Home National कंटेनर और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, कार के उड़े परखच्चे

कंटेनर और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, कार के उड़े परखच्चे

0
कंटेनर और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, कार के उड़े परखच्चे

बांसवाड़ाः जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दरअसल कंटेनर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर के चलते हादसा हुआ। बोलेरो के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया है। करीब आधे घंटे तक बोलेरो सवार दोनों युवक गाड़ी में ही फंसे रहे और चिल्ला-चिल्लाकर मदद की गुहार लगा रहे थे। समय से उनको मदद नहीं मिली और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक चाचा व भतीजा।
मृतक चाचा व भतीजा।

जानकारी देते थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि मांडली छोटी (सज्जनगढ़) का रहने वाले बसु (30) अपने भतीजे कन्हैयालाल (25) के साथ बोलेरो की सर्विस करवाने बांसवाड़ा गए थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव लौट रहे थे। कालाखूंटा गांव के पास जालोर की तरफ से आ रहे कंटेनर से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। बसु और कन्हैयालाल गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें गाड़ी से निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों गंभीर रूप से घायल थे।

पुलिस उन्हें लेकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बसु सूरत (अहमदाबाद) में कारीगर थे। वह कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। होली के त्योहार पर घर आए हुए थे। बसु को आज (25 मार्च) वापस सूरत जाना था। बसु के तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। घटना के बाद से घर में शोक की लहर है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here