Blog

  • जालंधरः दुकान के बाहर से कार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना नई बारादरी के अंतर्गत लाडोवाली रोड पर रविवार देर रात चोर गाड़ी को चुराकर फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लाडोवाली रोड के रहने वाले तनवीर सिंह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे अपनी स्विफ्ट कार को घर के पास दुकान के बाहर खड़ी करके घर चला गया था लेकिन जब वह सुबह काम पर जाने के लिए कार को लेने के लिए दुकान पर गया तो वहां पर उसकी कार नहीं थी।

    जिसके बाद उससे दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो पता चला कि चोर उसकी गाड़ी चुराने के लिए स्विफ्ट कार में सवार हो कर आए थे और गाड़ी चुरा कर फरार हो गए, जिसकी शिकायत उसने थाना नबी बारादरी की पुलिस को दी। पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि चोर गाड़ी को चुरा कर बीएसएफ चौक से होते हुए पीएपी की तरफ भागे है और चोरी की वारदात को करने के लिए युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे, जिसका नंबर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद वह मामले की जांच में जुट गए है जल्द आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

  • जालंधरः हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: शहर को नशा मुक्त बनाने को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने तस्कर 200 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्तौल और 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देतेे हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस को शहर में नशा तस्करों पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए एसीपी परमजित सिंह की अगुवाई में.स्टाफ के प्रभारी ने टीम के साथ जालंधर के संत नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास जाल बिछाया था।  

    टिम ने लाडोवाली रोड की ओर से एक हुंडई वेन्यू कार, रजिस्ट्रेशन नंबर PB08-FE-4237 आते हुए दिखाई दी। सीआईए स्टाफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को रोका और गाड़ी की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान चालक के पास से 32 बोर पिस्तौल और चार कारतूस के साथ 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत ड्राइवर कुणाल उर्फ ​​विशु पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी 14, गोल्डन कॉलोनी, दीप नगर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। 

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नई बारादरी थाने में एफआईआर नंबर 15 दिनांक 28-01-2024 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्कर की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में एफआईआर नंबर 13 दिनांक 06-02-2020 आईपीसी की धारा 323,324,451,427,148,149,307 के तहत केस दर्ज किया गया है।  

  • जालंधरः आप विधायक की बड़ी मुश्किलें, ED टीम कर रही पूछताछ

    जालंधर, ENS: मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ED की आप विधायक को लेकर जालंधर ऑफिस में पहुंची जहां आप विधायक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम द्वारा आप विधायक से मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल-जवाब हो रहे हैं। दरअसल, ईडी की टीम ने एक दिन पहले ही कुलवंत सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब तीन महीने पहले कुलवंत सिंह के घर पर ED ने रेड की थी।

    सूत्रों की मानें तो ED ने विधायक के घर पर दिल्ली की शराब नीति से जुड़े घोटाले को लेकर की गई। कुलवंत सिंह के घर पर रेड के साथ-साथ अमृतसर, लुधियाना और राजस्थान के गंगानगर पर करीब 13 घंटे सर्च चली थी। कुलवंत सिंह पर शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है।

    पेशे से वे एक बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म पंजाब के रूपनगर के समाना कलां में रामदासिया सिख परिवार में हुआ था। वह अपना गांव छोड़कर जीरकपुर चले गए थे और वहां तीन साल तक ट्रकों व भारी वाहनों का वजन करते थे। कुलवंत सिंह फिलहाल जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं और उनका कारोबार 1500 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनकी पंजाब व हिमाचल प्रदेश में कई प्रॉपर्टीज हैं।

  • मेयर चुनाव को लेकर फिर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, राघव चड्ढा का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। सभी दलों के राष्ट्रीय नेता इस चुनाव पर अपनी नजर रख हुए थे। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। जबकि अलायंस की 8 वोटें इनवैलिड कर दी गईं। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जहां भाजपा की जीत हुई है। वहीं, आप और कांग्रेस के गठबंधन को झटका लगा है। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर मेयर बन गए हैं। लेकिन नतीजों के ठीक बाद सदन में हंगामा हुआ है।

    कांग्रेस पार्षदों ने जहां बैलेट पेपर छीनने की कोशिश की। वहीं इस मामले को लेकर राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने अनिल मसीह को लेकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग और ऐसी पार्टियां जो हमारे देश के लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रहे है, उनकी सही जगह जेल है और उन्हें जेल होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, चुनावी नतीजे घोषित होते ही सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आप पार्षदों का आरोप है कि प्रिजाईडिंग अफसर ने गड़बड़ी की है।

    उन्होंने बैलेट पेपर पर साइन करते समय गड़बड़ी की और पार्षदों के एजेंट को भी साइन के दौरान नहीं बुलाया गया। बताया जा रहा है कि कुलदीप कुमार की तरफ से सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह ने दोपहर सवा दो बजे हाईकोर्ट से आग्रह किया कि उनकी इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए और इस चुनाव का रिकॉर्ड सील किया जाए, यह सीधे तौर पर लोकतंत्र ही हत्या है। लेकिन हाईकोर्ट ने आज इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और बुधवार सुबह इस याचिका पर सुनवाई किया जाना तय कर दिया है। गठबंधन का आरोप है कि चुनाव में कोई प्रोसिजर फोलो नहीं किया गया है।

    धक्काशाही की गई है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि बैलेट पैपर में गड़बड़ी की गई है। आप पार्षद दमन ने कहा कि सात-आठ वोटों को खारिज किए गए। सरेआम धक्केशाही हुई है। 2 साल से चुनाव डाल रहा हूं और काउटिंग एजेंट को बुलाया जाता है, जबकि इस बार ऐसा हुआ नहीं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

  • पंजाबः बस स्टैंड पर भारी हंगामा, महिलाओं ने घेरी PRTC बस

    बठिंडाः सरकारी बसों के चालकों ने कुछ दिन पहले बस में सवारियों को बिठाने को लेकर ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बस में 52 सीटों पर 52 सवारियां ही बिठाई जाएंगाी, उसके इलावा बस में कोई सवारी को नहीं चढ़ाया जाएगा। वहीं सवारी बैठाने का यह नियम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी के चलते बठिंडा बस स्टैंड पर देर तक इंतजार कर रहीं महिलाओं ने PRTC बस का घेराव कर लिया। उन्होंने बस के आगे बैठकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि सभी सवारियों को बैठाएं, नहीं तो बस को आगे नहीं जाने देंगी।

    महिला सुखपाल कौर, जसवीर कौर का कहना था कि वे गुरुसर से आए हैं। उन्हें गिद्दड़बाहा जाना है। 3 घंटे से वह बस का इंतजार कर रही हैं। बस आती है और सवारियां भर कर चली जाती है। उन्हें सीट ही नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बसों में 52 सवारियां बैठाने का नियम लागू करना चाहती है तो उसके लिए पहले बसों का इंतजाम करना चाहिए। इस मामले में कर्मचारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के बयान के बाद यह फैसला लिया गया है। यदि सरकार चाहती है कि लोगों को परेशानी न हो तो बसों की कमी को पूरा किया जाए।

  • पंजाबः कुत्ते का आतंक, 2 स्कूली बच्चों सहित 7 लोगो को काटा, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    मोगाः मोगा जिले के गांव खोसा कोटला में हल्के कुत्ते ने पूरा आतंक मचाया हुआ है। हल्के कुत्ते ने अब तक 6 से 7 लोगो को बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया है। जिनमें दो स्कूली बच्चे और एक बजुर्ग महिला भी शामिल है। 

    बजुर्ग महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है। वहीं दो लोगो का सिविल हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा है। गांव वासियों ने पागल कुत्ते को गोली मार कर मार दिया है, ताकि गांव का ओर भी कोई सदस्य को जख्मी ना कर सके।

  • जालंधरः Dolphin Market में Shiv Mobile और Mobile Town के विक्रेताओं में हुई झड़प, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: डॉल्फिन मार्किट में मोबाइल दुकानदारों में झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिव मोबाइल, मोबाइल टाऊन के विक्रेताओं में झड़प हुई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस दौरान आरोप लगाए गए है कि एक मोबाइल विक्रेता ने साथियों के साथ मिलकर सिख युवक पर बेसबेट से हमला कर दिया। इस दौरान हमले में उसकी पगड़ी भी उतार दी गई। वहीं इस मामले को लेकर थाना 2 की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

    जिसके बाद थाना 2 की पुलिस ने दुकान मालिक सूरज व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमन नगर निवासी सर्बजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मार्किट में शिव मोबाइल पर काम करता है। इस दौरान वह दुकान के बाहर खड़ा था कि अचानक मोबाइल टाऊन दुकान का मालिक सूरज अपने साथी रमन, गौरव, हर्ष के साथ उसके पास आया। सर्बजोत ने आरोप लगाए है कि कि सूरज व उसके साथियों ने उसके साथ बेसबेट से मारपीट की। इस हादसे के दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई। जिसके बाद उसने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं इस घटना को लेकर मार्किट के अन्य दुकानदार इकट्ठे हुए और मामले को शांत करवाया। 

  • पंजाबः स्कूली बस और ट्राले में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में आज घने कोहरे के कारण कई जिलों में सड़क हादसे हुए है। वहीं खन्ना के दोराहा में धुंध कारण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां स्कूली बस और ट्राले में टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान स्कूल बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बस में दो बच्चे, ड्राइवर और हेल्पर सवार थे। हालांकि गनीमत यह कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। 

    मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस दोराहा से बच्चों को लेने के बाद नहर वाली सड़क पर अजनोद के गुरुद्वारा साहिब के पास खड़ी थी। इस दौरान बस वहां पर वह टीचर को लेने के लिए रुकी हुई थी। वहीं पीछे से साउंड वाली वैन को ओवरटेक करते समय माल से लोड हुआ ट्राला आया और बस से टक्करा गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

    हालांकि दूसरी ओर ट्राला ड्राइवर का कहना हैकि स्कूली बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। ड्राइवर ने कहा कि स्कूल बस चालक ने धुंध के चलते सड़क के बीचो-बीच बस रोकी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने कहा कि बस सड़क किनारे खड़ी थी। इस मामले को लेकर दोराहा थाना एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद वे मौके पर पहुंच गए थे। बस में सवार बच्चे, ड्राइवर, हेल्पर सही सलामत थे। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः पैलेस के सामने PRTC BUS और बोलैरों कैंपर में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    सगंरूरः सुनाम पटियाला रोड पर आज सुबह सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक पैलेस के सामने पीआरटीसी की बस और बोलोरो कैंपर में टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलोरो कैंपर का ड्राइवर और बस का ड्राइवर सहित 3 लोग घायल हुए है। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनाम से पटियाला जा रही पीआरटीसी की बस महिला चौक के नजदीक भवानीगढ़ से आ रहे एक बोलेरो कैंपर टेंपो से टकरा गई।

    इस हादसे के कारण वहां पर जाम लग गया, जिसे मौके पर पहुंचकर उन्होंने खुलवा दिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में बोलैरो कैंपर के परखच्चे उड़ गए। वहीं पीआरटीसी बस का अगला टायर फट गया। इस सड़क हादसे में जहां बोलोरो कैंपर और पीआरटीसी बस के दोनों ड्राइवर जख्मी हो गए, वहीं बोलोरो कैंपर में बैठी एक सहायक सवारी भी जख्मी हो गई। तीनों ज़ख्मियों को संगरूर के जिला अस्पताल में भेजा गया है।

  • पंजाबः DC दफ्तर के पास भाजपा महिलाओं ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में आप सरकार द्वारा महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था। इस मामले को लेकर आज भाजपा महिलाओं ने DC दफ्तर के पास रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर पुतला फूंक प्रदर्शन किया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती ने कहा कि आज वह पंजाब की महिला की आवाज बनकर रोष प्रदर्शन कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वायदे किए थे। जिसमें उन्होंने महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए देने का ऐलान किया था। भाजपा महिलाओं का कहना है कि आप सरकार सत्ता में आ गई लेकिन महिलाओं के खाते में अभी तक एक-एक हजार रुपए नहीं आए। जिसके चलते वह आज महिलाओं की आवाज बनकर डीसी दफ्तर के पास आई और आप सरकार द्वारा किए गए वायदे को याद दिलाने के लिए पुतला फूंककर प्रदर्शन कर रही।