यह हादसा चंबा मार्ग पर कांडीखाल से लगभग 3 किलोमीटर आगे जौलांगी के निकट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया। हादसे में घायल हुए यात्रियों की पहचान दिल्ली निवासी 56 वर्षीय सरल देवी, हरियाणा के 73 वर्षीय चरण सिंह, गुड़गांव हरियाणा निवासी 52 वर्षीय जयश्री, बल्लभगढ़ हरियाणा की 37 वर्षीय ज्योति और हरियाणा निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश गोयल के रूप में हुई है।View this post on Instagram
दुर्घटना में पांच लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं है। इन सभी घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया है। राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।