Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: AAP Party और BJP वर्कर हुए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar News: AAP Party और BJP वर्कर हुए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: AAP Party और BJP वर्कर हुए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वार्ड नंबर 38 में भाजपा और आप कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। दोनों पार्टियों में विवाद इतना बढ़ गया कि आप पार्टी की ओर राजविंदर कौर थियाड़ा पहुंची, वहीं भाजपा की ओर से सरबजीत सिंह मक्कड़ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। एनकाउंटर न्जूज को जानकारी देते हुए भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि भाजपा पार्टी के उम्मीदवार राजन मल्हन चुनावों को लेकर बूथ पर बैठने के लिए कैडिडेंट से मिलने के लिए गए थे।

इस दौरान घटना स्थल पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजन मल्लन का घेराव कर लिया गया। जिसके बाद राजन ने उन्हें सूचना दी। मक्कड़ ने कहा कि मल्लन पर सामान बाटंने के आप पार्टी द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे थे। वहीं सरबजीत सिंह मक्कड़ के साथ हाथापाई करने की कोशिश करने के मामले में कहा कि उनके साथ सिक्योरिटी मौजूद थी, जिन्होंने उक्त लोगों को समय रहते ही रोक लिया।

मक्कड़ ने कहा कि वह घटना संबंधी जल्द शिकायत दर्ज करवाएंगे। वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के उम्मीदवार मलकीत सिंह सुभाना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह थाने में शिकायत दर्ज करवाने है, जहां भाजपा उम्मीदवार द्वारा सरेआम चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। इस मामले में जब कार्यकर्ताओं ने राजन का घर में सामान देने जाते समय घेराव किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ हाथापाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here