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। वहीं आज रामामंडी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से महिला के पर्स से 30 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जतिंद्ररजीत कौर निवासी रामामंडी ने बताया कि बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए आई हुई थी।

    इस दौरान उसके लिफाफे पर ब्लेड मारकर 30 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इस मामले को लेकर पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि चोरी के मामले को लेकर बैंक कर्मी से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लेकर कहा तो उन्होंने कहा कि कैमरे चूहों ने घूमा दिए है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि इस बैंक में पांचवीं वारदात हो गई है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि 2 माह पहले उसके बैंक में 50 हजार चोरी हो गए थे।

    उसे भी बैंक के कर्मियों ने कहा था कि कैमरे खराब है। ऐसे में बैंक के कर्मियों को लेकर लोगों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। वहीं उन्होंने बैंक में सुरक्षा कर्मियों के तैनात ना होने के भी आरोप लगाए है। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करती है। वहीं दूसरी ओर बैंक के मैनेजर से बात की गई तो उनका कहना हैकि वह पीड़ित से साथ पूरा सहयोग कर रहे है। वहीं उन्होंने अन्य व्यक्ति द्वारा 50 हजार की नगदी की चोरी को लेकर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं सुरक्षा कर्मी को लेकर मैनेजर ने कहा कि वह 2021 से इस बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात है, लेकिन उस समय से बैंक में सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं है।

    वहीं चूहे द्वारा कैमरे घुमाने को लेकर मैनेजर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उनका कहना है कि वह हर किसी को कैमरे की रिकॉर्डिंग नहीं दे सकते। मैनेजर ने कहा कि उनके पास रिकॉर्डिंग मौजूद है और वह पुलिस के साथ इस मामले को लेकर सहयोग कर रहे है। दूसरी ओर पीड़ित व्यक्ति ने बैंक मैनेजर को बदलने की बात की है। पीड़ित व्यक्ति ने मैनेजर पर सहयोग ना करने के आरोप लगाए है।

  • मंच पर नाचते समय पंजाबी कलाकार की मौ+त 

    सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में डीजे पर नाचते-नाचते एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अचानक बेहोश होकर गिरा था। कीर्तन मंडली के दूसरे सदस्यों ने उसे उठाने की कोशिश, लेकिन वह नहीं उठ पाया। बेहोशी की हालत में उसे उठाकर एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान कृष्ण (41) निवासी मछलीकलां (खरड़) पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में व्यक्ति के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

    जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह का है। मंगलवार को मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोलन की ढेला पंचायत के कोंडी गांव में मेहर सिंह के यहां माता का जागरण रखा गया था। इसमें प्रस्तुति देने के लिए पंजाब से कीर्तन मंडली बुलाई गई थी। मंडली में 4 से 5 लोग शामिल थे। सोमवार रात को शुरू हुआ जागरण मंगलवार की सुबह तक चला। सुबह करीब 4 बजे के आसपास एक भजन पर कृष्ण और उसके साथी सदस्य प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान महिला के लिबास में अपने साथियों के साथ नाच रहा कृष्ण अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

    कृष्ण के साथी कलाकार ने नाचना बंद कर उसे उठाने की कोशिश की। उसने कृष्ण की पीठ थपथपाई और हिला-डुला कर उठाने की कोशिश की, कृष्ण नहीं उठा। इसके बाद कार्यक्रम बंद किया गया और कृष्ण को उठाकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में कृष्ण का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। उसके परिजनों को वारदात की सूचना दी गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उनके आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। फिलहाल मौत के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा, लेकिन यह माना जा रहा है कृष्ण की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

  • पंजाबः भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू ने चन्नी पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री का काफिला रोकने की बताई वजह 

    लुधियानाः जिले से सासंद रवनीत सिंह बिट्टू कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद बीते दिन शताब्दी ट्रेन के जरिए शहर पहुंचे। जहां लोगों ने फूलों की बारिश करके बिट्टू का जोरो-शोरों से स्वागत किया। वहीं भाजपा में शामिल होते ही सुर बदल गए है। इस दौरान बिट्टू ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है। बिट्टू ने आरोप लगाए है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिरोजपुर का दौरा करना था उस समय उनका काफिला रोकने के पीछे चरणजीत सिंह चन्नी की शरारत थी।

    उन्होंने 15-20 लोग भेज कर मोदी का काफिला रुकवाया था। मौसम खराब होने के चलते मोदी हैलीकाप्टर छोड़ कर सड़क के रास्ते फिरोजपुर पहुंच पंजाब में नए प्रोजैक्ट्स का ऐलान करने जा रहे थे। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उस दिन पंजाब को बार्डर प्रदेश होने के कारण सबसिडी देने का भी ऐलान करना था। बिट्टू ने कहा कि अब तक पंजाब में कई बड़ी इंडस्ट्री लग चुकी होनी थी। गोबिंदगढ़ को स्टील हब आफ इंडिया मोदी ने बनाना था। चन्नी ने पंजाब का सबसे बड़ा नुक्सान किया है। मोहाली में आई.टी हब बनना था। बता दें 5 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया था।

  • 3 तेंदुओं और एक गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, मचा हड़कंप

    3 तेंदुओं और एक गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, मचा हड़कंप

    शिमला :  हिमाचल प्रदेश के रामपुर में किसी ने 3 तेंदुए और और एक गाय को जहर देकर मारा डाला। तेंदुए और गाय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। कीटनाशक से मौत की पुष्टि के बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर ने रामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि बीते 8 मार्च को शिमला जिला के रामपुर की डंसा पंचायत में 3 तेंदुए मृत मिले थे। तब एक तेंदुआ तड़पते हुए देखा गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने तीनों मृत तेंदुए और मृत गाय का पोस्टमॉर्टम करावाया। अब जाकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई है। इसमें ऑर्गेनोफॉस्फोरस नामक कीटनाशक से इनकी मौत की पुष्टि हुई है।

    पुलिस को शक है कि यह तस्करों का काम हो सकता है। जो तेंदुओं को मारकर उनकी खाल, दांत और नाखून बेचने की फिराक में थे। तेंदुए और मृत गाय सेब के बगीचे में मिले थे। इनमें ढाई साल की मादा तेंदुआ और 8-8 महीने के 2 शावक थे। वन विभाग के अनुसार, तीनों मृतक तेंदुए के शरीर पर किसी भी तरह का कोई घाव नहीं मिला। जिस कीटनाशक से मौत की पुष्टि हुई है, उसका पैकेट भी वन विभाग को मौके पर मिला था।

    शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि उन्हें किसी चीज में कीटनाशक मिलाकर खिलाया गया है। हालांकि यह तस्करी के लिए किया गया या फिर परेशान होने की वजह से, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। DSP रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। इनकी मौत कीटनाशक से हुई है। पुलिस ने IPC की धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • बड़ी खबरः चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटकाः दिग्गज सासंद इस पार्टी में हुआ शामिल 

    महाराष्ट्रः लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा लगा है। जलगांव से भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल आज बुधवार को शिवसेना यूबीटी में शामिल हो गए। मातोश्री में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में दोपहर 12:00 बजे शिवसेना यूबीटी की सदस्यता ग्रहण की। 

    बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद उन्मेश पाटिल अपना टिकट कटने से नाराज हैं। बीजेपी ने जलगांव से मौजूदा सांसद उन्मेश पाटिल की जगह स्मिता वाघ को टिकट दिया है। उन्मेश पाटिल ने मंगलवार को मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। इससे पहले उन्होंने संजय राउत से भी मुलाकात की थी। पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद कहा था कि वो अपना फैसला कल विस्तार से बताएंगे।

    बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में यहां वोटिंग 19 अप्रैल को ही होगी। इसमें राज्य की रामटेक, नागपुर, बांद्रा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर आदि लोकसभा सीटें शामिल है। दूसरे चरण की वोटिंग राज्य की 8 लोकसभा सीटों बुल्ढाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, यावतमाल-वसीम, हिंगोली, नांदेड़ और परभानी आदि सीटों पर 26 अप्रैल को होगी। 

  • पंजाबः लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस में हलचल हुई तेज, सोनियां गांधी से मिले कई नेता

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में आप पार्टी और भाजपा ने 13 सीटों के लिए पहली सूचि जारी कर दी है। वहीं अकाली दल और कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले है। दूसरी ओर आज कांग्रेस सांसदों ने आज दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में अमृतसर से गुरजीत औजला, जसबीर डिम्पा, मोहम्मद सद्दीक, मनीष तिवारी और डॉ. अमर सिंह मौजूद रहे।

    बता दें कि बीते दिन पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के जन्मदिन पर आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और अन्य नेताओं ने चन्नी का केक काटकर उन्हें बधाई दी। लेकिन इस दौरान उन्होंने साडा चन्नी विच जालंधर के नारे लगाए। पूर्व सीएम की इस वीडियो के बाद कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी भड़क उठे और उन्होंने विधानसभा चुनावों में दो जगह से चन्नी को मिली हार को लेकर निशाने साधे। जिसके बाद कांग्रेस में जालंधर की सीट को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में सभी नेता उम्मीदवारी को लेकर दिल्ली में डेरा लगाने में जुड़ गए है।