Home Punjab>Ludhiana Punjab News : नगर निगम चुनावों में आप पार्टी ने दी 5 गारंटियां , देखें वीडियो

Punjab News : नगर निगम चुनावों में आप पार्टी ने दी 5 गारंटियां , देखें वीडियो

0
Punjab News : नगर निगम चुनावों में आप पार्टी ने दी 5 गारंटियां , देखें वीडियो

लुधियाना : पंजाब की आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा आज लुधियाना पहुंचे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज लुधियाना में नगर निगम चुनावों के मद्देनजर लोगों को 5 गारंटी दीं। अरोड़ा ने कहा कि ये गारंटियां तब पूरी होंगी जब शहर के निगम हाउस में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा। अमन आज निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान को हरी झंडी दिखाई। अमन फिरोजपुर रोड स्थित होटल पाम कोर्ट में मीडिया से रूबरू हुए।

जानकारी देते हुए प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार 360 डिग्री प्लान पर काम कर रही है। पिछले सरकारों के जो बिगाड़े हुए काम है उन्हीं को सही करने में आप सरकार जुटी है। 21 दिसंबर को यदि लुधियाना के लोग निगम में आप का मेयर बना देंगे तो मेयर बनते ही अगले घंटे से शहर के विकास कार्यों पर काम शुरू हो जाएगा। आप सरकार ने गहन मंथन करके 5 ऐसी गारंटियां लोगों को दी है जो शहर के लिए जरूरी थी। लुधियाना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 100 इलैक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। जिनके डीपू और चार्जिंग स्टेशन बनेगे। मौजूदा बस स्टेंड को लोकल बस स्टेंड में बदल दिया जाएगा।

ताजपुर रोड से साउथ सिटी तक दरिया के किनारे सड़क का निर्माण किया जाएगा। 100 प्रतिशत सीवरेज प्रबंध, आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ कूड़े का निपटारा और ठोस कूड़े का प्रबंध किया जाएगा। बुड्डा दरिया की पुरानी शान को दोबारा से बहाल किया जाएगा और इस किनारों पर सड़क बनाई जाएगी। लुधियाना की समस्त आबादी के लिए 100 प्रतिशत साफ पीने वाला पानी और जमीनी स्तर के पानी को बचाने के लिए प्रबंध किए जाएंगे। 4 नए इंटर-स्टेट बस स्टेंड बनाए जाएंगे और इंटर सिटी बसें चलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here