Home National Bus और Car की भीषण टक्कर, नवविवाहित दंपति सहित 4 की मौत

Bus और Car की भीषण टक्कर, नवविवाहित दंपति सहित 4 की मौत

0
Bus और Car की भीषण टक्कर, नवविवाहित दंपति सहित 4 की मौत

नई दिल्ली : केरल के पथनमथिट्टा जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। केरल के पथनमथिट्टा जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस से रविवार सुबह एक कार टकरा गई जिससे कार सवार नवविवाहित दंपति सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे पुनालुर-मुवत्तुपुझा राज्य राजमार्ग पर हुई।

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार बस से टकरा गई। बस तेलंगाना से सबरीमला तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने शादी करने वाला नवविवाहित दंपति मलेशिया से हनीमून मनाकर घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पीड़ितों के घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है।

शादी के बाद दोनों अपने कार्यस्थल कनाडा जाने से पहले हनीमून के लिए मलेशिया गए थे। इस जोड़े की शादी 30 नवंबर को हुई थी। हादसा उनके घर से महज 10 किलोमीटर दूर हुआ है। हादसे में निखिल के पिता मथाई इपेन और अनु के पिता बीजू पी जॉर्ज की भी मौत हो गई। जिस मारुति स्विफ्ट कार में वे यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर आंध्र प्रदेश से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस से हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here