छतरपुरः मूंगफली के फसल की निंदाई कर रहे मजदूरों पर आसमानी बिजली आफत बनकर आई। जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा की है। जानकारी अनुसार भगवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेठी के खेतों में कुछ मजदूर दोपहर 3:30 के लगभग दिहाड़ी से मूंगफली के फसल की निंदाई कर रहे थे। तभी बारिश के साथ तेज बिजली चमकी और श्यामार के वृक्ष पर बिजली गिर गई। जिससे एक पुरुष मजदूर सहित 9 महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। इस दौरान 2 महिलाओं की मौत हो गई, 7 महिलाएं और एक पुरुष को जख्मी हालत मेें बड़ामलहेरा स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।