Home National St. Mary’s Academy की पलटी School Bus, शीशा तोड़कर निकाले 35 बच्चे, ड्राइवर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

St. Mary’s Academy की पलटी School Bus, शीशा तोड़कर निकाले 35 बच्चे, ड्राइवर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

0
St. Mary’s Academy की पलटी School Bus, शीशा तोड़कर निकाले 35 बच्चे, ड्राइवर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

दौरालाः उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेंट मैरी एकेडमी की बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर दौराला इलाके में पलट गई। इस घटना के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई और बच्चे रोने लग गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांववासी मदद के लिए आगे आए। जहां लोगों ने शीशे तोड़कर बस में सवार 35 स्कूली बच्चों से बाहर निकाला। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कई बच्चे सीटों के बीच फंसे हुए थे। घायल बच्चों को बाइक और एंबुलेंस से एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। बस सेंट मैरी एकेडमी की थी। हादसा काली नदी के पास सड़क पर हुआ। बस में बच्चों के बैग और किताबें बिखरी नजर आईं।

हादसे के बाद बच्चे घबरा गए। जोर-जोर से रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया है। जल्द ही उसके पकड़ा जाएगा। क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकलवाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चिंदौड़ी के रहने वाले पैरेंट्स राहुल कौशिक ने दौराला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उन्होंने कहा कि सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस (UP-14-DT-7487) चिंदौड़ी, चरला और लावड़ के पढ़ने वाले बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बस लावड़ का रहने वाला रूमान नाम का ड्राइवर चला रहा था। वह शराब के नशे में बहुत तेज और लापरवाही से बस चला रहा था।

ड्राइवर की लापरवाही से बस अझौता मोड़ पर खाई (सड़क किनारे के गड्ढे) में पलट गई। हमें बस पलटने की जानकारी मिली तो हमने स्कूल प्रशासन को बताया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वाहनों की फिटनेस खत्म होने के बाद भी स्कूल प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। दूसरी ओर, सेंट मैरी एकेडमी के मैनेजमेंट से जुड़े संजय ने बताया- चिंदौड़ी से बच्चे लेकर बस आ रही थी। बता रहे हैं कि ट्रक की टक्कर से बचने के चक्कर में ड्राइवर बस को रॉन्ग साइड ले गया। इसके चलते बस पटल गई। फिलहाल, हम जांच करा रहे हैं।

सेंट मैरी एकेडमी के प्रबंधक लारेंस ने बताया- हमे सूचना मिली कि स्कूल से कुछ दूरी पर बस स्लीप करके गड्‌ढे में पलट गई थी। करीब 36 बच्चे थे। इसमें 15 से 16 बच्चों को चोट लगी है। मैं और प्रिंसिपल और संजय जी मौके पर पहुंचे और बच्चों को स्कूल में ले आए। यहां फर्स्ट एड देकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। SDM उदित नारायण सेंगर ने बताया-बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जो बच्चे भर्ती हुए हैं, उनकी जांच कराई गई। सौभाग्य से किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि कक्षा-6 की छात्रा लावण्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। बस की फिटनेस सही है, लेकिन हादसा किस कारण से हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here