Home National रंजिश के चलते पटाखे की दुकान को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

रंजिश के चलते पटाखे की दुकान को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

0
रंजिश के चलते पटाखे की दुकान को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

उदयपुरः सबसिटी सेंटर इलाके में बदमाशों द्वारा पेट्रोल डालकर पटाखे की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। लपटें उठते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते आग धीरे-धीरे दुकान के काउंटर की तरफ बढ़ने लगी। तभी आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की नजर आग की लपटों पर पड़ी और उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। दुकानदार तुरंत वहां पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग दुकान के भीतर पटाखों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी देते दुकान मालिक लोकेश लालवानी ने बताया कि दुकान में 50 लाख रुपए से ज्यादा के पटाखे भरे हुए थे। इस बाजार में एक दर्जन से ज्यादा पटाखों की दुकान और गोदाम हैं। इस मामले में दुकान मालिक ने हिरणमगरी थाने में पुलिस को रिपोर्ट दी है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लोकेश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उमेश कनारिया नाम का व्यक्ति 2 साथियों के साथ दुकान के बाहर आता दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी एक केन है। वह दुकान के शटर और बाहर के हिस्से पर पेट्रोल छिड़कता है और फिर माचिस जलाकर आग लगा देता है।

वहीं लोकेश ने बताया कि उनकी दुकान के पास ही खाली भूखंड है, जहां पिछले कुछ समय से शराबियों का अड्डा बना हुआ है। करीब 4 महीने पहले इस इलाके में शराब की नई दुकान खुली है, जिससे यहां दिन-रात शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग रात भर हुड़दंग करते हैं। उन्होंने कई बार उन्हें वहां बैठने और शोर-शराबा करने से मना किया था। इसी बात को लेकर बदमाश उमेश कनारिया उससे चिढ़ने लगा था और रंजिश रखने लगा था।

उधर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here