Home Punjab PM Modi ने Amritsar से Nanded Flights शुरु करने की घोषणा की

PM Modi ने Amritsar से Nanded Flights शुरु करने की घोषणा की

0
PM Modi ने Amritsar से Nanded Flights शुरु करने की घोषणा की

अमृतसर : महाराष्ट्र नांदेड़ के लिए फ्लाइट जल्द शुरू हो सकती है। इसके संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दिए हैं। बीते दिन उन्होंने महाराष्ट्र के ओकला में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही नांदेड़ से अमृतसर के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओकला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नांदेड़ से दिल्ली और आदमपुर के लिए विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं।

जल्द ही हमारे सिख भाइयों को यहां से अमृतसर तक की यात्रा विमान की सुविधा भी मिलने वाली है। सिख धर्म के दो तख्तों को जोड़ने के लिए ये रूट काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये फ्लाइट कब शुरू की जा सकती है। तकरीबन ढाई साल पहले जब इस रूट को बंद किया गया था तो इसका काफी विरोध हुआ था। 2022 विधानसभा की शुरुआत में अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया गया था।

 यह पहली बार नहीं था। इससे पहले 30 सितंबर 2021 को फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। बता दें कि सितंबर 2021 में बंद होने से पहले यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भर्ती थी। लेकिन जब इसे नवंबर 2021 में शुरू किया गया तो अमृतसर से नांदेड़ साहिब के लिए फ्लाइट हर बुधवार और नांदेड़ साहिब से अमृतसर के लिए हर शनिवार का समय निर्धारित किया गया। लेकिन अब इसे दोबारा से बंद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here