Blog

  • पंजाबः दोनों साडू में हुए झगड़े में चले तेजधार हथियार, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साड़ू में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में तेजधार हथियार चल गए। इस दौरान एक की हाथ की नसे काट दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसने साथियों के साथ मिल उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देने के कारण यह हमला हुआ है। खून से लथपथ व्यक्ति को सड़क पर फेंक कर बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में उसकी हालत नाजुक देख तुरंत उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हाथ की कलाई से खून लगातार बहता रहा। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख व्यक्ति को सीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया।

    युवक की कलाई की नसें कट गई है। जानकारी देते हुए घायल परमिन्द्र सिंह के भाई योगेश धवन ने कहा कि उसका भाई प्रीत नगर शिमलापुरी इलाके का रहने वाला है। आज वह रात बाजार से दवा खरीदने बाइक पर जा रहा था। अचानक से रास्ते में उसका साडू उससे लिफ्ट मांगने लगा। उसे उसने कुछ दूरी पर छोड़ने के लिए कहा। परमिन्द्र ने उसे बाइक पर बैठाया लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसने परमिन्द्र के हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल परमिन्द्र का उसके साडू के साथ कुछ समय पहले पैसों का लेन-देन था। 1 लाख रुपए उसने लिए थे जो वापस कर चुका है।

    अब उसका साडू करीब 30 हजार अन्य देने के दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में उसने आज रात परमिन्द्र पर हमला करवाया है। परमिन्द्र के हाथ की नसें कट गई है। योगेश ने कहा कि हमलावर बरोटा रोड का रहने वाला है। फिलहाल परमिन्द्र को CMC अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है। थाना पुलिस शिमलापुरी को भी वह सूचित करेंगे।

  • पंजाबः जालंधर के बाद अब इस जगह से अर्धनग्न अवस्था में महिला का अदजला श+व बरामद 

    लुधियानाः लाडोवाल से साउथ सिटी जाते समय एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव सड़क किनारे चादर में लिपटा हुआ पड़ा था और चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है।  वहीं सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने महिला को चादर में अर्धनग्न हालत में लिपटा देखा तो उसने तुरंत नजदीकी किसी गांव बग्गा कलां​​​​​​ के सरपंच को सूचित किया। मौके पर आस-पास के लोग एकत्र हुए जिन्होंने थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचित किया।

    घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव की पहचान करने की काफी कोशिश की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान करवाने के लिए देर रात सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना लाडोवाल के एसएचओ के लवदीप सिंह ने कहा कि थाना में नजदीकी किसी गांव के सरपंच ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ साउथ सिटी पुल किनारे पड़ा है। फिलहाल मामला अभी संदिग्ध है।

    घटना स्थल से कुछ क्लू फॉरेंसिक जांच में भेजे जाएंगे। आस-पास के सीसीटीवी भी चैक करवाए जा रहे है। थाना प्रभारी ने कहा कि शव की हालत से लग रहा है कि महिला के शरीर पर भी कोई पदार्थ डाला गया है। बता देंकि इससे पहले बीते दिन जालंधर के बस्तीयाद इलाके में अदजला पुरुष का शव बरामद हुआ था। हालांकि उस मामले को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है कि अब लुधियाना में महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

  • आज का राशिफल, 31 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 31 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal – आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 40 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर आज भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। आपको कार्य स्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर होगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नयी योजना बनाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल सही बना रहेगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा-सा उलझनो भरा हो सकता है। आज व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बैंक बैलेंस कम होगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप ऑनलाइन कोई नया डिस बनाना सीखेंगे।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में जरूरतमंद लोगों को ऊनि वस्त्र दान कर सकते है। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। आज आपको अचानक कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार देंगे। प्रॉपर्टी के कागजों को आज संभाल कर सुरक्षित जगह पर रखें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करें। आज आप फिजूल की बातों पर बहस करने से बचे, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कार्यों में बिजी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफ़िक डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखायेंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने दोस्त के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

    धनु राशि-

    आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। नवविवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करे, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को उपहार देंगे। बच्चों का मन प्रसन्न होगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुये है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर इम्प्रेसन अच्छा जमेगा। घर के डेकोरेशन का वर्क करवाने के लिए आप अपने परिवार  से सलाह लेकर किसी डेकोरेशन वाले से करवाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। आपका माइंड आज फ्रेश रहेगा, स्वास्थ्य भी फिट एंड फाइन रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

     

  • जालंधरः कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: विधिपुर फाटक के पास Audi कार और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    मौके पर पहुंचे एएसआई जतिंदर कुमार मामले की जांच कर रहे है। वहीं कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਫ਼ਿਲਮੀ ਸਟਾਈਲ ਚ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕੁੱਟ ਕੇ ਬਣਾਈ ਅਸ਼ਲੀਲ ਵੀਡੀਓ, ਸੁਣੋ ਪੀੜਿਤਾਂ ਦੀ ਜੁਬਾਨੀ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਇੱਕ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਥਾਨਕ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੀੜਿਤਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲੜਕਾ ਕਿਸੇ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਪਿਆਰ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਦੋਨੋ ਘਰੋਂ ਭੱਜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੁੱਝ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਬਖਸੀਸ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬੇਟੇ ਅਮਨ ਨੇ ਬੰਦਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਹਿਲਾਂ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਹਾਂ ਜੀਆਂ ਨੂੰ ਚੁੱਕ ਕਿਤੇ ਅਣਪਛਾਤੀ ਜਗਾਹ ਤੇ ਲੈ ਗਏ। 

    ਜਿਥੇ ਅਮਨ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਪੀੜਿਤਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਨਗਨ ਕਰ ਉਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਈ ਤੇ ਲਾਈਵ ਹੋ ਦੋਸਤਾਂ ਅਤੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਖਾਈ । ਜਦੋਂ ਇਹ ਸਬ ਉਸ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਵੀਡੀਓ ਕਾਲ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਬਖਸੀਸ ਸਿੰਘ ਸਭ ਕੁੱਝ ਦੇਖ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਚੁਗੱਤੇ ਵਾਲਾ ਥਾਣਾ ਆਰਫਕੇ ਵਿਖੇ ਦਰਖਾਸਤ ਦੇਣ ਲਈ ਗਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਪੀੜਿਤਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਕਿ ਅਗਰ ਤੁਸੀਂ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਤਾਂ  ਵੀਡੀਓ ਹੋਰ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਤੇ ਵੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਅਤੇ ਅਸ਼ਲੀਲ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਐਸ.ਪੀ. ਡੀ ਰਣਧੀਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधर: ED ने आप विधायक से की 7 घंटे पूछताछ, मीडिया से बनाई दुरी, देखे वीडियो

    जालंधर,ENS: आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह जालंधर के ईडी दफ्तर द्वारा भेजे सम्मन के बाद आज दोपहर दफ्तर पहुंचे थे। ED ने अक्टूबर में विधायक के घर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि उक्त विधायक 238 करोड़ रुपये से अधिक की घोषित संपत्ति के साथ पंजाब के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। पिछले 7 घंटे से ई डी द्वारा विधायक कुलवंत सिंह से पूछताछ की गई लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब ना देते हुए विधायक गाड़ी में बैठकर निकल गए। वही ईडी के अधिकारियों ने भी मीडिया से दूरी बनाकर किसी बात का जवाब नहीं दिया।

    बताया जा रहा है कि ईडी की टीम द्वारा आप विधायक से मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल-जवाब हो रहे हैं। दरअसल, ईडी की टीम ने एक दिन पहले ही कुलवंत सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब तीन महीने पहले कुलवंत सिंह के घर पर ED ने रेड की थी।

    ED ने बताया था कि विधायक के घर पर दिल्ली की शराब नीति से जुड़े घोटाले को लेकर की गई। कुलवंत सिंह के घर पर रेड के साथ-साथ अमृतसर, लुधियाना और राजस्थान के गंगानगर पर करीब 13 घंटे सर्च चली थी। कुलवंत सिंह ने शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨ ਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਗੁਰਚੱਕ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਲਗੀ ਮਿਸਤਰੀਆਂ ਦੀ ਲੇਬਰ ਉੱਪਰ ਕੁਝ ਅਨਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਟਾ ਰੋੜੇ ਬਰਸਾਏ ਜਾਣ ਅਤੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਦੀ ਭੰਨ ਤੋੜ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। 

    ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮਿਸ਼ਤਰੀ ਲਾਡੀ ਮਸ਼ੀਹ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬੀਤੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਰਾਤ ਨੂੰ ਕਰੀਬ ਪੰਜ ਤੋਂ ਸੱਤ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜਿਆਂ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਉਹਨਾ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਲੈਬਰ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਹੈਡ ਟੀਚਰ ਅਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਧਰਮਕੋਟ ਵਿਖੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲੀਸ ਚੌਂਕੀ ਇਨਚਾਰਜ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲਾ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲ ਚੁਕੀ ਹੈ  ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • पंजाबः बस में गोली चलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    तरनतारनः तरनतारन बस स्टैंड पर उस समय भगदड़ मच गई। जब तरनतारन से मुंडा पिंड गांव जा रही बस में बिहार से आ रहे सिपाही ने नशे की हालत में यात्रियों से भरी बस गोली चला दी। बताया जा रहा है कि सिपाही ने 12 बोर की राइफल से फायरिंग कर दी। जोकि बस स्टैंड पर खड़ी थी। मौके पर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

    इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने बस में फायरिंग की है और इसकी जांच की जा रही है। वह लोहार गांव का रहने वाला है और मुंडा पिंड गांव जाने वाली बस में बैठा था।

  • बसाल में पशु पालन विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित:आज बसाल में पशु पालन विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया। बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसाल में सरकार गाँव के द्वार के प्रोग्राम  दौरान पशु पालन विभाग ऊना द्वारा जागरूकता शिविर लगाया। जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री रहे और साथ में कुटलैहड के विधायक देवेन्द्र भुट्टो, उपायुक्त राघव शर्मा, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ विनय शर्मा,  वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतेंद्र ठाकुर डॉ राकेश भट्टी  एवं समस्त पशु पालन विभाग के कर्मचारी एवं जिला के अन्य अधिकारी व समस्त प्रशासन भी मौजूद रहा।
  • फोक मीडिया द्वारा सरकारी योजनाओं का किया गुणगान 

    ऊना /सुशील पंडित :सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के दौरान मंगलवार को गा्रम पंचायत चताड़ा और समूरकलां में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पूर्वी कलामंच के कलाजत्थे ने गीत-संगीत के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों बारे लोगों को जागरुक किया। कला जत्थे ने लोगों को सुखाश्रय योजना, स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना बारे ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर गा्रम पंचायत चताड़ा के कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम ठाकुर, उपप्रधान ज्ञान दास, वार्ड पंच रीना देवी, अंजना देवी व देवेन्द्र जबकि समूरकलां ग्राम पंचायत के कार्यक्रम में गा्रम पंचायत प्रधान ज्ञान चन्द, वार्ड पंच आशा देवी व कमल देव सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।