Home Punjab>Amritsar Punjab News: 50 लाख की फिरौती मामले में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

Punjab News: 50 लाख की फिरौती मामले में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: 50 लाख की फिरौती मामले में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

तरनतारन: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात 1 बजे पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाश को काबू करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई गई, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। घायल बदमाश की पहचान युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है।

युद्धवीर गैंगस्टर हैप्पी बाबा गैंग का सरगना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर हैप्पी बाबा के गुर्गे युद्धवीर सिंह ने पिछले दिनों तरनतारन के एक कारोबारी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि देर रात 1 बजे के करीब युद्धवीर तरनतारन के इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद जब पुलिस ने उसे काबू करने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली युद्धवीर सिंह के पैर में लगी। पैर में गोली लगने से युद्धवीर घायल हो गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने युद्धवीर को गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 9एमएम ग्लॉक पिस्टल और बाइक बरामद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here