Home National गणेश मूर्ति विसजर्न के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे

गणेश मूर्ति विसजर्न के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे

0
गणेश मूर्ति विसजर्न के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे

पाटन। गुजरात के पाटन जिले में भगवान गणेश की मूर्ति विसजर्न करने के दौरान एक महिला, उसके दो किशोर बेटे और भाई नदी में डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि पाटन शहर के पास सरस्वती नदी में मूर्ति विसजर्न के दौरान सात लोग बह गए थे। जिलाधिकारी अरविंद विजयन ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो पुरुषों और एक महिला को तुरंत बचा लिया, जबकि एक परिवार के चार सदस्य लापता हो गए।

जिला अधिकारियों ने लापता लोगों को ढूंढने के लिए पाटन, मेहसाणा और सिद्धपुर शहर से 15 गोताखोरों को बुलाया। विजयन ने बताया कि गहन खोज एवं बचाव अभियान के बाद बृहस्पतिवार तड़के चारों शव बरामद कर लिए गये। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शीतल प्रजापति (37), उनके बेटे दक्ष (17) और जिमित (15) और उनके भाई नयन प्रजापति (30) के रूप में हुई है। सभी पाटन के वेराई चकला इलाके के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here