Blog
-
उप मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 19 लाख रूपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास
बसाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनी समस्याएंजिला ऊना का प्राथमिकता के आधार संतुलित विकास करना मुख्य ध्येय – मुकेश अग्निहोत्रीऊना/सुशील पंडित:राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ आम लोगों तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम बेहतरीन कार्यक्रम साबित हो रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैैहड विधानसभा के गाँव बसाल में आयोजित सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज में परिवर्तन व क्रांति लाने के एजेंडे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वोट की राजनीति से ऊपर उठकर गरीब कल्याण की सेवा व जिला के संतुलित विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला में पानी की समस्याओं का स्थाई रूप से हल करने के लिए पूरे जिला में करोड़ों रूपये पानी की स्कीमों पर खर्च किए जा रहें ताकि जिला के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना शुरू की। इस योजना को शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश ने राज्य के 4 हज़ार अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत अपनाकर उन्हें चिल्ड्रन आॅफ द स्टेट का दर्जा दिया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 238 बच्चों को इस योजना में चिन्हित किया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य को भारी नुक्सान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए 45 सौ करोड़ रूपये का विशेष पैकेज़ जारी किया। इस विशेष आपदा राहत पैकेज़ के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों को पुनः बनाने के लिए सात-सात लाख रूपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए लोगों के आशियाने पुनः स्थापित करने के लिए एक-एक लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई ताकि बेघर हुए लोगों को अपना खुद का आशियाना बनाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के एक लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करके लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से जो भी वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग के तहत 10 हज़ार नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पानी की प्रत्येक स्कीम पर विभाग के कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी विभाग में 350 कंडक्टर व 350 चालकों की भी भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही दर्शन सेवा योजना के तहत 175 रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन सेवा के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए 50 बसें और अयोध्या के लिए 6 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व जीरणोद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी व बिजली महादेव, बाबा बालक नाथ में रोप-वे स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को मंदिर तक जाने के लिए आसानी हो। उन्होंने बताया कि लोअर बंगाणा के लिए लगभग 44 करोड़ रूपये की स्कीम तैयार की है जिसकी शीघ्र आधाशिला रखी जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को सुचारू रूप से पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि यदि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला है जोकि नशे का व्यापार करता है तो उसे प्रशासन के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे धन दोगुना करने वाले लोगों के झांसे में भी न आएं। उन्होंने आम जन से आहवान किया कि जिला के निरंतर प्रगति के लिए विकास कार्यों में अपना बहु मूल्य सहयोग प्रदान करें। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 38 विभिन्न समस्याएं तथा 45 मांगे प्राप्त हुई।सुख आश्रय योजना व आपदा राहत पैकेज़ के लाभार्थियों से किया संवादउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सुख आश्रय योजना से लाभान्वित हुए अकाश शर्मा ने बताया माता पिता की मृत्यु होने के उपरांत उन्हें अपना गुजर बसर करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अकाश शर्मा बकरियां चरा कर अपना घर का गुजारा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी के माध्यम से उन्हें सुख आश्रय योजना का लाभ मिला और तीन दिन के भीतर उनका दाखिला वैटरनरी की कोर्स में करवाया गया और तीन लाख रूपये की फीस अदा की गई तथा उन्हें चार हज़ार रूपये प्रति माह भी मिल रही है। अकाश शर्मा ने सुख आश्रय योजना से जोड़कर उन्हें बच्चों की प्रतिस्पर्धा के साथ जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। इसी योजना के दूसरे लाभार्थी मंदीप सिंह ने बताया कि बताया कि वर्तमान में वह आईटीआई की शिक्षा ग्रहण कर रहे तथा सुख आश्रय योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके लिए उन्हें प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया।इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा से अपने आशियाना खो चुकी कौशल्या देवी ने भी प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया। उन्होंने बताया कि आपदा के चलते उनका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके लिए उन्हें राजस्व विभाग के माध्यम से एक लाख रूपये की त्वरित आर्थिक मदद प्रदान की गई जिसके लिए उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री व राज्य सरकार का धन्यावाद किया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विशेष लोक अदालतों से लाभान्वित हुए शंकर चैधरी ने भी प्रदेश सरकार का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि काफी लम्बे समय से उनकी जमीन का इंतकाल संबंधी मामला लंबित चल रहा था। लेकिन इन विशेष लोक अदालतों से उनकी समस्या का स्थाई समाधान हुआ है।सुख आश्रय योजना व बेटी है अनमोल के तहत प्रदान किए पात्रता प्रमाण पत्र व एफडीसरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान जिला के 14 पात्र बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के तहत प्रथम चरण में 6 बच्चियों को 21-21 हज़ार रूपये की एफडी प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन के तहत आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए जिला की दस पंचायतों में स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत छः पंचायतों में गठित 12 स्वयं सहायता समूहों को फ्लोर मिल, सिलाई मिशन, स्प्रे पम्प, तिरपाल व कृषि उपकरण वितरित किए गए। उपायुक्त राघव शर्मा ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्र में प्राप्त हुई समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि लोगों को प्रत्येक मूलभूत सुविधा घर द्वार पर मिले। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पानी की नई योजना स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही इस योजना का शिलान्यास किया जाएगा।विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किएइस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने लगभग 67 लाख रूपये की लागत से जलापूर्ति योजना झलेड़ा, लगभग साढे़ 71 लाख व 56 लाख 25 हज़ार रूपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग का सब डिविज़न कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में 2 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन की आधारशिला भी रखी।निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरइस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 334 व आयुष विभाग द्वारा 212 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। जांच शिविर में 184 लैब टेस्ट, 12 मरीजों के छाती के एक्सरे व 76 आभा कार्ड भी बनाए गए।कार्यक्रम में सूचना एवं सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा नाटय दल के कलाकारों के द्वारा गीत संगीत व नाटक के माध्यम से उपलब्धियों का व्याख्यान किया।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने बसाल में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह खोलने की भी घोषणा की।ये रहे उपस्थितइस अवसर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस विजय डोगरा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, ब्लाॅक कांग्रेस कुटलैहड़ अध्यक्ष राम आसरा, ब्लाॅक कांग्रेस हरोली विनोद बिट्टू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, जिला रेड क्राॅस पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, कामरेड जगत राम, वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश पंडित, देसराज पंडित, ग्राम पंचायत प्रधान लोअर बसाल संदीप कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -
पंजाबः Maritorious School आत्महत्या मामला, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
संगरूरः जिला संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिवार, रिश्तेदार, नेता और इलाके के सोशल वर्कों की तरफ से बड़ी गिनती में स्कूल के गैट के आगे किया गया। परिजनों कि तरफ से यह प्रदर्शन अध्यापक और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए किया गया।
मृत्यक के परिवार वाले टीचर और स्कूल प्रशासन पर दोष लगा रहे हैं। परिजनों की तरफ से बोला जा रहा है कि हमें मृत्यु की असल मौत के कारणों का सही तरीके से बताया ही नहीं जा रहा।
घटना की जांच कर रहे सीनियर अधिकारी डीएसपी मनोज गोरसी ने बताया की बिती शाम से ही हमारी टीम इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, अभी तक इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से कोई भी बयान नहीं लिखवाया गया। पुलिस अधिकारी डीएसपी ने बताया कि उन्हों की तरफ से परिवार वालों को लिखत बयान दर्ज करवाने के लिए बोला है, ताकि बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
आपदा न आती तो महिलाओं को 1500 रूपए मिल चुके होते- अग्निहोत्री
– सरकार गांव के द्वार में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुनी जनसमस्याएंऊना/सुशील पंडित:ऊना के बसाल गांव में मंगलवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने जनता की कई मांगों और समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इन कर्मचारियों ने लोगों के रुके हुए कार्यों का मौके पर ही समाधान भी दिया। अग्निहोत्री ने अलग अलग योजनाओं का जायजा लिया। पानी की कुछ स्कीमों को जनता को समर्पित भी किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसका कोई नहीं उसकी हिमाचल सरकार है। इसी को देखते हुए ऊना के सैकड़ों बच्चों को प्रति माह चार हजार रूपए की सहयोग राशि दी जा रही है। ये ऐसे बच्चे हैं जिनके माता पिता जीवित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए हिमाचल सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हम प्रत्येक स्कीम के लिए नौकरियां निकाल रहे हैं। जो लोग मेरा मेरा बच्चा कह रहे हैं। जिन्हें अपने बच्चों की नौकरी की चिंता है। उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि 10 हजार नौकरियां जल्द निकाली जा रही हैं जिसमें सभी के बच्चे भर्ती किए जाएंगे।कुटलैहड़ में पानी की समस्या है। इस इलाके में गोबिंद सागर झील है उसके बावजूद जनता पानी के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारी आलोचना कर रहा है कि महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपए भत्ता कब दिया जाएगा। मैं विरोधियों से कहना चाहता हूं कि महिलाओं को यह भत्ता देने का वादा हमने किया था और हम ही उसे पूरा करेंगे। आप यह कार्य नहीं कर पाएंगे। मैं हिमाचल की जनता से कहना चाहता हूं कि इस बरसात हिमाचल में आई आपदा में प्रदेश का लगभग 12000 करोड़ रूपए का नुकसान हो गया है। हिमाचल सरकार ने अभी तक 4500 करोड़ रूपए की राहत राशि जनता में वितरित कर दी है। लगभग 4000 से अधिक परिवारों जिनकी भूमि ही मिट चुकी है उन्हें प्लॉट और घर बनाने की राशि दी जा चुकी है। इस आपदा में लगभग 16 हजार घर तबाह हो गए हैं। इसलिए हिमाचल सरकार आपदा में हुए नुकसान की भरपाई में लगी है। इसलिए हम हिमाचल की महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह भत्ता देने में देरी लगा रहे हैं। लेकिन यहां देर जरूर है लेकिन अंधेर नहीं।अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ लोग राम को राजनीति का विषय मानते हैं लेकिन राम हमारे लिए आस्था और अराधना का विषय हैं। हम देवभूमि के मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना बना चुके हैं। माता चिंतपूर्णी जी, बाबा बालकनाथ जी, बिजली महादेव में रोप-वे लगाने जा रहे हैं। शिमला में तो 1600 करोड़ रूपए का रोप-वे लगने जा रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि आपके आस्था के केंद्रों में सुधार किया जाए। दर्शन सेवा के तहत हम अयोध्या जी, वृंदावन, अमृतसर, ब्यास और लगभग 175 बसें आस्था के केंद्रों के लिए चलाने जा रहे हैं। हम सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहे हैं। इसके साथ ही सैकड़ों बस ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती भी करेंगे। कुछ लोग कहते हैं कि मेरा बच्चा सेट कर दो। उन माता पिता से मैं कहना चाहता हूं कि जिसके हाथ में 52 सीट वाली बस सौंपनी है वह तपा और कढ़ा हुआ व्यक्ति होना चाहिए। सवारियों की सुरक्षा के साथ हम कोई समझौता नहीं कर सकते। हम चिट्टे के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं। इस साल हमने 15 किलो चिट्टा पकड़ा है। 2200 से अधिक लोग जेल में ठूस दिए गए हैं। यदि आपके इलाके में भी कोई चिट्टे का काम करता है तो आप एसपी ऊना को बताएं। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। मैं जनता के प्रतिनिधियों से भी कहना चाहता हूं कि चिट्टे के साथ कोई पकड़ा जाए तो उन्हें छुड़ाने के लिए कोई भी थाने में कॉल नहीं करेगा। ब्लॉक, पंचायत, जिला और विधायक। किसी भी स्तर का कोई नेता पुलिस को फोन नहीं करेगा कि उन्हें छोड़ दिया जाए।अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के लगभग एक लाख लोगों के 2200 करोड़ रूपए फ्रॉड करने वालों ने लूट लिए हैं। लोग लालचवश अपना पैसा डबल कराने के चक्कर में लुट रहे हैं। गुंडागर्दी वालों को भी नकेल डाली जा रही है। उन्होंने बसाल की उस सभा में मौजूद एसपी अर्जित सेन ठाकुर से कहा कि यदि पुलिस में भी कोई नशे के तस्करों की मदद करता है तो उस पुलिस वाले को भी न बख्शा जाए। उन्होंने कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो के बारे में कहा कि हमने 32 साल बाद कुटलैहड़ का किला फतेह किया है। इस बार जो विधायक कुटलैहड़ को मिला है वह मजबूत आदमी है। आपकी कोई भी समस्या हल किए बिना नहीं रह पाएगी। सड़क, पानी, बिजली और प्रत्येक जरूरत को पूरा करने का मादा भुट्टो में है। इसलिए कुटलैहड़ को हिमाचल के नक्शे पर उभारने का अब समय आ गया है।हम विकास का ऊना बनाएंगे अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ और पूरा ऊना विकास का केंद्र बनाया जाएगा। 183 करोड़ रूपए की योजनाएं हम चालू कर चुके हैं। जिसे पाइप चाहिए वह पाइप लगवाए। जिसके घर नल नहीं लग रहा वह सीधे विधायक से शिकायत करें। प्रत्येक के घर हम पानी पहुंचाएंगे। यदि कोई पाइप डालने में विघ्न पैदा करता है तो हम उस विघ्न को दूर करेंगे। कोई रुकावट विकास के रास्ते में नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि आपके बच्चों को नौकरियां हम ही देंगे। पिछली सरकार ने हमें 92000 करोड़ का कर्जा ले रखा है। हमारे हिस्से तो कर्ज से डूबा हुआ हिमाचल आया है। लेकिन हम हिमाचल की आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे। हमें केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा। दिल्ली के पास हमारा 10000 करोड़ रूपए फंसा पड़ा है। केंद्र सरकार हमारा पैसा हमें ही नहीं दे रही। जितनी रुकावटें अनुराग ठाकुर और दूसरे नेता खड़ी करना चाहते हैं वे कर के देख लें। हम अपने हिमाचल का पैसा वापस लाकर ही रहेंगे। उन्होंने मौके पर ही बसाल में जलशक्ति विभाग के रेस्ट हाउस को भी स्वीकृति दे दी। -
पंजाबः एक बार फिर हो सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत, एसोसिएशन ने दी चेतावनी, देखें वीडियो
लुधियानाः पेट्रोल के कम कमीशन को लेकर आज पंजाब पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जहां उन्होंने पेट्रोल डीजल और सरकार द्वारा कम कमीशन का विरोध किया, वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो पंजाब पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से हड़ताल की जा सकती है।
ऐसे में अगर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा हड़ताल की गई तो एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
-
हथोड़े से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर 20 में पति-पत्नी के झगड़ा को छुड़वाने के लिए आए व्यक्ति जगतार की अरविंद (पति) ने हथौड़ा मारकर मौत हत्या कर दी थी। इस मामले में सेक्टर 20 थाना पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी अरविंद को सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथोड़ा भी बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंध के चलते हत्या की थी।
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि हत्या के दो दिन बाद आरोपी अरविंद को सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक जगतार आरोपी अरविंद को पहले से जानता था और जब अरविंद अपनी पत्नी से झगड़ रहा था तो जगतार झगड़ा देख दोनों को छुड़वाने के लिए उनके घर पहुंच गया। इस दौरान गुस्से में अरविंद ने पास पड़े हथौड़े को उठाकर जगतार के सिर पर 4 वार किए। जिसके चलते जगतार की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार करने के बाद पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
-
पंजाबः 1 करोड़ 96 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 96 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी अजय गांधी ने कहा कि नशा तस्करी का मुख्य तस्करवीर सिंह उर्फ सन्नी दयाल अमेरिका में बैठकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब में बड़ा ड्रग नेटवर्क चला रहा है।
इस मामले में आगरा जेल में बंद बिकर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। जिसके बाद बिकर सिंह की निशानदेही पर तारा चंद निवासी पार्क लुधियाना को 25 जनवरी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 करोड़ 96 लाख 70 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सिमरनजीत सिंह हरमिंदर सिंह को भी 29 जनवरी को तारा चंद पार्क में गिरफ्तार किया गया था जहां से फोन बरामद किया गया था।
इस बड़ी सफलता में सभी आरोपियों के बयानों से पता चला है कि उनका मुख्य सरगना केंद्र वीर सिंह उर्फ सनी दयाल है, जो अमेरिका में बैठकर पंजाब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा ड्रग रैकेट चला रहा है। इसके अलावा 270 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल 30 बोर, पांच जिंदा कारतूस, एक ऑडी कार, एक गाड़ी अलकाजर और कुल 1 करोड़ 96 लाख 70 हजार रुपए बरामद किए जा चुके है। इसके अलावार अभी और रिकवरी व दोषियों की तालाश जारी है।
-
राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता- 2023 का परिणाम घोषित
जिला स्तर पर जतिन ने झटका पहला स्थान तो प्रथित व प्राची शर्मा रहे दूसरे व तीसरे स्थान परऊना/ सुशील पंडित:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना जिला द्वारा 05 नवंबर 2023 को जिला में आयोजित हुई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है |कोरोना काल से पूर्व प्रतिवर्ष विद्यार्थी परिषद छात्रों की प्रतिभा को मंच देने हेतु हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करती थी तथा कोरोना के बाद वर्ष 2023 में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के 23534 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था तथा 17524 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | इस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर क्रमशः 31000,21000,15000 व 5000 के पाँच सांत्वना पुरस्कार प्रदेश स्तर पर वितरित किए |इसी के साथ ऊना जिला में इस परीक्षा में 1368 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था व 1208 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में ऊना जिला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई |जिला ऊना में GSSS भद्रकाली स्कूल के जतिन वर्तिया प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर DAV स्कूल ऊना के प्रथित व तृतीय स्थान Girls स्कूल ऊना की प्राची शर्मा ने झटका है |जिला भर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले इन छात्रों को विद्यार्थी परिषद ऊना जिला भी जिला स्तर पर 11000,7100 व 5100 के नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित करेगा |इसी के साथ महर्षि विद्या मन्दिर से अन्विता कालिया, स्कॉलर युनिफाइड से स्वाति शर्मा, स्वदेश मेमोरियल स्कूल से रुद्राक्ष, GSS बॉयस स्कूल ऊना से हार्दिक चौहान, GSS स्कूल चौकी मनियार से प्रतिक्षा चौधरी व द मास्टर टूटोरियल डी डी एम से ध्रुव को एक एक हज़ार के पाँच सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे |विद्यार्थी परिषद ऊना जिला के संयोजक चंदन सेखड़ी ने बताया कि जल्द ही विद्यार्थी परिषद ऊना जिला स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह करेगा जिसमें जिला में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व पाँच सांत्वना पुरस्कार वितरित किये जायेंगे | -

अवैध खननः 3 ट्रैक्टरों से वसूला 12000 रू जुर्माना
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने अवैध खनन करके रेत बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों से 12000 रूपए जुर्माना वसूला है। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई में जिले की विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर चालान काटे गए। इसमें यातायात के नियम तोड़ने वाले 154 वाहनों के चालान भी किए गए हैं। इनमें से 21 वाहन चालकों ने मौके पर चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस ने इन चालानों से जुर्माने के रूप में 10700 वसूल किए हैं। -

जलग्रांः सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल
ऊना/सुशील पंडित:ऊना के निकट जलग्रां टब्बा गांव में सोमवार को एक साइकिल सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। ऊना पुलिस को शिकायत देने वाले प्रत्यक्षदर्शी जरनैल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि वह देहलां गांव का रहने वाला है और हादसे के समय सुबह करीब 9:20 बजे नंगल-ऊना रोड पर जलग्रां टब्बा के विश्वकर्मा मंदिर के पास मौजूद था। उसी समय एक व्यक्ति जिसका नाम मदन लाल पुत्र गुलजारी लाल, निवासी बसदा, तहसील एवं जिला ऊना है साइकिल पर सवार होकर विश्वकर्मा मंदिर की ओर मुड़ रहा था कि अचानक नंगल की तरफ से एक मोटरसाइकिल आई जिसके चालक ने उस व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने दावा किया है कि यह सड़क हादसा मोटरसाइकिल सवार अभिषेक पुत्र अजय कुमार, निवासी गाँव बसदेहड़ा द्वारा तेज़ रफ़्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुआ है। सदर थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। -

भटोली में मारपीट पर 18 लोगों के विरुद्ध क्रॉस पर्चे
ऊना/सुशील पंडित:मैहतपुर से सटे भटोली गांव में 29 जनवरी को हुई लड़ाई और मारपीट मामले में समझौता न होने के बाद अब पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के विरुद्ध क्रॉस मामले दर्ज कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भटोली गांव के मोहन लाल पुत्र राम नाथ और विनय पुत्र व्यास देव के बीच मारपीट और लड़ाई हुई थी। मोहन लाल का आरोप था कि विनय और उसके 6 अन्य साथियों ने उसे उस समय पीटा जब वह मैहतपुर की स्विस गार्नियर कंपनी से ड्यूटी समाप्त करके दोपहर दो बजे घर लौट रहा था। जबकि विनय ने आरोप लगाया है कि विनय और उसके 10 साथियों ने उसे उस समय घेरकर पीटा जब वह उसी शाम लगभग 7ः30 बजे जिम से घर जा रहा था। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी शिकायतों में यही कहा है कि पहले उनका रास्ता रोका गया, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, फिर हाथापाई की व जान से मार डालने की धमकी भी दी। सोमवार को मैहतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विनय और उसके 10 साथियों व मोहन और उसके 6 साथियों के विरुद्ध मारपीट व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।