Blog

  • Ashok Vihar इलाके में लापता बच्चे का शव हुआ बरामद

    Ashok Vihar इलाके में लापता बच्चे का शव हुआ बरामद

    नई दिल्लीः नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में रविवार को 7 साल का प्रिंस रोजाना की तरह घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक वह वापस घर नहीं आया। परिवार मजदूरी का काम करता है। कुछ देर बाद परिजन अशोक विहार पुलिस थाने में पहुंचे और उन्होंने अपने 7 साल के बेटे प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने प्रिंस की तालाश की।

    लेकिन वह नहीं मिला, तभी किसी ने जानकारी दी कि नाले के आसपास उसे देखा गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से नाले के आसपास सर्च किया तो प्रिंस का शव नाले से बरामद हुई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

  • Punjab News: रक्खड़ पूनिया Akali Dal ने किया भारी इकट्ठ, Sukhbir ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: रक्खड़ पूनिया Akali Dal ने किया भारी इकट्ठ, Sukhbir ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल और एसजीपीसी ने बाबा बकाला में आयोजित रक्खड़ पूनिया को लेकर भारी इकट्ठ किया। इस दौरान अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बलजीत दादूवाल-जसबीर रोडे-धयान सिंह मंड जैसे पंथ के गद्दार आरएसएस-भाजपा तथा सरकारी एजेंसियों से मिलकर शिरोमणि अकाली दल तथा सिख कौम को कमजोर करने में जुटे हुए हैं। पंत को विभाजित करने पर तुले हुए एजेंसियों एवं गद्दारों से पंजाब एवं कौम को बर्बाद होने से बचाने की जरूरत है। सुखबीर ने कहा कि आरएसएस-भाजपा गुरु घरों पर कब्जा करने को प्रयास करते हैं।

    श्री हजूर साहब, तख्त श्री पटना साहिब हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में विभाजन करने के बाद अब भाजपा तथा केंद्रीय एजेंसियां एसजीपीसी को विभाजित करने को प्रयासरत हैं। अगर सिख समुदाय आज भी इन शक्तियों की पहचान कर सावधान ना हुआ तो पंजाब एवं कौम की बर्बादी को रोकने से कोई नहीं बचा सकता है। सुखबीर बादल ने कहा कि पहले पूर्व कैप्टन अमरिंदर सरकार एवं मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने पंजाब को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इन सरकारों ने विकास नहीं बल्कि पंजाब का विनाश ही किया है।

    कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बंदी सिखों को नहीं बल्कि अपने बेटे की रिहा करवाने के लिए ही अमृतपाल सिंह के सवजनों द्वारा अलग से पंथक कॉन्फ्रेंस रखी गई है। उन्होंने कहा कि जहां शिरोमणि अकाली दल तथा एसजीपीसी पिछले 20-20 सालों से बंदी सिखों की रिहाई के लिए संघर्षरत है वही एमपी बने अमृतपाल की रिहाई के लिए 1 साल में ही उनके पारिवारिक सदस्य तथा तथाकथित सिखों के गद्दार अमृतपाल की रिहाई के लिए तरलो मछी हो रहे हैं। ऐसे गद्दारों को पहचानने की जरूरत है। उधर अकाली नेता विक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बढ़ास निकलते हुए कहा कि उन्हें तो पौनी बोतल पीकर ही होश आती है, यह शराबी भला पंजाब एवं पंजाब वासियों का क्या भला करेंगे।

  • विदेश की सड़कों पर हिंदू और सिख धार्मिक चिन्ह की हो रही बेअदबी, गर्माया मुद्दा, देखें वीडियो

    विदेश की सड़कों पर हिंदू और सिख धार्मिक चिन्ह की हो रही बेअदबी, गर्माया मुद्दा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुर्तगाल की सड़कों पर हिंदू और सिख धार्मिक चिन्हों की बेअदबी होने का मामला सामने आया है। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर ऊं, सिख धर्म और ईसाई धर्म के चिन्ह दिखाई दे रहे है। जिसको लेकर अब मुद्दा गरमाने लगा है। सड़कों पर बने इन धार्मिक चिन्हों को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़कों पर बने यह चिन्ह पुर्तगाल के मोंटी गारदों की तस्वीरें है।

    कहा जा रहा है कि मोंटी गारदों में रह रहे लोगों ने इस गंभीर मुद्दे को उठाया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय सरकार से अपील की है कि वह पुर्तगाल सरकार से बातचीत करके सड़कों पर बनाए गए धार्मिक चिन्हों को हटाने के लिए आग्रह करें। लोगों का कहना है कि सड़कों पर बने धार्मिक चिन्हों से बेअदबी हो रही है। इस दौरान वीडियो जारी करके व्यक्ति ने कहाकि ये धार्मिक चिन्हों के ऊपर से इंसार और जानवर गुजरते है। पुर्तगाल के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि इस सड़क से लोग अपने जानवर लेकर घूमते है।

    उन्होंने कहा कि इस सड़क से धार्मिक चिन्ह हटाकर इसे दोबारा से बनाया जाए ताकि किसी भी धर्म को ठेस ना पहुंचे। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि यूरोप में यह मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। उन्होंने बताया कि 2016 में यह सड़क बनी है। जिसमें धार्मिक चिन्ह सड़क पर बनाए गए है। इससे भारतीय लोगों की धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंची है। ऐसे में व्यक्ति ने अपील की है कि इस सड़क से धार्मिक चिन्ह हटाए जाए।

     

  • Jalandhar News: खुद कपड़े उतारकर पुलिसकर्मी ने नहर से निकाला शव, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खुद कपड़े उतारकर पुलिसकर्मी ने नहर से निकाला शव, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के अधीन आते शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के पास नहर में देर रात तैरता हुआ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को सूचित किया, लेकिन गोताखोर नहीं मिला। जिसके बाद ट्रैफिक विंग के एएसआई ने खुद ही कपड़े उतारकर सीढ़ी की मदद से नहर में घुस गए और शव को बाहर निकाला।

    दूसरी ओर मृतक की पहचान नहीं हो पाई जिसके चलते पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में शव को रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि रात अधिक होने के कारण कोई गोताखोर नहीं मिला। जिसके बाद एएसआई करनैल सिंह ने खुद ही अपने कपड़े उतारे और सीढ़ी लगाकर नहर में घुस गए और शव को हाथों से पकड़कर नहर के किनारे ले आए। जिसके बाद लोगों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकाला गया।

     

  • Punjab News: 8 माह पहले विदेश गया युवक हुआ लापता, दोस्तों ने बताया मृतक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सब डिवीज़न भुलत्थ से 8 माह पहले फ्रांस गए एक 18 वर्षीय युवक के लापता होने की खबर है। जिसको डोंकी बनाकर एजेंट ने फ़्रांस भेजा था। उक्त युवक अभी तक न तो फ्रांस पहुंचा है और न ही वापिस घर आया है। हालाँकि उसके साथ गए दोस्तों ने परिवार को फोन कर यह भी बताया कि रास्ते में बर्फ के कारण उनके बेटे की मौत हो चुकी है। लेकिन इस खबर पर परिवार को विश्वास नहीं हो रहा है।

    वहीँ दूसरी तरफ ट्रेवल एजेंटों ने परिवार को बताया है कि पुलिस ने उसे पकड़ा है और वह इस समय जेल में बंद है। परिवार की बेटे से आखिरी बार फरवरी में बात हुई थी। वहीं युवक के पिता के अनुसार लताविया पुलिस ने उन्हें फोन पर डीएनए भेजने की बात कही है। परंतु वह इतनी लंबी कार्रवाही कैसे कर सकते है। पीड़ित परिवार ने ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकायत देकर कड़ी कार्रवाही करने की मांग भी की है। थाना भुलत्थ SHO हरजिंदर सिंह ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ के वार्ड 5 वासी बॉबीचंद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले महिला सहित तीन ट्रेवलों एजेटों दवारा उनके बेटे सागर ( 18 वर्षीय ) को फ्रांस भेजा था। पड़ोसी ट्रेवलों एजेटों ने बेटे को फ्रांस भेजने के लिए 14 लाख रुपए की मांग की थी। तब उन्होंने पहली किस्त 8.20 लाख रुपए उन्हें दे दिए। जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह में बेटे सागर को ट्रेवल एजेंटों ने रशिया भेज दिया और कहा कि उनका बेटा बेलारुस, लताविया देशों से होकर जर्मन होते हुए फ्रांस पहुंचेगा। पिता ने यह भी बताया कि फरवरी माह में बेटे का फोन आया कि वह बेलारुस में है। उसके बाद 6 माह बीत चुके है। उनके बेटे का न तो कोई फोन आया और न ही कुछ पता चला है। जिस कारण पूरा परिवार चिंतित है।

    परिवार ने जब ट्रेवल एजेंटों से बात की तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा जर्मन पुलिस ने पकड़ा है। वह जल्द उसे छोड़ देंगे। परंतु कुछ दिन बाद उसके साथ गए 8 दोस्तों में से एक ने फोन कर बताया कि वह सभी लखानिया से लताविया होते हुए डौंकी में जा रहे थे। रास्ते में बर्फ गिरने लगी। 5 युवक तो सामने खड़ी गाड़ी में बैठ गए। जबकि तीन बर्फ की चपेट में आ गए। बाद में पता चला कि दो युवक किसी तरह बर्फ से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए है।

    परंतु उनके बेटे सागर की बर्फ में फंसने से मौत हो चुकी है। जब उन्होंने लताविया सरकार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि एक शव बर्फ से बरामद हुआ है। परंतु शव की पहचान DNA टेस्ट से होगी। अब वह समझ नहीं पा रहे है कि वहां की सरकार तक डीएनए टेस्ट करवा कर कैसे पहुंचाया जाए।

    पीड़ित पिता ने बताया कि इस संबंध में उसने लिखित शिकायत भुलत्थ पुलिस को 2 माह पहले की है। परंतु पुलिस 2 माह से लगातार टाल मटोल कर रही है। जिस कारण अभी तक ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई है।

    इस संबंध में थाना भुलत्थ SHO हरजिंदर सिंह ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की गई है। विदेश से उन्हें सूचना मिली है कि पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। पीड़ित के माता-पिता का DNA टेस्ट भेजा जाए। ताकि शव की पहचान की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार DNA टेस्ट विदेश भेजा था। लेकिन कुछ तकनिकी रिपोर्ट को देखते हुए वह विदेश से वापिस आ गया। और उन्होंने फिर से DNA मंगवाया है। वहीँ जाँच के बाद ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ भी कारवाही की जायगी।

  • Kolkata Rape-Murder में हुए नए खुलासे, CBI को जांच में मिले सुरागों ने चौंकाया

    Kolkata Rape-Murder में हुए नए खुलासे, CBI को जांच में मिले सुरागों ने चौंकाया

    नई दिल्लीः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अंदर ट्रेनी डॉक्‍टर से रेप और हत्‍या के मामले को लेकर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक, सीबीआई को इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है। सीबीआई को अब तक की जांच में मृतका के सहयोगी डॉक्‍टरों के बयान से पता चला है कि अस्‍पताल में मानव अंगों का अवैध कारोबार चल रहा था। मृतका ट्रेनी डॉक्‍टर इस कारोबार का खुलासा करने वाली थीं, इसलिए उसका मुंह बंद कर दिया गया। रिपोर्ट में हुए खुलासे बता रहे हैं कि पीड़िता के शरीर में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन पूरे शरीर पर 14 जगह चोटें मिली हैं और प्राइवेट पार्ट में भी गहरे जख्म हैं। आरोपी ने एक नहीं कई बार डॉक्टर के साथ रेप किया। एक से ज्यादा आरोपी भी हो सकते हैं।

    पीड़िता के शरीर पर मिले ऐसे जख्म

    • प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह कुचल गया
    • दोनों हाथों से गला घोंटकर मारा गया
    • दोनों फेफड़ों में खून के थक्के जमे थे
    • प्राइवेट पार्ट से खून मिला तरल पदार्थ
    • बाएं हाथ, कंधे, घुटने, टखने पर खरोंच
    • योनि के पास हाइमन फटा था, खून बहता मिला
    • आंखों में खून के धब्बे और चश्मे के टुकड़े
    • आंखों की पुतलियां फैली हुई और स्थिर थीं
    • उंगलियों के सिरों और नाखूनों में नीला रंग
    • प्राइवेट पार्ट में फोर्सफुल पेनिट्रेशन से जख्म

    पूर्व प्रिंसिपल सहित 19 लोगों से हो चुकी पूछताछ

    सीबीआई के सूत्रों के हवाले से पता चला हैकि डॉक्‍टर से रेप-मर्डर मामले में अब तक मुख्‍य आरोपी संजय रॉय और कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत 19 लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। इनमें से ज्‍यादातर लोगों ने अस्‍पताल में मानव अंगों की तस्‍करी के रैकेट की बात कही है। इसमें कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस हत्‍या के मामले की जड़ें इतनी गहरी हैं कि इसके उजागर होने पर कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

    23 साल पहले छात्रा की मौत की कड़िया जुड़ती दे रही दिखाई

    सूत्रों का कहना है कि ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ रेप इसलिए किया गया, ताकि लोगों का ध्‍यान मुख्‍य घटना से भटकाया जा सके. साथ ही ये किसी आम रेप और मर्डर की घटना की तरह लगे। बंगाल पुलिस इस मामले को इसी तरह डील कर रही थी। अब सीबीआई जांच में कई चीजें सामने आ रही हैं। छानबीन के दौरान 23 साल पहले 2001 में हुई कॉलेज की एक छात्रा की मौत की कडि़यां भी इस मामले से जुड़ती नजर आ रही हैं। वहीं, कॉलेज में सेक्‍स और ड्रग रैकेट चलाए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारित बयान सामने नहीं आया है।

    देश भर में डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन जारी

    महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में देश भर में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। तमाम अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी इस घटना में शामिल आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। डॉक्टरों के विरोध को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
  • दो जहाजों में टक्कर के बाद माहौल हुआ तनावपूर्ण

    दो जहाजों में टक्कर के बाद माहौल हुआ तनावपूर्ण

    चाइना सी में चीन और फिलीपींस के जहाजों के बीच फिर से टक्कर हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह घटना सोमवार सुबह लगभग 3 बजकर 24 मिनट पर विवादित सेकेंड थॉमस शोल के पास हुई। चीन के कोस्टगार्ड ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि चीनी तट रक्षक जहाज 21551 से फिलीपींस के जहाज 4410 को कई बार चेतावनी दी, मगर उन्होंने इसे नजरअंदाज किया और टक्कर मार दी। ऐसे में दोनों देशों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

    चीनी कोस्टगार्ड के प्रवक्ता गेंग यू ने कहा कि फिलीपींस के जहाज ने बहुत ही गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक तरीके से काम किया। फिलीपींस का जहाज जियाबिन रीफ (सबीना शोल के) के पास से अवैध रूप से चीनी जल क्षेत्र में घुसा था। फिलीपींस के जहाज ने सिस्टम को तोड़ा है। अगर वे ऐसे ही उकसाने वाली हरकत करते हैं तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। फिलीपींस ने कहा कि चीनी जहाज उसके इलाके में खतरनाक तरीके से युद्धभ्यास कर रहे थे। इस दौरान फिलीपींस के जहाजों से टक्कर हो गई जिसमें उनके दो जहाजों को नुकसान पहुंचा है। फिलीपींस और चीन के जहाजों की टक्कर पहले भी हो चुकी है। तब भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था।

  • Punjab News: कोलकाता हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, सरकारी अस्पताल में एक ही कर्मी करता 6 वार्डों की सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: कोलकाता हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, सरकारी अस्पताल में एक ही कर्मी करता 6 वार्डों की सुरक्षा, देखें वीडियो

    बटालाः कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद देशभर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पतालों में रात से समय ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है। इस घटना के बाद अस्पतालों में रात के समय महिला वार्डों में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, लेकिन जब गुरदासपुर जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में रात के समय ज़मीनी स्तर पर जांच की गई तो पाया गया कि अस्पताल में रात के समय केवल एक पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात रहता है।

    अब यहां सवाल यह पैदा होता है कि वह अकेला पुलिस कर्मी तीन मंजिला अस्पताल में पूरे अस्पताल की सुरक्षा कैसे कर पाएगा? मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अस्पताल में मारपीट की घटना भी हुईं हैं। अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर और स्टाफ का कहना है कि यहां पर रात के समय मरीजों के परिजन नशा करके अस्पताल में रहते हैं। इस अस्पताल में रात के समय दो महिला डॉक्टर और लगभग 30 अन्य महिला कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात होती हैं।

  • मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert,  इन जिलों में पड़ेगी भारी बारिश

    मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert, इन जिलों में पड़ेगी भारी बारिश

    शिमलाः मौसम विभान ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को मौसम में सुधार हुआ और केवल दो जिलों-कांगड़ा और ऊना में भारी बारिश की भविष्यवाणी है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले 7 दिनों तक राज्य के मैदानी/निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली व गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

  • Punjab News: तेजधार हथियार से 24 वर्षीय युवक का कत्ल, परिजनों ने किया रोड जाम

    Punjab News: तेजधार हथियार से 24 वर्षीय युवक का कत्ल, परिजनों ने किया रोड जाम

    पठानकोट: पठानकोट के सुजानपुर में एक युवक की बेरहमी से तेजधार हथियार के साथ हमलावारों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मोंटी निवासी सुजानपुर के प्रेम नगर के रूप में हुई है। मोंटी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हमलावारों ने युवक का कत्ल किया है। मृतक नौजवान के परिजनों ने सुजानपुर के ही 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने इंसाफ के लिए शव को पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर रखकर जाम कर दिया।

    दूसरी तरफ, सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोंटी के परिवार सदस्यों ने रोष जताते हुए कहा कि उनके लड़के की पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय 5 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस की तरफ से इंसाफ न मिलने पर मजबूरन उन्हें सड़कों पर आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब वे पुलिस के उच्च अधिकारियों को अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

    पुलिस के मुताबिक मृतक युवक के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मोंटी की हत्या किससे की गई है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताया है। परिवार के बयानों पर आगे की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिसका पुलिस नाम गुप्त रख रही है।