Blog

  • पंजाबः अब 12 थाना प्रभारियों सहित ट्रैफिक इंचार्ज का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    पंजाबः अब 12 थाना प्रभारियों सहित ट्रैफिक इंचार्ज का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    कपूरथलाः पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं कपूरथला में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक 12 थाना प्रभारियों और एक इंचार्ज ट्रैफिक का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः 71 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। अभी कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों के तबादलें हुए थे। वहीं आज बीडीपीओ और एसईपीओ सहित 71 अधिकारियों के तबादलें हुए है। देखें लिस्ट

  • पंजाबियों की बढ़ी मुश्किलें, ट्रूडो सरकार ने इमिग्रेशन नियमों में किया बदलाव

    नई दिल्ली: कनाडा के नए इमिग्रेशन यानी आव्रजन नियम लागू कर दिए गए हैं। ऐसे में ट्रूडो सरकार की इस कारवाई से पढ़ाई, नौकरी और वहां जाकर बसने वाले भारतीयों के लिए नई दिक्कतें पैदा हो गई हैं। खासकर पंजाब में एजुकेशन और इमिग्रेशन कंसल्टेंसी का कारोबार करने वाले कनाडा के इस फैसले से हैरान हैं, क्योंकि उनका कारोबार सुस्त पड़ गया है। कनाडा के आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री मार्क मिलर ने विदेशी विद्यार्थियों और कार्मिकों के लिए नए आव्रजन नियमों की घोषणा की है। इस कारण पंजाब से जाकर वहां शिफ्ट होने वालों की योजनाओं में खलल पड़ गया है।

    कनाडा ने क्यों बदले आव्रजन नियम

    कोविड-19 महामारी से पहले कामगारों की कमी होने के चलते कनाडा में आव्रजन नियमों में ढील दी गई थी। जिसके चलते बीते कुछ वर्षों में वहां छात्रों और श्रमिकों की संख्या में जमकर बढ़ोतरी हुई। लेकिन बीते साल खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद जस्टिन ट्रूडो के बेतुके बयान और उस पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया ने दोनों देशों के संबंध में एक दरार डाल दी है। समझ जाता है कि इस कारण भी आव्रजन नियमों को सख्त कर दिया गया है। कुछ लोग ट्रूडो सरकार के इस कदम के पीछे स्थानीय मतदाताओं का विश्वास बहाल करवाने की चाल भी मानते हैं। कनाडा में जल्दी ही चुनाव होने वाले हैं और पीएम जस्टिन ट्रूडो घरेलू मैदान में बुरी तरह उलझे हुए हैं।

    शादियां कनाडा जाने के लिए रास्ता

    अब नए नियमों में कहा गया है कि ग्रैजुएट कोर्सेस के लिए वित्तीय इंतजाम के बिना छात्रों के पति या पत्नी ओपन वर्क परमिट प्राप्त नहीं कर सकते हैं। ओपन वर्क परमिट के अभाव में उनकी आकांक्षाएं अब धराशायी हो गई हैं, जो एक ‘आईईएलटीएस-पास’ लड़का या लड़की के साथ शादी करने की योजना बना चुके थे। पंजाब में ऐसी ‘आईईएलटीएस शादियां’ कनाडा जाने के लिए एक नया रास्ता बन गई थी।

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की स्टडी में सामने आया डेटा

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) द्वारा 1990 से 2022 तक “ग्रामीण पंजाब से विदेशी प्रवास पर एक अध्ययन: रुझान, कारण और परिणाम” विषय पर एक स्टडी से पता चला कि 9.51 फीसदी पंजाबी जीवनसाथी वीजा पर विदेश चले गए। विशेष रूप से, इन प्रवासियों में से 50 फीसदी से अधिक पुरुष थे। डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चला कि पुरुषों (53.16 फीसदी) की संख्या महिलाओं (46.89 फीसदी) से ज्यादा है। इस बदलाव का श्रेय पुरुषों द्वारा स्टडी वीजा के लिए हाई आईईएलटीएस बैंड हासिल करने वाली महिलाओं के साथ शुरू की गई ‘अनुबंध विवाह’ की एक नई प्रवृत्ति को दिया गया। बाद में पति अपनी पत्नी के स्टूडेंट वीजा के कारण ओपन वर्क परमिट या वीजा पर कनाडा चला जाता था और वहां बस जाता था।

    पंजाब में किसे माना जाता है कनाडा का एंट्री गेट

    पंजाब में हाई आईईएलटीएस बैंड हासिल करने वाली लड़कियों की तलाश में वैवाहिक विज्ञापन देना आम बात है। इसमें दूल्हे का परिवार शादी का खर्च वहन करता है। लड़की को पहले कनाडा भेजता है और पढ़ाई का वित्तीय बोझ भी उठाता है। आमतौर पर इसमें 25 लाख से अधिक का खर्च होता है। पंजाब में इसे कनाडा का एंट्री गेट माना जाता है। कनाडा के नए नियमों ने अब इन योजनाओं में रुकावट डाल दी है। नए नियमों के मुताबिक स्नातक कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों के पति या पत्नी ओपन वर्क परमिट के लिए पात्र नहीं होंगे। यह परमिट केवल पोस्ट ग्रेजुएट, डॉक्टरेट, कानून या चिकित्सा पाठ्यक्रम वाले पति-पत्नी पर लागू होगा। हालांकि, पंजाब से यह संख्या न्यूनतम होने की उम्मीद है।

    साल 2025 तक अवैध आप्रवासियों को कानूनी दर्जा देने का निर्णय

    घोषणा के मुताबिक बिना कानूनी दस्तावेजों के कनाडा में रहने वाले लोगों को स्थायी निवासी कार्ड जारी किए जाएंगे। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनके वर्क परमिट या अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा की अवधि समाप्त हो गई है। अवैध आप्रवासियों को कानूनी दर्जा देने का निर्णय साल 2025 तक कनाडा में पांच लाख लोगों को आव्रजन देने की योजना का हिस्सा है।

  • पंजाबः बसों में इन गानों पर लगी रोकी, चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

    पैलेस, होटलों और रेस्टोरेंट को लेकर आदेश जारी

    बरनालाः जिले में बसों के गानों को लेकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बरनाला सतवंत सिंह ने आपराधिक संहिता 1973 की धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा कि बरनाला जिले की सीमा के भीतर चलने वाली सरकारी और निजी बसों में अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करने वाले बस चालक या परिचालक के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    अगले आदेश के तहत उन्होंने जिले के अंदर अनाधिकृत ध्वनि प्रदूषण उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। आम लोगों द्वारा मैरिज पैलेसों, धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों आदि में लाउड स्पीकर, आर्केस्ट्रा एवं ध्वनि प्रदूषण उपकरणों का उपयोग किया जाता है। जिसके चलते आम जनता, मानसिक रोगियों और बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    पंजाब वाद्य यंत्र (शोर नियंत्रण) अधिनियम, 1956 के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति के लाउड स्पीकर या ध्वनि यंत्रों का उपयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिस भी मैरिज पैलेस, होटल, रेस्टोरेंट या आम जनता को लाउडस्पीकर लगाना है, उन्हें अलग से संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से पूर्वानुमति प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा। उपरोक्त आदेश 27 मार्च 2024 तक जिला भर में लागू रहेंगे तथा आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः कार और ई-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौ+त, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे में बीती रात एक भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की पहले ही मौत हो गई थी। वहीं अब सूचना मिली है कि तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई है। हालांकि इस हादसे में दो अन्य लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उनका सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज चल रहा है। यह हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    ये पांचों लोग ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने इन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान परमजीत सिंह, जगदीश चंद्र और पंकज के रूप में हुई है। जबकि हादसे में नूरपुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी और गोविंदा घायल हो गए है। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मकसूदां थाने के जांच अधिकारी जतिंदर कुमार ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद कार रुक गई।

    इसके बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर ऑडी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान जब ऑडी कार की नंबर प्लेट की जांच की गई तो पता चला कि उक्त कार चंडीगढ़ की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह कंपनी को हादसे की जानकारी दे देंगे। वहां से पुलिस को यह जानकारी मिलेगी कि दुर्घटना के समय उक्त वाहन कौन चला रहा था। जिसके बाद कार चला रहे शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  • पंजाबः DSP की गाड़ी से लैपटॉप चुराकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    बठिंडाः थाना कैंट के अधीन आते पटेल नगर से एक डीएसपी इंशात बांसल की सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर लैपटाप चुरा ले गया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना दो दिन पहले सुबह के समय की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार डीएसपी इशांत बांसल जो बठिंडामें अंडर ट्रेनिंग के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं और पटेल नगर में रहते हैं।

    28 जनवरी को उनकी सरकारी गाड़ी पटेल नगर में स्थित उनके आवास के बाहर खड़ी थी। जब कुछ समय बाद वो डीएसपी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से लैपटाप गायब था। उन्होंने इस संबंध में तुरंत थाना कैंट को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएचओ कैंट रविंदर सिंह का कहना था कि मामले में चोर की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः सिटी बस टेंडर पर MCL कमिश्नर का आया बयान, 5 करोड़ देनें के खिलाफ होगी अपील, देखे वीडियो

    लुधियानाः सिटी बस टेंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिटी बस टेंडर 21 जनवरी को समाप्त हो चुका है। वहीं इस मामले को लेकर MCL कमिश्नर का बयान सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर एग्रेमेंट में गलत लाइन लिखी है। इस मामले को लेकर उन्होंने 5 करोड़ देनें खिलाफ अपील करने का कहा है। वहीं इस मामले को लेकर आर्बिट्रेटर ने ऑपरेटिंग कंपनी हारीजन ट्रांसवे कनैक्ट प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कंपनी को 5 करोड़ रुपए और कोविड काल के समय इस्तेमाल हुए बसों का 25 लाख अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया है।

    इस मामले में निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि वह इस फैसले को चैलेंज कर अपील दायर करेंगे। सिटी बंस चलाने वाली कंपनी और निगम में करार हुआ है वह तकनीकी तौर पर गलत लिखा गया है। ऋषि ने कहा कि 2015-2016 में जब एग्रीमेंट हुआ उस समय लिखा गया कि 9 साल और Which Ever Later जबकि Later की जगह Earlier होना चाहिए।

    कमिश्नर ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई कंपनी 4 बसें सिर्फ खड़ी करके रखे उसे चलाए तो उसका कभी इस तरह से एग्रीमेंट पूरा ही नहीं होगा। निगम द्वारा बस ठेका कंपनी को पत्र लिख दिया गया है कि उसका टेंडर समाप्त हो चुका है। उसे कहा गया है कि जल्द बसों को हेंड-ओवर करें। इस कारण निगम इस मामले में जल्द कानूनी सलाह लेकर अदालत में अपील दायर कर उस एग्रीमेंट को सही करवाएगा।

  • पंजाबः सुबह सुबह कैंटर पलटने से 2 सरकारी बसें हादसे का हुई शिकार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आज सुबह-सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सरकारी अस्पताल के पास साबुन से भरा हुआ कैंटर पलट गया। इस दौरान पीआरटीसी और पनबस की दोनों बसें हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 से 9 सवारियां घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर डिवाइर से टकराकर पलट गया। लोगों का कहना है कि कैंटर डब्बवाली से दोनों बसें चली थी।

    इस दौरान सरकारी अस्पताल के पास कैंटर तेज रफ्तार होने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान दोनों बस चालकों ने बचाव की कोशिश की और दोनों बसे हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दोनों बसों के चालकों ने कैंटर चालक की गलती बताई है। वहीं घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि बताया जा रहा है कि कैंटर के आगे एक मोटरसाइकिल जा रहा था, इसलिए उसे बचाने के चक्कर में कैंटर ने अपना संतुलन खो दिया। 

  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बरसात के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। जहां लोगों को हल्की बारिश से राहत मिली, वहीं अभी भी धुंध के कारण ट्रैफिक में बाधा रही। आज सुबह जहां लुधियाना, बठिंडा समेत कई जिलों में तेज बरसात शुरू हो गई। वहीं जालंधर में हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए 11 जिलों के संबंध में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज गरज व चमक के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला व मालेरकोटला शामिल हैं। 

    वहीं विभाग ने वीरवार से अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 4 डिग्री का तापमान एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 5.1 डिग्री, लुधियाना का 8.3 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 6.8 डिग्री, बठिंडा का 8.0, फरीदकोट का 7.4 डिग्री, गुरदासपुर का 7.5 डिग्री, जालंधर का भी 7.5 डिग्री और बरनाला का 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। गहरी धुंध और कोहरे का प्रभाव रेल व हवाई यातायात पर लगातार बना हुआ है।

    मंगलवार को गहरी धुंध के कारण अमृतसर नांदेड़ साहिब सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार और बुधवार के लिए लिए रद्द कर दी गई है। अमृतसर से उड़ने वाली मलेशिया की फ्लाइट नौ घंटे देरी से उड़ी। कोहरे के कारण सचखंड एक्सप्रेस कुछ दिनों से करीब 18 से 20 घंटे देरी से चल रही थी जिस को मुख्य रखते हुए रेल विभाग ने इस ट्रेन को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। उधर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी से जाने व आने वाली चार फ्लाइट ने आधा से डेढ़ घंटा देरी से उड़ान भरी। सुबह 8.40 पर जाने वाली मलेशिया की फ्लाइट ने 9 घंटे की देरी से शाम 5:30 बजे उड़ान भरी। रेलवे स्टेशन पर भी 7 के करीब अलग अलग ट्रेन दो से साडे पांच घंटे देरी से आ रही है।

  • पंजाबः शक्ति नगर इलाके में चले तेजधार हथियार, देखें CCTV

    लुधियानाः शक्ति नगर इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां करीब 2 दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। पीड़ितों को सिविल अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता के भाई और एक अन्य लड़के ने कहा है कि शाम को वह शक्ति नगर इलाके में स्थित एक बर्गर स्टैंड के पास बर्गर खा रहे थे, तभी वे वहां पहुंचे और करीब दो दर्जन युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

    हालांकि, वह अभी हमले के कारणों के बारे में नहीं बता पाए। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि पीड़ितों का पिछले दिनों अरोपियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। पीड़िता के भाई ने कहा है कि हमले के बाद उसने उन्हें तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में वह उसे अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि हमले में उसका भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।