Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: शहर में गूंजे जय श्री राम के नारे, राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शोभा यात्रा में की खास शिरकत, देखें वीडियो

Jalandhar News: शहर में गूंजे जय श्री राम के नारे, राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शोभा यात्रा में की खास शिरकत, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: शहर में गूंजे जय श्री राम के नारे, राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शोभा यात्रा में की खास शिरकत, देखें वीडियो

जालंधरः भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी का पर्व शहर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को खूबसूरती से दर्शाया गया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता भी विशेष रूप से शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और राम नवमी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह लंगर और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here