Blog

  • जालंधरः वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौ’त

    जालंधर, ENS: कपूरथला रोड के नजदीक जालंधर कुंज के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश राजपूत के रूप में हुई है। मृतक के परिवार सदस्यों ने बताया कि वह कपड़े का काम करता है और वह देर रात काम से घर वापिस लौट रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि उन्हें किसी राहगीर का फोन आया कि कमलेश एक्सीडेंट के बाद बीच सड़क पर पड़ा हुआ है।

    जिसके बाद वह उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए और डाक्टरों ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी तरफ मंड चौकी के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः तेजधार हथियार के बल पर डॉक्टर से नगदी छीन लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में क्राइम की बढ़ रही वारदातों  के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हालात यह हो गए है कि दिन हो रात चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला  बहादुर.के रोड़ से सामने आया है। जहां देर रात बेखौफ लुटेरों ने एक डाक्टर को अपना शिकार बनाया। दरअसल, बहादुर. के रोड पर एक डॉक्टर की दुकान पर 2 नकाबपोश लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर 45 हजार रूपए की नगदी छीन ली। उक्त लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अपने क्लीनिक पर अपने साथी के साथ बैठा था। तभी 2 नकाबपोश लुटेरे क्लीनिक के अंदर दाखिल हुए, अंदर आते ही लुटेरों ने केबिन का दरवाजा बंद करके तेजधार हथियारों की बल पर डॉक्टर रसिक के गले में पड़ी नगदी निकाल ली और पर्स में पड़े पैसे भी निकाल लिए।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि क्लीनिक में लगे कैमरे खराब है फिर भी पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉक्टर रसिक के मुताबिक बदमाश जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए केबिन की बाहर से कुंडी लगाकर गए। उन्होंने पास के ही एक मेडिकल स्टोर मालिक को फोन कर घटना के बारे में बताया। मेडिकल संचालक के आने से पहले ही एक ग्राहक ने उनके केबिन की कुंडी खोल दी। वारदात के तुरंत बाद उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल में सूचित किया। करीब 10 मिनट बाद ही पुलिस क्लिनिक पहुंच गई।

  • तेज रफ्तार का कहर : कार और बाइक की टक्कर, 2 की मौ’त,  5 घायल

    तेज रफ्तार का कहर : कार और बाइक की टक्कर, 2 की मौ’त, 5 घायल

    नई दिल्ली : हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार एसयूवी कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 महिलाओं सहित 5 लोग घायल हुए हैं। हादसा राजीव चौक अंडरपास में हुआ यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनाचक से पलट गई, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइिकल इससे टकरा गई जिस कारण बाइक सवार युवक और एसयूवी कार ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस के अनुसार एसयूवी सवार युवक अपने दोस्तों के साथ एक युवती का जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे

    गाड़ी को गांव नखडौला निवासी 28 वर्षीय विपिन यादव चला रहा था। गाड़ी तेज रफ्तार में सुभाष चौक की तरफ से पुराने गुरुग्राम की तरफ जा रही थी शाम करीब सवा 7 बजे जब गाड़ी राजीव चौक अंडरपास में पहुंची तो अंडरपास में कर्व के पास चालक गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा इसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी और दूसरी तरफ सुभाष चौक की तरफ जाने वाली लेन में आ गई इस बीच एक बाइक सवार बादशाहपुर निवासी 48 वर्षीय सुरेश चंद स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया हादसे में गाड़ी का एक टायर भी निकल गया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बाइक सवार सुरेश चंद और कार ड्राइवर विपिन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं, बाकी घायलों का इलाज जारी है

    फिलहाल पुलिस ने सुरेश चंद के भतीजे के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मामले में एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि वाहन दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन की गति तेज होना पाया गया है गाड़ी से एक पोस्टर मिला है जिसमें युवती के बर्थडे की शुभकामनाएं लिखी हुई हैं। शुरुआत में पुलिस मान रही है कि कार काफी रफ्तार में थी फिलहाल मामले की जांच की जा रही है घायलों से पूछताछ के बाद ही घटना की असली वजह पता लग पाएगी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

  • भूकंप के तेज झटकों से मचा कोहराम, 111 की मौत, 200 से अधिक घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः चीन में भूकंप से अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 200 से अधिक लोग घायल है। बता दें, चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु और किंघई में सोमवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर है। चीनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूंकप के कारण गांसु में 100 लोगों की जान जा चुकी है वहीं किंघई में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गांसु में 96 तो किंघई में 124 लोग घायल हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि भूंकप के कारण काफी नुकसान हुआ है। पानी और बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। परिवहन और संचार बुनियादी ढांचों को भयंकर नुकसान हुआ है। 

    एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गांसु की राजधानी लान्झू में भूकंप के झटके महसूस होते ही विश्वविद्यालय के छात्र अपने छात्रावासों से बाहर निकल आए। वहां हंगामा हो रहा था। चीनी मीडिया ने बताया कि रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। टेंट, फोल्डिंग बेड और रजाइयां मौके पर पहुंचाई जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने मृतकों की संख्या कम करने के लिए उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।

  • आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट, फैला लावा और धुआं

    नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिमी आइसलैंड के रेक्जेंस प्रायद्वीप में बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट से लोगों में दहशत फैल गई है। ज्वालामुखी विस्फोट की यह घटना पिछले कई हफ्तों तक आई भूकंप की गतिविधियों के बाद हुई है। ज्वालामुखी विस्फोट से एक बड़े इलाके में लावा और धुआं फैल गया है। जानकारी के मुताबिक ग्रिंडाविक शहर के उत्तर में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ।

    पिघली हुई चट्टानें जमीन के अंदर से निकलने लगीं। ज्वालामुखी से निकलनेवाला लावा और राख दूर-दूर तक फैल रहा है। बताया जाता है कि जमीन के अंदर 3.5 किमी लंबी दरार है जिसके अंदर से प्रति सेकंड लगभग 100 से 200 क्यूबिक मीटर (3,530 से 7,060 क्यूबिक फीट) लावा निकल रहा है।

    भूगर्भ वैज्ञानिकों ने जताई थी आशंका

    पिछले कुछ हफ्तों से हो रही लगातार भूकंपीय गतिविधियों की दहशत से अभी आइसलैंड के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि ज्वालामुखी विस्फोट ने एक बार फिर लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। हालांकि रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर हुए इस ज्वालामुखी विस्फोट से पहले ही प्रशासन ने यहां से करीब 4 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया था। पिछले कुछ दिनों इस इलाके में लगातार भूकंपीय गतिविधियां महसूस की जा रही थीं जिसके बाद भूगर्भ वैज्ञानिकों ने ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका जताई थी।

  • जालंधरः सुबह-सुबह घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: दिसंबर महीना भी लगभग आधा बीत चुका है। वहीं ठंड का प्रकोप भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर सुबह-सुबह जहां कोहरे की चादर में शहर लिपटा हुआ दिखाई देता है तो वहीं कुछ घंटों के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिलती है। वही आज सुबह कोहरे की चादर में जालंधर लिपटा हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार आज सुबह धीमी रही।

    दरअसल, रात के समय कोहरा पड़ जाने के कारण तापमान में काफी ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। वहीं, पंजाब में सुबह-शाम धुंध बढ़ने और ठंडी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग की तरफ से कोहरे के कहर को लेकर पहले से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में धुंध और भी घनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है।

  • आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंलगवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 37 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आज किसी बिजनेस में रुपए लगाने से पहले उस बिजनेस के जानकर की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपका विवाहित जीवन सुख शांति से भरपूर रहेगा। आज ऑफिस में सीनियर्स की सलाह आपके काम आयेगी। अपना कार्य किसी को सौपने से आपका काम रुक सकता है। पिता जी की सलाह किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में कारगर साबित होगी । छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहाने वाला है।

    वृष राशि:

    आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। साथ ही पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी भी होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से मीटिंग करेंगे। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज पुत्र पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है । विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा, मेहनत जारी रखने की जरुरत है सफलता जल्द ही मिलने वाली है।

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पहले से चली आ रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्वजनों से हर्षोल्लास से भरी कोई सूचना मिल सकती है। बुक स्टोर के लोगों का कारोबार बेहतर दिशा में आगे बढे़गा। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रसाशनिक अधिकारीयों से ताल-मेल बनाकर रखना अच्छा रहेगा। घर के बुजुर्गों कों समय से दवाई दें और उनकी देख भाल करें।

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह की टेंशन जल्द ख़त्म होगी। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे।

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको खान पान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरुरत से ज्यादा किसी की बात का उत्तर देना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही किसी से बात करते समय अपने भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन उत्साह भरा रहेगा। आज आपको आय वृद्धि के नए साधन मिलेंगे, उनका लाभ उठाएंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। छोटी-छोटी बातों को आज नजरंदाज करें। आज आप किसी कम्पटीशन में भाग ले सकते हैं। आज लेखन कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज लोगों से आपको तारीफ मिलेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले आपकी बात पर सोच-विचार करेंगे । नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।

    तुला राशि:

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी। जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला सावधानी पूर्वक लें। व्यापार के नजरिये से आपका काम अच्छा चलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। महिलायें आज ऑनलाइन कोई डिस बनाना सीखेंगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आज ऑफिस में कोई छोटी पार्टी कर सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

    धनु राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य कर रहे लोगों के आमदनी में आज बढ़ोतरी होगी। आज आय के नये-नये स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज अनावश्यक सोच- विचार से बचने का प्रयास करें। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपके बच्चे किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। छात्र आज अपनी तैयारियों को लेकर अपने शिक्षकों से सलाह लेंगे, अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज स्वजनों से स्नेह बढेगा। आज खान पान में रूचि बढ़ेगी। जो लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करेंगे। लवमेट अपनी गलत फहमियाँ दूर करेंगे। घर में किसी नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

    कुम्भ राशि:

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। आज घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें। परिवार की किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलेगी।

    मीन राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए । छात्र अपनी पढाई में लापरवाही करने से बचे। आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आपका काम गति से आगे बढेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खान पान का ध्यान रखना होगा। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

  • जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस के इस इलाके में हुई लूट, देखे Live

    जालंधर (ENS) : बस्तियात क्षेत्र के कांशी नगर से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने बताया की वह घर से चूहा छोड़ने के लिए निकला था।  तो तीन लुटेरे मोटरसाइकिल पर उनके पास आए और वडाला चौक का रास्ता पूछने लगे। इससे पहले की उन्हें कुछ पता लगता दो लुटेरों ने युवक की गर्दन पर दात रख दिया। लुटेरे युवक से 15000 रुपयों की नगदी , मोबाइल और एक्टिवा की चाबी भी छीन कर ले गए।  

  • DMC ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਖੋਲਿਆ ਗਿਆ ਕੱਟ, ਲੱਗਿਆ ਲੰਬਾ ਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਹੰਬਰਾ ਰੋਡ ਤੇ ਡੀਐਮਸੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕੱਟ ਖੋਲਣ ਦਾ ਸਥਾਨਕ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ਼ ਜਤਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੱਟ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਖੁੱਲਾ ਹੁੰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਸ ਥਾਂ ਤੇ ਜਾਮ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਣੀ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਅਕਸਰ ਹੀ ਸੜਕ ਤੇ ਹਾਦਸੇ ਹੁੰਦੇ ਸਨ। ਇਹਨਾਂ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਦਵਾਉਣ ਅਤੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਕੱਟ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।  

    ਹੁਣ ਇਸ ਕੱਟ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਜਾਮ ਲੱਗਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਹੋਣ ਦਾ ਖਤਰਾ ਪੈਦਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ ਕੱਟ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः 200 ग्राम हेरोइन और फर्जी दस्तखत कर गाड़ी बेचने के मामले में 2 गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जितेंद्रपाल सिंह उर्फ जगी निवासी गांव खुन-खुन दसूहा और हरीश सैनी निवासी गांव ऋषि नगर होशियारपुर के रूप में हुई है। 

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मोती बाग कालोनी चोहकां रोड के पास मौजूद थे, जहां पुलिस पार्टी को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने जितेंद्रपाल को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनटीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। 

    इसी तरह थाना छह की पुलिस ने फर्जी दस्तक पर गाड़ी बेचने के मामले में हरीश सैनी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अयाजब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुरजीत सिंह को शिकायत मिली थी कि आरोपी हरीश ने फ़र्ज़ी दस्तख़त कर गाड़ी बेचने के मामले में 16, लाख रुपये ठग लिए थे, उसके बाद उनकी टीम के एएसआई सुरजीत सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।