Home National गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर श्रद्धालुओं ने किया विरोध, देखें वीडियो

गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर श्रद्धालुओं ने किया विरोध, देखें वीडियो

0
गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर श्रद्धालुओं ने किया विरोध, देखें वीडियो

हरिद्वारः उत्तराखंड में धार्मिक नगरी हरिद्वार के सर्वानंद गंगा घाट पर महिला द्वारा कुते को नहलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा नदी में नहलाती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले को लेकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और महिला के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला कुत्ते को लेकर वहां से आगे की ओर बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंची थी। कुछ देर बाद उसने अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाना शुरू कर दिया। इस पर घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई। वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर गंगा घाट पर नहला रही है। तभी घाट पर मौजूद पुरोहित ने महिला को ऐसा करने से रोका और गंगा की धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। शुरुआत में महिला ने पुरोहित की बात को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु भी एकत्र हो गए और उन्होंने भी महिला के इस कृत्य का विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मामला बहस और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। श्रद्धालुओं के विरोध करने पर महिला उन पर भड़क गई और दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई। दरअसल, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गंगा हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने ऐसी हरकतों को अनुचित बताया और प्रशासन से घाटों की मर्यादा बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। वे गंगा की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here