Home National Expressway पर भयानक सड़क हादसा; खड़े Truck में घुसी Car, 5 की मौत

Expressway पर भयानक सड़क हादसा; खड़े Truck में घुसी Car, 5 की मौत

0
Expressway पर भयानक सड़क हादसा; खड़े Truck में घुसी Car, 5 की मौत

नई दिल्लीः नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह भयानक हादसा हो गया। हादसे में मां-बाप, बेटे समेत 5 की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। जानकारी अनुसार सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का पूरा हिस्सा खत्म हो गया।

यह सभी लोग निठारी अस्पताल से दादरी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 6 बजे वैगनआर कार ट्रक से टकरा गई। कार में देवी सिंह, उनकी पत्नी राजकुमारी, बेटा अमन सवार थे। इसके साथ ही अमन दो मौसी कमलेश और विमलेश भी सवार थीं। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह लोग नोएडा से परी चौक होते अपने निवास स्थान काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ी जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर सेक्टर-146 मैट्रो स्टेशन के पास रोड के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here