Home National Jewellery Showroom के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, आभूषण और नकदी लेकर फरार

Jewellery Showroom के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, आभूषण और नकदी लेकर फरार

0
Jewellery Showroom के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, आभूषण और नकदी लेकर फरार

रेवाड़ीः एक ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर शोरूम मालिक के बेटे को गोली मार दी। घटना रेवाड़ी के बावल के मुख्य बाजार की है। बदमाश शोरूम से नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

प्रीतम सोनी ने बावल के मुख्य बाजार में किशनलाल प्रीतम सिंह सोनी फर्म के नाम से कोमल जूलरी शोरूम खोला हुआ है। वह अपने बेटे हितेन्द्र सोनी के साथ ग्राहकों से बात कर रहे थे तो उसी समय नकाबपोश तीन बदमाश शोरूम में दाखिल हुए। शोरूम में घुसते ही बदमाशों ने हथियार दिखाकर काउंटर के शीशों को तोड़ डाला।

इस बीच हितेन्द्र सोनी मौका पाकर जैसे ही शोरूम से निकलने लगा तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। इस दौरान उन्होंने काउंटर में रखे लाखों के आभूषण व तिजोरी से नकदी निकाल ली और बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

शोरूम में मौजूद वृद्ध महिला ग्राहक से भी बदमाश 2100 रुपये की नकदी छीन ले गए। गोली लगने से घायल हितेन्द्र को तुरंत रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here