Blog

  • उपमण्डल बंगाणा के हर पँचायत में नशे के खिलाफ होगी स्टिकर जंग, हर घर दस्तक देंगे प्रतिनिधि : कृष्ण पाल शर्मा

    थानाकला पँचायत शुरू हुई मुहिम, महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर पहुंच रही घर घर 
    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के थानाकला में नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने थानाकला महिला मंडल एबम आगन बाड़ी कार्यकर्ताओ से हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त भारत,नशा मुक्त समाज अभियान में हर प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी है। शर्मा ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर ब्यक्ति बेझिझक होकर अभियान से जुड़े।उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान में उपमण्डल बंगाणा की हर पँचायत में जनता का सहयोग बहुत मिल रहा है। लोग अब खुलकर नशे के खिलाफ़ जन  आंदोलन चलाने की बात कर रहे हैं कोई भी नशा कर रहा है उसकी शिकायत नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्प लाइन पर कर रहे हैं।  जिस से अब नशे के जाल में फंसे मरीजों का ईलाज होना संभव हो रहा है ग्राम पंचायत के कर्मचारी और अन्य प्रतिनिधि पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ मिलकर बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रहे हैं ग्राम पंचायत की टास्क फोर्स की मीटिंग की जा रही है जिसमे युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान, जिम इत्यादि बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है जिस से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनका भविष्य भी उज्वल होगा। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि आज के समय मे बाहरी राज्यो से आ रही नशे की सप्लाई चिंताजनक है। इसलिए हर ब्यक्ति अपनी पँचायत में अपने बच्चों के भविष्य को उजबल बनाने के लिए नशे के सौदागरों को पुलिस तक पहुंचाए। इस मौके पर आंगन वाड़ी कार्यकर्ता संजना कुमारी ,रेखा,उषा देवी, आशा वर्कर रजनी देवी, सरोज कुमारी,स्वय सहायता समूह से वंदना देवी के अलाबा कई गणमान्य मौजूद रहे। 
  • पंजाबः सीएम मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान सीएम मान ने कहाकि उनके पास एक चिट्ठी आई है। जिसे पढ़कर मन बहुत उदास हुआ है। सीएम मान ने कहा कि हर साल 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड होती है। जिसमें हर साल किसी विदेश के मंत्री के चीफ गेस्ट के तौर पर भारत पहुंचते है। सीएम मान ने कहा कि पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा चीफ गेस्ट के तौर पर गणतंत्र दिवस पर भारत आए थे। इस बार फ्रांस के मंत्री गणतंत्र दिवस पर भारत आ रहे है। इसमें हर स्टेट अपनी अपनी झांकी लेकर दिल्ली जाती है।

    उन्होंने कहा कि पिछली बार पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं किया गया था। इसका सीएम मान ने विरोध भी किया था। इसको लेकर उन्होंने कहा कि हमें 4 अगस्त 2023 को चिट्ठी के जरिए पूछा गया कि वह पंजाब की झांकी गणतंत्र दिवस पर दिखाना चाहते है तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने इस साल ही नहीं बल्कि 2024, 25 और 26 को झांकी दिखाने की इच्छा प्रगट की। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने हमसे पूछा कि वह हमे पंजाब से संबंधित झांकी को बता दें। जिसके बाद पंजाब सरकार ने 3 झांकियां की प्रोपजल भी भेजी।

    जिसमें नारी शक्ति सहित अन्य झांकियों की प्रोपजल भेजी। उन्होंने कहा कि इस साल भी पंजाब सरकार की झांकी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं किया गया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब के साथ दिल्ली को भी गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं किया गया। सीएम मान ने आरोप लगाए है कि इस बार भी झांकी ना दिखाए जाने के मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ धक्का किया है। उन्होंने कहा कि जो लिस्ट सामने आई है, उनके 80 प्रतिशत स्टेट में भाजपा का राज है।

  • दौलतपुर : भद्रकाली सड़क का यातायात वाया सतसंग चलेट से डंगोह बिजली घर को बदला

    दौलतपुर : भद्रकाली सड़क का यातायात वाया सतसंग चलेट से डंगोह बिजली घर को बदला

    ऊना/ सुशील पंडित : ज़िला दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि रेल ओवर ब्रिज के निर्माणकार्य के चलते दौलतपुर से भद्रकाली सड़क पर 15 मार्च, 2024 तक यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक प्रावधान के चलते यातायात को सतसंग भवन चलेट से डंगोह बिजली घर और ब्रह्मपुर से भद्रकाली सड़क से किया गया है। 

  • जालंधरः बाईपास पर तेल से भरा पलटा ट्रक

    जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नूरपुर अड्डे के पास तेल से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक का भारी मात्रा में नुकसान हो गया। इस हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जिस तरह दुकान के बाहर ट्रक पलटा है, ऐसे में कोई बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगवा कर ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

  • पंजाब : नशे में धुत्त युवक का वीडियो हुआ वायरल

    अमृतसर : पंजाब में नशे के मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बावजूद युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। नशे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है।

    ताजा वीडियो जिला अमृतसर का सामने आया है। जिसमें एक युवक नशे की हालत में नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। यह वीडियो अमृतसर खालसा कॉलेज के बाहर नशे की हालत में एक युवक का वीडियो सामने आया है।जिसमें खालसा कॉलेज के बाहर नशे में धुत युवक अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है।

  • जालंधरः विवादों में आया Dhillon Palace का मालिक Pritpal Singh, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में स्थित Dhillon Palace को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित ने Dhillon Palace के मालिक प्रीतपाल सिंह ढिल्लों पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि ढिल्लों पैलेस के मालिक द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती है। पीड़ित का कहना है कि प्रीतपाल सिंह ढिल्लों से उनकी जान को खतरा है। पीड़ित ने कहा कि कई बार उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की गई। पीड़ित का आरोप है कि सरेआम पुलिस के सामने उसे जान से मारने की धमकियां दी गई है। पीड़ित का कहना है कि उसने 5 महीने पर डीसी साहिब को शिकायत भी दी थी। पीड़ित का कहना है कि वह पंचायती जमीन का कब्जा छुड़वाने की मुहिम चला रहा है।

    पीड़ित ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उसके गांव की 12 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जिसकी बाजार की कीमत इस समय 15 करोड़ रुपए है। इस दौरान पीड़ित का आरोप है कि 15 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सिर्फ प्रीतपाल सिंह ढिल्लों ने कब्जा करके रखी हुई है। जिसमें हरिपुर, तलवड़ी सहित अन्य गांव शामिल है। पीड़ित ने कहा कि उन्हें कई लोगों के फोन कब्जा छुड़वाने को लेकर आ रहे है। लेकिन वह अभी तक अपने गांव की जमीन छुड़वाने के लिए केस लड़ रहे है। पीड़ित का आरोप है कि 175 किले जगह आदमपुर के पास की है, जिस पर भू माफिया का कब्जा है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन ने न्याय की मांग की है। 

  • युवाओ ने शहीदी दिवस पर लगाया सवा क्विंटल केसर बादाम दूध का लंगर

    सैंकड़ों लोगों ने छका दूध का प्रसाद 
    गुरू गोविंद सिंह की शहादत को हमेशा रखना चाहिए याद : विजय बैंसल
    बददी/ सचिन बैंसल : सिखो के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के साहेब जादों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में बद्दी के वार्ड में दो के युवाओं ने केसर बादाम दूध का लंगर लगाया। युवाओं ने सवा क्विंटल दूध आने जाने वाले लोगो को पिलाया । बददी के विजय बैंसल ने बताया कि गुरू गोबिंद सिंह का परिवार इन दिनो में शहीद हुआ था। हमे उनकी शहादत को हमेश याद रखना चाहिए। 21 से 28 दिसंबर तक  दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाये जाते है। इन दिनो पंजाब समेत भारत वर्ष में लंगर लगाए जाते है। उसी उपलक्ष्य में बुधवार को वार्ड नंबर दो में गर्मागर्म दूध के लंगर का आयोजन किया गया। आने जाने वाले सैंकड़ों लोगों ने दूध का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अधिवक्ता वीके शर्मा, सूरज कौशल, बिमल बैंसल, सचिन बैंसल, राहुल बैंसल, पंकज कौशल, अंकुश कौशल, मदन गोपाल गुप्ता, रविंद्र नाथ, संजीव गुप्ता, दिनेश पटेल, दीपक कौशल, अशोक कौशल, गौरव कौशल, आरूष कौशल वंश, शिवन्दना ने प्रसाद वितरण करने में सहयोग किया। 
  • पंजाबः मंदिर के बाहर साधु को इस हालत में देखकर लोग हुए हैरान

    अबोहरः गोशाला रोड पर शिव मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मंदिर के बाहर सीढ़ियों पर एक साधु का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे जब मंदिर खुलने का समय था तो इसी दौरान सैर के लिए निकले कुछ लोगों ने मंदिर के बाहर एक साधु को मृत पड़ा देखा। जिसके मुंह से खून निकल रहा था। उसके कपड़े खून से भरे हुए थे।

    सूचना मिलते ही नर सेवा समिति से बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर तथा पीसीआर के एएसआई बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। सुबह के समय इस प्रकार खून से लथपथ साधु का शव मंदिर के बाहर पड़ा देखकर सब हैरान थे। आसपास पता करने पर किसी को कुछ पता नहीं चला, इसके बाद उन्होंने मदिर में लगे कैमरे चेक किए।

    पता लगा कि सुबह करीब 4 बजे कोई अज्ञात ई रिक्शा चालक साधु को मंदिर के बाहर जीवित हालत में उतारकर छोड़ गया था। कुछ समय बाद वह मृत हालत में मिला। इधर, पुलिस ने अज्ञात साधु के शव को पहचान और पोसटमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों के सहयोग से शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, पुलिस साधु की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

  • पंजाब : ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौ’त

    जगराओं : लुधियाना स्थित जगराओं के गांव बिंजल में ईंट भट्‌ठे पर लेबर का काम करने वाले एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह निवासी गांव कमालपुरा के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए थाना हठूर के ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राजू सिंह निवासी कमालपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा गांव बिंजल में ईंट भट्‌ठे पर लेबर का काम करता था। जब उसका बेटा काम खत्म कर देर रात पैदल घर वापस आ रहा था तो घर के नजदीक ही रायकोट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    हादसे के बाद मौके से भागा ट्रक चालक

    ​​​​​​​इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में सीवरेज डालने वाली पाइपें लोड थीं और अंधेरा होने के कारण वह ट्रक का नंबर भी नहीं पढ़ सका। उसने बेटे को लोगों की सहायता से नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई।

    घटना संबंधी पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

  • पंजाबः टाटा ऐक्सनों, 5 दातर और अन्य सामान सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: मेहरबान इलाके में स्थित धागा फैक्ट्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने फैक्ट्री के वर्करों को बंदी बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में हथियारों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टाटा ऐक्सनों, 65 थान, 5 दातर, सब्बल, लैपटॉप, 2 मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान हैदर अली उर्फ अली उर्फ राजबीर, सलीम बग्गड़, सतनाम सिंह उर्फ सनी, गुरदेव सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ जज, हरजीत सिंह उर्फ अजय के रूप में की है ।

    मामले की जानकारी देते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर जसकरण जीत सिंह तेजा सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने गावं नूर वाला में स्थित अरविंद सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में रात को काम कर रहे वर्करों  को बंदी बनाकर फैक्ट्री का सामान गाड़ी में लोड कर ले गए थे।। जांच के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अरविंद शर्मा के बयान पर मामला दर्ज किया था जिस पर एसीपी गुरदेव सिंह व इंस्पेक्टर जगदीप सिंह की टीम ने गुप्त सूचनाओं टेक्निकल ढंग से वारदात करने वाले आरोपियों का पता लगाया और आरोपियों को काबू कर लिया गया। 

    आरोपियो से चोरी किए गए दो मोटरसाइकिल वारदात के दौरान प्रयोग की गई चोरी की टाटा वअन्य  सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 6 वारदातें हल हुई हैं व  अन्य कई वारदाते हल होने की संभावना है। जांच में पता चला है कि आरोपी सलीम के खिलाफ 14 हैदर अली के खिलाफ 20 व सतनाम सिंह के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। आरोपियों  से अन्य इलाकों में कोई वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।