Home National कार सवार पहले Barrier तोडा और फिर बुजुर्ग Guard पर किया हमला, देखें वीडियो

कार सवार पहले Barrier तोडा और फिर बुजुर्ग Guard पर किया हमला, देखें वीडियो

0
कार सवार पहले Barrier तोडा और फिर बुजुर्ग Guard पर किया हमला, देखें वीडियो
नोएडा: सेक्टर-62 की रजत विहार बी-ब्लॉक सोसाइटी में एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला। सोसायटी में गेट पर लगा बैरियर नहीं हटने पर कार सवार युवक ने इस कदर गुस्सा किया। युवक ने पहले कार चलाकर बैरियर को तोड़ा। इसका विरोध करने पर एकाएक कार से उतरकर गार्ड को धक्का देकर जमीन पर गिराया। एक मई दोपहर साढ़े 12 बजे की घटना का वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। जहां कार सवार व्यक्ति ने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड के साथ बुरी तरह मारपीट की। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
इस घटना के सामने आने के बाद से सोसाइटी में रहने वाले लोग काफी डरे हुए हैं और उनमें भारी गुस्सा भी है। 21 सेकेंड के वीडियो में सोसायटी के गेट पर एंट्री वाली तरफ ट्रक और कार खड़ी है, जबकि इसी बीच सोसायटी के अंदर से काली बलेनो कार आती है। एक दो सेकेंड के लिए बैरियर पर रुकती है। उसके बाद कर सवार युवक एकाएक कार को चला देता है। इससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो जाता है। चंद कदमों की दूरी पर कार रोककर युवक बाहर आता है और गार्ड को धक्का देकर एकाएक जमीन पर गिरा देता है। थाना पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। घटना को देखने वाले लोगों ने बताया कि एक युवक अपनी कार को तेज गति से लेकर सोसाइटी के गेट पर आया। उसने बिना गाड़ी रोके बैरिकेडिंग में टक्कर मारकर अंदर जाने का प्रयास किया। जब ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह कार से बाहर निकलकर गार्ड से उलझ गया। अचानक बहस इतनी बढ़ गई कि उस युवक ने गार्ड को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिससे गार्ड दूर जाकर जमीन पर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट की इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप की स्थिति बन गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पीड़ित गार्ड को उठाया और उसे संभाला। इसके बाद घायल सुरक्षाकर्मी को प्राथमिक इलाज मुहैया कराया गया। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। यह पूरी घटना सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की है। साथ ही सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा वीडियो 1 मई का बताया जा रहा है। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नोएडा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर जांच की और आरोपी युवक की पहचान दक्ष प्रियांश के नाम से की। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े अन्य सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की भी बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। इस घटना पर नोएडा पुलिस ने सख्त लहजे में कहा है कि कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उन्हें सूचना दें। इस वारदात के बाद सोसाइटी के रहवासी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने मांग की है कि सोसाइटी के मुख्य गेट पर सुरक्षा और ज्यादा सख्त की जाए। इसके अलावा, ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई हो ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here