Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: इन‌ 2 यूनियन ने की सड़क जाम, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Jalandhar: इन‌ 2 यूनियन ने की सड़क जाम, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Jalandhar: इन‌ 2 यूनियन ने की सड़क जाम, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर : मोटिवेटर वाटर यूनियन और मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन ने मांगों को लेकर 15 अगस्त को प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने चौक में धरना लगाते रोड जाम कर प्रदर्शन किया। दोनों जत्थेबंदियों का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें बार-बार मीटिंग का आश्वसन देकर उनके मसलों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

जानकारी देते यूनियन के प्रधान ने कहा कि 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक उन्हें लिखित पैनल मीटिंग का समय दिया गया, लेकिन इस बात को डेढ़ माह हो गया है कोई लिखित मीटिंग नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मांगों को लेकर लगातार 2 साल से चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी मीटिंग नहीं दी जा रही। जिसके चलते उन्हें  मजबूर नामदेव चौक पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी यूनियन के प्रधान ने कहा कि 2023 में लोहड़ी पर्व पर उन्हें पक्का करने का सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन 2 साल बीत गए, लेकिन आज तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी प्रशासन के पास जाते हैं तो उन्हें झूठे आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में समारोह था। उनकी यूनियन के कुछ लोग सीएम भगवंत मान से मिलने गए थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान प्रशासन के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके विरोध में सड़क बंद करके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here