Home National Trishul Construction Company पर Income Tax Department की बड़ी कार्रवाही

Trishul Construction Company पर Income Tax Department की बड़ी कार्रवाही

0
Trishul Construction Company पर Income Tax Department की बड़ी कार्रवाही

जंगल में खड़ी गाड़ी में करोड़ों का सोना देख अफसरों की आंखे चुंदियाई

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई जारी है, उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी रेड की गई है। जांच टीम को राजेश शर्मा के अब तक 10 लॉकर्स की जानकारी मिली है। इसके अलावा भारी मात्रा में ज्वेलरी मिली है।इंदौर में भी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के आदित्य गर्ग के यहां छापेमारी हुई। ग्वालियर में रामवीर सिकरवार के यहां छापे की कार्रवाई की गई है।  टीम ने भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में 52 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें से 49 ठिकाने भोपाल के हैं, इंदौर में 2 और ग्वालियर में 1 बिल्डर के यहां छापा मारा गया है।

टीम को रातीबड़ क्षेत्र के मेंडोरा के जंगल में एक लावारिस हालत में क्रेटा गाड़ी मिली, जिसमें दो बैग में करीब 52 किलो सोना जब्त किया गया है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 231,400,000 रुपये आंकी गई है, साथ ही दस करोड़ कैश भी जब्त हुआ है।  भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर में भी छापे भोपाल में नीलबड़, एमपी नगर, कस्तूरबा नगर, होशंगाबाद रोड, 10 नंबर मार्केट, मेंडोरी, मेंडोरा, आरपीएम टाउन में अलग-अलग ठिकानों पर जांच की गई। भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी क्वालिटी ग्रुप, ईशान ग्रुप और राजेश शर्मा के त्रिशूल कंस्ट्रक्शन ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। वहीं ग्वालियर में रामवीर सिकरवार के यहां छापे डाले गए है।

रामवीर प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते है। उनके पास से 5 एकड़ जमीन खरीदने के दस्तावेज भी मिले है। इनके अलावा ओर भी ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। जांच टीम को राजेश शर्मा के अब तक 10 लॉकर्स की जानकारी मिली है। इसके अलावा भारी मात्रा में ज्वेलरी मिली है। इसका वैल्यूएशन किया जाना बाकी है। ये कंपनियां भोपाल इंदौर के अतिरिक्त जबलपुर कटनी और रायपुर की है। निवेश में छत्तीसगढ़ के बड़े खनन कारोबारी का नाम भी सामने आया है। इनके अलावा 300 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी मिली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here