Home National Content Creator को मिली Gang Rape और अपहरण की धमकी, डरी-सहमी लड़की ने रोते हुए मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

Content Creator को मिली Gang Rape और अपहरण की धमकी, डरी-सहमी लड़की ने रोते हुए मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

0
Content Creator को मिली Gang Rape और अपहरण की धमकी, डरी-सहमी लड़की ने रोते हुए मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

आदिवासी समुदाय को करती हैं प्रमोट, 5 गिरफ्तार

रायपुरः कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी देने का भयावह मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कही जा रही है। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता छत्तीसगढ़ पुलिस में DSP के पद पर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा जोरों पर है। लोग निवेदिता के समर्थन में वीडियो बना रहे हैं और लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। निवेदिता के परिजनों के मुताबिक, केशकाल थाने में FIR दर्ज की गई थी। वहीं अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम ग्रुप को नशा मुक्ति के नाम पर संचालित किया जा रहा था। 2 महीने पहले लीक हुए चैट्स में सामने आया कि इस ग्रुप में शामिल कुछ लड़के निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक, अश्लील और आपराधिक साजिश रच रहे थे। चैट्स में आरोपियों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की योजना बनाने जैसी गंभीर बातें भी लिखीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद निवेदिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने इस मामले से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया था और रोते हुए सारी जानकारी बताई। इस दौरान उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बता दें, निवेदिता इंस्टाग्राम पर आदिवासी समुदाय को प्रमोट करने वाली वीडियो बनाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 58.7 हजार फोलोअलर हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनके समर्थन में बनाए गए वीडियो वायरल हो रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा- निवेदिता मंडावी छत्तीसगढ़ की अवार्ड-विनिंग क्रिएटर हैं, जो अपने कंटेंट के जरिए बस्तर की रिच ट्राइबल कल्चर को गर्व से दिखाती हैं। उन्हें एक सो-कॉल्ड ‘नशा मुक्ति’ (डी-एडिक्शन) इंस्टाग्राम ग्रुप में इनवाइट किया गया था। रिकवरी टॉक के बजाय? लीक हुई चैट से पता चलता है कि नाबालिग खुलेआम उनकी किडनैपिंग और गैंगरेप की प्लानिंग कर रहे थे। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी ओर, केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर अश्लील कमेंट करने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। युवक केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के रहने वाले हैं। पांचों युवकों के खिलाफ रायपुर में जीरो में अपराध कायम हुआ था। उसके बाद केशकाल में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई, इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here