Home Punjab>Jalandhar विदेश में सिख विरासत कार्यक्रम में लड़की के बाल खींचने और थप्पड़ मारने का आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

विदेश में सिख विरासत कार्यक्रम में लड़की के बाल खींचने और थप्पड़ मारने का आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

0
विदेश में सिख विरासत कार्यक्रम में लड़की के बाल खींचने और थप्पड़ मारने का आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख विरासत माह कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, ओंटारियों में यह कार्यक्रम सिख समुदाय के इतिहास और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। लेकिन कार्यक्रम में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब लड़की के बाल खींचने और थप्पड़ मारने के आरोप लगे। बताया जा रहा है कि ओंटारियो गुरुद्वारा और अन्य भाईचारे के लोग प्रांत की सरकार से मिलकर इस महीने को मनाने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कई ओंटारियो इमिग्रेंट नॉमिनी प्रोग्राम (OINP) वर्कर्स ने कनाडा सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए।

उनका कहना था कि उनके ओआईएनपी अर्जियों के रिजेक्शन से वे काफी नाराज हैं और वे इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहते थे। हालांकि प्रदर्शन करने आए ओआईएनपी वर्कर्स में से 6 लोगों को अंदर कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी गई, पर एक सवाल के साथ कुछ अन्य सवाल भी थे, जिनके जवाब ओआईएनपी चाहती थी। इसके बाद कुछ समय बाद जब कनाडाई अधिकारी वहां से जाने लगे, तो कुछ लोगों ने दोबारा सवाल उठाने शुरू कर दिए और वीडियो बनाने लगे। ओंटारियो गुरुद्वारा कमेटी और ओआईएनपी वर्कर्स के बीच बहस शुरू हो गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि पगड़ी पहने शख्स ने एक लड़की को थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचे हैं।

इसी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक वीडियो बनाने वाले को गालियां देता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाला कहता है कि देखिए इनका व्यवहार, यहां सारे पत्रकार मौजूद हैं फिर भी ये मुझे वीडियो बनाने से रोक रहे हैं। इसके पर एक और युवक बीच में आकर कहता है कि भाई, सिख हेरिटेज मंथ है, आप ऐसा क्यों कर रहे हो, जे सब एक जैसे ही हैं। इस पर वीडियो बनाने वाला, जिस युवक से उसकी बहस हो रही होती है, उसके बारे में कहता है कि अगर हमारे जैसे होता तो हमारी भावनाए समझता। फिर बहस कर रहा युवक गाली देता है और कहता है कि मैं तो इसकी मदद कर रहा था, लेकिन ये उल्टा ही बोल रहा है। इसके बाद स्थिति और बिगड़ जाती है और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई जैसा माहौल बन जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here