Home National चुनाव से पहले कई ठिकानों पर ED की Raid, राशन घोटाले में जांच जारी

चुनाव से पहले कई ठिकानों पर ED की Raid, राशन घोटाले में जांच जारी

0
चुनाव से पहले कई ठिकानों पर ED की Raid, राशन घोटाले में जांच जारी

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है और कई जगहों पर छापेमारी की, जिसमें एक कारोबारी का घर भी शामिल है। यह कार्रवाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में गड़बड़ियों की जांच के तहत की गई है। यह कार्रवाई कोलकाता, बर्दवान और हाबरा में स्थित उन 9 परिसरों पर की जा रही है, जो सप्लायर्स और एक्सपोर्टर्स से जुड़े बताए जा रहे हैं। दरअसल, यह मामला कोविड-19 लॉकडाउन के समय का है। उस दौरान पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेश को गेहूं और चावल की तस्करी के आरोप में कई ट्रक जब्त किए गए थे।

उस समय नुसरत जहां बशीरहाट से सांसद थीं। जांच के दौरान राशन तस्करी में कई नाम सामने आए हैं और ईडी अधिकारी अब बांग्लादेश को होने वाली गेहूं की तस्करी के बारे में नुसरत से सवाल-जवाब करना चाहते हैं। यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जो राशन वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की गहराई से पड़ताल कर रही है।

ईडी की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे पहले अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया, जिसके बाद वह बुधवार को कोलकाता स्थित कार्यालय पहुंचीं थी। यह मामला पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) घोटाले से जुड़ा है, जिसमें निरंजन चंद्र साहा समेत कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मिलकर गरीबों को मिलने वाला गेहूं गलत तरीके से हेराफेरी कर लिया।

आरोप है कि गेहूं को कम कीमत पर अवैध तरीके से खरीदा गया और सप्लायर्स, डीलरों, एजेंटों और बिचौलियों की मदद से उसे सप्लाई सिस्टम से बाहर निकाला गया। इसके बाद बड़ी मात्रा में गेहूं को अलग-अलग जगहों पर जमा किया गया। घोटाले को छिपाने के लिए एफसीआई और राज्य सरकार के निशान वाले बोरों को बदल दिया गया या हटा दिया गया, ताकि गेहूं की पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद इसे खुले बाजार या निर्यात के जरिए बेच दिया गया। फिलहाल इस मामले में ईडी की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here