Blog

  • मेयर चुनाव को लेकर युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई गड़बड़ी के आरोपों पर आज सेक्टर 17 नगर निगम कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। हालांकि प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा पहले से ही बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। लेकिन उसके बावजूद भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के कुछ ही समय के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और वहां से जबरदस्ती उठाकर बस में बिठाकर थाने ले गई।

    प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह धांधली है, जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है। बीजेपी सरेआम गुंडागर्दी कर रही है। इसलिए विरोध जरूरी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लबाना ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के द्वारा ऐसा किया जाना बहुत ही परेशान करने वाला है। पूरे देश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों ने इस कुकृत्य को देखा है। प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता राम नाम का जाप भी कर रहे थे।

  • पंजाबः ऐतिहासिक गुरुद्वारा गऊ घाट पहुंचे संत सीचेवाल, देखें वीडियो 

    फैक्ट्रियों को लेकर दी चेतावनी

    लुधियानाः जिले में आज राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल विशेष तौर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा गऊ घाट पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में बुड्ढे नाले के किनारों को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जाएंगा। उन्होंने कहा कि हम इसे 2 फरवरी से शुरू करने जा रहे हैं। संत सीचेवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य बिल्कुल साफ है, हम पुरानी नहर की सफाई के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इसे हरा-भरा और सुंदर बनाने की शुरुआत की जा रही है। 650 करोड़ रुपये खर्च करने के मामले पर उन्होंने कहा कि जिसने भी फंड का दुरुपयोग किया है, उसकी जवाबदेह तय की जाएगी।

    इसके अलावा संत सीचेवाल ने कहा कि जो फैक्ट्रियां बुड्ढे नाले में प्रदूषित पानी डाल रही हैं, वे पाप के भागीदार हैं। इस दौरान उन्होंने बुड्ढे नाले में प्रदूषित पानी डालने वाली फैकट्रियों को चेतावनी दी है। पानी को प्रदूषित करने वालो के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका इतिहास गुरु साहिब से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी यहां स्नान करने आए थे। संत सींचेवाल ने कहा कि इसे स्वच्छ बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इसे निभाना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाने और साफ-सुथरा बनाने में योगदान देने की अपील की है। 

  • पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 4 गिरफ्तार

    पटियालाः पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस घटना के दौरान 20 वर्षीय अभिषेक नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे रजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके 3 और साथियों दिनेश, योगेश मौर्य और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 4 आरोपियों ने गत रविवार को पटियाला के समीर कटारिया की हत्या की थी। तभी से पुलिस इनकी तलाश में थे। आज पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए SSP वरूण शर्मा के बताया कि रविवार समीर कटारिया नाम के व्यक्ति को किडनैप कर गोली मारी गई थी। इस दौरान उक्त आरोपियों से देसी पिस्तौल, 32 बोर व कारतूस बरामद हुए हैं। 

    उसकी लाश कार से ही बरामद हुई थी। यह बदमाश उससे कार लूटना चाहते थे लेकिन उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। इसकी जांच के दौरान पता चला कि ये बदमाश पटियाला की भादसों रोड से जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद अभिषेक को गोली लगी और चारों को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः फॉर्च्यूनर और बाइक की टक्कर में एक की मौ+त, देखें वीडियो 

    आज जन्मदिन के दिन होगा संस्कार

    तरनतारनः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र मनिंदर सिंह निवासी गांव खान छापड़ी के रूप में हुई है।

    वहीं इस हादसे में दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि अमृतपाल सिंह रोजाना की तरह अपने स्कूल से पेपर देकर दोस्त के साथ लौट रहा था। तभी चोहला साहिब रोड पर फतियाबाद पॉवर स्टेशन के पास पीछे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके इकलौते बेटे मौके पर ही मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि आज मृतक अमृतपाल सिंह का जन्मदिन है और अमृतपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके जन्मदिन के मौके पर किया जाएगा।

  • अब अमेरिका ने H-1B वीजा में बड़े बदलाव की घोषणा

    नई दिल्ली: अमेरिका ने भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी विशेष व्यवसाय वीजा के लिए अपनी वार्षिक लॉटरी में बड़े बदलाव की घोषणा की है, जिससे कि धोखाधड़ी की संभावना को कम किया जा सके और पंजीकरण प्रणाली में सुधार और उसे सुव्यवस्थित किया जा सके। अमेरिका ने 29 जनवरी को औपचारिक रूप से घरेलू स्तर पर बहुप्रतीक्षित एच-1बी वीजा को नवीनीकृत करने के लिए एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है, एक ऐसा कदम जिससे हजारों भारतीय तकनीकी पेशेवरों को लाभ होने की संभावना है।  यूएससीआईएस ने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष 2025 एच-1बी कैप के लिए प्रारंभिक पंजीकरण 06 मार्च 2024 दोपहर से शुरू होगा, जबकि पंजीकरण की प्रक्रिया 22 मार्च 2024 तक चलेगी। नई संशोधित प्रणाली में, अन्य बातों के अलावा, नियोक्ताओं द्वारा पंजीकरण के लिए लाभार्थी-केंद्रित चयन प्रक्रिया का प्रावधान शामिल है।

    पहले जब एक व्यक्ति द्वारा कई आवेदनों के परिणामस्वरूप अक्सर सिस्टम की धोखाधड़ी होती थी, अब एच-1बी वीजा आवेदनों को व्यक्तिगत आवेदकों के आधार पर गिना और स्वीकार किया जाएगा। यहां तक कि अगर एक व्यक्ति विभिन्न कंपनियों के लिए कई आवेदन दाखिल करता है, तो उन्हें पासपोर्ट नंबर जैसी व्यक्तिगत क्रेडेंशियल के आधार पर एक आवेदन के रूप में गिना जाएगा। विदेश विभाग ने कहा कि पायलट कार्यक्रम स्वैच्छिक है और यह प्रत्येक सप्ताह लगभग 4,000 आवेदनों की अनुमति देगा, जिनमें से 2,000 उन आवेदकों के लिए हैं जिनके पूर्व एच-1बी वीजा कनाडा में उसके राजनयिक मिशनों द्वारा जारी किए गए थे, और अन्य 2,000 उन आवेदकों के लिए हैं जिनके पूर्व एच-1बी वीजा जारी किए गए थे। भारत में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा जारी किए गए।

    आवेदन स्लॉट 29 जनवरी, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी को जारी किए जाएंगे। आवेदक केवल उपरोक्त निर्दिष्ट तिथियों के दौरान नीचे दिए गए लिंक किए गए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। जो आवेदक एक आवेदन तिथि पर आवेदन करने में असमर्थ हैं, वे प्रवेश अवधि के दौरान शेष आवेदन तिथियों में से किसी पर आवेदन का पुन: प्रयास कर सकते हैं। आवेदन अवधि सभी आवेदन स्लॉट भर जाने पर या 1 अप्रैल, 2024 को, जो भी पहले हो, समाप्त हो जाएगी। विदेश विभाग ने कहा, “जो व्यक्ति पायलट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं, या जो पायलट कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का विकल्प चुनते हैं, वे अमेरिकी दूतावास या विदेशी वाणिज्य दूतावास में वीजा नवीनीकरण के लिए आवेदन करना जारी रख सकते हैं। आवेदक का पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज राज्य विभाग को प्राप्त होने की तारीख से अनुमानित प्रसंस्करण समय में छह से आठ सप्ताह लगेंगे।

  • पंजाबः गुज्जरों और गांव वासियों में हुई झड़प, चले ईट और पत्थर, देखें वीडियो

    मोगाः तारेवाला वाला गांव के पास पॉवर ग्रिड के नजदीक गुज्जरों और गांव वासियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, दोनों में उस समय हंगामा हो गया जब गांव वासी बेसहारा गाय के झुंड को पकड़ कर गौशाला छोड़ने के लिए पकड़ने गए। इस दौरान एक गाय गुज्जरों के घर के अंदर चली गई। हालांकि गांववासी गाय को पकड़ने के लिए गए थे। लेकिन इस दौरान गुज्जरों और गांव वासियों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईट और पत्थर लाठियां बरसाई गई। जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है।

    इस घटना में कुछ लोगों को चोटे भी लगी है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया। घटना की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि बेसहारा गायों के झुंड उनकी फसलों को खराब करते थे और उन्होंने गोशाला वालो से बात की ओर उनको पकड़ कर गोशाला भेजने लगे थे। इस दौरान एक गाय गुज्जरों के घर में चली गई थी। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। वही जांच अधिकारी ने बताया कि गुज्जरों ओर गांव वासियों में झगड़ा होने की घटना की सूचना उन्हें मिली है। गांव वासी बेसहारा गायों को पकड़ कर गोशाला भेजने के लिए पकड़ रहे थे दोनो पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया है, अब मामला शांत हो गया है।

  • बड़ी खबरः पूर्व PM और उनकी पत्नी को 14 साल की जेल, 78 करोड़ का जुर्माना 

    इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के नेता इमरान खान और उनकी पत्‍नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में 14 साल जेल की सुनाई गई है। यह दूसरा मामला है जिसमें इमरान खान को 10 साल या उससे ज्‍यादा की सजा सुनाई गई है। इमरान खान और उनकी रहस्‍यमय पत्‍नी बुशरा बीबी को तोशाखाना से बहुत कम पैसे देकर या फ्री में विदेशों से मिले महंगे तोहफे लेने का आरोप है। अभी इमरान खान के खिलाफ अलकदीर ट्रस्‍ट मामले में भी सजा सुनाया जाना बाकी है। यही नहीं इमरान खान पर 78 करोड़ 70 लाख पाकिस्‍तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बुशरा बीबी ने अदियाला जेल में सरेंडर कर द‍िया है।

    डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान की स्‍पेशल कोर्ट ने 10 साल तक इस कपल को कोई भी सार्वजनिक पद संभालने पर रोक लगा दी है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक बुशरा बीबी के कहने पर इमरान खान ने तोशाखाने से कई महंगे गिफ्ट उठा ले गए थे। इसमें सऊदी प्रिंस की ओर से दी गई महंगी घड़‍ियां भी शामिल हैं जिसकी जानकारी मोहम्‍मद बिन सलमान तक पहुंच गई थी। बुशरा बीबी को खुद को पीर मानती हैं और उनके बारे में दावा किया जाता है कि वह जिन्‍न से बात करती हैं। इमरान खान का देश के सबसे शक्तिशाली इंसान आर्मी चीफ असीम मुनीर से व‍िवाद गहरा गया है और यही वजह है कि उन्‍हें चुनाव से ठीक पहले लगातार सजाएं सुनाई जा रही हैं।

    इस सजा से उनके चुनाव लड़ने का रास्‍ता लगभग बंद हो गया है। इससे पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान और नेता शाह महमूद कुरैशी को साइफर मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष अदालत के जज अबुल हसनत जुल्करनैन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में सुनवाई के दौरान सजा की घोषणा की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, इमरान खान ने कहा था कि मुकदमे की गति से पता चलता है कि “मैच पहले से ही तय है”।

    डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू को बचाने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने सत्ता प्रतिष्ठान से बातचीत करने की इच्छा जताते हुए कहा कि हाल की घटनाओं ने आमचुनाव को बदनाम कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटीआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ जांच कराने को कहेंगे जो चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले हैं।

    पीटीआई संस्थापक ने दावा किया कि पीएमएल (एन) के सबसे बड़े नेता नवाज शरीफ कोर्ट के साथ एक समझौते के तहत पाकिस्तान लौट आए और वह अभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के लिए ‘वीगो वाहन’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि यदि एक बार अनुमति मिली तो वे अब तक की सबसे बड़ी रैली करेंगे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख सेवानिवृत्त जनरल कमर जावेद बाजवा विपक्षी नेताओं के लिए एक समझौते की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अदालत से जनरल बाजवा, डोनाल्ड लू और सैन्य राजनयिक को गवाह के रूप में बुलाने के लिए कहेंगे।

  • भारतीय युवक की विदेश में बेरहमी से ह+ त्या, हथौड़े से किए 50 वार, देखें वीडियो

    परिजनों ने किए अहम खुलासे

    पंचकूलाः गांव भगवानपुर के रहने वाले 25 साल के विवेक सैनी जिसकी अमेरिका में बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। विवेक सैनी का बीते दिनों अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भगवानपुर में किया गया था। जब हमारी टीम उनके घर पहुची तो उनके भाई ओर बहन ने कैमरे के सामने न आने की शर्त पर जानकारी देते हुए कहाकि ऐसी घटनाए भारतीयों के साथ होती रहती है। मृतक की बहन ने बताया कि मेरे भाई ने उस व्यक्ति की सहायता की उसे खाने पीने के लिए दिया ओर स्टोर में रखा । मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि हत्या से पहले वह अपने भाई को मिलकर आया था। उसने भी उसे व्यक्ति को वहां पर बैठे हुए देखा था।

    मृतक ने अपने चचेरे भाई को भी बताया था कि मैं इस व्यक्ति की मदद की है लेकिन उसे नहीं मालूम था कि जिस व्यक्ति की वह मदद कर रहा है वही व्यक्ति उसके जान का दुश्मन बन जाएगा ओर दो दिन तक वह व्यक्ति स्टोर के बाहर बैठा रहा जब मेरे भाई ने वहां पर आकर उसे व्यक्ति से वहां से जाने को कहा और पुलिस कंप्लेंट करने की बात की तो व्यक्ति ने हथौड़े से 50 बार वार किए। जिससे मौके पर ही विवेक सैनी की मौत हो गई। मृतक की बहन ने बताया कि हमें नहीं मालूम था कि हमारा भाई इस तरीके से भारत वापस आएगा। घर में और पूरे गांव में शोक की लहर हैं। मृतक की बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस व्यक्ति ने उसके भाई की हत्या की है वह व्यक्ति तीन दिन पहले ही जेल से छुट कर आया था उसे व्यक्ति के पास ना तो रहने के लिए घर था और ना ही खाने के लिए कुछ ।

    उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति पुलिस की कस्टडी में है और अपने आप को बचाने के लिए दिमाग की तौर पर परेशान होने का दावा कर रहा है जिस व्यक्ति ने मेरे भाई की हत्या की है उसके पास किसी भी तरह का ड्रग्स नहीं था ना ही वह ड्रग्स एडिक्ट था हम उसे यह पूछना चाहते हैं कि आखिरकार उसने हमारे भाई के साथ ऐसा क्यों किया जबकि हमारे भाई ने तो उसकी मदद की थी हम भारतीयों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है लेकिन मेरे भाई को नहीं पता था कि जिस व्यक्ति की वह मदद कर रहा है।

    वह व्यक्ति उसकी जान से मार देगा अमेरिका में भारतीयों के साथ ऐसा ही होता है। मेरे भाई को 24 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था लेकिन जब 25 जनवरी को वह उस तरीके से नहीं आया जिस तरीके से हम उसका इंतजार कर रहे थे , 2 साल पहले मेरा भाई अमेरिका गया था और वह पहली बार भारत आ रहा था, घर वालों में भी खुशी की लहर थी कि 2 साल बाद हमारा बेटा घर आ रहा है लेकिन हम लोगों को नहीं मालूम था कि 2 साल बाद हमारा भाई इस तरीके से भारत वापस आएगा। अमेरिका की सरकार ने हमें वकील दिया है और हमसे हमारे बयान मंगवाए हैं जो हम उन्हें देंगे।

  • मॉडल टाउन में इनकम टैक्स की रेड: बाल विकास स्कूल और राज ओवरसीज में दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड़ की है। इस दौरान टीम ने पाश एरिया मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल और पुराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राज ओवरसिज में दबिश दी। जहां टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है। इकनम टैक्स की दबिश से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई। टीम ने यहां पहुंचते ही स्कूल और फैक्ट्री के सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। जिनकी छानबीन और पड़ताल शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की कई गाड़ियों में सवार होकर टीम पानीपत सुबह करीब 7:30 बजे पहुंची। यहां टीम ने मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल में और इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित राज ओवरसिज में एक साथ दबिश दी। भीतर घुसते ही दोनों जगहों के क्लेरिकल विभाग को टीम ने अपने अंडर ले लिया। बाल विकास स्कूल की दो ब्रांच है। जिसमें एक ब्रांच मॉडल टाउन में है। जबकि दूसरी ब्रांच गांव जाटल में है। बाल विकास स्कूल की मालकिन वसुंधरा नाथ है। जोकि मॉडल टाउन में ही रहती है। दोनों स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के छात्र पढ़ते हैं।

    बताया जा रहा है कि पानीपत ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश में राज वूलन के नाम से फेमस है। इसकी भी पानीपत में कई इंडस्ट्री है। जिसमें एक पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की इंदिरा विहार कॉलोनी में है। जबकि दूसरी सेक्टर 25 में है। टीम ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित इंडस्ट्री में पहुंचते ही सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और गेट बंद कर दिए। इसके बाद यहां सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

  • पंजाबः पेट्रोल-डीजल की फिर बढ़ी कीमतें 

    पंजाबः पेट्रोल-डीजल की फिर बढ़ी कीमतें 

    लुधियानाः देश में जनवरी के आखिर दिन एक बार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं आज की कीमतों में लखनऊ से लेकर लुधियाना तक ईंधन के दाम में बढ़ोत्तरी देखने के लिए मिली है। हालांकि महानगरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि भारत में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के धाम में बदलाव किया जाता है।  सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के नोएडा में पेट्रोल आज महंगा हुआ और 42 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है।

    यहां डीजल भी 39 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है। यूपी के ही मिर्जापुर जिले में आज पेट्रोल 82 पैसे महंगा हुआ और 97.45 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 81 पैसे चढ़कर 90.63 रुपये लीटर हो गया है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में आज पेट्रोल 4 पैसे चढ़कर 96.89 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 3 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये के भाव बिक रहा है। वहीं, कच्‍चे तेल की बात करें तो आज ग्‍लोबल मार्केट में तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.42 डॉलर बढ़कर 82.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़कर 77.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव है।