Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पुलिस पर गोली चलाने के मामले में 3 गिरफ्तार, 12 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: पुलिस पर गोली चलाने के मामले में 3 गिरफ्तार, 12 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: पुलिस पर गोली चलाने के मामले में 3 गिरफ्तार, 12 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

लुधियाना। शहर के धधरा रोड पर स्थित गांव महमूदपुर की धांधरा कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई जब पुलिस टीम के साथ हाथापाई के दौरान गोली चलने से नौजवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक धांदरा रोड महमूदपुरा पर CIA-1 की टीम द्वारा एक तस्कर के घर छापेमारी की गई। इस दौरान तस्कर के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस को गोली चलनी पड़ी। इस बीच पुलिस कर्मी संदीप और नशा तस्कर रोहित घायल हो गए। जिन्हे सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल मे दोनों को रैफर कर दिया।

डीसीपी लुधियाना जसकरणजीत सिंह तेजा ने कहा है कि आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड खंखाल रहे हैं। पता चला है कि हरियाणा पुलिस भी कई बार इन बदमाशों के घर रेड कर चुकी है। पुलिस पार्टी को सूचना थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर इक्ट्ठे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। जिसके जवाब में पुलिस ने क्रॉस फायरिंग से दिया और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस कर्मी संदीप को गोली नहीं लगी थी, उनके सिर पर डंडे से वार किया गया था। कमिशनरेट पुलिस द्वारा न्शे के खिलाफ मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

फिल्हाल इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके पास से 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे फायरिंग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here